कुल पाठक

बुधवार, 19 अक्टूबर 2016

बिहपुर : बाइक सवार झपट्टे मार नें उड़ा दी शिक्षक की 2 लाख रूपये

GS:
बिहपुर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक झंडापुर शाखा से 2 लाख रूपए निकाल कर अपनें घर दयालपुर जा रहे शिक्षक सुरेन्द्रनारायण मिश्र का बाईक सवार झपट्टामार नें रूपये छीन लिया । घटना आज दिन के 2 बजें की हैं ।

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016

नारायणपुर : अभाविप के सदस्यों ने किया चाइनीज सामग्रियों के बहिष्कार करनें का अनुरोध ।

GS:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नारायणपुर इकाई के द्वारा गणेश पथ से प्रारंभ कर मेन मार्केट, शिवाजी चौक, होते हुए बापू द्वारा चौक तक चाइनीज समानों का बहिष्कार मार्च निकाला गया। बाजार में प्रत्येक विधुत सामान दुकान संचालन तथा ग्राहकों से अभाविप कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से चाइनीज बस्तुओ को नहीं बेचने एवं ग्राहकों को नहीं खरीदने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री सुमित कुमार ने किया।

मौके पर मौजूद विश्वविद्यालय संयोजक संजय झा ने कहा की चीन भारत का दुश्मन पाकिस्तान का समर्थन करता है, जबकि चीन की अर्थव्यवस्था भारत के पैसे से चलता है।अगर चीनी समान का आयात बंद कर दीया जाए तो चीन भूखे पेट मरेगा। हैप्पी आनंद भारद्वाज ने कहा की चीन भारतीय पैसों का उपयोग पाकिस्तानी आतंकवादी गतिविधियाँ को सह संरक्षण देने मे करता है, अतः इस दिवाली चीनी समानों की होली जलाए।* मौके पर काॅलेज मंत्री कुमार गौरव , अजय रविदास, मधुर मिलन नायक, चंदन कुमार, अभिषेक आनंद, गौतम, रौशन, सुमन, कुन्दन, सुनील, विवेक, धर्वेन्द्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोमवार, 17 अक्टूबर 2016

गोसाईं गाँव के पूर्व सरपंच का निधन , शोक सभा आयोजित ।


GS:

गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव पंचायत के पूर्व सरपंच रमणी रमण झा का आज सोमवार सुबह निधन हो गया । सरपंच साहब  1975 ईo में गोसाईं गाँव पंचायत के सरपंच, चुनाव जीत कर बनें थे । गोसाईं गाँव के ही मिथिला टोला के स्थायी निवासी हैं सरपंच साहब जो वर्तमान में कटिहार में रह रहें थे ।

आज सुबह हृदय गति रुक जानें के कारण उनका निधन हो गया । रमणी रमण झा अपनें पीछे पत्नी ,दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गए हैं । उनके निधन पर गोसाईं गाँव के मिथिला टोला में संध्या शोक सभा का आयोजन किया गया । सबों नें उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी मौकें पर विजय नारायण झा , सुभाष झा , अजय कृष्ण झा , मनोज झा ,नितीश शांडिल्य , कुणाल सिंटू , अमित मिश्रा सहित वर्तमान मुखिया व सरपंच ने भी शोक व्यक्त कर श्रधांजलि अर्पित की ।


रविवार, 16 अक्टूबर 2016

नवगछिया : पत्नी को फोन कर - कर किया परेशान, मुलाकाती में बीच बाजार में चली जम कर मारपीट

GS:
नवगछिया बाजार के मुख्य चौराहा महाराज जी चौक के पास बुलाकर तेतरी गांव के अनिल कुमार पंडित की पत्नी को फोन कर परेशान कर रहा कहलगांव का पारसमनी यादव ने अनिल कुमार पंडित को नवगछिया बाजार में खुले आम बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया. अनिल यादव की पत्नी से गलती से मिस्ड कॉल चले जाने के बाद पारस मनी यादव पिछले 10 दिनों से अनिल यादव की पत्नी को फोन कर रहा था और जबरन उससे बात करना चाहता था. पत्नी द्वारा जब इस बात की जानकारी अनिल को मिली तो वह पारस के नंबर को ब्लॉक कर दिया. इसके बाद पारस दूसरे नंबर से परेशान करने लगा फिर वो उससे मिलने की मंशा रखकर नवगछिया के धोबिनयां में अपनी बहन के यहाँ आ पंहुचा, अनिल कुमार पंडित ने बहुत समझाया मगर वो फोन करता रहा. फिर पारस ने अनिल कुमार पंडित को नवगछिया महाराज जी चौक के पास मिलने बुला लिया. खरीक में अपने दुकान पर काम रहे अनिल यादव ने अपने साथी बमबम को साथ में लेकर महाराजजी चौक के पास पंहुचा तो चौक पे गुट के साथ पारस मनी यादव मौजूद था. अनिल ने वहां पहुँच कर उसे बोला क्यू फोन कर परेसान करते हो तो इस बात पर पारसमनी यादव गन्दी गन्दी गाली देने लगा फिर बगल से पारस के आदमियों ने हमला बोल दिया, अनिल के साथ आया बमबम को भी सब मिलकर बेरहमी से खुले आम पिटाई करने लगा. बाजार में भीड़ लग गयी मौकें पर पहुँची नवगछिया पुलिस ने दोनों पक्षो को पकड़कर थाना ले आयी और पूछताछ के दौरान पारस मनी यादव की गलती पायी गयी. वहीँ पुलिस को देखकर पारस का सभी साथी भागने लगा भागने के दौरान प्रीतम कुमार पिता बिलास यादव को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही. पीड़ित पत्नी के बयान पर पारस मनी यादव पर नवगछिया थाना में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. साथ ही घायल अनिल कुमार पंडित का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज कर इलाज करवाया गया. नवगछिया पुलिस ने कहा है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छान बीन शुरू कर दी गयी है ।

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

नवगछिया : भगवान से मौत मांग रही लक्ष्मी को नवगछिया प्रभात खबर नें दिलाई जीवन दान

GS:
कहतें हैं कि जीवन देनें वाले से ज्यादा बड़ा जीवन बचानें वाला होता हैं । नवगछिया की धरती पर आज पुनः दैनिक अखबार प्रभात ख़बर की टीम ने नवगछिया की एक बेटी को जीवन दान दिलवा दिया । बात कुछ इस तरह की हैं कि  नवगछिया प्रखंड के कोसी पार कदवा दियारा पंचायत के बगडी टोला कदवा निवासी गजाधर मंडल के पुत्री लक्ष्मी कुमारी (16 वर्ष ) भगवान से मौत मांग रही थी ।
लक्ष्मी का कहना था कि  ऐसी जिंदगी से मौत ही बेहतर है । हर कोई लक्ष्मी को देख कर सिहर जाता था । महज  तीन साल पहले मासूम दिखने वाली लक्ष्मी को देखकर कोई भी हाय काट रहा था ।
महज तीन सालों से मुंह में मांसवृद्धि की बीमारी ने लक्ष्मी की जिंदगी को दोजख बना दिया । जिंदगी और मौत से लड़ रही लक्ष्मी के पिता ने बताया था कि  करीब तीन वर्ष से लक्ष्मी को ऐसी भयावह बीमारी के चपेट में थी जिसका  कई जगहों पर इलाज कराया पर ठीक नहीं हो पा रहा है ।  मुंह के अंदर तालु से बढ कर बाहर निकले इस मांस को एक बार चिकित्सको से कटवाए भी थे, लेकिन फिर यह बढकर बाहर निकल गया । इन दिनों लक्ष्मी ठीक से बोल भी नहीं पा रही है. इसे खाना खाने और पानी पीने में भी परेशानी थी ।  गरीब परिवार में जन्मे लक्ष्मी बहन में अकेली है ।

कुछ समय  पहले लक्ष्मी की व्यथा पर प्रभात खबर नवगछिया की टीम नें लक्ष्मी की व्यथा को प्रमुखता से अख़बार के पहलें पन्ने पर जगह दी । इसके बाद भागलपुर जिला स्वास्थ्य विभाग टीम हरकत में आयी ।  भागलपुर के जेएलएनएमसीएच. में लक्ष्मी का इलाज किया जा रहा था ।

आज शुक्रवार 14 अक्टूबर को भागलपुर में विशेष सिविल सर्जन के देख रेख में लक्ष्मी के मुख का सफल आपरेशन किया गया । ऑपरेशन में मुँह पर बढ़ें मांस को काट कर बाहर कर दिया गया ।
सफ़ल आपरेशन सुनतें ही नगरवासियों नें थोड़ी चैन की साँस ली हैं । लक्ष्मी के लिए कई लोगों ने भगवान को नमन किया हैं ।

युवा क्लव गोसाईं गाँव नें लक्ष्मी व उसके परिवार को उसकी नई जीवन हेतु बधाई  दिया है तो वही प्रभात ख़बर नवगछिया टीम के सभी सदस्यों साथ ही मोहन जी के लिए तालियां बजा कर सबों का  अभिवादन किया हैं ।
युवा क्लव के पूर्व  संयोजक अमरनाथ झा ने कहा कि ऐसे लोगों पर हम सभी गर्व करतें हैं जो किसी को दुबारा जीवन दें दे या दिला दें ।

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016

शरद पूर्णिमा : जानें महत्त्व व दमा रोग को दूर करने के अचूक उपाय

GS:
अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा तो हर महीने होती है, लेकिन शरद पूर्णिमा का महत्व कुछ विशेष् है। इस बार शरद पूर्णिमा 15 अक्टूबर, शनिवार को है। हिंदू पुराणों के अनुसार माना जाता है कि शरद पूर्णिंमा की रात को चांद पूरी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। इस दिन चांदनी सबसे तेज प्रकाश वाली होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत गिरता है। ये किरणें सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है।
 
शरद पूर्णिमा को देसी गाय के दूध में दशमूल क्वाथ, सौंठ, काली मिर्च, वासा, अर्जुन की छाल चूर्ण, तालिश पत्र चूर्ण, वंशलोचन, बड़ी इलायची पिप्पली इन सबको आवश्यक मात्रा में मिश्री मिलाकर पकाएं और खीर बना लेंI खीर में ऊपर से शहद और तुलसी पत्र मिला दें, अब इस खीर को चांदी या पीतल के साफ बर्तन में रात भर पूर्णिमा की चांदनी रात में खुले आसमान के नीचे ऊपर से जालीनुमा ढक्कन से ढक कर छोड़ दें और अपने घर की छत पर बैठ कर चंद्रमा को अर्घ देकर,अब इस खीर को रात्रि जागरण कर रहे दमे के रोगी को प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में लगभग 4-6 के बीच सेवन करना चाहिए ।

 
इससे रोगी को सांस और कफ दोष के कारण होने वाली तकलीफों में काफी लाभ मिलता है I रात्रि जागरण के महत्व के कारण ही इसे जागृति पूर्णिमा भी कहा जाता है , इसका एक कारण रात्रि में स्वाभाविक कफ के प्रकोप को जागरण से कम करना हैI

 
उक्त खीर को स्वस्थ व्यक्ति भी सेवन कर सकते हैं ,बल्कि इस पूरे महीने मात्रा अनुसार सेवन करने साइनोसाईटीस में भी लाभ मिलता हैI कई आयुर्वेदिक चिकित्सक शरद पूर्णिमा की रात दमे के रोगियों को रात्रि जागरण के साथ कर्णवेधन भी करते हैं, जो वैज्ञानिक रूप सांस के अवरोध को दूर करता हैI

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं :- 'पुष्णामि चौषधीः सर्वाः सोमो भूत्वा रसात्मकः।।'

अर्थात रसस्वरूप अमृतमय चन्द्रमा होकर सम्पूर्ण औषधियों को अर्थात वनस्पतियों को पुष्ट करता हूं। (गीताः15.13)

साभार : डॉ रजनीकांत देव ।
               नवगछिया

नवगछिया : दिग्गज क्रिकेटर बसंत सिंह ने छोड़ी दुनियां , युवा क्रिकेटरों को लगा बड़ा झटका

GS:

नवगछिया पुलिस जिला सहित भागलपुर जिले के मशहूर व एक जमाने के खतरनाक बल्लेबाज क्रिकेट खिलाडी वसंत सिंह का आज निधन हो गया । जिन्हें जहाँ जानकारी मिल रही हैं सभी अवाक् हो रहें हैं । युवा वर्ग के खिलाडी व क्रिकेट प्रशंसक काफ़ी उदास हो गए हैं सबों को एक बड़ा झटका सा लगा हैं ।

ज्ञात हो की नवगछिया के ऐतिहासिक क्रिकेट टीम NCC के जनक व हाई स्कूल नवगछिया का मैदान या बाजार समिति या कचहरी का मैदान हो वसंत सिंह ने अपने आक्रामक खेल से इतिहास बना कर छोड़ा हैं । जिसे खेल प्रेमी द्वारा सैदव याद रखा जायेगा । वसंत सिंह ने अपने नेतृत्व में नवगछिया क्रिकेट टीम व अपनें टीम के खिलाडियों को काफी मान- सम्मान दिलाया हैं ।

इस दिग्गज खिलाड़ी हेतु GS टीम द्वारा भी नमन ।

शरद पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन : मुकुल जी

GS:

शरद पूर्णिमा के अवसर पर सिंघिया मकंदपुर गाँव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं । जिसकी जानकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  के मुकुल जी ने दी । उनोहनें बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 15 अक्टूबर शनिवार के संध्या 6 से कार्यक्रम स्थानीय लाल जी मध्य विद्यालय सिंघिया मकंदपुर में आयोजित किया जायेगा जिसमें युवाओं के लिए खेल कूद , स्वदेशी जागरण विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिया का आयोजन किया जायेगा कार्यक्रम में ही अमृत पान खीर भोजन का भी व्यवस्था की गयी हैं । कार्यक्रम में नवगछिया अनुमण्डल के कई स्थानों के युवा व प्रौढ़ स्वयंसेवक उपस्थित होंगें ।

रंगरा : मुहर्रम तजिया में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में पहुंचें सांसद

GS:
नवगछिया अनुमंडल के रंगरा गाँव में आज मुहर्रम के पवित्र त्यौहार में खेले जाने वाले खेल में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भागलपुर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पहुंचें ।
मौके पर खिलाडियों का उत्साहवर्धन व मुहर्रम पर्व की ऐतिसाहिक व उत्प्रेरिक तथ्यों का वर्णन भी किया । सांसद नें आज अनुमंडल के तेतरी पकरा व गोपालपुर के तिरासी में खेल प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया साथ ही कई जगहों पर  ताजिया में भी शामिल हुए ।

मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, जिला अध्यक्ष तिरुपतिनाथ यादव,अतिपिछडा प्रकोष्ट  जिलाअध्यक्ष संजय मंडल , नवगछिया प्रमुख सुमित्रा देवी, शैलेश यादव, प्रमोद चौबे, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, मो आजाद, नंदू यादव, छोटे लाल सिंह, अमर यादव सहित कई अन्य उपस्थित रहें ।


गोसाईं गाँव : ग्राम देवता राय बाबा के मंदिर में भक्ति का आयोजन


GS:
गोसाईं गाँव में ग्राम देवता राय बाबा को खुश करनें व संकट हरने हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाँव के राय बाबा मंदिर में अखंड भक्ति का आयोजन किया गया हैं । 24 घंटे तक चलने वाले भक्ति में अलग-अलग गाँव के भगत पहुंचें हैं । मौकें पर चंचल मंडल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकादशी से 24 घंटे का अखंड भक्ति का आयोजन किया गया हैं । जिसमें गंगा महारानी व बिशु बाबा का भी गुणगान किया जायेगा । मौकें पर कई ग्रामीण उपस्थित हैं ।


मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016

नवरात्रि स्पेशल (11/11) : मैया भगवती का एक अनुपम दरबार जहाँ भक्तों का मानना, मैया को आप और मैया आपको साक्षात् देखती हैं ।

GS:
नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखण्ड के अंतर्गत मदरौनी पंचायत के कुमादपुर गाँव में मैया शक्ति स्वरूपा का दरबार हैं जिसे माँ दुर्गा मंदिर कुमादपुर से जाना जाता हैं । पूर्वजों से चलती आ रही इस परंपरा को अभी भी ग्रामीण उसी तरह मानते हुए आ रहें हैं ।

पूजा अर्चना के साथ- साथ एक सबसे बड़ी विशेष  बात इस मंदिर का हैं की यहाँ की  प्रतिमा का निर्माण खास तरीके से किया जाता हैं । 
भक्तों का मानना हैं कि प्रतिमा को गौर से देखनें पर ऐसा लगता हैं कि मैया आपको और आप मैया को वास्तविक रूप से साक्षात देख रहें हैं ।

मैया की प्रतिमा का विषर्जन आज एकादशी के सूर्योदय से पहलें ही मेला समिति के सदस्यों द्वारा किया गया । मैया अपनें भक्तों को दर्शन देनें पुनः एक वर्ष बाद आएगी । मगर उनकी कृपा हमेशा बरक़रार रहेगी ।

रचना : बरुण बाबुल
साभार : अमृत व गुनगुन 


दरबार :-





नवगछिया : मैया की विदाई में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ , DJ व ढ़ाक से प्रतिमा का विषर्जन ।

GS:
सैकड़ों भक्तों की जयकारा , दर्जनों महिला द्वारा विदाई गीत , ढाक की मधुर तान, Dj की धमक के साथ नवगछिया मेन रोड में स्थित दुर्गा स्थान में स्थापित दुर्गा मैया की प्रतिमा का आज संध्या  विषर्जन कर दिया गया। नवगछिया दुर्गा पूजा समिति के सदस्य ने बताया कि माँ दुर्गा की प्रतिमा व पूजा की व्यवस्था बाजार के श्रद्धालुजनों द्वारा किया जाता हैं । आज विषर्जन में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए हैं । भक्त  जयकारें से जहाँ झूम रहे थे , तो वहीं कुछ बाल्य वर्ग के भक्त भक्ति गीतों पर जम कर ठुमके लगा रहे थे । मौकें पर  नवगछिया थानें के महिला व पुरुष दोनों पुलिस बल मौजूद थे । 

नवगछिया दुर्गा मंदिर से निकल कर पूरें नवगछिया बाजार में शोभा यात्रा को घुमाने के बाद हाई स्कूल स्थित पोखर में प्रतिमा का विषर्जन कर दिया  गया ।

नवगछिया : माँ दुर्गा की महाआरती ढाक से ।

नवगछिया दुर्गा मंदिर में आज दशमी की संध्या विषर्जन पूजन के बाद महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें ढ़ाक की ताल पर मैया की स्तुति की गयी ।
आरती को लाइव देखें :