आज शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के कार्यकर्ता के द्वारा नगर मंत्री राहुल राज पाल के नेतृत्व में गजाधर भगत महाविद्यालय में शोक सभा की आयोजित किया गया तत्पश्चात कैंडल मार्च निकाल कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने मौके पर बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं ने उनके मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हैं साथ ही मृत आत्माओं को शांति प्रदान हो इसके लिए ईश्वर से कामना करते हैं, तथा अपने को खो चुके और तकलीफ में डुबे परिजनों को ईश्वर इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे।नगर मंत्री राहुल राज पाल ने बताया कि रेल मंत्री के इस तरह की घटना आगे नहीं दुहराया जाय नियम कानून सख्त किया जाय।वही मौके पर मौजूद अभाविप के कार्यकर्ता नवीन कुमार, गौरव कुमार, विनित कुमार, सुमित, हीरो कुमार, चंदन कुमार, नितिश कुमार, राहुल कुमार, विक्रम कुमार आदि मौजूद थे।
कुल पाठक
रविवार, 21 अक्टूबर 2018
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के कार्यकर्ता के द्वारा गजाधर भगत महाविद्यालय में शोक सभा की आयोजित
आज शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के कार्यकर्ता के द्वारा नगर मंत्री राहुल राज पाल के नेतृत्व में गजाधर भगत महाविद्यालय में शोक सभा की आयोजित किया गया तत्पश्चात कैंडल मार्च निकाल कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने मौके पर बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं ने उनके मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हैं साथ ही मृत आत्माओं को शांति प्रदान हो इसके लिए ईश्वर से कामना करते हैं, तथा अपने को खो चुके और तकलीफ में डुबे परिजनों को ईश्वर इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे।नगर मंत्री राहुल राज पाल ने बताया कि रेल मंत्री के इस तरह की घटना आगे नहीं दुहराया जाय नियम कानून सख्त किया जाय।वही मौके पर मौजूद अभाविप के कार्यकर्ता नवीन कुमार, गौरव कुमार, विनित कुमार, सुमित, हीरो कुमार, चंदन कुमार, नितिश कुमार, राहुल कुमार, विक्रम कुमार आदि मौजूद थे।
शनिवार, 20 अक्टूबर 2018
नवगछिया : विजया दशमी के बाद ग्रामीण नें किया खिचड़ी महाप्रसाद का आयोजन
Gosaingaon Samachar
गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव में विजयादशमी दशहरा के बाद खिचड़ी महाप्रसाद का आयोजन गोसाईं गाँव के ग्रामीणों एवं मिथिला युवा नाट्य कला परिषद के सदस्यों के द्वारा किया गया खिचड़ी महाप्रसाद में जहां ग्रामीणों ने अपने घर से चावल दाल मसाला नमक पानी इत्यादि को एक स्थान पर लाया और गांव के ही स्वर्गीय हर किशोर झा के दरवाजे पर अपने से महाप्रसाद बनाकर भोग लगाने के पश्चात आपस में बांटा गया ।
मौके पर मिथिला युवा नाट्य कला परिषद के कालीचरण मिश्रा ने बताया कि यह पहली बार आयोजन किया गया इस तरह आयोजन का मकसद है कि पूजा में मैया का सुमिरन कर उनसे आशीष प्राप्त करना साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के वह लोग जो रोजगार के कारण गाँव से बाहर रहते हैं और दुर्गा पूजा में ही आते हैं आपस में भाईचारा एवं अपने आस्था को ग्रामीणों के सहयोग से उत्सव मनाने का होता हैं ।
मौके पर मिथिला युवा नाट्य कला परिषद गोसाई गांव के सतीश झा अमरनाथ झा बमबम आलोक कुमार रंजीत कुमार, किशोर झा , मिरो झा, रजनीश बौवा , रूपेश झा आलोक पियूष कुमार झा सहित कई दर्जन युवा एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।
ग्रामीण एवं सदस्यों द्वारा नीचे में पंगत में बिठा कर लोगों को खिचड़ी महाप्रसाद बांटीं जा रही थी ।

Big Breaking भागलपुर : गुड़हट्टा चौक पर पूजा पंडाल में लगी आग , खाक हो गया सबकुछ
Gosaingaon Samachar
जरा सी लापरवाही पर गुड़हट्टा चौक स्थित मां दुर्गा का पूजा पंडाल शनिवार को जलकर खाक हो गया। रोक के बावजूद पंडाल के समीप किसी युवक ने पटाखा जला दिया। इसक बाद तो मानो......
जरा सी लापरवाही पर गुड़हट्टा चौक स्थित मां दुर्गा का पूजा पंडाल शनिवार को जलकर खाक हो गया। रोक के बावजूद पंडाल के समीप किसी युवक ने पटाखा जला दिया। जिसकी चिंगारी के से पंडाल के पिछले छोर में आग लगी। जो पूरे पंडाल में बड़ी तेजी से फैल गई। आग के कारण पंडाल में मौजूद मां दुर्गा की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाडिय़ों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी होने पर मौके पर ट्रेनी आइएएस तरणजोत सिंह, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, सदर एसडीओ आशीष नारायण समेत अन्य पहुंचे थे।
आग पर कंट्रोल नहीं कर पाया फायर कंट्रोल सिलिंडर
मूर्ति विसर्जन में अचानक लगी आग के कारण वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ लोगों ने स्थानीय दुकानों में मौजूद फायर कंट्रोल सिलिंडर को निकालकर आग पर काबू पाना चाहा। मगर पंडाल का कपड़ा इतना पतला था कि आग तेजी से फैल गई। इस कारण सिलिंडर से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तब तक मामले की जानकारी मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर अमर विश्वास को हुई। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ससमय निकल गई। मगर कहीं कहीं जाम रहने के कारण गाड़ी को आने में विलंब हो गया था। मगर कुछ अंतराल पर सारी गाडिय़ा मौके पर पहुंच गई।
फिर से प्राण प्रतिष्ठा के बाद विसर्जन के लिए निकली प्रतिमा
आग के कारण मां दुर्गा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में स्थानीय पूजा समिति के लोगों ने आग पर काबू पाने के बाद प्रतिमा के आसपास कपड़ों से घेर दिया और फिर से प्रतिमा को तैयार किया गया। इसके बाद फिर से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। काफी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने प्रतिमा की पूजा की। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान कई महिलाओं और स्थानीय लोगों की आंखें भर आई। वहीं पंडाल में आग लगने के बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए निकल रही थी। इस कारण ऐसा हुआ है।

नारायणपुर : दंगल में पीयूष यादव को मिला साइकिल
Gosaingaon Samachar
नारायणपुर:दसहरा में स्टेशन परिसर नारायणपुर में लगनेवाले दो दिवसीय मेले में दंगल में सधोपुर के पीयूष यादव का जलवा रहा। उसे कुश्ती समिति की ओर से पुरस्कार में साईकिल दिया गया।कुश्ती समिति व निर्णायक कमिटी के अध्यक्ष निरंजन यादव ने बताया कि द्वितीय स्थान पर खगरिया जिला से पौरा का अर्जुन यादव, तीसरे स्थान पर सधोपुर का सनोज मंडल रहा।कुश्ती में दीपक यादव, कैलाश यादव, नारायणपुर का भोला यादव,बबलू यादव, नारायणपुर के राकेश यादव ने दमखम दिखाया।पहलवानों की हौसलाअफजाई के लिए रेफरी में बाबूलाल यादव, अर्थों स्पेशलिस्ट डॉ कन्हैया लाल, मुखिया भूपल यादव, प्रभाष यादव,उद्घोषक मो जलाल ने सराहनीय योगदान दिया।अतिथि पहलवानों के लिए कुश्ती समिति की ओर से खीर भोज की व्यवस्था भी थी।प्रथम के अलावे अन्य पहलवानों को भी प्रोत्साहन राशि दी गई।

बुधवार, 17 अक्टूबर 2018
गोसाईं गाँव समाचार का नवरात्री स्पेशल (9/11) :
Gosaingaon Samachar
नवरात्री के नवमी दिन माँ सिद्धदात्री के रूप को प्रणाम करते हुए , मैया के दर्शन करनें चलते हैं नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी ।
नवगछिया स्टेशन के सामने महज 100 मीटर दुरी पर नवगछिया का सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र राजेंद्र कॉलोनी हैं । कॉलोनी में ज्यादातर विस्थापित लोग कोशी नदी से हुए कटाव में घर गवाएं ,आकर बसें हैं । लोग ज़मीन खरीद कर घर बनाकर स्थाई रूप से रहनें लगे । पुनमा प्रतापनगर में स्थापित मैया भवानी के मंदिर भी कोशी में विलीन होनें पर मैया की धरा को गाँव वासियों ने अपने साथ राजेंद्र कॉलोनी लाया गया व माँ भगवती की ज्योत की स्थापना की गयी । यह विगत 10 वर्ष पहलें हुआ ।
कई चीजें हैं वर्जित :
मंदिर में परंपरा के अनुसार कई चीजें वर्जित हैं ।
1. राजपूत का ही प्रवेश :
मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ राजपूत वंश के लोग ही प्रवेश कर सकतें हैं । वो भी मात्र पाठ करनें के लिए , इसके अलावे किसी भी जाति के लोगों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित ।
2. महिला प्रवेश पूर्णतया वर्जित :
मंदिर में महिला वर्ग का प्रवेश पूर्णतया वर्जित हैं । कोई भी महिला मन्दिर के बाहर ही पूजा कर सकती हैं बरामदें पर ही ।
3. व्यवस्था से चकाचोंध हैं मंदिर
मंदिर में हर तरह की व्यवस्था उपलब्ध हैं बड़े मैदान में कई आयोजन किये जाते हैं ।
मैया के इस दरबार में माँ भगवती साक्षात विराजमान हैं । कहतें हैं कि भक्त की विनती मैया बहुत जल्द सुनती हैं । मंदिर में प्रतिमा नहीं बिठाई जाती हैं । मगर कलश में माँ साक्षात् उपस्थित रहती हैं कष्ठ को हरनें जिसकें कारण बलि प्रथा में हर दशहरे के नवमी व दशमी में हजारों छागर की बलि दी जाती हैं । पुरे 10 दिनों तक मैया के पिंडी पर ज्योत जलतें रहता हैं ।
राजेंद्र कॉलोनी के लोग इस नवरात्रि महोत्सव को प्रत्येक वर्ष अपनें पूर्वजों द्वारा चलाये गये परंपरागत रूप से मनाते हैं ।
रचना : बरुण बाबुल
साभार : धरतीपुत्र मोनू
नारायणपुर से राजेश भारती की रिपोर्ट✍ फरार अपराधी दिनेश मुनि के घर कुर्की फ़ोटो :मंगलवार को थाना के तिहाय गांव में दिनेश मुनि के घर की कुर्की करती पसराहा पुलिस
Gosaingaon Samachar
:नवगछिया पुलिस
जिला और खगड़िया जिला के सीमा पर दुधेला मोजमा दियारा में शुक्रवार देर रात पसराहा पुलिस और अशोक मंडल के बासा पर छिपे अपराधियों के मुठभेड़ में पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार शहीद हो गए,इस घटना में एक सिपाही सहित दो अपराधी के घायल होने की सूचना है।घटना के चार दिन बाद भी अब तक घायल अपराधी दिनेश मुनि पुलिस के हत्थे नही चढ़ा है। जबकि पुलिसिया कार्यवाही में घायल दिनेश मुनि जहाँ जहाँ अपना डेरा डाला पुलिस वहां तक पहुंची भी वहां खून के धब्बे भी मिले जो इस बात की पुष्टि भी करती है कि घायल अपराधी दिनेश मुनि दिनाचकला और महेंशखुंट में अपने संबंधी के यहाँ ठहरा था।इस संबंध में अपराधी के कई रिस्तेदार को गिरफ्तार व हिरासत में लेकर पुलिस अपराधी पहुंचने का प्रयास कर रही है।वही डी एस पी मुख्यालय अमरकांत कुमार के नेतृत्व में पसराहा थाना ए एस आइ शशिभूषण सिंह,भानुप्रताप सिंह,मड़ैया थानाध्यक्ष राजकुमार,महेंशखुंट थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार, परबत्ता इंस्पेक्टर विनोद कुमार भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ तिहाय पहुंच कर फरार अपराधी दिनेश मुनि के घर मे कुर्की जब्ती की।पुलिस पहले ही दिनेश मुनि की पत्नी और भांजा को गिरफ्तार कर चुकी है।

सोमवार, 15 अक्टूबर 2018
नवरात्री स्पेशल पोस्ट (7/11) : नई दुर्गा मंदिर , ध्रुवगंज खरीक से ।
Gosaingaon Samachar
आज नवरात्रि का छठा पूजा हैं मगर आज पूजन का 7वां दिवस हैं । आज गोसाईं गाँव समाचार की टीम पहुंची हैं भागलपुर जिलें के बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज में स्थित नई दुर्गा मंदिर ।
जो नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के एक प्रमुख मंदिर में से एक हैं । आज से लगभग 62 वर्ष पहले ध्रुवगंज चौक पर ग्रामीणों द्वारा मंदिर का निर्माण किया गया था ।
मंदिर के साथ कई कहानियां जुडी हैं । कहा जाता हैं कि मैया के दरबार में जो भी सच्चे श्रद्धाभक्ति से आता हैं मैया उसकी मुरादें जरूर ही पूरा कर देती हैं । आज दरबार में काफी चहल-पहल हैं , मंदिर परिसर में मांगन बाबा के द्वारा श्रीमद भागवत कथा कही जा रही हैं । जिसमें सैकड़ों लोग उनके मुखारविंद ने निकलनें अनमोल वचन को सुन रहे हैं । मंदिर के पुजारी धीरज कुमार मिश्रा ने बताया मंदिर में वैदिक मंत्रों से पूजा कर मैया को प्रसन्न की जाती हैं । जिसके लिए हर दिन 11 पंडित एक साथ पाठ करतें हैं । ध्रुवगंज न्यू दुर्गा मेला कमिटी भी बनाई गयी हैं । जिसके संयोजक चितरंजन झा व सहयोगी में कुमकुम कुमर, प्रेमरंजन कुमर सहित कई लोग हैं ।
मंदिर प्रांगण में मेला लगना शुरू हो गया हैं । बच्चों का हुजूम खिलौनें दुकान के पास अधिक लगा हैं ।
रचना :
बरुण बाबुल

रविवार, 14 अक्टूबर 2018
पसराहा : अपराधियों के सिंघम शहीद आशीष कुमार लौट कर नहीं आए, कुछ मासूम घर पर करतें रहें इंतजार , सुबह जाना था सहरसा, पढिये क्या सब हुआ था घटना की रात्रि
Gosaingaon Samachar
संकलन : राजेश भारती वरीय पत्रकार
अपराधियों के लिए सिंघम थे आशीष
-पसराहा थानाध्यक्ष के शहादत को कभी भुलाया नही जा सकेगा। अपराधियो के लिए ये सिंघम थे।पिछली बार मुफ्फसिल थाना में अपराधियों के मुठभेड़ में इसके पैर में गोली लगी थी।परिजन के साथ दोस्तो ने समझाया था लेकिन कुछ कर गुजरने का जुनून इनके अंदर भड़ा था ।अपराधियोऔर पैड़वी पुत्रों को अपने दबंग स्टाइल में हमेशा औकात में रहने की नशीहत देते डालते थे।बच्चों की पढ़ाई से लेकर अपनी माँ की लंबी बीमारी सभी तरह की जिम्मेदार पुलिस अधिकारी,एक जिम्मेदार बेटा, एक जिम्मेदार पिता , सामाजिक सरोकार सभी किरदार में वो सटीक भूमिका निभा रहे थे।अभी के दौर में जहां पुलिस पर अपराधियों से सांठ गांठ के लगातार आरोप लगते रहते है वैसे में सीने पर गोली खाने का कोई माद्दा रखता है और अपने फर्ज को निभाने के लिए वीरगति प्राप्त करता है तो हमेशा ऐसे वीर लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं। आशीष हमेशा अपराधियों के दिमाग मे और नेक लोगों के दिल मे रहेगा।
शहीद थानाध्यक्ष के परिजन वेसुध।
- पसराहा थानाध्यक्ष आशिश कुमार सिंह का अपराधियों से मुठभेड़ की खबर सूनते ही उनके परिजनों का शनिवार की सुबह पसराहा थाना परिसर पहुंचने लगे।सबसे प्रथम आशिश कुमार सिंह सास ससुर थाना पहुंचकर दामाद के शहीद होने की जानकारी के बाद दहार मारकर रोने लगे।मधेपुरा जिला के उदाकिशुन थाना क्षेत्र के मुरलीचनवा गांव निवासी ससुर शंभू सिंह एवं सास कल्याणी देवी अपने दामाद के लिए दहार मारकर रोने लगे।ससुर शंभू सिंह बार बार रोकर कहरहे थे कि मना करने के बाद भी अपराधियों से मुठभेड़ करने गये।उन्होने कहा कि भारी संख्या छिपे अपराधियों को गिरफ्तार करने सिर्फ पांच पुलिस जवान एवं दो अन्य एस आइ के साथ क्यों चले गये।जबकि एस आइ भानू प्रताप सिंह एवं शंभूशरण शर्मा वगैर हथियार के कैसे अपराधियों से मुठभेड़ करने चले गये।वहीं सास रुकमणी देवी थाना पर मौजूद शहीद दरोगा आशिश सिंह के पुत्र पुत्री से लिपट कर रोने लगी।बतातें चलेंकि अपराधियों को पकड़ने जाने से पूर्व सिलल्लुगुड़ी में पढाइ कर रहे बेटा बेटी को पसराहा थाना मंगाया था।पसराहा थाना पर शुक्रवार शाम को पुत्र सुर्यवान सिंह राठौर एवं पुत्री आर्या को खाना खिलाकर बोले तुम सो जाओ हम गश्ती से लौट कर आते है।वहीं एक चौकीदार को बच्चे की देखभाल करने की जिम्मेदारी देते हूए बताया कि हम आपरेशन को अंजाम देकर लौटते है।तब शनिवार सुबह बच्चों को अपने घर सहरसा भेंजेगे।लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था ।अपराधियों को पकड़ने को गये आशिश कुमार सिंह को क्या पता था कि अपने बच्चों से उनकी आखिरी मुलाकात है।वहीं आशिश कुमार सिंह के बारे में उनके घर खबर पहुंचते ही उनके भाइ एवं पत्नी भी पसराहा थाना पहुंचे।भाइ सिंटू कुमार भाइ के शहीद होने से काफी आहत थे।वहीं आशिश कुमार सिंह के पत्नी सरिता कुमारी भी पसराहा थाना पहुंचकर अपने पति को ढूंढने लगे।परिजनों ने पत्नी सरिता देवी को उनके पति के शहीद होने की जानकारी नहीं दी थी।पत्नी को सिर्फ ये बताया था कि उनके पति मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी है।इस बात से पत्नी सरिता कुमार अपने पति की जानकारी के लिए माता पिता एवं अन्य पुलिसकर्मी से जानकारी मांग रही थी।पति के बारे में अनहोनी से घबराये थाना परिसर में लोगों से बार बार मिलाने की विनती कर रही थी।शहीद की पत्नी कभी अपने बच्चों से लिपटकर कह रही बेटा पापा कहां गये है।तुम उन्हें रात में क्यों जाने दिया।शहीद आशिश कुमार के पत्नी के चित्कार से मौजूद लोग भी गमगीन थे।
पसराहा- परबत्ता थाना के सलारपुर दियारा में अपराधी-पुलिस मुठभेड़ में पसराहा (खगड़िया) के थानेदार आशीष कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। एक सिपाही दुर्गेश कुमार को भी लगी गोली। पुलिस ने भी एक अपराधी को मार गिराया है। शहीद थानेदार आशीष कुमार सिंह सहरसा जिला के बलवाहाट ओपी सरोजा गांव निवासी गोपाल सिंह के पुत्र थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया पुलिस के सहयोग से भागलपुर ले जाया गया है।जहां से पोस्टमार्टम बाद खगड़िया जिला मुख्यालय ले जाया जायेगा।मिली जानकारी के मुताबिक पसराहा थानाध्यक्ष आशिश कुमार सिंह थाना क्षेत्र के तेहाय निवासी कुख्यात अपराधि दिनेश मुनि को गिरफ्तार करने खगड़िया भागलपुर जिले सीमावर्ती इलाके दूधैला मौजमा दियारा शुक्रबार को देर रात गयी थी।परबत्ता थानाक्षेत्र के सलारपुर गांव होते हूए देर रात दूधैला दियारा ट्रैक्टर से पहुंचे थे।गुप्त सूचना के आधार पर किये गये इस आपरेशन में दियारा स्थित अपराधियों के ठिकाने पर पहुंच कर ज्योहिं आपरेशन शुरु किया अपराधियों से मुठभेड़ हो गयी।मुठभेड़ में सबस
नवरात्रि स्पेशल पोस्ट (6/11 ) :- चलिए आपको भगवती स्थान तुलसीपुर जाने मंदिर एवं देवी कृपा के बारे में
Gosaingaon Samachar
माता भवानी दुर्गा के आज छठे रूप षष्ठी कात्यायनी के चरणों में लाल पुष्प , सिंदूर अर्पित कर श्रद्धा की दीप जलाने चलतें हैं आज नवगछिया अनुमण्डल के खरीक प्रखंड के तुलसीपुर गाँव ।
तुलसीपुर चौक, तेतरी ज़ीरो माइल से पश्चिम जानें वाली सड़क से महज 2 किलोमीटर की दुरी पर हैं । चौक के दाहिने अर्थात उत्तर मुह गाँव की मुख्य सड़क हैं । चौक पर हाट बाजार लगनें के कारण थोड़ी भीड़ लगती हैं । खैर उसे नजरअंदाज करते हुए भीड़ को चिरतें आगे लगभग 200 कदम पर माँ भगवती का स्थान हैं ।
मंदिर का मुख्य पूर्व की और मुख्य द्वार सामनें की और हैं ।
गाँव में एक ही भगवती का मंदिर हैं और लोग श्रद्धा और आराधना हेतु हमेशा 365 दिन कोई ना कोई जरूर नज़र आता हैं । आज मंदिर में काफ़ी हलचल हैं । बाजें पर नवाह पाठ पूरें गाँव में गूंज रही हैं ।
मैया के इस दरबार में कई रोचक तथ्य हैं । यहाँ नवरात्री में 9 दिनों तक 24 घंटे का नवाह पाठ होता हैं । अर्थात पुरे दुर्गापूजा पाठ होता हैं । मैया अपनें भक्तों को वर देनें हेतु स्वगं विराजमान हैं । दरबार में पटैत द्वारा दुर्गा सप्तसी का पाठ जारी हैं ।
महिलाओं का एक जत्था पूजन अर्चना में लीन हैं ।
मैया के इस दरबार में काफ़ी रौनक हैं । गर्भगृह के सामने दुर्गा पूजा नवमी व दशमी में होनें वाले महाहवन के लिए बड़े साइज का हवन कुंड बनाया गया हैं । जिसमें हवन का कार्य होता हैं । दरबार में चारों और उच्च किस्म की टाइल्स मार्बल लगें हुए हैं । फूलों व बेलपत्र से दरबार के सामने का हिस्सा बगीचें की तरह बना हुआ हैं ।
दरबार में विराजमान मैया दुख पल भर में हर लेती हैं अगर कोई साँचे व पवित्र मन से मैया का आराधना करें तो ।
इस दरबार में बलि प्रथा बिलकुल निषेध हैं । सिर्फ धुप,दीप ,फूल माला व प्रवित्र मन से किये प्रार्थना से ही मैया प्रसन्न हो जाती हैं ।
रचना :
बरुण बाबुल
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018
नवरात्रि स्पेशल 5/11 : आज लगाएं नवगछिया के इस दरबार में हाजरी ।
Gosaingaon Samachar
नवरात्रि स्पेशल 5/11: माँ दुर्गा ,भवानी पूजा के आज पांचवी दिन स्कन्दमाता के चरणों में नमन करते आज चलतें हैं नवगछिया बाजार क्षेत्र के श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर सह गोपाल गौशाला स्थित मैया भवानी के दरबार में।
मकंदपुर चौक व नवगछिया बस स्टेंड से महज 2 किलोमीटर की दुरी पर नवगछिया बाजार के मुख्य सड़क पर स्थित बाबा बोलेनाथ विराजमान हैं । कुछ वर्ष पहलें ही बाबा भोलेनाथ की कृपा व समिति के निर्णय पर मैया के मंदिर मंदिर का निर्माण हुआ । आज भी हर पूजा दिवस की भांति वैदिक उच्चारण से मैया का पाठ, महाआरती व महाप्रसाद का भोग लगाया गया ।
नवरात्रि में यहाँ प्रतिमा का निर्माण नहीं होता हैं । क्योंकि मैया अपनें आशीष भक्तों को हर पल देनें सैदव विराज मान हैं । बलि प्रथा नहीं होती हैं । दरबार में भक्तों में हमेशा श्रद्धा की भूख हमेशा लगी रहती हैं । वर्तमान में मैया जगदम्बा के दरबार में पुजारी सह पंडित रंजीत बाबा सेवा में हमेशा रहतें हैं ।
नवगछिया का सबसे अधिक मनमोहक नजारा , पोखर का नजारा , मंदिर के पीछे खेत- खलिहान ,गौशाला में गायों की सेवा करनें भक्तों का हजूम हमेशा लगा रहता हैं ।

तो क्या सही में 17 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु पर होगा वाहनों का परिचालन संभव .??
Gosaingaon Samachar
विक्रमशिला सेतु का मरम्मत कार्य सोमवार तक खत्म हो जाएगा। इधर, गुरुवार एवं शुक्रवार को नंबर पाया के स्पेंडेड स्पैन को जैक से चार इंच चार उठाकर बॉल बियरिंग बदली गई। ...
विक्रमशिला सेतु का मरम्मत कार्य सोमवार तक खत्म हो जाएगा। ऐसी स्थिति में 17 अक्टूबर की देर रात बाद वाहनों का परिचालन शुरू की पूरी संभावना है। इधर, गुरुवार एवं शुक्रवार को नंबर पाया के स्पेंडेड स्पैन को जैक से चार इंच चार उठाकर बॉल बियरिंग बदली गई।
शुक्रवार को सुबह आठ बजे बॉल बियरिंग को निकालने का काम शुरू किया गया। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने के कारण काम लगे मजदूरों और अभियंता काफी दिक्कतें महसूस करने लगी। पाया पर काम करने के दौरान हवा के दबाव के कारण संतुलन बिगड़ रहा था। इसलिए काम छोड़कर मजदूर और अभियंता को ऊपर आना पड़ा। हवा का दबाव और बारिश कम होने के बाद दोपहर बारह बजे के बाद फिर बियरिंग बदलने का काम शुरू हुआ। हालांकि सुरक्षा बेल्ट लगाकर काम किया जा रहा था। इस दौरान दो घंटे काम प्रभावित रहा। वहीं शनिवार को कार्य को पूरी तरह समाप्त करने में कर्मी एवं मजदूर लगे रहे
पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण बीच गंगा में पाया का बॉल बियरिंग बदलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो, तीन और चार नंबर पाये की बॉल बियङ्क्षरग बदलने का काम पूरा हो चुका है। सोमवार तक कार्बन फाइबर लगाने का काम पूरा होते ही सेतु की मरम्मत कार्य खत्म हो जाएगा। 17 अक्टूबर की रात 12 बजे के बाद वाहनों के परिचालन की पूरी तरह उम्मीद है।
तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण मरीजों और आम लोगों के साथ वाहनों के परिचालन रोकने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेतु पर प्रतिनियुक्त जवानों और दंडाधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्ट्रेचर या व्हील चेयर पर एक ओर से दूसरी ओर ले जाने के दौरान मरीजों को भी भींगने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, उचित व्यवस्था के अभाव में जवानों और दंडाधिकारी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जवानों ने बताया कि जैसे-तैसे तंबू लगाकर बैठने की व्यवस्था कर दी गई। हवा और बारिश में तंबू उड़ गया। इसके कारण भींगकर ड्यूटी करना पड़ रहा है।
वही आज शनिवार को कार्य को समाप्त करने में मजदूरों की पूरी भागीदारी लगी है पुल निगम के करीब कर्मी कार्य समाप्त करने की और लगे हुए हैं

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018
पसराहा में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में थाना प्रभारी शहीद, एक जवान जख्मी
Gosaingaon Samachar
पसराहा में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में थाना प्रभारी शहीद, एक जवान जख्मी
बिहार के खगड़िया जिला अंतर्गत पसराहा में कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि गैंग के साथ हुए मुठभेड़ में पसराहा थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है. इस घटना में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया है.

नवरात्रि स्पेशल पोस्ट (4/11) : माता की भक्ति से सराबोर आज चौथे , माँ के कुष्मांडा रूप के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करनें चलतें हैं रंगरा गाँव
Gosaingaon Samachar
नवरात्रि स्पेशल पोस्ट (4/11) : माता की भक्ति से लगातार सराबोर आज चौथे दिन , माँ के कुष्मांडा रूप के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करनें चलतें हैं रंगरा गाँव ।
NH31 रंगरा चौक से 3 किलोमीटर दक्षिण रंगरा गाँव के विषहरी स्थान के परिसर में माँ जगत जननी का दरबार हैं । जिसका सन 1982 में अनुरूद्ध ठाकुर व ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण हुआ था । इस मंदिर में राजसी विधि विधान व वैदिक रूप से पूजा अर्चना की जाती है । यहाँ स्थापित मैया की छवि बहुत ही शक्तिशाली हैं । प्राथनाएं मैया बहुत ही कम समय में सुनती हैं । जो भी भक्त श्रद्धा भक्ति से मैया के इस दरबार में मन्नत माँगता हैं उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती हैं । मनोकामना पूर्ण होनें पर प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के नवमी व दशमी पूजा को भक्तों द्वारा सैकड़ों छागर की बलि दी जाती हैं ।
साथ ही नवमी व दशमी के रात में भक्ति जागरण भी होता है ।
मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम प्रसाद सिंह ने कहा की यहाँ माता पूजा वैदिक धर्म के अनुसार किया जाता है । मंदिर में माँ के प्रतिमा का विसर्जन शोभा यात्रा के साथ एकादशी के सुबह सूर्योदय के पहले ही किया जाता है । मंदिर में पठैत की भीड़ लगी रहती हैं ।
मंदिर के पंडित शंभूनाथ के द्वारा वैदिक मंगलाचरण के द्वारा पाठ किया जाता है ।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)