कुल पाठक

सोमवार, 1 अप्रैल 2019

आइटीबीपी सैन्य पुलिस में रंगरा के किसान पुत्र चंदन कुमार ठाकुर ने चयनित होकर रंगरा का किया नाम रौशन

Gosaingaon Samachar

आइटीबीपी सैन्य पुलिस में प्रखंड क्षेत्र के रंगरा निवासी किसान बालमुकुंद ठाकुर के बड़े पुत्र चन्दन कुमार ठाकुर ने इस्पेक्टर पद पर चयनित होकर रंगरा का नाम रौशन किया है. चंदन के आइटीबीपी में इंस्पेक्टर पद पर चयनित होने के बाद रंगरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है.
 इस बात की सूचना मिलने के बाद एक ओर जहां चंदन के पिता बालमुकुंद ठाकुर एवं उनके भाइयों को गांव के लोगों के द्वारा बधाई दी जा रही है.
वहीं दूसरी ओर अपने ड्यूटी पर तैनात चंदन के दर्जनों मित्रों के द्वारा मोबाइल एवं व्हाट्सएप के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है. बताते चलें कि चंदन के पिता पेशे से एक साधारण किसान है. जिन्होंने अपने मेहनत मजदूरी के बल पर अपने पुत्र को मुकाम तक पहुंचाया. बताया जा रहा है कि चंदन ने भी काफी गरीबी में पल बढ़ कर  उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है. इन्होंने वर्ष 2004 में तेज नारायण उच्च विद्यालय रंगरा से मैट्रिक की परीक्षा पास की और 2006 में इंटर एवं 2009 में स्नातक की परीक्षा जीबी कॉलेज नवगछिया से पास की. सबसे पहले इनका चयन 2013 ईस्वी में सीएपीएफ के आइटीबीपी में सब-इंस्पेक्टर के पद पर हुआ. दिसंबर 2016 से अबतक एनडीआरएफ के बठिंडा वाहिनी में पदस्थापित थे. 1 अप्रैल 2019 को आइटीबीपी में इंस्पेक्टर के पद पर इनका चयन हुआ. एनडीआरएफ में रहते हुए इन्होंने बिहार एवं केरल में आई बाढ़ बचाव कार्य में काफी सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कार्य किया. इसके लिए विभाग की ओर से इन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है. यही कारण रहा कि अमरनाथ यात्रा में यात्रियों के बचाव के लिए वर्ष 2017 व 2018 में बचाव दल के साथ तैनात था. इसमें भी इनकी काफी प्रशंसनीय भूमिका रही.



नवगछिया : 43 वां वार्षिकोत्सव श्री राम चरित मानस नवाह पारायण यज्ञ का आयोजन 6 से 14 अप्रैल तक

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण  यज्ञ एवं श्री राम कथा की अमृत वर्षा का 43 वाँ वार्षिकोत्सव स्थान घाट ठाकुरवाड़ी में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल 2019 तक किया जाएगा सचिव विशाल चिरानिया ने बताया कि इसके पूर्व 5 अप्रैल 2019 दिन शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे  स्थानीय घाट ठाकुर बाडी से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे नगर भ्रमण करते हुए वापस घाट ठाकुरवाडी में पहुंचेगी जिसे लेकर एक बैठक संरक्षक श्री श्यामसुंदर केडिया के प्रतिष्ठान पर हुई अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने बताया कि परम पूज्य आचार्य श्री रामशरण दास जी महाराज के आचर्यत्व में मुख्य यजमान विनीत खेमका  के साथ 25 विद्वानों  द्वारा प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संगीतमय पारायण किया जाएगा तथा 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक रात्रि 7:00 बजे से 10:00 बजे तक संगीतमय   प्रवचन  स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज प्रयाग राज एवं अन्य विद्वानों द्वारा  होगा इस बैठक में संरक्षक श्यामसुंदर केडिया अध्यक्ष दिनेश सर्राफ सचिव विशाल चिरानिया कोषाध्यक्ष विनीत चिरानिया उपाध्यक्ष बनवारी पंसारी मीडिया प्रभारी अशोक केडिया शंकर चिरानिया संतोष भगत अनिल भगत संतोष यादुका  किशन चिरानिया प्रमोद केडिया डा० किशन साह मोहन रुंगटा मंगलचंद खेमका सुभाष वर्मा किशन यादुका दयाराम चौधरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे

नवगछिया में सावरिया सरकार द्वारा दो दिवसीय श्याम महोत्सव आज से , भव्य दरबार , भव्य सजावट से करेंगें बाबा को प्रसन्न

Gosaingaon Samachar

नवगछिया  आज से शुरू हो रहा है नवगछिया में दो दिवसीय श्याम महोत्सव  जिसे लेकर  मारवाड़ी विवाह भवन से एक विशाल निशान  शोभा यात्रा  श्री खाटू श्याम की  निकाली जाएगी  जो पूरे नगर भ्रमण करते हुए  श्री गोपाल गौशाला  में पहुंचेगी  जहां श्री श्याम खाटू वाले के शीश पर भक्त अपना निशान अर्पित करेंगे निशान  यात्रा में  नवगछिया की विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह नींबू पानी फल इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी उसके बाद दोपहर 12 बजे से बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा  श्री श्याम प्रभु को रिझाया जाएगा श्री श्याम प्रभु के भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए भारत के सुप्रसिद्ध गायक श्री संजय मित्तल (कोलकाता )श्रीमती केमिता  राठौर (उदयपुर )श्री कुंदन मिश्रा (मुंबई ) रेशमी शर्मा (पटना) श्री आकाश परिचय( गिरिडीह) श्री धीरज राजपूत कटिहार श्री रवि शर्मा (सहरसा) श्री तरुण  मारोदिया (दरभंगा) गंगा भैया एंड म्यूजिकल ग्रुप (कोलकाता) एवं स्टार  डांस ग्रुप( कोलकाता) आ रहे है इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा का भव्य दरबार इत्र की वर्षा अलौकिक शृंगार फूलों की होली अखंड ज्योति दिव्य दर्शन मनमोहक नृत्य नाटिका विशाल भंडारा सवामणि प्रसाद भजन गंगा भव्य निशान यात्रा महा छप्पन भोग यात्रा एवं सवामणि प्रसाद  ह्रै  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के मुकेश चिरनिया,समीर गुप्ता, गोरव यादुका  शिवम शर्राफ राहुल यादुका  विकास  चिरानियां रंजीत जसवाल यस केडीया   राज चौधरी पारस खेमका मयूर केजरीवाल लगे हुए हैं



जे पी कॉलेज नारायणपुर में डेवलपमेंट समिति की बैठक

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की ख़बर 

नारायणपुर (नवगछिया):आज  जेपी कॉलेज नारायणपुर में तिलकामांझी भागलपुर विश्विद्यालय के तीन सदस्यीय अधिकारियों की बैठक नैक मूल्यांकन से संबंधित कॉलेज  प्राचार्य डॉ राजवंश यादव के साथ हुआ। जानकारी देते हुए प्राचार्य श्री राजवंश ने बताया कि बैठक में विवि से सीसीडीसी कृष्ण मुरारी सिंह, विवि अभियंता मो साबीर,विवि नैक समन्वयक मो इकबाल के साथ जेपी कालेज नैक टीम के समन्वयक डॉ कृति गुप्ता, पूर्व  प्राचार्य प्रो नलिन कुमार, डॉ रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आरके महतो थे। बैठक में चर्चा किया गया कि कॉलेज में नैक मूल्यांकन से पूर्व पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित शुद्ध पेयजल,शौचालय, साइकिल स्टैंड कॉलेज़,कैंटीन  खेल मैदान, कर्मचारी कक्ष आदि को सुसज्जित करने के बारे में विवि को प्रस्ताव भेजा जाए । बैठक में प्राचार्य ने कहा कि अड़तीस लाख से पुस्तकालय के आधुनिकीकरण का काम चल रहा था। यह कार्य पुर्व प्राचार्य के कार्यकाल में हो रहा था जिसमे किसकी स्वीकृति है यह किसी को पता नहीं है। वह बताते हैं कि प्राचार्य को एक लाख तक का कार्य करवाने की अनुमति विवि से है लेकिन अड़तीस लाख का कार्य किसकी अनुमति से हो रहा था इसके जेपीकालेज नारायणपुर में डेवलपमेंट समिति की बैठक
नारायणपुर : सौं को जेपी कॉलेज नारायणपुर में तिलकामांझी भागलपुर विश्विद्यालय के तीन सदस्यीय अधिकारियों की बैठक नैक मूल्यांकन से संबंधित कॉलेज  प्राचार्य डॉ राजवंश यादव के साथ हुआ। जानकारी देते हुए प्राचार्य श्री राजवंश ने बताया कि बैठक में विवि से सीसीडीसी कृष्ण मुरारी सिंह, विवि अभियंता मो साबीर,विवि नैक समन्वयक मो इकबाल के साथ जेपी कालेज8 नैक टीम के समन्वयक डॉ कृति गुप्ता, पूर्व  प्राचार्य प्रो नलिन कुमार, डॉ रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आरके महतो थे। बैठक में चर्चा किया गया कि कॉलेज में नैक मूल्यांकन से पूर्व पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित शुद्ध पेयजल,शौचालय, साइकिल स्टैंड कॉलेज़,कैंटीन  खेल मैदान, कर्मचारी कक्ष आदि को सुसज्जित करने के बारे में विवि को प्रस्ताव भेजा जाए । बैठक में प्राचार्य ने कहा कि अड़तीस लाख से पुस्तकालय के आधुनिकीकरण का काम चल रहा है।यह कार्य पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल में हो रहा था जिसमे किसकी स्वीकृति है यह किसी को पता नहीं है।वह बताते हैं कि प्राचार्य को एक लाख तक का कार्य करवाने की अनुमति विवि से है लेकिन अड़तीस लाख का कार्य किसकी अनुमति से हो रहा था इसके बारे में विवि से जानकारी व निर्देश मांगा गया है।


⚡नारायणपुर में महिला शराब तस्कर के साथ चार गिरफ्तार ⚡नकदी सहित तीन मोबाइल भी बरामद ⚡चारों तस्कर एक परिवार का है

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट 

नारायणपुर (नवगछिया) आज  भवानीपुर पुलिस ने थानाक्षेत्र के राजमार्ग संख्या 31 पर भगवान पेट्रोल पंप के सामने वाहन जांच के समय टेम्पो से एक सौ अस्सी एमएल का चार सौ पचास पाउच विदेशी शराब अफसर च्वाइस बरामद किया। शराब कुल एकासी लीटर था। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग स्टेटिक  सर्विलांस टीम की निगरानी में प्रधानमंत्री आवास सहायक सह दंडाधिकारी मो साकिर, भवानीपुर ओपी के सअनि सुभाष यादव द्वारा पुलिस बलों के सहयोग से चलाया जा रहा था।वाहन चेकिंग के समय टेम्पो में रखे बोरे में शराब का पाउच मिला। जिसे पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने बताया कि बिहपुर के हरियो के पास जिस टेम्पो से चारों तस्कर कटिहार के काढ़ागोला से खगड़िया जा रहा  था। वह खराब हुआ तो उसने दूसरा टेम्पो रिजर्व किया। उसी टेम्पो पर शराब का बोरा लाद दिया जो पुलिस के पकड़ में आया। पुलिस ने तीन मोबाईल सहित नकदी सत्ताईस सौ भी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर में कटिहार जिला के कढ़ागोला का मुकेश पोद्दार व खगड़िया जिला के टाउन थाना के थाना रोड का सुमन पोद्दार, गीता देवी, सुनीता देवी है। गिरफ्तार तस्कर में सुमन की पत्नी सुनीता है जबकि माता गीता देवी है और सुमन का फूफा मुकेश कुमार है।

नवगछिया के कौशल केमिस्ट्री क्लासेस KCC के छात्रों का इंटर रिजल्ट में रहा जलवा

Gosaingaon Samachar
Advertisement March 2019

नवगछिया की सुप्रसिद्ध कोचिंग संस्था कौशल केमिस्ट्री क्लासेस KCC के छात्रों का इंटर रिजल्ट साइंस संकाय में जलवा रहा कोचिंग के संचालक कौशल किशोर जयसवाल ने बताया कि उनके छात्रों का परिणाम प्रत्येक वर्ष बेहतर रहता है और इस वर्ष 2019 में भी काफी अच्छा है ।


 जिसमें से

सनी कुमार कुल प्राप्तांक 389 केमिस्ट्री में 87

कन्हैया कुमार कुल मार्क्स 389 केमिस्ट्री 79

 दीपक कुमार कुल मार्क्स 393 केमिस्ट्री में 75
अजमत नादफ़ कुल 284 केमिस्ट्री में 61 वहीं उनके पास पढ़ रहे लगभग 100% बच्चों ने परीक्षा में पास की हैं ।

केसीसी कोचिंग के संचालक कौशल किशोर जयसवाल ने उतीर्ण सभी बच्चों को बुलाकर अपने कोचिंग संस्थान में पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया है ।


विज्ञापन संख्या : 03/02/01/31032019


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9709894194, 7004826539 पर ।

विज्ञापन मात्र 100 रुपये से शुरू हैं । 

रविवार, 31 मार्च 2019

नवगछिया : अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Gosaingaon Samachar

रविवार दिनांक 31 मार्च 2019 को नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्रांगण में अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पैनल अधिवक्ता  नंदलाल यादव की अध्यक्षता में किया गया उपस्थित लोगों को तस्करी  और यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एवं पीएलबी शेखर कुमार की भूमिका सराहनीय रही


नवगछिया : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, नगर शाखा के तत्वाधान में  बाल भारती विद्यालय में एक्यूपंक्चर उपचार शिविर का आयोजन

Gosaingaon Samachar

 नवगछिया,  बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, नगर शाखा नवगछिया के तत्वाधान में  बाल भारती विद्यालय में एक्यूपंक्चर उपचार शिविर का उद्घाटन  हीलर बी० ओम प्रकाश, अजय रुंगटा, मुकेश राणा, दयाराम चौधरी, अध्यक्ष दिनेश सर्राफ  ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया, श्री गणेश वन्दना से शिविर प्रारंभ हुआ। इस सम्मेलन में 150 रोगियों का रजिस्टेशन हुआ। जिसमें लगभग 75 रोगियों को देखा गया भीड़ को देखते हुए शाखा के सचिव विनोद केजरीवाल ने बताया कि यह शिविर कल   भी लगाया जाएगा,। मौके पर कमलेश अग्रवाल, प्रमोद केडिया, पवन चिरानिया, शम्भू रूंगटा, विनय प्रकाश, शंकर चिरानिया, अशोक केडिया, कन्हैया यादुका, विक्रम आन्नद, निरमल मुनका विश्वनाथ यादुका, व अन्य उपस्थित थे।


*04 अप्रैल को नवगछिया के राजद की सभा में आएंगे तेजस्वी यादव*
राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया इकाई की बैठक रविवार को नवगछिया स्थित राजद कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल ने किया। बैठक में चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा किया गया। भागलपुर जिला के राजद प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि गुरूवार 04 अप्रैल को मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया में दिन के दस बजे से महागठबंधन समर्थकों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उपस्थित होकर जन सभा को संबोधित करेंगे। वहीं लोकसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी उपस्थित होंगे। बैठक में सभी पंचायतो से कार्यकर्ताओं को लाखों-लाख की संख्या में सम्मिलित होने को कहा गया है। बैठक में वरिष्ठ नेता मनोज यादव, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, अति पि प्र. के जिलाध्यक्ष संजय मंडल, युवा जिलाध्यक्ष विभूति भूषण, युवा प्रधान महासचिव तनवीर बाबा, युवा उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, दीपक कुमार, मो. तूफान, महेश वर्मा आदि उपस्थित हुए।

नारायणपुर स्टेशन के पास वृद्ध की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट


 नारायणपुर (नवगछिया) कटिहार -बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन के बलाहा रेलवे समपार के पास  समपार संख्या 19 सी के पास रविवार की दोपहर बाद एक वृद्ध का शव देखा गया. केबिन मैन राजैश पासवान ने दुरभाष से स्टेशन प्रबंधक एवं जीआरपी नारायणपुर के अनि सुर्यमणि पॉडे को  सुचना दी.मौके पर जीआरपी घटना स्थल पर पहुंचे व सीमा को लेकर भवानीपुर पुलिस को दुरभाष से जानकारी दी. पुलिस द्वारा जॉचोपरांत पैकेट से मिले पहचान पत्र से वृद्ध की पहचान नवगछिया के श्रीपुर मनीयामोर निवासी छोटेलाल सिंह के रुप में की गई.स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध विक्षिप्त था और सुबह से ही इधर उधर मंडरा रहा था. मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने सीमा की जानकारी एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर परिजन को बुलाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा ।



नवगछिया : क्रिकेट मैच में कटिहार ने बलाहा को हराया

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट


नारायणपुर (नवगछिया):प्रखंड के बलाहा गाँव के रेलवे केबिन संख्या 19सी के नजदीकी मैदान में साईं क्रिकेट अकादमी बलाहा  द्वारा अंडर-17 ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया..!जिसका उद्घाटन जयपुर चुहर पूरब पंचायत की मुखिया तनिशी सिंह ने फीता काटकर किया.!मौके पर समाजसेवी सह शिक्षक रमेश कुमार,वार्ड सदस्य चंदन कुमार,राजेश शर्मा,कृपानंद झा,धर्मेंद्र सिंह,द्वारिका नाथ झा,अखिलेश कुमार झा,शिक्षक राजेश पंडित,किशोर पंडित मौजूद थे। मैच साई क्रिकेट क्लब बलाहा बनाम कटिहार के बीच खेला गया।उद्घाटनोपरांत कटिहार के कप्तान मुशर्रफ ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।साई क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाए ।जिसका पीछा करते हुए कटिहार ने 14.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता. मैच में कटिहार के सलामी बल्लेबाज दीपक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।आज के मैच में अंपायर की भूमिका में नीतीश व साजन थे.इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुकेश कुमार झा,समरजीत,भानू,भोलू,प्रशांत,अनुराग,रॉबिन,इमरान,दीपक,मनीष ने अहम योगदान दिया।वहीं मुकेश कुमार झा ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मैच 03 अप्रैल को खेला जाएगा.

⚡कोई नहीं पूरा कर सका रेलवे ओवरफुटब्रिज का कार्य ⚡अधूरा है नारायणपुर स्टेशन का ओवरफुटब्रिज

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर (नवगछिया) वर्षों से लोगों की माँग पर कटिहार - बरौनी रेलखंड के बीच नारायणपुर स्टेशन पर रेलवे ओवरफुटब्रिज का कार्य प्रारंभ हुआ था लेकिन तीन सालों से कार्य अधूरा पड़ा है। कई नेता ने जनता को भरोसा भी दिलाया की काम पूरा होगा लेकिन कोई इस कार्य को पूरा नहीं कर सका है।लोगों को सिर्फ अस्वाशन का झुनझुना मिला। ओवरफुटब्रिज नहीं होने से लोगों को पटरी पार करने में परेशानी होती है।कई बार लोग हादसे का भी शिकार हुआ है। भाजपा के गया प्रसाद यादव  कहते हैं की जनता जनप्रतिनिधियों से उपेक्षित है।भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण उर्फ शोषण यादव ने कहा कि कोई भी इस कार्य को नहीं करवा सका है ।

नवगछिया : एसडीओ ने बुथ का किया निरीक्षण

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

 नारायणपुर(नवगछिया) जेपी कॉलेज नारयणपुर सहित अन्य बुथों का रविवार को एसडीओ मुकेश कुमार ने निरक्षण किया.निरिक्षण के दौरान कॉलेज के बुथों पर पीएचडी विभाग द्वारा अस्थाई शोचालय एवं पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई थी.विभाग के अभियंता को 24 घंटे के अंदर व्यवस्था करने का निर्देश दिया.नारायणपुर के भवानीपुर चौक पर निरिक्षण के दौरान एस एस टी द्वारा जॉच करते नहीं पाया गया.जिसको लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी से जवाब मॉगा.मौके पर नारायणपुर, बिहपुर, खरिक बीडीओ एवं बिहपुर व भवानीपुर थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बल मौजूद थे.