कुल पाठक

शुक्रवार, 12 जून 2020

कटिहार के गेड़ाबाड़ी बाज़ार से फल व्यापारी का अपहरण , बरामदगी में जुटी पुलिस GS NEWS



कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार से फल कारोबारी के थोक विक्रेता सोनू कुमार का बीती रात अपहरण कर लिया गया ,अपराधी पिक अप वेन से आये थे,और दुकान में सोए फल कारोबारी को उठाकर चलते बने ,घटना के बाद गेड़ाबाड़ी बाजार में सनसनी फैल गयी ,अपहृत सोनू के परिजन कोढ़ा थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है


 ,वही अपहृत सोनू के मकान मालिक की माने तो सोनू की किसी से कोई रंजिश नही थी और वो काफी मृदुभासि था फिलहाल घटना के बाद पुलिस मौके पे पहुच घटना की तफसिस कर रही है और अपराधियों के सुराग जुटाने में लगी है वही पुलिस घटना की जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है जिसमे ये तस्वीर स्पष्ठ है 

कि पिक अप वेन से अपराधी आये और फल कारोबारी सोनू को उठाकर चलते बने ,हालांकि अपहरण कर्ताओं की और से कोई फिरौती की रकम की मांग अभी तक नही की गई है और कही ये व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की रंजिश तो नहीं इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम के खुलासे की बात कर रही है वही इलाके के व्यवसाई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है और दहशत में है .

बिहार: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस ने पांच भारतीय को मारी गोली, एक की मौतGS NEWS



बिहार में सीतामढ़ी के सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस ने पांच भारतीयों को गोली मार दी, जिसमें विकेश कुमार (25 वर्ष) नाम के युवक की मौत हो गई। तीन अन्य जख्मी लोगों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक जख्मी युवक को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि नेपाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।                                                                                                                           
                                                                                                 

बताया जा रहा है कि सोनबरसा प्रखंड स्थित मलंगवा बॉर्डर के पर्सा गांव के समीप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे भारतीय पर आर्म्स पुलिस फोर्स (नेपाल फोर्स) ने फायरिंग की। उनमें से चार को आनन-फानन में इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की मौत हो गई।                                                                                                                   

एसएसबी 51वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है। नेपाली प्रहरी का कहना है कि वे लोग उन लोंगों का हथियार छीनने का प्रयास कर रहें थे। इसी दौरान गोली चलानी पड़ी। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि मृतक की पहचान विकेश यादव के रूप में की गई है।

वहीं शहर के निजी अस्पताल में भर्ती उदय शर्मा, उमेश राम व शिवदयाल यादव को भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक नागेन यादव का इलाज नेपाली पुलिस की अभिरक्षा में हो रहा है। उधर, गोली की घटना के बाद बॉर्डर पर तनाव व्याप्त है। एसएसबी व स्थानीय पुलिस मौके पर कैंप किए हुए है।
आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बीच फिलहाल नक्शा को लेकर तनातनी चल रही है। नेपाल के नए नक्शे में कालापानी और लिपुलेख को शामिल किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी विवाद पर बातचीत को लेकर संशय हो गया है। इस नए नक्शे में नेपाल ने कुल 395 वर्गकिलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखाया ह। इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं।

लालू प्रसाद पर लगे आरोपों को लेकर तेजस्वी और तेजप्रताप ने दिया ये बयान GS NEWS



बिहार सरकार के सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार के आरोपों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे सब बेबुनियाद हैं। उनकी संपत्ति और जमीन को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनका कोई आधार नहीं है। चुनाव आयोग को चुनाव के वक्त जो जमीन व संपत्ति घोषित की जाती है ये वही हैं। 

इसके अलावा कुछ नहीं है। तेजप्रताप जब चार साल के थे तब कौन से कानून के तहत उनके नाम पर जमीन की रजिस्ट्री हो सकती है। जब तक कोई बालिग नहीं होगा, तब तक ऐसा नहीं हो सकता। तरुण यादव तेजस्वी यादव का निक नेम है। वहीं तेजप्रताप ने भी ट्वीट कर कहा है कि चोर मचाए शोर वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। जो लोग खुद लूटने में लगे हैं, वही लोग आज राजद पर आरोप लगा रहे हैं।
तेजप्रताप ने चार वर्ष की उम्र में ही खरीदी जमीन 
जदयू के वरिष्ठ नेता व राज्य सरकार के सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिन पर उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि ‘लाभ लो-जमीन दो’ की नीति पर चलते हुए लालू प्रसाद ने अपने सगे  भाई-भतीजे और अपने गांव फुलवरिया के लोगों को भी नहीं छोड़ा।


 नीरज कुमार ने दस्तावेजों के आधार पर खुलासा किया कि लालू प्रसाद ने अपने सगे बड़े भाई स्व. मंगरू यादव के बेटों से 4 नवंबर, 2003 को अपने बेटे तेजप्रताप यादव के नाम पर 8 कट्ठा 17 धुर जमीन लिखवा ली।
मंत्री ने दावा किया कि तेजप्रताप व तेजस्वी यादव के अलावा तरुण कुमार यादव के नाम पर भी रजिस्ट्री कराई गई। मंत्री ने कहा कि 1989 में पैदा हुए तेजप्रताप के नाम से 1993 में यानी मात्र 4 वर्ष की उम्र में फुलवरिया के लोगों से नौकरी के बदले 3 कट्ठा 11 धुर और 6 कट्ठा जमीन लिखवा ली गई। 


खरीदार के रूप में तेजप्रताप व तरुण कुमार यादव वल्द लालू प्रसाद यादव दर्ज है। तेजप्रताप के नाम 1 फरवरी, 1994 को भी बलम चौधरी से 2 कट्ठा 16 धुर जमीन लिखवाई गई। सभी रजिस्ट्री में अभिभावक के रूप में किसी का कोई उल्लेख नहीं है जो कि सीधे बाल उत्पीड़न का मामला बनता है। आखिर नाबालिग के नाम बिना अभिभावक का उल्लेख किए जमीन कैसे लिखवाई गई। 
कौन है तरुण 
नीरज कुमार ने पूछा कि आखिर तरुण कुमार यादव कौन है, कहां है और तेजप्रताप के साथ साझे में ली गई जमीन में दोनों के पिता की जगह लालू प्रसाद का नाम कैसे दर्ज है। पूछा कि लालू बताएं कि कहां छुपाकर रखे हैं अपने तीसरे बेटे तरुण को। हमलोग आपके दो बेटों को जानते हैं। तीसरा कहां से आ गया। कहीं ये आपके दत्तक पुत्र तो नहीं हैं?

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 6043 ,अबतक 35 की मौत GS NEWS



बिहार में शुक्रवार को आयी पहली जांच रिपोर्ट में कोरोना के 95 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 6043 तक पहुंच गई है। 



गुरुवार को एकदिन में एकसाथ 250 मरीज मिले हैं जो कि अबतक एक ही दिन में मिलने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। राज्य में कोरोना से अबतक 35 मरीजों की मौत हो गई है। 

वहीं अबतक राज्य में 3086 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। आज अभी तक 1420 सैम्पल की जांच की गई है।  
बिहार में अबतक 3086 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें 152 मरीज पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए। डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहकर कोरोना से बचाव को लेकर मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग का निर्देश दिया! वही, राज्य में कोरोना के 2686 एक्टिव मरीज अभी है। राज्य में अबतक 4143 प्रवासियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।


गुरुवार, 11 जून 2020

पूर्णियाः- टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे GS NEWS

पूर्णियाः जिले के सहायक थाना के छठ पोखर मोहल्ले के एक टेंट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपट देखते ही स्थानीय लोगों की वहां भीड़ जुट गई. लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं. आग की चपेट में आने से बाइक, ऑटो के साथ-साथ टेंट के सारे सामान जलकर खाक हो गए.




घटना की जानकारी देते हुए टेंट मालिक उमेश ने बताया कि जब वह घर में सो रहे थे, तो पड़ोसी की ओर से आवाज दी गई. जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि उनके टेंट गोदाम में आग लगी हुई है. आग की लपट देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी से पानी डालने लगे
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे

वहीं, इस घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई. अग्निशमन विभाग की टीम भी चार गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाने के लिए जुट गई, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में टेंट के सामान के साथ-साथ पास में रखे टेंट मालिक की बाइक और सामान ढोने वाला ऑटो भी जलकर खाक हो गया.

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दिया ये दिशा निर्देश GS NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी प्रारंभिक तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है। आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को इस संबंध में जिलों में ईवीएम को मंगाने, सभी बूथों का भौतिक निरीक्षण सहित अन्य कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। बिहार चुनाव को लेकर पहली बार चुनाव आयोग के स्तर से ये बैठक आयोजित की गई। 
निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एचआर श्रीनिवास व अन्य 

अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उप निर्वाचन आयुक्त ने बिहार चुनाव को लेकर अबतक किये कार्यों की जानकारी ली। 
सूत्रों के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सारे जिलों में सभी 72 हजार बूथों के भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। 21 जून तक इन्हें पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार : मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगले 48 घंटे में मानसून आने की संभावना GS NEWS

अगले 48 घंटे में मानसून के बिहार में प्रवेश करने के प्रबल आसार हैं। मानसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां लगातार तैयार हो रही हैं  और उम्मीद है कि इस बार समय से मानसून बिहार में प्रवेश करेगा। गौरतलब है कि पूर्णिया में 13 जून को मानसून के पहुँचने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र ने किया है। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल में यह पटना, गया और राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। 
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह पर भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि इसे प्री मानसून बारिश अभी नहीं माना गया है।
 
 पिछले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र और बिहार के कई भागों में पछुआ हवा की रफ्तार में तेजी आई है, जिसे मानसून के प्रसार के लिए अनुकूल माना जा रहा है। राज्य में कई जगह पर आंशिक बादल छाए रहने की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।  पटना के तापमान में पिछले 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

 गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 35. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यह 38. 3 डिग्री सेल्सियस था । वहीं गया का अधिकतम पारा भी लगभग 2 डिग्री नीचे उतर कर गुरुवार को 38. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपूर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया की ओर अधिकतर इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे।


बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 250 नए मामले, पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 5948 GS NEWS

बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. सभी जिले इस वायरस की चपेट में हैं. वहीं, पूरे प्रदेश में अब तक कुल 34 लोगों की मौत भी हो चुकी है


बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. गुरुवार को 250 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद आंकड़ा 5948 पहुंच गया है. बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के 1 लाख 13 हजार 225 जांच किए जा चुके हैं, इस वायरस के कारण अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, पूरे राज्य  में अनलॉक-1 लागू है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद इस बार कई क्षेत्रों में काफी छूट दी गई है.
3084 लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कुल 1,13,225 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 152 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इस तरह अब तक कुल 3084 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गये हैं. कोरोना से रिकवरी रेट 45 फीसदी है.बाहर से आए ज्यादातर लोग संक्रमित


कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद से कोरोना संक्रमितों में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है. तीन मई के बाद 3,187 प्रवासी व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाले प्रवासी श्रमिक शामिल हैं.

गोपालपुर में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपाइयों ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान GS NEWS




 गोपालपुर - केन्द्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर पूर्व सांसद सह गोपालपुर विधान सभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे अनिल यादव के नेतृत्त्व में बूथ संख्या 200,201,252 253 व 254 में भाजपाइयों ने महाजनसंपर्क अभियान चलाया.इसके तहत मोदी सरकार के द्वारा देश हित में किये गये कार्यों से संबंधित पर्चा घर -घर जा कर ग्रामीणों के बीच बाँटा गया .मौके जिला महासचिव आलोक सिंह,गुलाबी सिंह ,मुकेश मंडल आदि की मौजूदगी देखी गई.

गोपालपुर : राजद सुप्रिमो लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर गरीबों को खिलाया भोजन GS NEWS




गोपालपुर - राष्ट्रीय जनता दल की गोपालपुर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष प्रमोद चौबे की अध्यक्षता में सुकटिया बाजार के महादलित टोला में राजद सुप्रिमो लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर पाँच सौ से अधिक गरीबों को भोजन खिलाया गया.वरिष्ठ राजद नेता शैलेश यादव,जिला राजद के प्रधान महासचिव संजय मंडल,प्रखंड राजद सचिव सह मीडिया प्रभारी संतोष मंडल,धर्मेन्द्र यादव,अमरीश रजक,मंटू पासवान,अखिलेश केसरी,सूरज कुमार,सौगंध साह,प्रिंस कुमार सहित बडी संख्या में राजद नेताओं की मौजूदगी देखी गई .




नारायणपुर में छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल GS NEWS


 नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार एवं बलाहा में राह चलते उचक्कों द्वारा छीटाकशी व छेडख़ानी की शिकायत पिता के द्वारा परिजनों को कहने पर घर घुसकर मारपीट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 

वारंटी बलाहा निवासी सुजीत कुमार उर्फ साजो शर्मा को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर गुरुवार की सुबह बस स्टैंड नारायणपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी.

नवगछिया में 47 संदिग्ध का जांच के लिए लिया गया सैंपल GS NEWS



नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में गुरुवार को 47 संदिग्ध लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया। जांच के लिए गए सेंपल में रंगरा प्रखंड के चार एवं बिहपुर प्रखंड के 12 एवं गोपालपुर के 31 लोग शामिल हैं।