कुल पाठक

रविवार, 14 जून 2020

नवगछिया में अपहृत लड़का लड़की बरामद GS NEWS



नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने रविवार को अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि अपहृत लडक़ी की मां ने नवगछिया थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अररिया जिला के रानीगंज निवासी पंकज कुमार सहित अन्य को नामजद किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को नवगछिया एनएच 31 से बरामद किया गया है। जिसका 164 का बयान करवाया जाएगा. 


नवगछिया में 89 संदिग्ध का जांच के लिए लिया गया सैंपल GS NEWS



नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कोरोना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में रविवार को 89 संदिग्ध लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया. जांच के लिए गए सेंपल में रंगरा प्रखंड के 50 एवं नारायणपुर प्रखंड के 39 लोग शामिल हैं.

नवगछिया : व्यवस्था के अभाव का डंडा खेलते हैं ट्रक मालिक GS NEWS




नवगछिया : भगालपुर नवगछिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में रविवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा लिए गए ज्ञापक 1185/ सी का विरोध किया. और चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि ट्रक ऑनर एसोसिएशन हमेशा से प्रशासन का पक्षधर रहा है लेकिन प्रशासन एसोसिएशन की मांग को पूरा करे. एसोसिएशन की ओर से कांटा और माइनिंग चलन की व्यवस्था करने, सड़क की मरम्मती करने की व्यवस्था करने की मांग की जाती रही है. लेकिन प्रशासन द्वारा मांगो को अनदेखा कर दिया जा रहा है. ऐसी स्थिति में ट्रक चालक को ही आर्थिक दंड भुगतान पर रहा है. पुल पर अगर वाहन खराब हो जातो है तो ट्रक मालिक ही दंडित होते हैं. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी स्थिति में एसोसिएशन के द्वारा आंदोलन किया जाएगा. प्रवक्ता बबलू मंडल ने कहा कि एक तरह जहां कोविड 19 के कारण जारी लोकडॉन में ट्रक मालिकों की दयनीय स्थिति बन गई है. इस परिस्थिति में अब जाकर कुछ स्थिति सामान्य हुई है तो ट्रक से जगह जगह अवैध वसूली हो रही है. जिसके कारण ट्रक मालिकों की परेशानी बढ़ गई है. इसके अलावा जगह जगह पुलिस के द्वारा भी ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है.  इसके अलावा मिर्जाचौकी से भगालपुर के बीच सड़क की जर्जर स्थिति है  सड़क के जर्जर हालत के कारण जाम की स्थिति उत्त्पन्न होती है. 80 किलोमीटर का सफर जो तीन घंटे में तय हो सकता है उसे पूरा करने में दो से तीन दिन लग जाते हैं. इसके अलावा पुल पर ट्रक खराब होने की स्थिति में ट्रक से जुर्माना वसूला जाता है जो ट्रक मालिकों पर एक ओर बोझ बन गया है. जबकि पुल पर खरब होने वाले ट्रक को तत्काल वहां से हटाने कंव लिए क्रेन की मुकम्मल व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता थी. मौके पर अध्यक्ष डी एन सिंह, बबलू मंडल, राजेश यादव,राजा यादव, बबलू यादव, श्वेतकमल चौधरी, नरेश पंडित, चंदन झा, लाल सिंह, अरविंद मंडल, रूपेश सहित अन्य ट्रक ऑनर मौजूद थे.




नवगछिया : सेवार्थ नवगछिया के द्वारा निशुल्क होमियोपैथिक दवा का किया गया वितरण GS NEWS



 नवगछिया - विश्व रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर कोंरोना महामारी के बचाव हेतु "सेवार्थ "नवगछिया के द्वारा नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा (आर्सेनिक एल्ब 30 )का वितरण  भगवती स्थान परिसर, राजेन्द्र कॉलोनी, नवगछिया मे  हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया नगर पंचायत पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी मनिष सिंह एवं डाँ अनंत विक्रम ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवार्थ ( समाजिक कार्य संस्था) नवगछिया के सचिव पुरुषोत्तम कुमार, उपाध्यक्ष रंजन मिश्रा, उप सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज केजरीवाल, ओम प्रकाश सिंह, नितिश सरकार ,संजीव पासवान, निखिल सिंह, पिंटू सिंह, राजेश सिंह आदि लगे हुए थे. इस अवसर पर सतगुरु होमियो हाँल नवगछिया के निदेशक सह सेवार्थ ,नवगछिया के अध्यक्ष डाँ अनंत विक्रम ने बताया कि (आर्सेनिक एल्ब 30) होमियोपैथी दवा आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से करोना वायरस से बचाव के लिए प्रस्ताविक हैं. यह दवा मनुष्य के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढा़ता हैं. आज लगभग 600 परिवार को दवा दी गई.

इस्माइलपुर में चार एवं नवगछिया में एक जगह पर फूंका गया पुतला GS NEWS




नवगछिया - पांच दिनों पर धरना पर बैठे इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन मंडल की सुध न तो स्थानीय प्रशांसन ने ली है और न ही जलसंसाधन विभाग ने. इसके विरोध में इस्माइलपुर में चार जगहों पर और नवगछिया में एक जगह पर जलसंसाधन विभाग के मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया. पूर्वी भीठा में सरपंच मीणा  देवी ने, अभिषेक गुप्ता और गुड्डू यादव ने मिलन चौक पर, मालपुर में मनीष कुमार के द्वारा और बाढ़ नियंत्रण कार्यालय में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजद के बबलू यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल संसाधन मंत्री संजय झा और जल संसाधन के पदाधिकारियों का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन करने वाले लोगों ने कहा कि विपिन मंडल जनहित के कार्यों को लेकर धरना पर है. वे सभी उनके साथ है लेकिन विभाग का रवैया आहत करने वाला है. सभी जगहों पर चेतावनी दी गयी है कि अगर उनलोगों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सोमवार को तालाबंदी की जाएगी.
कहते हैं पदाधिकारी
जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि वह विपिन से मिलने रोज जा रहे हैं. जो भी कार्य होना है प्रक्रिया के तहत होना है. बांध निर्माण में जिन किसानों की जमीन जानी है उनकी सहमति चाहिये. जमीन देने के बाद मुआवजा मिलना है. ऐसी स्थिति में विपिन जैसे युवा नेता से सहयोग की अपेक्षा की जाती है. वे लोग भी बांध निर्माण जल्द से जल्द करवाने के पक्ष में हैं.

नवगछिया : वर्षा से धरना स्थल हुआ पानी पानी, फिर भी पांचवें दिन जारी रहा धरना GS NEWS

ऋषभ मिश्रा कृष्णा 
मुख्य संपादक जी एस न्यूज़

जल संसाधन विभाग नवगछिया कार्यालय के समक्ष पांच दिनों से अवरत धरना पर बैठे विपिन मंडल की प्रशासन और विभाग ने किसी प्रकार की सुध नहीं ली. दूसरी तरफ विपिन ने एक रिलीज जारी करते हुए कहा है कि यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है.
जब से जन्म लिया देखता हूँ कि एक वर्ष में तीन माह पूरा इस्माइलपुर प्रखंड बाढ़ की त्रासदी झेलता है. हर वर्ष लोग आगे बढ़ने के बजाय पीछे चले जाते हैं. हर वर्ष इस्माइलपुर प्रखंड के लोग बाढ़ पीड़ित होकर मुआवजे की आशा में रहते हैं. कभी अच्छा पदाधिकारी आया तो समुचित मुआवजा मिल गया, कंजूस पदाधिकारी से पाला पड़ा तो अधिकांश लोग बाढ़ के समय में एक पेट खाकर या भूखे पेट गुजरा करते हैं. विपिन ने कहा कि यहां के लोगों को भी अच्छी जिंदगी चाहिये, खैरात में मिले मुआवजे का दो दाना अनाज नहीं चाहिए. विपिन ने कहा कि यह लड़ाई अब आर पार की. बाढ़ का पानी सर से उपर जा चुका है. क्यों छः माह का काम तीन वर्ष से पेंडिंग है. इसके भी कई कारण हैं. बांध बन जायेगा तो कई ठेकेदारों और सफेदपोशों की निरंतर कमाई चली जायेगी. यही कारण है हर वर्ष कोई न कोई व्यवधान कर बांध नहीं बनवाया जा रहा है.
बड़ी लंबी थी शनिवार की रात
विपिन ने कहा कि शनिवार को वर्षा के कारण धरना स्थल पूरी तरह से गीला हो गया था. कहीं भी बैठने की जहग नहीं. रात में मदद को बुलाएं तो किसको बुलाएं. उनलोगों ने खड़े रहकर रात गुजार ली. अलसुबह जब फेसबुक से लाइव हुआ तो पूरे हालात से लोगों को अवगत कराया फिर सुबह चौकी आदि की व्यवस्था की गयी. विपिन ने कहा कि इस कष्ट का भी कई गम नहीं होगा जब उसके सामने बाढ़ से मुक्त इस्माइलपुर प्रखंड होगा. मालूम हो कि जिस जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक बांध निर्माण के लिये विपिन धरने पर बैठे हैं अगर बांध बन गया तो इसका प्रत्यक्ष फायदा नवगछिया के दो पंचायत खगड़ा और जगतपुर को मिलेगा और गंगा प्रसाद बांध भी पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा. जिससे नवगछिया शहर भी दो बांधों की सुरक्षा में रहेगा. मालूम हो वर्ष 2016 में गंगा प्रसाद बांध टूटने से नवगछिया शहर जलमग्न हो गया था.
राजद नेताओं का भी मिला समर्थन
शनिवार को विपिन मंडल को भाजपा नेताओं का समर्थन मिला था तो रविवार को धरना स्थल पर राजद नेताओं को भी देखा गया. स्थल पर इस्माइलपुर प्रखंड के  प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकांत यादव,  दीपक मंडल, समाजसेवी बीरबल दास, महिला कार्यकर्ता पुतुल देवी, ललिता देवी, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार यादव, राजद के प्रवक्ता विश्वास झा, अवधेश शर्मा आदि अन्य भी थे. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया GS NEWS



 पटना , 14 जून 2020 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके असमय निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है । 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी । वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे । उनका निधन हृदयविदारक घटना है । 


ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें । मुख्यमंत्री ने स्व ० सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बिहार :15 जून से बंद हो रहे हैं सभी कोरेंटिन सेंटर ,देखें राज्य की क्या है नई व्यवस्था GS NEWS

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले प्रवासियों के लिए बनाए गए कोरेंटिन सेंटर कल से बंद हो रहे हैं. राज्य सरकार के निर्देश पर राज्यभर में ब्लाॅक स्तर पर बने कोरेंटिन सेंटर 15 जून से बंद हो जायेगा. 


बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश जो कि 31 मई को जारी किया गया था. इस संबंध में आपदा विभाग ने पूर्व में हीं निर्णय लिया है. इस निर्णय के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक जून के बाद आने वाले श्रमिकों का पंजीकरण बंद किया जा चुका है. जबकि तीन जून से आपदा राहत केंद्र बंद किया जा रहा है. आपदा प्रबंधन की ओर से इस बाबत सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है.

बता दें कि अधिकारियों के मुताबिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक जून से केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक वन में मिली छूट के बाद प्रवासी मजदूरों के मामले में कुछ आवश्यक संशोधन किया गया है. इसके तहत राज्य में चल रहे आपदा राहत केंद्र और सीमा आपदा राहत केंद्रों को तीन जून से बंद कर दिया जायेगा


कोरेंटिन सेंटर पर रहे 15.30 प्रवासी 
बता दें किबिहार के कोरेंटिन सेंटर में 15.30 लाख प्रवासियों ने अपने कोरेंटिन की अवधि बितायी है. शनिवार को राज्य में 1394 प्रखंड कोरेंटिन सेंटर रह गये है, जिनमें 22 हजार 513 लोग आवासित हैं. 15 लाख आठ हजार 348 लोग निर्धारित अवधि को पूरी कर अपने घर वापस जा चुके हैं.

 राज्य के सूचना सचिव अनुप कुमार ने इस बात की जानकारी दी. 31 मई को बिहार सरकार ने निर्णय लिया था कि श्रमिक स्पेशल को छोड़ बाकी ट्रेनों से आने वालों को कैम्पों में नहीं रखा जाएगा. वही राज्य के कोरेंटिन सेंटर में 15 लाख से अधिक प्रवासी रह रहे थें.
गौरतलब है कि नए नियमों के तहत बिहार सरकार भले ही क्वारंटाइन केंद्र बंद कर रही है, लेकिन बाहर से आने वाले लोगों की रैंडम जांच की जाएगी. साथ ही सर्वे का भी सहारा लिया जाएगा. जो लोग बाहर से बिहार आएंगे उनके लिए होम कोरेंटिन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी तरह के खतरे को तुरंत दूर किया जा सके. बिहार में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर

BREAKING NEWS : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या,पढ़ें पूरी ख़बर GS NEWS

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है. बिहार स्थित पूर्णिया के निवासी सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की. सुशांत सिंह राजपूत  ने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप  में काम किया पर उनको पहचान 



एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली. इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं.  'काय पो छे!' में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी. इसके बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे.
सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया था. मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी.

सुशांत ने एक के बाद एक तेजी से कई फिल्में साइन कर ली थीं. लेकिन उनकी कई फिल्में या तो रिलीज में देरी के चलते पिट गईं या फिर रिलीज ही नहीं हो सकीं.

 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत ने एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है.  बीते दिनों सुशांत ‌की पूर्व मैनेजर रही दिशा सालिआन ने इमारत से कूदकर जान दे दी थी.

पटना : बिना अनुमति के मशाल जुलूस निकालने पर पप्पू यादव पर हुआ FIR दर्ज GS NEWS

बिना अनुमति के अपने आवास मंदिरी से आयकर गोलंबर तक कार्यकर्ताओं के साथ मशाल जुलूस निकालना जाप अध्यक्ष पप्पू यादव को महंगा पड़ा। पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर देर रात पप्पू यादव समेत सात नामजद तथा डेढ़ सौ अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ बुद्धा कालोनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसकी पुष्टि बुद्धा कालोनी थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने की है। 

सरकार ने मजदूरों, छात्रों को उनके हाल पर छोड़ा : पप्पू यादव  
जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में राज्य के मजदूरों, मध्यम वर्ग और छात्रों को कोरोना काल में राहत दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को मशाल जुलूस निकाला।


 मशाल जुलूस उत्तरी मंदिरी स्थित जाप कार्यालय से निकलकर आयकर चौराहा तक निकला।  


मौके पर पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और कहा कि मशाल विरोध का प्रतीक है, इसे गांव-गांव पहुंचाएंगे। 
पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने अपने मजदूरों, मध्यम वर्ग के लोगों, छात्रों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। कहा कि राज्य सरकार को छात्रों और मजदूरों की कोर्ई चिंता नहीं है। हम कमज़ोर समाज के लोगों की आवाज़ उठाते रहेंगे और संघर्ष जारी रखेंगे।

बिहार में मिले कोरोना के 66 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6355 GS NEWS

 बिहार में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है प्रत्येक दिन इससे संक्रमित नए मरीज की पुष्टि हो रही है! इस वक्त के अपडेट के मुताबिक 66 नये कोरोना मरीज मिले. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6355 पहुंच गयी है. बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। 
स्वास्थ्य विभाग के आकंड़े के अनुसार बांका जिले में 4 मरीज संक्रमित मिले हैं. इसके अलावे भागलपुर में 3 मरीज मिले हैं. बक्सर जिले में 4 मरीज मिले हैं. इनमें एक महिला भी शामिल है. 
पटना के फुलवारीशरीफ में 55 साल का एक शख्स कोरोना संक्रमित मिला है. पूर्वी चंपारण जिले में 3 मरीज मिले हैं. जबकि पश्चिमी चंपारण में 3 मरीज संक्रमित मिले हैं. भोजपुर में 1, मधुबनी में 1, मुंगेर में 2,मुजफ्फरपुर में 2,नवादा में 1, सारण में 11 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं. 
बिहार के सबसे छोटे जिले शिवहर से कोरोना के 14 मरीज मिले हैं. जबकि सीतामढ़ी से 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके अलावे वैशाली में 4 मरीज संक्रमित मिले हैं.