Gosaingaon Samachar
गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईगांव में आयोजित हो रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2018 में आज सोमवार पहले मेला की संध्या नंदलाल के दरबार में भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में दूरदराज के कलाकारों द्वारा भक्ति रस एवं भक्ति की गंगा प्रवाहित होगी कार्यक्रम में
माँ शारदे म्यूजिकल ग्रुप जागरण एन्ड आर्केस्ट्रा नवगछिया भागलपुर की जागरण की टीम आज संध्या नंदलाल के दरबार में धूम मचाने के लिए आ रही है जो लगभग 6:00 बजे तक मंदिर प्रांगण पहुंच जाएगी एवं 7:00 बजे से भव्य जागरण का कार्यक्रम प्रारंभ होगा ।
कार्यक्रम देर रात तक चलेगा अतः सभी भक्तजनों से निवेदन है कि कृपया संध्या 7: 00 बजे बाबा मंदिर परिसर पहुंचकर स्थान ग्रहण करें और कलाकारों के द्वारा भाव विभोर किए जाने वाले संगीत एवं भजन सुनकर लाभ उठावें ।
कुल पाठक
सोमवार, 3 सितंबर 2018
गोसाईं गाँव : जन्माष्टमी महोत्सव 2018 में भव्य जागरण का आयोजन , दूर के कलाकार द्वारा बहेगी भक्ति की गंगा
गोसाईगांव कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान का हुआ जन्म फूटी मटकी कीर्तन भजन के साथ उमड़ा जनसैलाब
Gosaingaon Samachar
गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव में भी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर काफी धूम रही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा जन्माष्टमी के अवसर पर गोसाईगांव के श्री कृष्ण ठाकुर श्री कृष्ण मंदिर मैं भगवान का जन्म उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया उसके बाद गोसाईगांव के नव युवकों के द्वारा मटकी फोड किया गया मंदिर के संस्थापक परिवार के ज्ञानेंद्र झा उर्फ बीरो झा , पुरोहित विपिन कुमार झा पंडित शुभंकर झा द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना प्राण प्रतिष्ठा ध्वजारोहण किया गया इधर गांव के कीर्तन मंडली के द्वारा लगातार रात भर कीर्तन भजन चलता रहा , भारी संख्या में महिलाओं का हुजूम लगा रहा । वही गांव के युवकों के द्वारा मटका फोड़ आ गया जिसमें गोसाईगांव के बंटी झा जो भगवान श्री कृष्ण जी के रूप में आकर मटकी को फोड़ा ।
आपको बताते चलें कि गोसाईगांव का जन्माष्टमी काफी मशहूर रहा है जिले में एक ऐसा भी स्थान है जहां प्रत्येक वर्ष प्रतिमा बनाई जाती है भव्य मेला का आयोजन किया जाता है एवं लोगों का हुजूम बना रहता है गंगा किनारे स्थित गोसाईगांव जो गंगा किनारेवाला के नाम से विख्यात है कई बार मां गंगा भी भगवान श्री कृष्ण के चरण छूने आई है जन्माष्टमी में आज सोमवार एवं मंगलवार कल मेला की धूम रहेगी वही कल शाम कीर्तन भजन के बाद गोविंद बोल भई राधे राधे के जयघोष के साथ भगवान के प्रतिमा का विसर्जन होगा लेकिन उससे पूर्व भी गांव के युवकों के द्वारा मटकी फोड़ा जाएगा मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने मंदिर के बारे में बतलाया की मंदिर काफी पुराना है और यहां के नंदलाल भी बहुत ही मनोकामना पूर्ण करने वाले हैं हर साल लोग अपनी मनोकामना करतें हैं और भगवान पूरी करतें हैं । मनोकामना पूर्ण होने के बाद भक्त धोती गमछा बांसुरी फल एवम मिठाई प्रसाद में चलाते हैं ।
बाल गोपाल नंदलाल हमेशा प्रसन्न रहते हैं लोगों की मनोकामना पूर्ण करते रहते हैं जन्माष्टमी के मेले में बच्चों एवं महिलाओं का ज्यादा हुजूम रहता है खिलौने चार्ट पकोड़े मिठाईयां आइसक्रीम जैसे कई दर्जन दुकानें लगी रहती है खासकर मेले का रोनकता रहता हैं । यहां के बच्चों के लिए विशेषकर होता है बच्चों के लिए अधिक से अधिक चीजें बिकती है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे और लोग भी काफी आनंद उठाते हैं
अहंकार की राजनीति छोड़ शिक्षकों का सम्मान करें सरकार :डॉ नीतेश यादव
Gosaingaon Samachar
संसू, नारायनपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अहंकार भरी राजनीति कर रहे है और शिक्षकों को उसके सम्मान से वंचित रखे हैं।उक्त बातें पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ नीतेश कुमार यादव ने कही। उनका कहना है कि सरकार शिक्षकों के विरुद्ध दमन की नीति अपनाई हुई है। एक तरफ शिक्षक दिवस पर कुछ शिक्षकों को सम्मान देकर पूरे बिहार के शिक्षकों का अपमान कर रही है। सरकार यह जानती है कि उनकी हार तय है फिर भी हठ धर्मीता अपनाये हुए है।
अब यह स्पष्ठ है कि न्या के द्वार शिक्षकों को समान काम का समान वेतन मिलना तय है लेकिन अंधी बहरी सरकार ये सम्मान देने को तैयार नहीं है। पाँच सितम्बर को शिक्षकों द्वारा काला बिल्ला लगा सरकारी तंत्र का विरोध लाजमी है।सरकार रोज दिन विद्यालयों की जाँच कराकर शिक्षकों पर मनोवैज्ञानिक दबाब बना रही है जो लोकतंत्र का हनन है।ओछी राजनीति छोर नीतीश सरकार को पाँच सितम्बर को उनका हक समान काम के बदले समान वेतन देकर दोष मुक्त होना चाहिए।
गुरुवार, 30 अगस्त 2018
नवगछिया : स्किल डेवलपर संस्था चाँद ने लत्तीपाकर उच्च विद्यालय से किया जिला भर कार्यक्रम की शुरुआत
नारायणपुर :बीडीओ ने हर गली नाली योजना को जांचा
Gosaingaon Samachar
नारायणपुर:गुरुवार को प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत में बीडीओ अजय राय ने पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बने गलीनली , पक्कीकरण सड़क, जल नल योजना का जाँच किया।वार्ड संख्या 2,3 में गली, नली पेयजल योजना को जांचा।वार्ड 4,14 में पेयजल योजना में बजलमिनार तथा वार्ड 8 में गली नली के निर्माण को जांचा।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मिश्रा, वार्ड सदस्य रेखा देवी, यमुना दास,शकुंतला देवी,शबनम खातून, गुड़िया देवी, पंकज चौधरी, सदानंद सहनी, रामबालक चौधरी, विनित कुमार, अश्विनी कुमार आदि थे।
ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल भ्रमरपुर भागलपुर में छात्र संसद चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ।
Gosaingaon Samachar
नारायणपुर:ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल भ्रमरपुर में छात्र संसद का चुनाव हुआ।जिसमें प्रधानमंत्री-हर्षिता कुमारी वर्ग-9
शिक्षा मंत्री- सोनी कुमारी वर्ग-12
खेल मंत्री- गौरी कुमारी वर्ग-9
सफाई मंत्री- सुहानी कुमारी-9 को चुना गया।
चुनाव कराने वाले शिक्षकों में
अभिमन्यु कुमार, पवन कुमार, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, अरविंद ठाकुर, प्रवीण कुमार, सोनिया रोज, काजल कुमारी, श्वेता सिन्हा, कंचनमाला, प्रमोद कुमार, नीतेश कुमार, ओम् प्रकाश कुमार, अंजू कुमारी, इन्द्रनारायण मेहता राजेन्द्र चौधरी, आदि ने सभी जीते हुए प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाये दी।
प्रभारी प्राचार्य डॉ कुमार चंदन ने सभी जीते हुए छात्राओं को अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों को बताया, तथा सभी छात्रओं से नियत समय चेतना सत्र पर आने की हिदायत दी।
भाकपा की बैठक में प्रशासन के खिलाफ निर्णय थानाध्यक्ष के खिलाफ भाकपा खोलेगा मोर्चा मिलेगा डीआईजी से भाकपा प्रतिनिधि मंडल
Gosaingaon Samachar
नारायणपुर - प्रखंड के व्यपार मंडल परिसर नारायणपुर में गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांवों में आमजनमानस के साथ प्रशासनिक लापरवाही व जनसमस्याओं को लेकर भाकपा के सहायक संयोजक रघुनंदन ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक कर सूचीबद्ध तरीके से अंचल संयोजक सह पार्टी प्रभारी विमल कुमार यादव के संचालन में जहाज घाट नारायणपुर से दुधैला के लिए पुल सह सड़क का निर्माण, चकरामी पंचायत का पुनर्गठन एवं पुनर्वास, रायपुर कुशाहा के भुमिहीन एवं मौजमाबाद के विस्थापितों को पुनर्वास एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष की लापरवाही व मनमानी सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. भाकपा जिलमंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि 1 सित्मंबर को जिला समाहरणालय भागलपुर में किसान सभा का प्रदर्शन ,2 सित्मंबर को शाहपुर में वृद्ध दंपति की हत्या एवं भगवान पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर लुटकांड मामले में भवानीपुर ओपी थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश की लापरवाही को लेकर भागलपुर में डीआईजी से मिलकर जांच की मांग, 10 सित्मंबर को पार्टी कार्यकर्म के तहत नारायणपुर में पदयात्रा,20 सित्मंबर को नारायणपुर में जीप जत्था कार्यक्रम,25 अक्टुबर को पटना की रैली में कामरेड भाग लेंगें.मौके पर सहायक जिलामंत्री सीताराम राय, अधिवक्ता राजैश यादव,मदन मंडल,बीरबल मंडल, मो.अली हसन, संजय सिंह, युगलकिशोर राम,पवन मुनी,राजैश चौधरी,भरत शर्मा,अरुण शर्मा,बिलक्षण ठाकुर,अनिल शर्मा,बचनेशवर शर्मा,सुशीला देवी, रंजू देवी,इंदु देवी, सरिता देवी, बिजली देवी, रेणू देवी, लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय कांम्यूनिस्ट पार्टि के महिला व पुरुष कामरेड मौजूद थे.
बुधवार, 29 अगस्त 2018
नवगछिया : छात्र व अभिभावक ने बीआरसी नारायणपुर का किया घेराव,विद्यालय में कीड़ा मिलने के दुसरे दिन ग्रामीणों ने विद्यालय में की तालाबंदी
Gosaingaon Samachar
छात्र व अभिभावक ने बीआरसी नारायणपुर का किया घेराव
बिधालय में कीड़ा मिलने के दुसरे दिन ग्रामीणों ने बिधालय में की तालाबंदी
अभिभावकों की मांग प्रधानाध्यापिका का स्थानांतरण किया जाए
फोटो
संसू, नारायणपुर - प्रखंड के नगड़पारा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 4 में प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला नगड़पारा में मंगलवार को एमडीएम खाने के दौरान बच्चे की थाली में कीड़ा मिलने पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है.हंगामा के दुसरे दिन भी ग्रामीणों ने बिधालय में तालाबंदी कर छात्र छात्रा के साथ बुधवार को अभिभावक बीआरसी नारायणपुर का घेराव कर बिधालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभिभावक भिखारी पासवान, डब्लू पासवान, राजकिशोर पासवान, ज्योतिष पासवान, संजय सहित अन्य ग्रामीणों ने शिक्षक पर आरोप लगाया कि बिधालय में पढाई के बदले शिक्षक मटरगश्ती करते हैं शिक्षिका बच्चियों से बिधालय में बाल से जू निकलवाती है,शिक्षक योग्य नहीं है जिसके कारण पढाई नहीं होती है.मौके पर वरीय बीआरपी मिथिलेश कुमार,बीआरपी जयशंकर ठाकुर व सीआरसीसी हरिकिशोर रविदास ने छात्र व अभिभावक से समस्या को सुनकर सबों के समक्ष रसोइया अमर पासवान,बोगली देवी को बुलाकर पुछा तो बिधालय प्रधान को मैंने जानकारी दी थी कि बाजार से लाए गए सोयाबीन में कीड़ा है तो प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी ने कहा जो है बना दिजये. लेकिन भोजन बनने के बाद किसी ने चखा नहीं था.प्रधानाध्यापिका द्वारा गलती स्वीकारने एवं दोबारा भविष्य में गलती नहीं होने के हिदायत पर ग्रामीणों के साथ पहल कर डीपीएम उज्जवल कुमार, वरीय बीआरपी मिथिलेश कुमार,एमडीएम बीआरपी रंजीत मालाकार, लेखापाल आशीष कुमार ने समझा बुझा कर बिधालय का ताला खोलवाया.पुरे मामले की जांच बीइइओ अशोक कुमार तीन दिन के अंदर जांच करने की बात कही.
सत्य मार्ग का अनुसरण करने वाले की भक्ति सर्वोपरि है: स्वामी रामसुमिरन दास
Gosaingaon Samachar
संसू, नारायणपुर - प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 किनारे कृष्ण जन्माष्टमी के मेले के अवसर पर प्राचीन कृष्ण मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथाा ज्ञान यज्ञ के दुसरे दिन संगीतमय प्रसंग में अयोध्या नगरी के कथावाचक स्वामी रामसुमिरन दास जी महाराज ने सत्यकर्म को सत्य बताया...सत्य के समान दुसरा कोई धर्म नहीं धर्म न दुसर सत्य समाना आगम निगम पुराण वधाना...सत्य मार्ग का जो अनुसरण करता है उसकी भक्ति सर्वोपरि है.साथ ही सुखदेव जी के जन्म की कथा सुनाए पुज्य सुखदेव जन्म लेते ही जंगल की और चल पड़े पुत्रमोह में पुज्य व्यासजी पीछे पीछे दोड़ पड़े.दोड़ते दोड़ते उन्हें ज्ञात हुआ कि मेरा पुत्र सत्य मार्ग पर चल पड़ा है.लौट कर आए पुज्य व्यास ने श्री मद् भागवत पुराण की रचना की. मौके पर मेला समिति के संरक्षक मुखिया नरेंद्र कुमार, समाजसेवी मंटु यादव,मेला समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त बीईईओ रणविजय यादव,सेवानिवृत्त दरोगा अवधेश यादव,दु:खमोचन यादव,ग्रीस यादव,बिलाश यादव,पंकज यादव, अतुल यादव,जनार्दन यादव,रामु यादव,पप्पू यादव,गब्बर यादव सहित कई ग्रामीण व युवाओं का सराहनीय योगदान रहा.
नवगछिया : पटना में सम्मानित हुआ आशीष,गुलाश,बिट्टू,मुकुल व सैफ
Gosaingaon Samachar
मेजर ध्यानचंद कि याद में 29 अगस्त को कला,संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कंकड़बाग स्थित इंडोर स्टेडियम, पटना में आयोजित खेल सम्मान समारोह में नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पाँच खिलाड़ियों को सम्मानित किया इसे यह सम्मान 63 वीं राष्ट्रीय विद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी आशीष कुमार,गुलशन कुमार व बिट्टू कुमार 63 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी मुकुल कुमार व मो0 सैफ अली शामिल रहकर नवगछिया का गौरव बढ़ाये थे।सम्मानित होने पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संगरक्ष ई0 कुमार शैलेन्द्र, जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह , सचिव ज्ञानदेव कुमार,उपाध्यक्ष श्री हरी, मो0 शमीम मुन्ना,कोषाध्यक्ष रितेश दूवे,प्रशिक्ष राहुल कुमार,राकेश कुमार ,मो0 गुलाम मुस्तफ़ा,संजय राय, बबलू मोदी,मुकेश पोद्दार आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
रविवार, 26 अगस्त 2018
नवगछिया : धूमधाम से मना भाई- बहनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, ईश्वर से की प्रार्थना
Gosaingaon Samachar
पवित्र रक्षाबंधन का पर्व समूचे नवगछिया अनुमंडल में रविवार को परंपरागत ढंग से श्रद्धा के साथ मनाया गया। हल्की बारिश भी इस पर्व पर बहिनों के उत्साह को नहीं डिगा पाई। इस मौके पर बहनों ने भाईयों की कलाइयों पर रंगबिरंगी राखियां बांधी। साथ ही भाइयों के सुखद व दीर्घ जीवन की कामना की। इसके एवज में भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। इधर ग्रामीण अंचलों में भी यह पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
श्रावणी पूर्णिमा पर लोगों ने प्रात: सबेरे स्नान कर सर्वप्रथम मंदिरों में पूजा अर्चना की। बहनों ने भाईयों के कलाइयों पर राखी बांधी। उन्होंने भाइयों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और कलाई में राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की।
नवगछिया अनुमंडल के गोसाई गांव, मकनपुर, सैदपुर , गोपालपुर, भवानीपुर, नगरह, खरीक तुलसीपुर बिहपुर बभनगामा नारायणपुर रंगरा सहित सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रक्षाबंधन पूरे जोश एवं उल्लास के साथ मनाया गया ।
नवगछिया : व्यवस्था पर भारी पड़ रही भीड़ में झूलन मेला़ , कई उत्पाती युवक को पुलिस ले लिया हिरासत , खचंखच भीड़ में लोग घूम रहे मेला , खा रहे चाट -छोला
Gosaingaon Samachar
नवगछिया शहर के गरीबदास ठाकुर बाड़ी में आयोजित झुलनोत्सव के आज अंतिम दिन सड़क पर लगे छोटे-मोटे मेले में ही काफी जमकर भीड़ जमा हो रही है या खासकर बच्चों के लिए लगाए जाने वाले मेले की तरह हर वर्ष लगती है जिसमें कुछ चाट, पकोड़े , झूले, बैलून एवं खिलौने बिकते हैं लेकिन इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के भी काफी बच्चे युवक युवतियां महिलाएं घूमनें आने के कारण काफी हो रही हैं जिसके कारण मेले खचमखच भीड़ लग गई है गरीबदास ठाकुरबारी रोड एवं रूंगटा सत्संग भवन रोड खचाखच भीड़ से भरा हुआ है जहां पुलिस प्रशासन के महज गिनती से लगे सिपाही तैनात हैं लेकिन भीड़ इतनी ही ज्यादा हो चुकी है कि वह उनके नियंत्रण से बाहर हो रही है मौके पर कई ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे उत्पातियों ने भी जमकर उत्पात मचाया जिसे पुलिस मौक़े पर गिरफ्तार कर नवगछिया थाना ले जा रही है मौके पर सिपाही उपस्थित हैं एवं पूरे मेला में सुरक्षा का इंतजाम कर रही है लगातार पुलिस का पहरा जारी है महाराज जी चौक के पास भी थानेदार भी उपस्थित हैं ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रही थी इस मेला में बच्चे एवं कुछ गिनती के ही लोग शामिल होते थे लेकिन इस वर्ष नवगछिया के अलावे ग्रामीण क्षेत्र के काफी अधिक संख्या में लोग जुटने के कारण काफी भीड़ भरा हुआ है खचाखच भरी भीड़ में कई युवक द्वारा द्वारा उत्पाती , एवं मनमानी भी किया जा रहा है जिसके लिए जिसके नियंत्रण के लिए एवं उसे संभालने के लिए नवगछिया पुलिस प्रशासन उपस्थित हो रही है ।
मौके पर एक व्यक्ति ने गोसाई गांव समाचार को बताया कि अनियंत्रित भीड़ होने का एक कारण महिलाएं और युवतियां है क्योंकि बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्र की काफी अधिक संख्या में महिलाएं एवं युवतियां मेला घूमने के लिए आती हैं एवं काफी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं होने के कारण युवक एवं उत्पातियों द्वारा भी मनमानी की जाती है इसी कारणवश और महिलाओं के लिए कोई अलग से व्यवस्था या नहीं होने के कारण भीड़ ज्यादा लगती है बाजार के कई उत्पाती युवक जो इस भीड़ में भी मोटरबाइक से गुजरते हुए नजर आते हैं, और जम कर फबत्तियां कसनें के कारण इस भीड़ में महिलाओं एवं युवतियों पर सुरक्षा के लिए एक प्रश्न चिन्ह लग जाता है कि आखिर इतनी भीड़ होने के बावजूद भी नवगछिया प्रशासन पहलें से मुस्तैद क्यों नहीं हो पाता हैं ।
