कुल पाठक

रविवार, 24 मई 2020

लॉकडाउन में दिल्ली से पहली फ्लाइट पहुंची पटना , यात्रियों के चेहरे खिल उठे GS NEWS




लॉकडाउन के बीच दिल्ली से पटना के लिए उड़ी फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है। फ्लाइट से पटना पहुंचने वाले यात्रियों के चेहरे खिल उठे । इसके साथ ही आज से फ्लाइट के उड़ानों का सिलसिला शुरु हो गया। दिल्ली से पहले मुंबई से पहली एक फ्लाइट ने पटना में लैंड किया। 
पहली फ्लाइट से पटना पहुंचे यात्रियों की हाथ पर मोहर लगाया गया है। इसके तहत पटना पहुंचे यात्रियों को होम क्वारेंटाइन करना होगा। यात्रियों ने बताया कि पहले से चेक इन करने में ज्यादा वक्त लग रहा है खैर जो भी हो इतने लंबे समय के बाद घर पहुंच कर अब सकून महसूस हो रहा है। लॉकडाउन के बीच पहली उड़ान से सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि सभी यात्रियों को पीपीई किट मुहैया कराया गया था। यात्रियों को रास्ते में खाने को फल दिए गये। सीटिंग अरेंजमेंट के बारे  में उन्होनें बताया कि वो पहले की ही तरह किया गया था।
इससे पहले डीजीसीए ने रविवार को 25 मई से पटना एयरपोर्ट को 17 फ्लाइट का शिड्यूल जारी किया। यह 30 जून तक प्रभावी रहेगा। पर आज पहले दिन 17 की बजाय 11 विमान ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अमृतसर के लिए ऑपरेट करेंगे। जारी शिड्यूल में इंडिगो को 6, गो एयर को 4, स्पाइस को 5, एयर इंडिया व विस्तारा को एक-एक विमान की अनुमति मिली थी।


दिल्ली के लिए जो 6 विमान पहले दिन ऑपरेट करेगी उनमें इंडिगो की 3, स्पाइस की 2 और एक एयर इंडिया की है। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 8 बजे है, जबकि आखिरी फ्लाइट इंडिगो की ही शाम 7.40 बजे है। मुंबई के लिए इंडिगो और स्पाइस की एक-एक फ्लाइट है। मुंबई के लिए पटना से पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 7.10 बजे जबकि आखिरी स्पाइस की दोपहर 1.10 बजे जाएगी। शिड्यूल के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट ने मुंबई से सुबह 6.30 बजे लैंड किया।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें