नवगछिया : अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कुणाल गुप्ता को बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, वाणिज्य प्रदेश कार्यसमिति प्रवीण भगत, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक भगत, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, भाजयुमो नगर अध्यक्ष नन्हे सिंह राजपूत, पंकज गुप्ता, मो चांद, अजीत कुमार पटेल, ललित गुप्ता, रवि शंकर गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है.
कुल पाठक
सोमवार, 8 जून 2020
मधेपुरा के मुरलीगंज में करंट लगने से युवक की मौत GS NEWS
मधेपुरा के मुरलीगंज में करंट लगने से युवक की मौत
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अन्तर्गत दिनापट्टी सखुआ पंचायत के वृंदावन गांव में शॉट सर्किट होने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई ।
ग्रामीण का कहना है कि मौत कि वजह घर में अचानक शॉट सर्किट हो जाने से सिंटू कुमार ( 22) पिता- महेंद्र यादव कि मौत हो गई । जिला परिषद राजकुमार रजक पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया हैं ।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
For Advertisement on GS NEWS :
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194
सहरसा : सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत GS NEWS
सहरसा : सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत
सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के बेला गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम कुंदन कुमार बताया जाता है जो सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा वार्ड नम्बर - 4, का रहने वाला था।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि अहले सुबह मृतक कुंदन कुमार बाइक पर सवार होकर बिहरा से सहरसा लौट रहा था इसी दौरान बेला गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने घटना स्थल से बोरी बन्द सड़क पर बिखड़े कई पाउच देशी शराब सहित दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जप्त किया है फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।
बिहार में मिले 105 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 5175 GS NEWS
बिहार में कोरोना जैसी महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है संक्रमित मरीज की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है इस वक्त की ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 105 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5175 हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 31 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 105 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5175 हो गया है.
बताते चलें कि मुजफ्फरपुर 4, मुंगेर 11, पश्चिम चंपारण 5, कटिहार 5, पटना 1, गया 6, गोपालगंज 2, सुपौल 3, वैशाली 1, मधुबनी 19, बक्सर 10, रोहतास 4, अरवल 4, भोजपुर 1, अररिया 5, शेखपुरा 2, समस्तीपुर 3, किशनगंज 3 केस, मधेपुरा 2, सहरसा 3, सिवान 11 मरीज मिले हैं।
रविवार, 7 जून 2020
अनलॉक-1: बिहार में खुले मंदिर, खुलते ही प्रभू की आराधना करने पहुंचे भक्त GS NEWS
केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-1 के तहत दी गई छूट के मुताबिक सोमवार से पटना समेत पूरे बिहार में मंदिर-मस्जिद व अन्य धर्मस्थलों को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। -
पटना का महावीर मंदिर, जहानाबाद श्याम नगर सुर्य मंदिर, गया के विष्णुपद मंदिर, मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर, बाबा हरिहरनाथ महादेव मंदिर समेत बिहार के अन्य प्रमुख मंदिरों को भक्तों के लिए सोमवार सुबह से खोल दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान की आराधना की।
केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के तहत राज्य सरकार ने अनलॉक-1 के प्रथम चरण में इन गतिविधियों की इजाजत दी है। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पूर्णत: पालन करना होगा।
इन नियमों का पालन करना होगा भक्तों को
- 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती को धार्मिक स्थानों पर न जाने की सलाह
- मंदिरों में घंटी बजाने और मूर्ति छूने की मनाही
- पटना के महावीर मंदिर में प्रवेश अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के अनुसार होगा
- हाथों से प्रसाद या जल देने पर प्रतिबंध रहेगा
- किसी भी धर्मस्थल में सामूहिक अनुष्ठान नहीं
बिहार में मिले पिछले 24 घंटे में कोरोना के 239 नए मामले,राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 5070 GS NEWS
बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. रविवार को 239 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद आंकड़ा 5070 पहुंच गया है.स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम को 98 नए संक्रमितों की पहचान की पुष्टि की।
इसमें सारण में 1, पटना में 4, गया में 3, शेखपुरा में 1, कटिहार में 2, बाँका में 1, सुपौल में 20, सीवान में 8, सीतामढ़ी में 10, गोपालगंज में 2, नवादा में 7, खगड़िया, जहानाबाद, नालन्दा व अरवल में 1-1, पश्चिमी चंपारण में 19, भागलपुर में 5, पूर्वी चंपारण में 3, भोजपुर में 8 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई।
इससे पहले 23 जिलों में रविवार को 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। राज्य में अभी कोरोना के 2536 सक्रिय मरीज हैं
बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के 99,108 जांच किए जा चुके हैं, इस वायरस के कारण अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, पूरे सूबे में अनलॉक-1 लागू है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद इस बार कई क्षेत्रों में काफी छूट दी गई है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को मुजफ्फरपुर में 30, सुपौल में 16, मुंगेर, समस्तीपुर में 15-15, भागलपुर में 9, किशनगंज में 8, गया, सहरसा में 6-6, रोहतास, बक्सर, खगड़िया, पूर्णिया में 4-4, नालंदा, सारण में 3-3, कैमूर, नवादा, वैशाली, पटना, शेखपुरा में 2-2 और औरंगाबाद, बांका, मधुबनी, जमुई में एक-एक संक्रमित की पहचान की गई।
नवगछिया में राजद ने थाली पीट कर मनाया मजदूर अधिकार दिवस GS NEWS
भाजपा की वर्चुअल रैली के विरोध में राजद ने रविवार को मजदूर अधिकार दिवस मनाया। 11 बजे नवगछिया के नेताओं और कार्यकर्ताओं , समर्थकों ने अपने आवास पर 11 मिनट तक थाली पीट कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया। मौके पर राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि जब बिहार की जनता को मदद की दरकार है, तब भाजपा वर्चुअल रैली कर गरीबों और प्रवासियों का मजाक उड़ा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब चुकता कर देगी।
कुर्सेला से जगदीशपुर और घोघा तक 24 घंटे का भीषण जाम GS NEWS
विक्रमशिला सेतु पर रविवार को लोगों का सफर मुश्किलों से भरा रहा। सेतु से लेकर पहुंच पथ तक एक के बाद एक तीन वाहनों के खराब होने और जर्जर स्थायी बाइपास सड़क पर दो गाड़ियों के फंसने के कारण 24 घंटे तक कुर्सेला से जगदीशपुर और घोघा तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर रहे। नगवछिया की ओर से भागलपुर आने के क्रम में पूर्णिया के डीडीसी और एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।शनिवार रात नौ बजे गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक खराब होने से सेतु पर आवागमन बाधित हो गया। तीन घंटे बाद रात एक बजे वन-वे कर वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया।
गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ ही रही थीं कि रविवार सुबह कोयला लदा ट्रक खराब होने से गाड़ियों में ब्रेक लग गया। प्रशासन ने ट्रक को खींचकर निकालने की कोशिश भी की, पर इसका असर नहीं पड़ा। ज्योंहि एक ट्रक को निकालने के लिए रास्ते को वन-वे किया गया, एक और गाड़ी खराब हो गई।
सुबह साढ़े दस बजे वन-वे कर फिर से वाहनों का परिचालन शुरू किया, लेकिन लोदीपुर मोड़ के पास जर्जर बाइपास सड़क पर दो वाहनों के फंसने से यातायात बाधित हो गई। दोनों वाहनों को क्रेन से निकालने पर दोपहर तीन बजे गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगीं। रात साढ़े आठ बजे परिचालन की यही स्थिति बनी हुई थी। जाम का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नवगछिया से सेतु तक 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में चार-पांच घंटे लगे। सेतु फुटपाथ पर जान जोखिम में डालकर लोग दोपहिया चला रहे थे।डीएसपी (ट्रैफिक) आरके झा का कहना है कि एक के बाद एक तीन वाहनों के खराब होने और लोदीपुर मोड़ के पास दो गाड़ियों के फंसने के कारण जाम की समस्या खड़ी हुई। वन-वे कर वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है।
जनसंवाद कार्यक्रम रहा पूर्ण सफ़ल : भाजयुमो GS NEWS
भारतीय जनता युवा मोर्चा नवगछिया के जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस महतो ने बयान जारी कर कहा कि देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित साह की डिजिटल रैली के माध्यम से बिहार के लोगों से जनसंवाद को लेकर आयोजित कार्यक्रम पुर्ण सफल रहा !! उन्होंने रैली माध्यम से बिहार चुनाव का शंखनाद कर दिया है और बिहार में फिर से एक बार NDA की मजबूत सरकार बने इसके लिये कार्यकर्ताओं को विजयी मंत्र देते हुये जनता से NDA सरकार के लिये अपील किया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के द्वारा जनता के हित में किये जा रहे योजना के बारे में चर्चा किया हैं ।मौके पर जिलाध्यक्ष रूपेश रूप ने कहा कि आगामी चुनाव में बिहार के युवा पुर्व की तरह देश हित में समर्थन देते हुये बिहार से तथाकथित विपक्षीयों को खदेड़ने का काम करेंगे ।
नवगछिया में भगवा रंग में रंगी भाजपा की रैली, अमित शाह को सामने पाकर गदगद थे कार्यकर्ता GS NEWS
पुलिस जिला नवगछिया में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली सैकड़ों स्थानों पर आयोजित हुई। नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे थे।यह कोरोना काल में जनता से संवाद करने का नया तरीका है। वर्चुअल रैली। सामने बड़े से डिस्प्ले बोर्ड पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होता है तालियों से गूंज उठता है। निर्धारित समय चार बजे कार्यक्रम शुरू हो गया। इसके पूर्व ही सभी अपनें केंद्र व बूथ पहुंच चुके थे।भाजपा के दावे के मुताबिक नवगछिया सहित पूरे भागलपुर जिले में एक हजार बूथ, 210 शक्ति केंद्रों एवं पांच सौ अन्य स्थलों पर अमित शाह की लाइव रैली दिखाई जा रही थी। पार्टी के निर्देश के मुताबिक शक्तिकेंद्रों पर 25 और बड़े जगहों पर 50 लोगों की उपस्थिति रहनी थी, लेकिन हर जगह ढाई सौ से तीन सौ संख्या थी। भागलपुर शहर में 500 से ज्यादा स्थानों पर रैली हुई। इस बिहार जन संवाद रैली से राज्य में होने वाले चुनावों की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी। रैली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित की गई।
नवगछिया में अजीत कुमार पटेल नें ली भाजपा की सदस्यता GS NEWS
नवगछिया में समता पार्टी काल से ही सक्रिय सदस्य रहे तथा जदयू में तीन बार जिला उपाध्यक्ष तथा एक बार जिला संयोजक रहे युवा नेता अजीत कुमार पटेल को रविवार को गृह मंत्री अमित शाह के सम्बोधन के बाद विधिवत रूप से नौगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई।मौके पे भारतीय जनता पार्टी आई टी सेल के जिला संयोजक सुबोध कुमार, सह संयोजक सन्नी कुमार एवं भाजपा चुनाव आयोग सेल के प्रभात कुमार भी उपस्थित थे। उनके बीजेपी जॉइन करने पर जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला प्रवक्ता राजेश मणि, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार, रवि साह, मंडल अध्यक्ष कौशल जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष महंथ नवलकिशोर दास, अजय कुशवाहा, राजेश यादव बिजेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्तओं ने खुशी व्यक्त की। इसकी जानकारी जिला प्रवक्ता राजेश मणि ने दी।
नवगछिया में रालोसपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर GS NEWS
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला कार्यालय नया टोला नवगछिया में रालोसपा के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पंचायत से लेकर पुलिस जिला नवगछिया के आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई पार्टी के दिशा निर्देश को बताया गया।पार्टी की मजबूती को लेकर काफी अहम बातों और चर्चा हुई ।इस बैठक में उपस्थित अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय ठाकुर ,अमरजीत कुमार ,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुफरान अली ,जय नंदन कुमार, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बादल कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा ,छात्र जिला अध्यक्ष लालबाबू, सुबोध ठाकुर ,शुभम कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे
नवगछिया के चापर में गोली मारने के मामले को लेकर तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज एक गिरफ्तार, भेजे गए जेल GS NEWS
चंद्रशेखर सुमन की रिपोर्ट
नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव में पिछले शनिवार की देर रात्रि दो पक्षों में हुई गोलीबारी में गोली लगने से 1 लोगों के घायल होने के बाद, घायल रतन यादव के भाई प्रवीण यादव के बयान पर रंगरा थाने में तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।
जिसमें बन्टी यादव, सौरभ यादव, गौरव यादव मुख्य रूप से शामिल है । रंगरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर नामजद आरोपी बन्टी यादव को चापर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है । जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर घायल रतन यादव मायागंज अस्पताल में इलाज रत है ।जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)