कुल पाठक

मंगलवार, 9 जून 2020

नवगछिया में कटाव निरोधी कार्यों में लगे दो अभियंताओं के तबादले से विभाग सकते में GS NEWS

नवगछिया अनुमंडल में लगभग 100 करोड रुपये की लागत से गंगा व कोसी नदी में कटाव निरोधी कार्य बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है.परन्तु जल संसाधन विभाग द्वारा अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद व नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल डिविजन वन के सहायक अभियंता ई रमेश कुमार का तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है.बताते चलें कि इस्माइलपुर -बिंद टोली व तिनटंगा दियारा में लगभग 40 करोड रुपये की लागत से कराये जा रहे कार्य की देखरेख सहायक अभियंता ई रमेश कुमार के जिम्मे था.परन्तु कार्य अभी समाप्त भी नहीं हुआ है कि उनका तबादला कर दिया गया.परन्तु उनकी जगह किसी की पोस्टिंग नहीं की गई.जिस कारण उनका कार्य दूसरे डिवीजन के सहायक अभियंता को प्रभार में दे दिया गया .जिस कारण इतने महत्त्वपूर्ण साइड का सही तरीके से देखरेख करना आसान नहीं होगा.अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद अगले महीने की 28तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.परन्तु इनका तबादला गया कर दिया गया.बिहार सरकार के इस तुगलगी तबादला आदेश की चर्चा जल संसाधन विभाग में जोरों पर है.

कहते हैं अभियंता

मुख्य अभियंता ई शशिधर पांडे ने बताया कि विभाग द्वारा समय -समय पर विभागीय अभियंताओं के तबादले किये जाते हैं.यह रुटीन प्रक्रिया है.

नवगछिया के कदवा में कनीय अभियंता ने नल जल योजनाओं की की जांच GS NEWS


 ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा पंचायत के विभिन्न वार्डों में, पीएचईडी के द्वारा चल रहे नल-जल योजनाओं के पाइप लाइन कार्य को सोमवार के दिन लोक स्वास्थ्य प्रशाखा नवगछिया के कनीय अभियंता अजय कुमार ने जांच किया. जांचोपरांत पीएचईडी के द्वारा खैरपुर कदवा पंचायत के वार्ड नंबर- 1, 2, 3 व 4 में चल रहे नल-जल योजनाओं के पाइपलाइन काम की सराहना करते हुए अजय कुमार ने सब ठीक-ठाक बताया है. हर वार्डों में जमीन के अंदर बिछाए गए पाइप को जगह-जगह जमीन के अंदर खुदाई कर उसकी गहराई की भी जांच अजय कुमार के द्वारा किया गया. वहीं बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने को सभी संवेदकों को कहा गया है. मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि दिलीप जायसवाल व भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार उर्फ प्रभाष यादव के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.

नवगछिया में बैंक से पैसा निकाल कर लौट रहे मक्का व्यवसाई से साढे तीन लाख की लूट GS NEWS

नवगछिया - बैंक से पैसा निकाल कर  लौट रहे मक्का व्यवसाई से बाइक सवार हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर साढे तीन लाख रूपये  लूट लिया. घटना रंगरा थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क मार्ग के मुरली चौक के समीप लगभग सात बजे की करीब  की बताई जा रही है. लाल रंग की अपाचे एवं काले रंग की पल्सर बाईक पर सवार चार नकाबपोश हथियारबंद  अपराधीयों द्वारा वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी एन एच 31 के जरीये  रंगरा चौक  की ओर भाग निकले. घटना के बाद पीडीत व्यवसाई द्वारा थाना पहुंच कर  इसकी सूचना  रंगरा पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की. घटना को लेकर रंगरा थाना क्षेत्र के नवटोलीया निवासी पीड़ित  व्यवसाई विकास कुमार साह ,पिता तपेश्वर साह द्वारा  अज्ञात अपराधीयों के विरूद्ध रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना से डरे सहमे  पीड़ित व्यवसाई ने पुलिस को बताया है कि वे किसानो  के बकाया रकम के भुगतान के लिए  नवगछीया  स्थित आईसीआईसीआई बैंक से शाम के  3:30 बजे के करीब  साढे तीन लाख रूपये निकालकर नवगछिया बाजार में कुछ सामान की खरीदारी की इसके बाद  वे  शाम के  6:30 के करीब अपने घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान जब वह मुरली चौक के समीप पहुंचे तो पीछे से एक लाल रंग की अपाचे एवं काले रंग की पल्सर गाड़ी पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने पीछा करते हुए हथियार का भय दिखाकर मेरे गाड़ी को रुकवा दिया और अपराधियों ने अपनी मोटरसाइकिल से मेरे गाड़ी में धक्का मार कर मुझे नीचे गिरा दिया. इसके बाद मेरे कनपटी में पिस्टल  सटा दिया. जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने जान मारने की धमकी दी. पिछे पल्सर गाड़ी पर सवार दोनों अपराधीयों ने  इस दौरान मेरा रुपयों से भरा हुआ बैग  छीन कर सभी अपराधी  रंगरा चौक  की ओर भाग निकले. इस बाबत रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि पीड़ित व्यवसाई द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. घटना में संलिप्त अपराधीयों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया.

नवगछिया एसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी को बताया बड़ी उपलब्धि, सम्मानित होंगे पुलिसकर्मी GS NEWS

नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि तीन अपराधियों की गिरफ्तारी एवं हथियार की बरामदगी नवगछिया पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. गिरफ्तार हुए सभी तीनो अपराधी दियारा में  किसानों को परेशान करते थे. मौसम यादव पर पांच हजार का इनाम था. उक्त राशि से पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा. वहीं पप्पू शर्मा को गिरफ्तार करने वाली टीम को भी सम्मानित किया जाएगा.

नवगछिया के सिंटू यादव गिरोह के दो सदस्य एक रायफल और मैगजीन के साथ दबोचे गए, 5 हजार का इनामी है मौसम GS NEWS

 नवगछिया: नवगछिया के कोसी दियारा इलाके के शातिर अपराधी सिंटू यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा नयाटोला खरीक रेलवे स्टेशन निवासी मौसम यादव एवं खरीक थाना क्षेत्र के सिंहकुंड निवासी सतन यादव को पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान सिंटू यादव रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दोनों अपराधियों के पास से एक राइफल मैगजीन के साथ, एक देसी पिस्तौल व 12 गोली बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी मौसम यादव पर पांच हजार का इनामी अपराधी है. दोनों  अपराधियों की गिरफ्तारी बेलोरा बहियार से किया गया है. मौसम यादव पर हत्या लूट आर्म्स एक्ट रंगदारी के कुल 12 मामले दर्ज हैं. पिछले वर्षों खरीक थाना क्षेत्र के खरीक रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी. उक्त हत्या के मामले में भी मौसम यादव फरार चल रहा था. मौसम यादव एवं सत्यम यादव की गिरफ्तारी के बाद नवगछिया एसपी निधि रानी ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि कोसी दियारा इलाके में अपराधी किसानों से रंगदारी व फसल लूटने का काम करते हैं. दोनो अपराधी कुख्यात पप्पू यादव गिरोह में सक्रिय थे. चार माह पूर्व पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सिंटू यादव गिरोह की कमान संभाले हुए थे. हाल के दिनों में सिंटू यादव के ये सभी अपराधी दियारा में किसानों से रंगदारी मांगने जैसे अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे. सोमवार की देर रात सूचना मिली की सिंटू यादव अपने अपराधी साथियों के साथ दियारा में अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. दियारा में पप्पू यादव के बासा पर सभी अपराधी एकत्रित हुए हैं. सूचना मिलने पर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने नेतृत्व में गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, झंडापुर थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रमानी, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नदी थानाध्यक्ष मो महताब खां, सअनि ओम प्रकाश सिंह व पुलिस बल के साथ देर रात ही बेलोरा बहियार में कार्रवाई की गई. पुलिस टीम के द्वारा जब बासा पर छापेमारी की गई तो सिंटू यादव गोली फायर करते हुए अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गए. जबकि पुलिस ने कुख्यात अपराधी मौसम यादव व सतन यादव को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनो अपराधियों के पास से एक राइफल मैगजीन के साथ, एक देसी पिस्तौल व 12 गोली बरामद किया गया. एसपी ने कहा कि मौसम यादव हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक के कुल 11 मामले दर्ज है. खरीक थाना में चार, नदी थाना में चार , कुर्सेला थाना में एक, नवगछिया रेल थाना में एक, खगड़िया थाना में एक दर्ज है. पिछले वर्षों खरीक थाना क्षेत्र के खरीक रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी. सिंटू यादव के साथ मिलकर मौसम यादव ने महिला की हत्या की थी. उक्त हत्याकांड में भी पुलिस को उसकी तलाश थी. एसपी ने कहा कि सतन यादव का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है. पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही है. एसपी निधि रानी ने कहा कि रविवार की देर रात किराना व्यवसाई पप्पू पंडित हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार अपराधी जितेंद्र राय उर्फ बाबा एवं अंशु कुमार सिन्हा को दियारा में मौसम यादव ने ही पनाह दिया था. एसपी ने बताया कि मौसम यादव से जितेंद्र राय एवं अंशु कुमार सिन्हा से खगड़िया जेल में दोस्ती हुई थी. मौसम यादव आर्म्स एक्ट के मामले में खगड़िया जेल में था. उस समय अंशु सिन्हा भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में था. जबकि जितेंद्र राय मध निषेध के मामले में खगरिया जेल में था. इसी दौरान तीनों में दोस्ती हुई थी. पप्पू पंडित की हत्या के बाद जितेंद्र राय और अंशु कुमार सिन्हा जब पुलिस के भय से दियारा की ओर भागे. दियारा में   मौसम यादव से उनका परिचय होने के कारण दोनों अपराधी उन्हीं के साथ छिपकर रह रहे थे. एसपी ने कहा बड़ी उपलब्धि, सम्मानित होंगे पुलिसकर्मी नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि तीन अपराधियों की गिरफ्तारी एवं हथियार की बरामदगी नवगछिया पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. गिरफ्तार हुए सभी तीनो अपराधी दियारा में  किसानों को परेशान करते थे. मौसम यादव पर पांच हजार का इनाम था. उक्त राशि से पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा. वहीं पप्पू शर्मा को गिरफ्तार करने वाली टीम को भी सम्मानित किया जाएगा.

इस्माईलपुर जिप द्वारा अनिश्चितकालीन अनशन आज बुधवार से, तैयारी पूरी GS NEWS

गोपालपुर  - इस्माइलपुर से लेकर जहान्वी चौक तक ततकाल तटबंध निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने व कराये गये तटबंध निर्माण के भूस्वामियों की फसल व जमीन का मुआवजा ततकाल भुगतान करने की माँग को लेकर इस्माइलपुर के जिला पार्षद निपिन कुमार मंडल बुधवार दिनांक 10 जून से नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे.
उन्होंने बताया इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, कार्यपालक अभियंता, नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल व आदर्श थाना नवगछिया को लिखित जानकारी दे दी गई है. उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष इस्माइलपुर प्रखंडवासी बाढ के कारण तीन -चार महीने तक खानाबदोश की जिंदगी जीने को विवश हैं. उन्होंने बताया कि तटबंध निर्माण कार्य शुरु नहीं होने पर विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जायेगा.

नवगछिया के दीपक बने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक GS NEWS


नवगछिया - भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश संयोजक सह सदस्य बिहार विधान परिषद  राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने दीपक कुमार भगत को नवगछिया व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर मनोनीत किया है. मनोनयन पत्र मिलते ही दीपक ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी दी है उसका निर्वाहन बखूबी करने का प्रयास करूंगा. दीपक के मनोनयन पर प्रवीण कुमार भगत, नवगछिया भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव आदि ने खुशी व्यक्त की है.

फ़ेसबुक पर लाइव आकर बोलें स्वामी आगमानंद जी महाराज - चरण पादुका पूजन, गुरु मंत्र, गीता पाठ कर मनाये गुरुपूर्णिमा GS NEWS



नवगछिया : श्रीशिवशक्तियोगपीठ नवछिया  पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने फेस बूक लाइव के माध्यम से 5 जूलाई 2020 को गुरू पूर्णिमा महोत्सव के संदर्भ में कहा कि यह महोत्सव विराट रूप में एक दशक से आयोजित किया जाता आ रहा है। इस मौके पर देश के कोने-कोने दिल्ली, मुम्बई, कलकत्ता, बंगलोर समेत अन्य कई प्रान्तों से मेरे अनुयायी आते हैं. लेकिन इस वर्ष वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर फिजिकल डिस्टेंस , प्रशासनिक नियमो का पालन करते हूए सभी अपने अपने घरो में ही  मनाने का निर्देश दिये. साथ ही साथ उनहोंने कहा कि उस दिन चरण पादुका पूजन गुरु मंत्र गीता पाठ के साथ सभी  अपने अपने क्षेत्रो में महाप्रसाद का वितरण सभी नियमो का पालन करते हूए आवश्य करें एवं आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए लोगों का मदद करें. जीवन में गुरु एवं शिष्य के महत्व आने वाले पीढ़ी को बताने के लिए यह दिन एक आदर्श है.गुरु का आशीर्वाद सर्वाधिक कल्याणकारी एवं ज्ञानवर्धक होता हैं. यह महोत्सव संस्कृत के प्रकांड विद्वान चारों वेद के रचयिता महर्षि वेद व्यास को समर्पित हैं. उनका जन्म आषाढ़ माह के पूर्णिमा के दिन हुआ था. उनके सम्मान में यह पर्व या महोत्सव भारत में धुम धाम से मनाया जाता है.

भागलपुर लॉकडाउन से निकली पुलिस, शुरू होगी चुनावी तैयारी GS NEWS

भागलपुर :लॉकडाउन से निकली पुलिस, शुरू होगी चुनावी तैयारी लॉकडाउन से निकलने के बाद पुलिस ने अब आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएगी। इसके लिए मंगलवार को एसएसपी आशीष भारती ने क्राइम मीटिंग में निर्देश जारी किया है। उन्होंने जिले के डीएसपी से लेकर थानेदार व चौकी इंचार्ज को कई बिंदुओं पर तैयारी को कहा है। उन्होंने थानों व पुलिस चौकी में वारंट, कुर्की-जब्ती की लंबित सूची तैयार करने, गुंडा पंजी में नए नाम व उसे अपडेट करने, डोसियर खोलने, सीसीए का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। वे दोबारा इसकी समीक्षा कर थानेदारों से रिपोर्ट लेंगे। एसएसपी ने अपने गोपनीय कार्यालय में थानेदारों से ऑनलाइन मीटिंग ली। उनके साथ मीटिंग के समय सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, लॉ एंड आर्डर डीएसपी निसार अहमद शाह, कहलगांव डीएसपी रेशु कृष्णा मौजूद थी। थानों व पुलिस चौकी का खुलेगा अपना खाता.एसएसपी ने बताया कि जिन थानों व पुलिस चौकी में आत्मनिर्भरता फंड आता है। उन थानों व पुलिस चौकी के नाम से बैंक में अलग खाता खुलेगा। ऐसे करीब 27 थाने व पुलिस चौकी जिले में हैं। उन्होंने कहा कि पिछले माह जितने केस दर्ज हुए हैं, उससे ज्यादा करीब 72 केस का निष्पादन हुआ है। केस में बेहतर प्रदर्शन करने वालों अफसरों को एसएसपी ने पुरस्कृत किया है। उन्होंने शराब तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। वाहन चेकिंग और रात्रि गश्ती को और भी प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया है। महत्वपूर्ण मामलों की हुई समीक्षा.क्राइम मीटिंग में के दौरान एसएसपी ने महत्वपूर्ण घटनाओं की समीक्षा की। इसमें मिरजानहाट के व्यवसायी राजीव कुमार साह हत्याकांड, तिलकामांझी के अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय व उसकी नौकरी रेणु झा हत्याकांड, हाल ही में हुए बागबाड़ी में गार्ड राजकुमार यादव हत्याकांड समेत अन्य मामले शामिल हैं। कामेश्वर पांडेय और राजीव हत्याकांड में बचे हुए अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

नवगछिया में साईँ मंदिर के पट खुलनें पर श्रद्धालुओं में खुशी GS NEWS

नवगछिया :- करोना संक्रमण से बचने की शर्तों के साथ सोमवार से देशभर में सभी धार्मिक स्थलों को खोला जा चुका है. इसके साथ ही बिहार में भी सभी मंदिरों को खोल दिया गया है. इसी कड़ी में नवगछिया  के प्रसिद्ध  साईंनगर सहोरा में अवस्थित  नवगछिया अनुमंडल का पहला भव्य, नवनिर्मित साईंनाथ मंदिर का कपाट सोमवार से खुल गया. साईंनाथ मंदिर में भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पूजा पाठ शुरू कर दिया है. पिछले लगभग 2 महीनों से बंद पड़े थे मंदिरों के पट खुल जाने से एक बार फिर नवगछिया के प्रमुख मंदिरों में चहल-पहल लौट गई है.


श्री सदगुरू साईं नाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार  बताया कि सरकार के निर्देशानुसार मार्च महीने से मंदिर को बंद करा दिया गया था. लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश पर सोमवार से मंदिर का गेट खोल दिया गया है, जहां सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए श्रद्धालु पूजा पाठ कर रहे हैं आशा है कि  विगत कुछ महीनों में मंदिर का बचा हुआ कार्यक्रम अन्य विषेश-गतिविधि शुरू होगा।

वहीं श्रद्धालुओं में भी खुशी की लहर देखी गयी। 

नवगछिया के ख़रीक निवासी लीची व्यवसायी की सहरसा में सरेआम गोली मारकर हत्या GS NEWS

बिहार के सहरसा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक 24 वर्षीय लीची व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के चकला पुल के समीप की है। मृतक व्यवसायी का नाम बिट्टू आलम बताया जाता है जो भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के अजगमा गांव का रहने वाला बताया जाता है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक बिट्टू आलम भागलपुर जिले के थाना बिहपुर से साहब नामक एक युवक के साथ मालवाहक टेम्पो में लीची लेकर सहरसा आ रहा था इसी दौरान सौरबाजार थाना क्षेत्र के चकला पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने बिट्टू आलम को सीने में गोली मार दी गोली लगने के बाद घटना स्थल पर ही लीची व्यवसायी की मौत हो गई।

उधर मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक बिट्टू थाना बिहपुर से लीची लेकर साहब नामक व्यक्ति के साथ सहरसा जा रहा था इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर सौरबाजार थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लीची से लदी टेम्पो को जप्त करते हुए मृतक के साथ आ रहे साहब नामक युवक सहित एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा .