कुल पाठक

बुधवार, 10 जून 2020

बिहार में कोरोना के मिले 115 नए मरीज राज्य में आंकड़ा पहुंचा 5698 GS NEWS

बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है. वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रही है प्रतिदिन एक सौ से ज्यादा संक्रमित मरीज बढ़ रहा है

 स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 115 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5698 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 34 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.





स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 115 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5698 हो गया है. नए अपडेट के मुताबिक मुंगेर से 5, पूर्णिया से 55, नवादा से 3, शिवहर से एक, मधुबनी से 21, बक्सर से एक, भोजपुर से एक, अरवल से 3, सारण से 13, औरंगाबाद से 4, मुजफ्फरपुर से 2, पूर्वी चंपारण से 2 और भागलपुर से 5 मामले सामने आये हैं.


बिहार में अब तक 34 की मौत

बिहार में अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.

पटरी पर लौट रही धीरे- धीरे बिहार की अर्थव्यवस्था, जून महीने में हालात तेजी से सुधरे : सुशील मोदी GS NEWS



 लोटन के बाद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से वापस पटरी पर लौट रही है अप्रैल और मई की तुलना में जून महीने के अंदर तेजी से हालात सुधरे हैं।
 बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अर्थव्यवस्था की गाड़ी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। अप्रैल में रोजाना औसतन 135.80 करोड़ों रुपए के माल की बिक्री होती थी जो मई महीने में 310.63 करोड़ रुपए हो गई और अब जून के शुरुआती 9 दिनों में 427.69 करोड़ के माल की बिक्री बिहार में हुई है। वहीं अप्रैल की तुलना में मई में तीन गुणा ज्यादा टैक्स कलेक्शन हुआ है। 
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अप्रैल में बाहर से 4,074 करोड़ का माल बिकने के लिए आया जिनमें मुख्य रूप से खाद्य सामग्री,दवा, चिकित्सा उपकरण व उर्वरक आदि थे तो मई में दुगुना से ज्यादा 9,630 करोड़ का माल आया जिनमें आयरन एंड स्टील, इलेक्ट्रिकल सामान, सीमेंट, कपड़ा और वाहन आदि 6568 करोड़ के थे। इस सेक्टर को निर्माण कार्य शुरू होने का लाभ मिला।
उन्होनें कहा कि पिछले साल के अप्रैल की तुलना में इस साल अप्रैल में कर संग्रह में 81.61 फीसदी की कमी थी वहीं मई में काफी सुधार के साथ यह कमी मात्र 42.14 प्रतिशत की रही।
 अप्रैल 2020-21 में वाणिज्य कर, ट्रांसपोर्ट, निबंधन, खनन और भू-राजस्व से जहां 467.61 करोड़ का कर संग्रह हुआ था वहीं मई में यह करीब तीन गुना बढ़ कर 1317.72 करोड़ रहा। 
डिप्टी सीएम ने बताया कि अप्रैल में निबंधन से मात्र 4 करोड़ तो मई में 60.78 करोड़, ट्रांसपोर्ट में 31 करोड़ तो मई में 60 करोड़ और वाणिज्य कर में 256.21 करोड़ की जगह मई में 693.90 करोड़ का संग्रह हुआ है, जो यह साबित कर रहा है कि अब अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है।

कटिहार में भाजपा नेता तापस मुंशी का संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका मिला शव GS NEWS



कटिहार : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी के निजी सचिव रह चुके भाजपा नेता तापस मुंशी का शव संदेहास्पद स्थिति ने फंदे से लटका हुआ उनके निजी टीवीसी गाड़ी के शो रूम से बरामद हुआ

 उनकी मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी, मृदुभासि और आम लोगो मे लोकप्रिय तापस मुंशी की मौत की खबर से पूरे भाजपा में शौक की लहर में डूब गया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पे पहुच शव को कब्जे ले लेकर पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
 हालांकि परिजन इस संदेहास्पद मौत को हत्या बता रहे है, पुलिस आत्महत्या है या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है अब पोस्टमाटम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ठ हो पायेगा की मामला हत्या का है या आत्महत्या का, वैसे पुलिस कटिहार के बारसोई थाना के उनके टीवीएस शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है जहा उनका शव फंदे से झूलता पाया गया ।

बिहार में कोरोना के मिले 128 नए मरीज राज्य में आंकड़ा पहुंचा 5583 GS NEWS

बिहार में कोरोना का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है इस वक्त के अपडेट के मुताबिक बिहार में 128 नए मरीज मिले हैं इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 5583  हो गया है


 बताते चले कि पटना से फिर 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें की एक महिला और एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है .शिवहर से 3 मरीज मिले हैं. 

वहीं सीतामढ़ी से 6,मरीज मिले हैं जबकि मुंगेर से 7 ,मरीज की पुष्टि हुई है औरंगाबाद में 3,मरीज मिले हैं शेखपुरा से 2, मरीज मिले हैं मुजफ्फरपुर से 2, मरीज मिले हैं जबकि नालंदा से 4, कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है

 इसके अलावा कटिहार से 1, बांका से 2, भागलपुर से 11 ,रोहतास से 6,कैमूर से 3, वैशाली से 3 ,गया से 5 , सारण से 6, मुंगेर से 8,खगड़िया से 1, किशनगंज से 9, भोजपुर से 18 , मधेपुरा से 11, मरीज मिले हैं ! 
बिहार में अब तक 33 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे दरभंगा में एक और औरंगाबाद में एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.  

मंगलवार, 9 जून 2020

बिहार में 2020 के चुनाव की तैयारी शुरू ,सीएम नीतीश कुमार आज 9 जिलों के कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद GS NEWS

 बिहार में चुनावी अभियान शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज डिजिटल चुनावी अभियान के तहत नौ जिलों के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे. मुख्यमंत्री आज समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा और लखीसराय के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.



प्रचार-प्रसार करने का निर्देश 
इससे पहले मंगलवार को नीतीश कुमार ने डिजिटल चुनावी अभियान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार तीसरे दिन पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की ओर से चलाए जा रहे योजनाओं को जनता के बीच प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया. 


12 जून तक करेंगे जनसंवाद
जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार 12 जून तक कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं.

बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 208 नए मामले की पुष्टि राज्य में आंकड़ा पहुंचा 5455 GS NEWS

बिहार में अबतक कुल संक्रमित 5455, 2770 लोग हुए स्वस्थ और 33 लोगो की मौत...

बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है सोमवार को 208 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद बिहार में आंकड़ा 5,455 पहुंच गया है. बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के 10,5588 जांच किए गए हैं।
इस वायरस के कारण अब तक तक 33 लोगों की जान जा चुकी है. पूरे  राज्य में अनलॉक -1 लागू है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद इस बार कई क्षेत्रों में काफी छूट दी गई है.
2770 लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कुल 10,5588 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 228 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इस तरह अब तक कुल 2770 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गये हैं. कोरोना से रिकवरी रेट 45 फीसदी है.
कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि

राज्य में प्रवासी मजदूर के वापस आने से कोरोना महामारी में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है  तीन मई के बाद 3,187 प्रवासी व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाले प्रवासी श्रमिक शामिल हैं.

मधेपुरा में एक ट्रक शराब बरामद, बोतल गिनती में पुलिस के छूटने लगे पसीनें, लगभग 14532 शराब की हैं बोतल GS NEWS




मधेपुरा के मठाही ओपी पुलिस रात्रि गस्ती के दौरान पिठाही चौक के समीप एक ट्रक सहित 3439 लीटर शराब के साथ मठाही पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की । 
मठाही ओपी पुलिस गस्ती के लिए निकली थी तभी मधेपुरा से सहरसा की ओर ट्रक नंबर यू पी 65 बीटी 8611 में शराब भर कर जा रहे थे मठाही ओपी प्रभारी अमित कुमार राय लगभग 2 बजे रात में शक के आधार पर ट्रक को रोक कर जाँच किया तक पाया कि भारी मात्रा में चावल से शराब ढकी है । जिसको पकड़ कर मठाही ओपी लाया गया । 


मौके पर एस डी पी ओ वसी अहमद ने मठाही ओपी पहुँच कर प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मठाही ओपी प्रभारी अमित कुमार राय ने गस्ती के दौरान लगभग 2 बजे रात में शक के आधार पर ट्रक को रोक कर जाँच किया तक पाया कि 125 पैकेट चावल से ढकी 390 कार्टून शराब जिसमें  इंपीरियल ब्लू का 216 कार्टून 8496 बोतल ये 1905 लीटर और रॉयल स्टग का 174 कार्टून 6036 बोतल ये लगभग 1534 लीटर  कुल दोनों ब्राण्ड 390 कार्टून में  3439 लीटर शराब बरामद किया गया । 


बताया जाता है कि ट्रक के आगें एक स्कर्पीयो भी थी जो तेजी के साथ भाग निकला, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है उसका नाम श्रीनिवास पिता सुखराम बताया जा रहा जो  बुलन्दशहर का रहने वाला है, इसमें चावल भेजने का एक कागज पाया गया है जो शक्तिमान ट्रांसपोट सिल्लीगुड़ी से बुक कर विनोद सिंह सहरसा के नाम से जा रहा था। शराब कहाँ से कहाँ जा रहा था इस मामलें को भी पुलिस अनुसंधान करेगी । 



यह अभी तक का मधेपुरा का सबसे बड़ा शराब तस्करी बरामद किया गया है जिसमें मठाही पुलिस को बड़ी सफलता मिली, मौके पर मठाही ओपी प्रभारी अमित कुमार राय, टाउन थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे ।
- - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
For Advertisement on GS NEWS : 
Call on 7004826539
Whatsapp 9709894194

नारायणपुर में आग लगने से फुस के दो घर जलकर राख, हजारों की क्षति GS NEWS

नारायणपुर  प्रखंड के नगड़पारा दक्षिण पंचायत के नया टोला बीरबन्ना गॉव में सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की मदद की आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया गया. आग लगने से शराफत अली एवं मुशर्रफ अली का फुस का घर समेत घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया. परिजन गुड़िया खातून व फरीदी खातून ने बताया कि घर में रखे अनाज,चौकी, साईकिल, कपड़ा समेत नगदी जलकर राख हो गया.ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य मो.ग्यास अली ने पीड़ीत परिवार को ढांढस बंधाया व आपदा पदाधिकारी सह सीओ रामजपी पासवान से दुरभाष पर बात कर पीड़ीत परिवार को मुआवजा देने की मांग की.

नारायणपुर में पुआल लगा ट्रेक्टर बिजली तार से सटा, लगी आग, चालक ने खोया नियंत्रण, ट्रेक्टर पलटने से दो मवेशी की गई जान GS NEWS

नारायणपुर  प्रखंड के रायपुर गॉव के वार्ड संख्या सात उत्तरवाड़ी टोला में सोमवार की सुबह कोसी दियारा से ओवरलोड मकई के पुआल लदे टेलर में बिजली के तार सटने से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने पर टेलर पलट गया. टेलर पलटने से उसके नीचे दिनेश शर्मा दो बाछी दबकर व झुलसकर मर गई, जबकि एक बाछी झुलसने के कारण गंभीर रूप से जख्मी है. ग्रामीणों की मदद से लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया. ग्रामीणों की सुचना पर भवानीपुर पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस जॉच में जुटी थी. उधर ट्रेक्टर मालिक व पशुपालक के बीच ग्रामीण स्तर पर  समझौता करने की बात बताया गया.

नवगछिया में लॉक डाउन में 23 अपराधी, 24 हथियार व गोली हुए है बरामद GS NEWS

नवगछिया : नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान नवगछिया पुलिस टीम ने बेहतर कार्य किया है. इस अवधि में जिले के कई कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. छोटुवा यादव सहित दियारा के कई गिरोह को संचालित करने वाले आपरधी को गिरफ्तार करने में सफल रही है. कई आधुनिक हथियार कारबाईन, राइफल, बंदूक, पिस्टल, देशी कट्टा, बरामद किया गया है। एसपी कहा कि लॉक डाउन की अवधि में 23 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. जबकि कुल 24 हथियार बरामद हुए हैं. 171 जिंदा गोली की बरामदगी हुई है. 11 खोखा भी बरामद किए गए हैं.


नारायणपुर के रायपुर में देशी पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार GS NEWS

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से भवानीपुर पुलिस ने सोमवार की रात्रि गश्ती के दौरान रायपुर निवासी सुरेश शर्मा के पुत्र पप्पु शर्मा को एक लोडेड देशी पिस्टल व चार कारतूस के साथ सअनि सुभाष यादव ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस वाहन को देखकर भागने के क्रम में शक के आधार पर युवक को खदेड़कर पकड़ा गया. पुलिस ने युवक की तलाशी के क्रम में लोडेड पिस्टल व चार कारतूस बरामद किया. मामले की बाबत आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को आरोपी युवक पप्पु शर्मा को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा गया. युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया इसके लिये पुलिस छनबीन कर रही है तो दूसरी तरफ जेल भेजने से पहले युवक से सघन पूछ ताछ भी की गयी है.

नवगछिया से 38 संदिग्ध का जांच के लिए लिया गया सैंपल GS NEWS


नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में मंगलवार को 38 संदिग्ध लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया. जांच के लिए गए सेंपल में बिहपुर प्रखंड के नो एवं नारायणपुर प्रखंड के 12 एवं गोपालपुर के 17  लोग शामिल हैं. 


नवगछिया में पाए गए दो कोरोना पॉजिटिव मरीज GS NEWS

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में एक पुरूष एवं एक महिला कोरोना पोजेटिव मरीज की पुष्टि हुई है. पोजेटिव पाए गए दोनो मरीज प्रखंड के कदवा भरोसा सिंह टोला के रहने वाले हैं. पोजेटिव पाए गए दोनो मरीज पोजेटिव पाए गए मरीज के चेन के है. पूर्व में कदवा भरोसा सिंह टोला के आए प्रवासी के पोजेटिव पाए जाने के बाद दोनो की जांच उसके चेन में रविवार को की गई थी. दोनो की रिपोर्ट मंगलवार को पोजेटिव आई है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया  नवगछिया प्रखंड में दो मरीज पोजेटिव पाए गए है.