नवगछिया : श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज के अवतरण दिवस पर होने वाला वृहत आयोजन इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से जारी सरकारी निर्देशानुसार नहीं मनाया गया. उसकी जगह योगपीठ के स्वयंसेवकों द्वारा इस मौके पर लॉकडाउन के तहत फंसे गरीब मजदूरों के लिए खाद्यान्न सामग्री के दो हजार पैकेटों का निर्माण किया गया है. जिसका वितरण योगपीठ के स्वयंसेवकों द्वारा शुक्रवार को किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए संजीव भगत उर्फ पप्पू भगत ने बताया कि इन राहत पैकेटों में चावल, दाल, आलू, चूड़ा, बिस्किट, भुजिया और साबुन शामिल हैं. जिसके निर्माण में श्याम सुंदर भगत, अरविंद साहू उर्फ मंटू साहू, डब्लू भगत, दीपक भगत, राकेश भगत, सुमित साह, कन्हैया भगत, गोलू, भोलू, चिंटू, मिंटू और राजीव भगत इत्यादि का सक्रिय योगदान रहा है. इन राहत पैकेटों का वितरण लक्ष्मीपुर, गोसाईगांव, पंचगछिया, तेतरी, खगड़ा और जमुनिया गांवों के गरीब मजदूर परिवारों के बीच किया जायेगा.
कुल पाठक
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में एक सौ मरीजों की हुई जांच GS NEWS
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा दूसरे राज्यों से आए मजदूरों की लगातार जांच की जा रही है. गुरुवार को अस्पताल में एक सौ बाहर से आए मजदूरों की जांच की गई. इस दौरान स्वास्थ्य टीम के द्वारा बाहर से आए हुए लोगों को तत्काल 14 दिनों तक एहतियात बरतने को कहा गया.
नवगछिया बाजार में तीसरे दिन भी लोकडॉन का नहीं हुआ पालन, लोगो की लगी रही भीड़ GS NEWS
नवगछिया शहर में कोरोना वायरस महामारी को लेकर सरकार द्वारा लगाए गए लोकडॉन का तीसरे दिन भी पालन नहीं हो पाया. लोकडॉन के बावजूद भी गुरुवार की सुबह सात बजे से दस बजे के बीच लोगो की भीड़ जमा हो गई थी. हालांकि बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को सड़क पर कम लोग थे लेकिन जितने भी लोग थे उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था. शहर की मुख्य सड़क पर ठेला पर सब्जी विक्रेता सब्जी बेच रहे थे. जिसक कारण लोगो की भीड़ जमा हो गई थी. इसके अलावा शहर में अनावश्यक दुकानें खुली हुई थी. लोकडॉन का पालन नहीं होने को खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा सुबह के समय शहर में लगातार गश्ती कर रहे थे. इस दौरान लोगों को भीड़ नहीं लगाने की अपील भी कर रहे थे. लोगों की भीड़ जमा न हो इसको लेकर पुलिस सख्ती भी बार्ट रही थी बावजूद इसके शहर में लोगो की भीड़ लग रही थी. इधर नवगछिया शहर में लोगों की भीड़ जमा हो जाने से शहर के बुद्धिजीवी वर्ग एवं समाजिक संगठन के लोगों ने चिंता व्यक्त कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि जिस तरह देश मे कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और इस परिस्थिति में शहर में लोगो का भीड़ जमा होना संभावित संकट को दर्शाता है. बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि लोगो की भीड़ जमा न हो इसके लिए प्रशासन को कोई ठोस पहल करने की. आवश्यकता है ताकि नवगछिया शहर संभावित संकट से सुरक्षित रहे.
नवगछिया शहर में सुबह 6 से शाम 6 बजे तक खुलेगी राशन की दुकान GS NEWS
नवगछिया : नवगछिया शहर में आए दिन सुबह और शाम के समय लगाने वाले भीड़ को देखते हुए शहर की राशन दुकान खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि शहर की राशन दुकानें जो पहले सुबह सात बजे से दस बजे तक खुलती थी अब वह दुकानें सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुलेगी. इसके अलावे खाद बीज की दुकानें सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगी. एसडीओ ने कहा कि शहर के मुख्य सड़कों पर ठेला पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा ठेला लगा दिया जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर ठेला लगा कर सब्जी नहीं बिकेगी. मुख्य सड़क पर ठेल लगा कर सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेताओं के किए राजेंद्र कालोनी स्थित मैदान व उच्च विद्यालय मैदान निर्धारित किया गया है. सब्जी विक्रेता वहीं ओर दुकान लगाकर सब्जी बेचेंगे. इसके अलावे लोगो के ऑर्डर ओर सब्जी विक्रेता उनके घर पर जाकर सब्जी की होम डिलीवरी दे सकते हैं.
नवगछिया : कोरोना को नष्ट करने के लिए भारत वर्ष का मेडिसिन ही सर्वश्रेष्ठ होगा : स्वामी आगमानंद GS NEWS
नवगछिया : श्रीशिवशक्तियोगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी ने भगवान श्री राम के अवतणोत्सव रामनवमी के अवसर पर फेशबुक लाइव पर आशीर्वचन देते हूए कहा कि कोराना महामारी वाइरस विदेशो से फैला है. भारत के वातावरण में यहां के लोगो के शरीर में जो डीएनए है उसके भीतर आरडब्लुए है जिससे रेड प्लाजमा तैयार होता है, जो भारत के लोगो में कम प्रभाव देखा जा रहा हैं यह आधुनिक वैज्ञानिक का रिचर्स है. भारतीय प्रकृति एवं संस्कृति में कोरोना वाइरस से बचाव के उपाय है. तुलसी, तील, नीम, गिलौय, पीपल आदि का रस या आर्क का सेवन करने से प्रमाणित रूप से कोरोना से बचाव संभव है. विश्व के तमाम देश से कोरोना महामारी को नष्ट करने की मेडिसिन बना रहे है. रिचर्स करने के बाद आमलोगो के बीच आएगी. लेकिन भारत वर्ष में बनाए जा रहें मेडिसिन ही सर्वश्रेष्ठ ही नही कारगार सिद्ध होगा. संयम ,स्वाध्याय साथ ही साथ संकल्प यह हमारी मनोवृति है वेदों में भी 'तन्मय मन शिव संकल्प मस्तु "कहा गया है हम अच्छे कार्यों का संकल्प कभी भी ले सकते हैं. श्री राम ने भी मानवता की सेवा की थी. भगवान कृष्ण ने भी मानवता की सेवा की थी, साथ ही साथ भगवती भी भरपुर मानवता के कल्याण के लिए प्रयासरत रहती हैं. राम नवमी के पावन अवसर पर अनेकानेक महत्वपूर्ण तिथियां में सब लोग अपने अपने घर में एवं मन मंदिर में ध्यान करते हुए पूजा उपासना करें इससे महामारी कम समय में ही शांति स्वरूप ग्रहण करेगी और धीरे-धीरे महामारी समाप्त हो जाएगी. स्वामी जी ने कहा कि वेदो व ग्रंथो में जिस चीज को निषैध किया गया है उन चीजो के भक्षण से इस तरह की महामारी उत्पन्ना एवं फैलाव की संभावना प्रबल हो जाती है. सभी को आशीष देते उन्होने कहा कि सरकार के निर्देश का पालन करे साथ ही शीध्र अतिशीघ्र इस महामारी से सम्पूर्ण विश्व में लोगो को राहत मिलेगी. इस विकट परिस्थिति में सबो को चाहिए की मानवता की सेवा करें. साथ ही एक दूसरे के प्रति श्रद्धा भाव रखें.
- सादगी भरी तरीके से मनाया गया स्वामी जी का 51 वां अवतरण दिवस
परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का 51 अवतरण दिवस पर उनके अनुयायियो ने सादगीभरी तरीके से मनाया. बिहार ही नही दिल्ली, बेगलुरू, रांची, पटना, हैदराबाद, मुम्बई, चेन्नई, इंदौर, आदि राज्यो में स्वामी जी के अनुयायी ने अवतरण दिवस मनाया. पादुका पूजन के साथ तैल चित्र प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विशेष पुजा अर्चना किया. उसके बाद भक्तो के द्वारा अपने सदगुरू के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया. तथा उनका सानिध्य पाकर अपने भाग्य को धन्य समझ रहे है. अनुयायी ने कहा कि स्वामी जी सनातन धर्म के ध्वजावाहक के रूप में लोक कल्याणकारी कार्य कर लोगो को सद्मार्ग का रास्ता दिखाया.
नवगछिया : रंगरा प्रमुख ने किया मास्क का वितरण GS NEWS
नवगछिया - रंगरा चौक प्रमुख सह समजसेवी संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने रंगरा प्रखंड में विभिन्न जगहों पर घूम घूम कर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया और लोगों को बाहर नहीं निकलने और जरूरी काम से बाहर निकलने पर सोसल डिस्टेंसिंग रखने और कोरोना के लक्षणों के बारे में बताया. श्री यादव ने कहा कि लोक डाउन ही देश को कोरोना जैसी घातक महामारी से बचा सकता है. मास्क वितरण करते समय उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे.
नवगछिया के चैती दुर्गा स्थान में इस बार स्थापित नहीं हुई भगवती दुर्गा की प्रतिमा GS NEWS
नवगछिया के शहीद टोला स्थित चैत्रावली दुर्गा मंदिर में मां देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित नहीं कि गयी है. कोरोना महामारी को देखते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है. चैती नवरात्र पर होने वाले कई तरह के आयोजन यथा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन इस बार नहीं किया जाएगा. मंदिर के पुजारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि मंदिर में कलश स्थापना की गयी है. सोसल डिस्टेंसिंग में बनाते हुए वैदिक विधि विधान द्वारा पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया जा रहा है. हालांकि माता के भक्तों में इस बात को लेकर मायूसी है लेकिन महामारी को लेकर लोग सादगिपूर्वक माता की आराधना कर संतुष्ट हो रहे हैं.
नवगछिया में सनातन सेवा समिति द्वारा एक हज़ार जरूरतमतों के बीच भोजन वितरण GS NEWS
नवगछिया में शिव शक्ति योगपीठ के तत्वावधान में सनातन सेवा समिति एक सामाजिक एवं धार्मिक सेवा संगठन के बैनर तले गुरु ग्राम नगरह के दर्जनों युवा द्वारा नगरह के श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर एवं माता महा शमशान ही उग्र काली का मंदिर से गांव के युवाओं के द्वारा नि:शुल्क भोजन वितरण का किया गया। गुरु ग्राम नगरह के दर्जनों युवा द्वारा नगरह , माक्खाताकिया, महराज जी चौक , नोनिया पट्टी , मुसहरी पट्टी , नवगछिया हाई स्कूल ,भवानीपुर गाँव, हरनाथचक , मकंदपुर चौक, बस स्टैंड , नया टोला, जीरो माईल सहित कई स्थानों पर शुद्ध भोजन एवं पेयजल का वितरण किया गया । वहीं मौके पर नवगछिया थाना के थाना प्रभारी व थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मैजूद रहे ।
मौके पर सनातन सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि उनके गुरु स्वामी श्री अगमानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर इस तरह का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल प्रशासन पदाधिकारी , स्थानीय थाना प्रभारी के सहयोग से सफल हुआ है। मौके पर अभिनव मानस, विहान सिंह राजपूत, शरद योगी ,माधवानंद ठाकुर,सतीश , रौशन, पंकज , टिंकू , सुनील सिंह ,दिलीप , मनन जी ,फंटूश सहित दर्जनों युवा लगे हुऐ थें।
पंचायतों में आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश• 5 वीं राज्य वित्त आयोग के अनुदान मदद की राशि का होगा इस्तेमाल • पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र GS NEWS
मुंगेर, 2 अप्रैल: कोरोना के खिलाफ़ देश के साथ राज्य भी मजबूती से लड़ रहा है. अब जिलों में ;पंचायती राज भी इस जंग में योगदान देता दिखेगा. जिलों में पंचायतीराज संस्था कोरोना महामारी की रोकथाम करने के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने व लोगों को इससे संबंधित आवश्यक जानकारी देने का काम करेंगी. कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पंचायती राज संस्थाएं पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुदान मद की राशि का इस्तेमाल करेंगी. इसको लेकर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने बिहार के सभी जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त व जिला पंचायत पदाधिकारियों को पत्र लिखकर आवयश्यक दिशा निर्देश दिया है.
पत्र में बताया गया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए इसकी रोकथाम व आवश्यक सामग्रियों की जरूरत मुहैया कराने व जागरूकता लाने के लिए पंचायती राज संस्था के सभी लोगों को काम करना है. पंचायत प्रतिनिधियों को किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए हर समय मुस्तैद रहना है. पंचायतों में आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाये गये आइसोलेशन वार्ड सहित क्वरेंटाइन सेंटरों पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने में स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलना है.
अनुदान राशि से सुनिश्चित किये जाने हैं ये कार्य:
• इस मद की राशि से प्रतिनिधियों व कर्मियों की सुरक्षा के लिए मास्क, हैंड गलव्स, सेनिकटाइजर, साबुन आदि आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर खरीद कर की जा सकती है.
• ग्राम पंचायतें, पंचायत स्तरीय आइसोलेशन कैंप में सभी सुविधाएं जैसे हैंड गलव्स, मास्क, सेनिकटाइजर, साबुन आदि सभी जरूरी सामग्रियों की व्यवस्था करेगी.
• ग्राम पंचायत क्षेत्र में सामान्य स्वच्छता का काम जैसे ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए इस मद की राशि का उपयोग करेगी.
मुखिया भी कर रहें सहयोग:
पंचयत स्तर पर मुखिया भी कोरोना के खिलाफ़ जंग में सरीक हो गए हैं. उन्हें भी अपने पंचायत में कोरोना को लेकर जागरूकता एवं बाहर से गाँव लौटने वाले लोगों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गयी है. प्रवासियों के गाँव पहुँचने पर मुखिया इनकी जानकारी जिला कंट्रोल रूम में दे रहे हैं. लोगों को सामाजिक दूरियों के बारे में जानकारी दे रहे हों एवं बनाये गए आईसोलेशन वार्ड की भी पूरी खबर रख रहे हैं.
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी:
• कार्य-स्थल, ऑफिस एवं सार्वजानिक जगहों पर लोगों से 1 मीटर की दूरी बनायें.
• भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें. सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए कोरोनावायरस पर प्रभावी रोकथाम लगायी जा सकती है.
• हाथों को समय समय पर 20 सेंकेंड तक जरूर धोंये. हाथ मिलाने से परहेज करें.
कोरोनावायरस के लक्षण और बचाव के बताए गए तरीके एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं को मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन दी गई जानकारी - स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन आयोजित हुआ कार्यक्रम GS NEWS
मुंगेर/ 2 अप्रैल। जिले में कोरोनावायरस के संक्रमण से जन समुदाय को बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को ऑनलाइन मोबाइल ऐप के जरिए स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं को कोरोनावायरस के शुरुआती लक्षण और इसके बचाव की जानकारी दी गई। केयर इंडिया के डॉक्टर श्रीधर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर कोरोना को हराने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सेविका को फील्ड विजिट के दौरान खुद की सावधानी बरतने तथा आम लोगों को वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके की जानकारी देंगी। इस दौरान एएनएम और आशा अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का भी ख्याल रखेंगी। ऐसे लोगों को जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाने में भी मदद करेंगी। गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए आशा घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी लेती रहेंगी और जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाने मैं मदद करेंगी। आशा घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी और बचने के तरीके बताएंगी।
संक्रमण से बचने के उपाय
केयर इंडिया के डीटीएल डॉ अजय कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले. नहीं तो दो या तीसरे दिन जरूरत के हिसाब से बाहर निकले, किसी व्यक्ति से आप 1 मीटर की दूरी पर ही बात करें या मिले, साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक हाथों को पूरी अच्छे तरीके से धोएं या 70% अल्कोहल आधारित हाथ सैनिटाइजर को हाथ ऊपर रगड़ कर साफ करना चाहिए।
वायरस दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति को बनाता है संक्रमित
जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं। इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अनजान वस किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं, और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो वहीं कण दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर में पहुंचता है। इससे वह व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है।
संक्रमण से बचाव का सुझाव
ख़ुद को दूसरों लोगों से अलग कर रखें। इसके अलावा भीड़- भाड़ वाले इलाकें में जाने से बचें। अनजान लोगो से दूरी बनाये रखें। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से और अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छे से धोएं। अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो ये कण आपके शरीर में पहुंचते हैं. ऐसे में खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करना, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
बुधवार, 1 अप्रैल 2020
नवगछिया : ABVP द्वारा खाद्य सामग्री एवं पेयजल का वितरण GS NEWS
नवगछिया में टोल प्लाजा महदत्तपुर के पास एनएच 31 पर दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी बिहारी के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दोगछिया इकाई द्वारा खाद्य सामग्री एवं पेयजल का वितरण किया गया । मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि पूरे देश में भारी संकट है जो लोग दूसरे राज्यों से आ रहे हैं जिनके पास ना पैसे हैं ना खाने के लिए कुछ सामग्री है उन लोगों के लिए नवगछिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया ।
नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ता आमजनों के लिए हर वक्त तैयार - सबों के सहयोग से किया जाएगा लोगों की मदद GS NEWS
भाजपा के सभी जिला अघ्यक्षों को टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक महामारी कोरोना पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के साथ 13 सूत्री निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने घरों से भोजन का पैकेट तैयार कर आस-पास रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा-ठेला चालकों व गरीबों को वितरित करें। दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने-अपने क्षेत्र के बिहारियों से मोबाइल/टेलीफोन के जरिए बात करें और उनकी परेशानियों को यथासंभव दूर करने की कोशिश करें। ऐसे लोगों के मोबाइल नम्बर इकट्ठा कर आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि उनकी आवश्यक मदद की जा सके। अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करने के लिए प्रेरित करें।
श्री मोदी ने कहा कि भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्रों में खाद्यान्नों की कालाबाजारी नहीं हो तथा जरूरतमंदों को उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके। अगर कही से शिकायत मिले तो जिम्मेवार अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। गरीबों की बस्तियों में आटा, चावल, दाल, नमक आदि का पैकेट तैयार कर वितरित करें।
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कोरोना राहत पैकेज की राशि जारी की जा रही है। अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करें कि गरीबों को ससमय राशि उपलब्ध हो तथा बैंकों में अनावश्यक भीड़ न लगे।
गेहूं की कटनी और धान की खरीद के साथ अन्य कृषि कार्य को लाॅकडाउन से मुक्त रखा गया है। किसानों व कृषि मजदूरों को आवश्यक सावधानियां बरतते हुए कृषि कार्य करने के लिए जागरूक करें।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)