कुल पाठक

सोमवार, 8 जून 2020

खगड़िया :- बेटियों ने भरी ऊंची उड़ान,बिहार पुलिस की परीक्षा में मारी बाजी। GS NEWS



राजेश भारती की रिपोर्ट

 खगड़िया: पसराहा थाना के सोनडीहा गांव के 7 बच्चियों ने केंद्रीय चयन पर्षद  बिहार द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में बाजी मारकर साबित कर दिया की बेटियां किसी भी मायने में बेटे से कम नही है,सभी बेटियां गांव में ही रहकर टिक्कू सर के मार्गदर्शन में सिपाही की तैयारी कर रहे थे।

पास होने होने वालों में सोनडीहा गांव के ही निशा कुमारी पिता रमेश कुमार,रेशम कुमारी पिता जय चंद्र कुमार, कंचन कुमारी पिता पुलिस सिंह, अभिलाषा ज्योति पिता उपेंद्र सिंह, जयश्री रानी पिता अखलेश सिंह, सिवनी कुमारी पिता बीरेंद्र सिंह, श्वेता कुमारी पति चंदन कुमार ने अपने परिवार के साथ साथ अपने गांव का मान बढ़ाया।रेशम कुमारी,,निशा कुमारी ने अपने सफलता का श्रेय सोनडीहा के  टिक्कू सर और अपने माता पिता को देते हुए बताया कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इक्षा शक्ति से कोई भी मंजिल हाशिल की जा सकती है। 


दोनों बच्च्यो पारा मेडिकल परीक्षा कर नर्स की प्रशिक्षण लेते हुए मुकाम हासिल की है, मुखिया नीतू कुमारी।पंसस राजीव कुमार,रणधीर कुमार।अखिलेश कुमार,जयचंद्र सिंह,सरपंच प्रतिनिधि अरुण कुमार ने सभी सफल बच्च्यो को बधाई दी।

नवगछिया के शिक्षक नें जिला शिक्षा पदाधिकारी से की अपील GS NEWS

जिला शिक्षा पदाधिकारी से अपील

जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षक रौशन कुमार ने अपील की हैं कि जिले में जितनें भी विद्यालय कॉलेज एवं शिक्षण संस्थान है उन्हें खोलनें की अनुमति दी जाये। ताकि पठन पाठन के पहिये को धीरे धीरे गति दी मिल सके। क्योकि इस लॉकडाउन में बच्चों की पढाई पर बहुत बुरा असर दिख रहा है।

इन्होंने कहा कि सभी विद्यालय में बच्चे की संख्या के आधार पर शिफ्ट करके दो या तीन भागों में बांटा जाए।  वैसे विद्यालय जिनमें बच्चो की संख्या अधिक हैं उन्हें सप्ताह में तीन तीन दिन का क्लास हो।

 जिससे बच्चो की अधिक संख्या को संभाला जा सके। विद्यालय में प्रवेश करते समय बच्चे के शरीर के तपमान को मापे अगर बच्चे के शरीर का तापमान सामान्य हो उसे क्लास में प्रवेश करने दे और अगर शरीर का तापमान असामान्य दिखे तुरंत उनके परिजन को सूचना दी जाए। वर्ग में प्रवेश करने से पहले मास्क हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य करवाया जाये। 


विद्यालयो में कुछ महीनों तक प्रार्थना पर रोक लगा दी जाय। जिससे अन्य शिफ्ट के लिए कुछ समय भी बचे और शारीरिक दूरी का भी पालन होगा ।

नरायणपुर :- बलाहा में एक कोराना संक्रमित मरीज की फिर हुई पुष्टि GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट


नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव के वार्ड संख्या तीन में चंडीगढ़ से आए 22 वर्षीय प्रवासी मजदुर के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि रविवार की रात्रि किया गया। चंडीगढ़ से आने पर उसे क्वारंटाइन सेंटर नागरपारा में रखा गया था।



 चौदह दिन बाद उसे घर भेजा गया। घर आने पर उसमें कोरोना का लक्ष्ण पाया गया। इसकी पुष्टि करते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे घर से सोमवार को मायागंज में आइसोलेट करने ले गया।

पिता के श्राद्ध में नहीं आया पप्पू इसलिए कर दी हत्या, पिता के इलाज में अधिक पैसे लिए इसलिए मांगी रंगदारी GS NEWS

जितेंद्र झा व अंशु सिन्हा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने गहन पूछताछ की. पुलिस ताछ में  पप्पू पंडित की हत्या एवं डॉ राजेश कुमार से रंगदारी की मांग करने के संदर्भ में काफी कुछ खुलासा किया एसपी निधि रानी ने बताया कि बिना किसी कारण के जितेंद्र झा ने पप्पू पंडित की हत्या की थी.
पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि पप्पू पंडित को अपने पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बुलाया था. लेकिन पप्पू पंडित पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल नहीं हुआ जिसके कारण उसकी हत्या कर दिया. डॉ राजेश कुमार से रंगदारी मांगने के मामले में भी उन्होंने पुलिस को बताया की उनके पिताजी बीमार चल रहे थे जिसका इलाज उन्होंने  बिहपुर में डॉ राजेश कुमार के यहां कराया था.
इलाज के दौरान डॉ राजेश कुमार द्वारा उनसे काफी पैसे लिए गए थे और इलाज के बाद भी मेरे पिता नहीं बच पाए उनकी मौत हो गई. उन्हीं के कारण डॉ राजेश कुमार से 10 लाख की फिरौती की मांग की थी.

नवगछिया 28 संदिग्ध का जांच के लिए लिया गया सेंपल GS NEWS




नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में सोमवार को 28 संदिग्ध लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया. जांच के लिए गए सेंपल में नवगछिया प्रखंड के एक एवं नारायणपुर प्रखंड के 12 एवं गोपालपुर के 15 लोग शामिल हैं.

दो पक्षों में मारपीट जख्मी गंभीर, दो आरोपी को भेजा जेल GS NEWS

 नारायणपुर -प्रखंड के भवानीपुर गॉव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.जिसमें लाठी डंडे रोड़े पत्थर बरसे. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के सअनि सुभाष यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व जख्मी बिंन्दा देवी व अमित कुमार को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.पीएचसी के चिकित्सक  प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को गंभीर बताया और बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया. भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जख्मी भवानीपुर निवासी अमित कुमार ने गॉव के ही कारु रजक,सुजित रजक,उमेश रजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की.जॉचोपरांत नामजद आरोपी उमेश रजक एवं कारु रजक को न्यायिक हिरासत में सोमवार को नवगछिया जेल भेजा गया.


नारायणपुर के बलाहा में एक कोरोना मरीज की पुष्टि GS NEWS



 नारायणपुर - प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव के वार्ड संख्या तीन में चंडीगढ़ से आए 22 वर्षिय प्रवासी मजदुर का कोराना पॉजिटिव की पुष्टि रविवार की रात्रि किया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर से रविवार की सुबह  ऐंबुलेंस से आइसोलेट के लिए भागलपुर ले गए.परिजनों ने बताया कि  11 दिन नगड़पारा कोरनटाइंन सेंटर में रहने के बाद घर भेज दिया गया था. गॉव के ही साथ में चंडीगढ़ से आए प्रवासी में पॉजिटिव पाए जाने पर नवगछिया मदन अहिल्या सेंन्टर पर सेंपलिंग भेजा गया था. रविवार को ही एक ही नाम के दो मरीज होने के कारण उधेड़बुन में इसे घर भेज दिया गया था.पुष्टि होने पर पॉजिटिव मरीज को सोमवार को मायागंज में आइसोलेट किया गया.पुष्टि करते हुए पीएचसी प्रभारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी ने बताया कि अभी तक में नारायणपुर में बढकर कुल 13 कोराना संक्रमित मरीज पॉजिटिव की पुष्टि हुई है जिसमें बलाहा से 10 रायपुर से 2 एवं गनौल से 1 मरीज में कोराना पॉजिटिव पाया गया है. संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों के लिए पीएचसी द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगे हुए हैं. जिन्हें सेंपलिंग के लिए नवगछिया भेजा जाएगा.


बाँध नहीं तो वोट नहीं ,इस्माइलपुर के ग्रामीणों ने पुनः वोट बहिष्कार का लिया निर्णय GS NEWS


 गोपालपुर - पिछले एक दशक से लगातार बाढ का दंश झेलने के कारण इस्माइलपुर प्रखंडवासियों ने बिहार विधान सभा के चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है.बता दें कि पिछले तीन वर्षों से लगभग 44करोड रुपये की लागत से इस्माइलपुर प्रखंडवासियों को बाढ की विभीषिका से बचाने हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा इस्माइलपुर थाना से लेकर जहान्वी चौक तक दस किलोमीटर लंबा तटबंध बनाये जाने का कार्य वर्ष 2017-18 में प्रारंभ किया गया था.परन्तु तटबंध निर्माण का कार्य आधा -अधूरा ही करवाया गया.विभागीय अभियंताओं व ठेकेदार की उदासीनता के कारण बिहार सरकार की यह महत्त्वाकांक्षी योजना पूरा नहीं हो सका.जिस कारण ग्रामीण बाढ का दंश झेलने को मजबूर हैं.
इस्माइलपुर के युवा जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं पर बाँध निर्माण कार्य में गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी जल संसाधन विभाग के कार्यालय में आमरण अनशन कर बाँध निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने का प्रयास किया .परन्तु जल संसाधन विभाग के अभियंता इस मामले में सहयोग नहीं करना चाहते हैं.उन्होंने कहा कि बाँध निर्माण नहीं होने के कारण 16000 एकड में लगी मकई की फसल बर्बाद हो जायेगी .साथ नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय सहित गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के अधिकांश भाग बाढ प्रभावित हो जायेंगे.उन्होंने कहा कि बाँध निर्माण की माँग को लेकर पुनः नवगछिया बाढ नियंत्रण कार्यालय के प्रांगण में 10 जून से ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है .बाँध नहीं तो वोट नहीं के साथ इस्माइलपुर प्रखंड में बडे पैमाने पर जनजागरण अभियान प्रारंभ किया जायेगा.



तेतरी वाली मैया का खुला दरबार , शुरू हुआ दर्शन GS NEWS

नवगछिया अनुमंडल के तेतरी में अवस्थित बिहार के सुप्रसिद्ध तेतरी वाली दुर्गा मंदिर क्व अनलॉक 1 में  सरकारी आदेशानुसार 23 मार्च से बंद सोमवार को मंदिर का मुख्य द्वार दर्शन हेतु खोल दिया गया हैं।  हालांकि मंदिर के गर्भ गृह का पट अभी भी बंद है ।  मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत राय ने बताया कि सरकारी आदेशानुसार कार्य किया जा रहा हैं , जिसमें मंदिर का पिंडी छूना , घंटी छूना , प्रसाद चढ़ाना प्रतिबंध हैं । सोशल डिस्टनसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा हैं, गर्भ गृह के  गेट को बंद ही रखा गया हैं , संध्या के समय  4- 5 भक्त पुजारी ही प्रवेश कर आरती करतें हैं ।मौके पर ग्रामीण सह मेला समिति के सदस्य सोनू (औरोमा )  नें बताया कि मंदिर को प्रत्येक दिन सुबह शाम सैनिटाइज किया जाएगा एवं भक्त  कतार बद्ध होकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर दरबार में आकर दर्शन करें , ऐसा ही व्यवस्था की गई हैं।  महामारी की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है नवगछिया अनुमंडल में भी प्रत्येक दिन पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है प्रवासी बिहारियों से लगातार खतरा बना हुआ है लेकिन सरकारी आदेशानुसार मंदिर का गेट खोल दिया गया है  दर्शन प्रारंभ है इस महामारी में मैया की कृपा ही हम सभी भक्तों को बचा पाएगी ।मौके पर ग्रामीण अभिषेक कुमार ने बताया कि वर्तमान में  मंदिर प्रवेश से पूर्व हाथ धोने हेतु हैंड वॉश भी रखा गया है हाथ पैर धोने के बाद ही मंदिर में प्रवेश कराया जाता है।

नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर गोपाल गौशाला में शुरू हुई पूजा-अर्चना GS NEWS


 नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर गोपाल गौशाला में पूजा-अर्चना अनलॉक वन के तहत सरकारी नियमानुसार सोमवार से प्रारंभ की गई है मौके पर मंदिर के पुजारी रंजीत बाबा ने बताया कि मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है यत्र तत्र छूने की मनाही है प्रवेश करने के बाद भगवान का दर्शन कर सकते हैं वहीं सोमवार को  मंदिर कमेटी की ओर से प्रसाद चढ़ाकर भक्तों के बीच बांटा गया ।

नवगछिया में योग प्रतियोगिता 21 को GS NEWS

नवगछिया : अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवगछिया योगा एकेडमी के तत्वावधान में आँन लाइन योगा प्रतियोगिता का आयोजन  21 जून को आयोजित होगी. एकेडमी के निदेशक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है. इस प्रतियोगिता में अंडर 12 एवं  अंडर 16 वर्ष के बालक एवं बालिका आवेदन कर सकते हैं. यक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जेम्स फाइटर ने दी.

पंचमुखी बालाजी धाम में भी पूजा-अर्चना शुरू GS NEWS

 अनलॉक वन के शुरुआत के बाद सरकारी नियमानुसार 8 जून से मंदिर में पूजा-अर्चना हेŕतु पट खोल दिया गया है वहीं इसी नियमानुसार नवगछिया के पंचमुखी बालाजी धाम नवादा में भी मंदिर का पट खोल दिया गया है मौके पर शंकर बाबा ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है जिसमें सुबह एवं शाम पूजा एवं आरती की जाती है भक्तों का प्रवेश सोशल डिस्टेंसिंग के तहत होता है मंदिर में यत्र तत्र छूना मना है ।

किराना व्यवसायी पप्पू पंडित हत्यकांड का आरोपी जितेंद्र झा उर्फ जितेंद्र बाबा अपने सहयोगी के साथ दबोचा गया GS NEWS

नवगछिया : बिहपुर के किराना व्यवसायी पप्पू पंडित की हत्या एवं डॉ राजेश कुमार से दस लाख की रंगदारी मांगने नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे अपराधी बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी जितेंद्र झा उर्फ बाबा जितेंद्र को एसपी के द्वारा गठित एसआईटी  पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में खगड़िया जिले के टाउन थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी अंशु कुमार उर्फ अंशु कुमार सिन्हा को भी गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने दोनो अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी पिस्तौल, 3.15 की चार गोली , 7.62 एमएम की आठ गोली सहित एक बिना नंबर की मोटर साईकिल को भी बरामद किया है . नवगछिया एसपी निधि रानी ने दोनो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. एसपी ने कहा कि 18 मई को बिहपुर बाजार में किरान व्यवसायी पप्पू पंडित की हत्या एवं बिहपुर के डॉ राजेश कुमार से दस लाख की रंगदारी की मांग करने वाले अपराधी जितेंद्र झा को पुलिस ने उसके सहयोगी अंशु के साथ गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने कहा कि पप्पू पंडित हत्या के बाद ही एसआईटी टीम का गठन एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में किया गया था. एसआईटी टीम में अनि रंजीत कुमार, अनि नीरज कुमार एवं अनि पंकज कुमार सहित जिला बल को रखा गया था. एसआईटी टीम के गठन के बाद लगातार पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही थी. पुलिस की छापेमारी तेज होने के कारण जितेंद्र झा अपने सहयोगी के साथ बिहपुर के दियरा इलाके में छिपकर रहने लगा. इधर बारिश का मौसम शुरू हो जाने के करण दोनो अपराधी खगड़िया जिले की ओर भागने की फिराक में थे. रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि जितेंद्र झा अपने सहयोगी के साथ कोशी बांध के रास्ते दियारा होते हुए खगड़िया की ओर जाने वाले हैं. पुलिस टीम के द्वारा एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. पुलिस ने इस कार्रवाई में जितेंद्र झा सहित उनके सहयोगी अंशु सिन्हा को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी पिस्तौल व 15 गोली सहित एक बिना नंबर की मोटर साइकिल को भी जब्त किया है. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार हुए दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनो पर हत्या, रंगदारी, गोलीबारी के पांच पांच मामले दर्ज है. अपराधी जितेंद्र झा पर बिहपुर एवं झंडापुर थाना में चार एवं खगड़िया में एक मामला दर्ज है. जबकि अंशु पर खगड़िया में तीन एवं बिहपुर थाना में दो मामले दर्ज है