कुल पाठक

रविवार, 14 जून 2020

सुशील मोदी :- 141 भूखंड 30 प्लॉट व आधे दर्जन मकानों का मालिक है लालू परिवार GS NEWS

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू परिवार को बिहार का सबसे बड़ा जमींदार परिवार बताया है। दावा किया है कि लालू परिवार 73 नहीं 141 भूखंड, 30 फ्लैट व आधे दर्जन मकानों का मालिक है। मात्र 29 साल की उम्र में तेजस्वी यादव 52 से ज्यादा सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए, इसका जवाब वे आज तक नहीं दे पाए। इसके अलावा राबड़ी देवी पटना शहर में कई भूखंड के अलावा कई फ्लैट की मालकिन हैं। तेजप्रताप 28 तो मीसा भारती भी कई सम्पत्तियों की मालकिन हैं। 
रविवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी को बताना चाहिए कि जब उनके पास कोई पुश्तैनी सम्पत्ति नहीं थी तो आखिर ऐसी क्या योग्यता थी जिसके बलबूते 52 सम्पत्ति के मालिक बन गए। लालू परिवार द्वारा बनाई गई खोखा कम्पनियों की 30 से ज्यादा सम्पत्तियां ईडी और इनकम टैक्स द्वारा जब्त की गई हैं। 

इनमें डिलाइट मार्केटिंग की 11, एके. इन्फोसिस्टम्स की 10, एबबी. एक्सपोर्टस की एक, मिशेल पैकर्स की 1 के अलावा परिवार की 7 परिसम्पत्तियां बेनामी एक्ट 1988 के तहत जब्त की गई हैं।
मोदी ने कहा लालू यादव के रेलमंत्रित्व काल में रेलवे के दो होटलों को लीज पर देने के एवज में उनका परिवार डिलाइट मार्केटिंग कम्पनी का इस्तेमाल कर पटना के रूपसपुर में साढ़े तीन एकड़ जमीन का मालिक बना। 


इस पर तेजस्वी यादव ‘बिगेस्ट मॉल ऑफ बिहार' बना रहे थे। फेयर ग्रो कम्पनी के जरिए लालू परिवार टाटा स्टील के पटना स्थित गेस्ट हाउस का मालिक बन गया।

भागलपुर :- 37 प्रखंड में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर आज होंगे खाली GS NEWS


 
भागलपुर जिले के प्रखंडों में बने 37 प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटरों में रह रहे 21 हजार से प्रवासियों ने 14 दिनों का क्वारेंटाइन पूरा कर लिया है । क्वारेंटाइन सेंटर सोमवार शाम खाली हो जाएगा । सब घर चले जाएंगे । अब केवल 285 लोग ही क्वारेंटाइन सेंटर में बचे हैं ।


 घर लौटने वालों को 7 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहना होगा । प्रशासन उन पर नजर रखेगा । अगर वे कोरोना से संक्रमित हुए तो उनसे संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा । हालांकि एडीएम राजेश झा राजा ने बताया , हर स्तर पर प्रयास चल रहा है ।

 पल्स पोलियो की तर्ज पर स्क्रीनिंग हो रही है । इसके साथ ही लोग अब खुद भी जांच के लिए सैंपलिंग कराने आगे आ रहे हैं । बता दें कि मई के अंतिम सप्ताह से जिले में बाहर फंसे प्रवासी के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ और इसके साथ ही मरीज बढ़ने लगे । करीब 21 हजार लोग बाहर से आए । 


उनकी स्क्रीनिंग सह निबंधन को प्रखंडों में केंद्र खुले । हर प्रखंड व पंचायत के बाद गांव स्तर पर भी क्वारेंटाइन सेंटर खोले गए । फिर 15 जून तक सभी सेंटरों को बंद करने का निर्णय लिया गया और अब सेंटर खाली हो गए हैं ।

भागलपुर:- चार दिन बाद शुरू होगी, मायागंज अस्पताल में स्क्रीनिंग प्रक्रिया GS NEWS



 
भागलपुर के मायागंज अस्पताल की ओपीडी के बाहर लगा फ्लू कॉर्नर तीन - चार दिन बाद ही काम करेगा । इसके बाद ही यहां आने वाले मरीजों व परिजनों की स्क्रीनिंग हो सकेगी ।

 अधीक्षक डॉ . आरसी मंडल ने बताया , अभी स्क्रीनिंग शुरू करने में थोड़ी परेशानी है । यह 3-4 दिन और अभी लगेगा । बता दें , आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ . हेमशंकर शर्मा ने सोमवार से इसके शुरू होने की बात कही थी । 


इधर , सदर अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में बरसात को देखते हुए अब तक शेड नहीं लगाए गए हैं । ऐसे में लोगों को स्क्रीनिंग करने में परेशानी होगी ।

बिहार में 24 घंटे में मिले 186 नए कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6475 GS NEWS

 बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को 186 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद आंकड़ा 6475 पहुंच गया है. इस वायरस के कारण अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है.
बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के 1,23,629 जांच किए जा चुके हैं. वहीं, पूरे राज्य में अनलॉक-1 लागू है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद इस बार कई क्षेत्रों में काफी छूट दी गई है.3975 लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कुल 1,23,629 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 289 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इस तरह अब तक कुल 3975 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गये हैं. कोरोना से रिकवरी रेट 45 फीसदी है.संक्रमितों की संख्या में वृद्धि


कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद से कोरोना संक्रमितों में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है. तीन मई के बाद 3,187 प्रवासी व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाले प्रवासी श्रमिक शामिल हैं.

नवगछिया : व्यापार प्रकोष्ठ ने किया जनसंपर्क GS NEWS





नवगछिया - व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक कुमार भगत के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत, विकास भगत, अजीत कुमार पटेल, कौशल जैयसवाल आदि भी थे.




नवगछिया : जिलाध्यक्षा के निधन पर शोक सभा GS NEWS






नवगछिया - जाह्नवी चौक जाह्नवी विहार कॉलोनी में गंगोत्री जागरण मंच के बैनर तले सड़क हादसे में मारी गयी विधायक नरेंद्र कुमार नीरज की सरहज देव प्रिया कुमारी की मृत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया. देव प्रिया कुमारी नवगछिया गंगोत्री जागरण मंच की जिलाध्यक्ष भी थी. मालूम हो कि पिछले दिनों एक ट्रक के चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी थी. शोक सभा में गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन मंडल ने कहा कि हमारे संगठन ने एक मृदुभाषी और विदूषी महिला साथी को खो दिया है. यह संगठन के लिये अपूरणीय क्षति है. इस अवसर पर गंगोत्री जागरण मंच के संयोजक प्रमोद कुमार मंडल, राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन कुमार, समाजसेवी सुबोध बाबू, अभिषेक, दयानंद सरस्वती, विजय, रजनीश, शिक्षक राजेश, चंदन, वरुण, विनोद मंडल, अजय कुमार, कवि श्रवण बिहारी, गीतकार चंद्रकांत मंडल  पूर्व पंसस, सविता देवी, शिक्षक सुनील, अजेश साहू ने श्रंद्धाजलि व्यक्त किया है.

नवगछिया में सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक GS NEWS




नवगछिया - चर्चित सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आते ही नवगछिया के कला प्रेमी मर्माहत हो गये. अंगिका के प्रथम ध्वनि वैज्ञानिक डॉ रमेश मोहन शर्मा आत्मविश्वास ने कहा कि सुशांत ने अपने प्रशंसकों को बहुत बड़ा धोखा दिया है. वे यूथ आइकॉन ने लेकिन इस तरह की घटना करने के बाद उनके पूर्व में किये कार्यों की तारीफ तो की जा सकती है लेकिन उनका अंतिम कृत्य अनुकरणीय नहीं है वरन निंदनीय है. अभिनेता दिलीप आनंद ने कहा कि वे हर किरदार में ऐसे समां जाते थे जैसे कि अमुक व्यक्ति वही हो. व्योमकेश बक्शी, एमएस धौनी जैसी फिल्में इसके उदाहरण हैं. लोक गायक संगीतकार चेतन परदेशी ने कहा कि कई कालजयी फिल्मों की उम्मीद उनलोगों को सुशांत से थी. लेकिन लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाला यह शख्स कितने दर्द में था यह आज पता चला है. मो जफर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, लोक गायक मिथुन महुवा, नगरह के रूपेश रूप, भवनपुरा के मुखिया विनीत कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह,  भाजपा रंगरा के मंडल अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, मंदरौनी के मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, अदिवक्ता राधाकृष्ण सिंह, रजनीश कुमार, विभाष सिंह, नगरपारा के मुखिया प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

नवगछिया के सोकचा में पीपा पुल का संपर्क हुआ भंग GS NEWS





नवगछिया -  सकुचा रामनगर के पास कोसी नदी पर बना पीपापुल का एक बार फिर से संपर्क टूट गया है. कोसी नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी के बाद रविवार को सुबह पुल ने नदी के दक्षिणी तट को छोड़ दिया है. पुल के संपर्क भंग हो जाने से इलाके के पशुपालक और किसान गहरी चिंता में हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी पुल को जोड़े जाने की संभावना है क्योंकि नदी का जलस्तर भी उच्चतम स्तर पर नहीं है.

नवगछिया : सिनेस्टार बिहारी सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर अंग सांस्कृतिक लोक मंच ने जताया शोक GS NEWS

फिल्म सिनेस्टार सुशांत सिंह राजपूत के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर से रंगरा प्रखंड क्षेत्र के लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई लोग इस घटना सर मर्माहत हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर "अंग सांस्कृतिक लोक मंच डुमरिया" के निर्देशक चंद्र शेखर सुमन और अध्यक्ष चन्द्रहास मंडल ने कहा कि  सीने स्टार और m.s. धोनी फिल्म के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिला अंतर्गत मल्डीहा गांव के रहने वाले थे।  जिन्होंने कड़ी संघर्ष कर फिल्म इंडस्ट्रीज में अपना मुकाम बनाया था जो लगातार ही मेहनत के बदौलत प्रसिद्धि हासिल कर रहे थे। असल परंतु जिंदगी के समस्याओं के सामने हार कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए चिंताजनक है। साथ ही तमाम बिहार वासियों के लिए भी दुख भरी घटना है। "अंग सांस्कृतिक लोक मंच डुमरिया" सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरी  शोक संवेदना व्यक्त करती है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।  वहीं जदयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी मंडल ने कहा कि बिहार के उभरते सितारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हूं। आज बिहार का एक उभरता सितारा डूब गया।

नवगछिया में राजद की बैठक आयोजित GS NEWS



नवगछिया- राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया ईकाई की बैठक रविवार को आयोजित की गई है. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान व संचालन जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने किया. बैठक में सभी प्रखंडों के बूथ लेबल की मजबूती, पर्यवेक्षक का मनोनयन, सभी प्रखंडों में कार्यालय खोलने सहित पंचायत से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने अपने घरों के मेन गेट पर पार्टी का झंडा लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजद घर-घर मजबूतीकरण की ओर बढ़ चला है. जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने कहा कि पार्टी में युवाओं और बुजुर्गों को साथ लेकर बूथ लेबल तक की मजबूती की जा रही है. बैठक में जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान , प्रदेश नेत्री प्रतिमा सिंहा, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, जिला उपाध्यक्ष राम विलास सिंह, महिला जिला अध्यक्ष अभिलाषा कुमारी, नवगछिया नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, गोपालपुर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, इस्माईलपुर प्रखंड अध्यक्ष लड्डू दास उर्फ कृष्ण देव, गौरी शंकर यादव, हिमांशु शेखर झा, अनवर हुसैन, मो नासीर उद्दीन, मणिलाल पासवान, अरविंद पासवान आदि उपस्थित हुए.

नवगछिया : मजदूरी करने यूपी गए कदवा के मजदूर 5 साल से हैं लापता GS NEWS


 ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली टोला कदवा निवासी झकसू शर्मा के पुत्र हिसाबी शर्मा (55) पांच साल से यूपी के मेरठ जिला अंतर्गत दुरालय थाना क्षेत्र के इक्तियारपुर गांव से लापता हैं. वहां अपने गांव के हीं कोयली शर्मा व मंटू शर्मा के साथ गन्ना की कटाई छीलने का काम करने गया था. जहां से लापता है. हिसाबी की मानसिकत संतुलन भी ठीक-ठाक है. वह अपनी भाषा में सबकुछ बोलचाल करते हैं. हिसाबी को एक भी पुत्र नहीं है. एक शादीशुदा बेटी हैं. पत्नी देवकी देवी उर्फ मंजू 5 साल से अपने पति के खोज में भटक रही है. लेकिन, कहीं से उसका आता-पता नहीं चल पा रहा है. पति के लापता होने से पत्नी की ऐसी माली हालत हो गई है कि-  उसके दो वक्त के चूल्हा चलना मुश्किल है. वह काफी करीब परिवार हैं. दूसरे के यहां बिना मजदूरी मिले हीं सिर्फ खाना मिलने पर काम कर किसी तरह गुजर अपना गुजर-बसर बसर कर रही हैं.

 


नारायणपुर में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 40 लोगों का सैंपल जांच में भेजा GS NEWS

 


नारायणपुर - प्रखंड के नगरपारा और मनोहरपुर में एक एक कोराना पॉजिटिव मिलने के दुसरे दिन रविवार को संपर्क में आए परिजन सहित अन्य चालीस लोगों को सैंपलिंग जांच के लिए भेजा गया है.आश्य की जानकारी पीएचसी प्रभारी डा विजयेंद्र  कुमार बिद्धार्थी ने देते हुए बताया कि नवगछिया में सैंपलिंग जॉच देने के बाद सभी लोगों को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है.