कुल पाठक

सोमवार, 15 जून 2020

जदयू मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भेजा लीगल नोटिस GS NEWS

विवादित वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। अब मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव को लीगल नोटिस भेजा है और उनसे दस घंटे में जवाब मांगा है। मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने माफी नहीं मांगी तो उनपर मानहानि का मुकदमा करेंगे।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जो वीडियो जारी किया वह काफी आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि बिगाड़ने के लिए यह सब किया गया है, दस घंटे की मोहलत दे रहा हूं। 


अगर उनको महसूस हुआ कि गलती हुई है तो उसे तुरंत हटा सकते हैं और उसी माध्यम से आप माफी भी मांग सकते हैं। जिस तरह से आपने ट्विटर पर मेरा इमेज खराब किया उसी तरह आप माफी भी मांग लीजिए। अशोक चौधरी ने कहा कि अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो कोर्ट में केस फाइल करेंगे।

 
किसी की छवि खराब करने का किसी को अधिकार नहीं है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक वीडियो जारी कर मंत्री अशोक चौधरी पर एक जाति विशेष के लिए अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। अशोक चौधरी ने कहा कि एडिट वीडियो के जरिए तेजस्वी यादव उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

24 घंटे में बिहार में मिले कोरोना संक्रमण के 187 नए मामले ,राज्य में आंकड़ा पहुंचा 6662 GS NEWS

बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. रविवार को 187 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद आंकड़ा 6662 पहुंच गया है. बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के 127126 जांच किए जा चुके हैं, इस वायरस के कारण अब तक 38 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, पूरे सूबे में अनलॉक -1 लागू है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद इस बार कई क्षेत्रों में काफी छूट दी गई है.
4226 लोग स्वस्थ होकर लौटे अपने घर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कुल 127126 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 251 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, इस तरह अब तक कुल 4226 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गये हैं. कोरोना से रिकवरी रेट 45 फीसदी है.


कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि 
कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि राज्य में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद से कोरोना संक्रमितों में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है


. तीन मई के बाद 3,187 प्रवासी व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाले प्रवासी श्रमिक शामिल हैं.

नारायणपुर : बलाहा में मॉस्क साबुन का वितरण GS NEWS




 नारायणपुर - प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या तीन बलाहा गॉव में मुखिया तनीशी सिंह के सानिध्य में भाजपा नेता सह वार्ड सदस्य राजैश शर्मा के नेतृत्व में प्रत्येक परिवार के बीच चार मॉस्क व दो डिटोल साबुन का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, बाबुलाल शर्मा, संजय साह,आदित्य सिंह का सराहनीय योगदान रहा.




नवगछिया : भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री ने सरकार के विकास कार्यों की दी जानकारी GS NEWS





नवगछिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष के विकास कार्यों का लेखा-जोखा का पत्र का वितरण भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सह नगर पार्षद चम्पा कुमारी नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ता रिंकी देवी गुड़िया देवी ने सोमवार को नवगछिया नगर के बुथ सं 63, 64 पर घर घर जाकर वितरण किया. इस दौरान लोगो को केंद्र सरकार के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम के क्रम में  केंद्र सरकार से लाभान्वित परिवारों के महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया.



नारायणपुर - अग्नीपीड़ीत परिवार के बीच बॉटे राहत सामग्री GS NEWS



नारायणपुर - प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के गनौल गॉव में विगत २० दिन पुर्व बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आधा दर्जन फुस का घर सहित घर में रखे सारा समान मवेशी सहित नगदी जल कर राख हो गया था.अखबार में प्रकाशित होने के साथ ही सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव गौतम कुमार प्रीतम ने अपने पुरे टीम के साथ गनौल पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर राशन सामग्री वितरण किया था.दुबारा सोमवार को पुनः गौतम कुमार प्रीतम व रविन्द्र कुमार सिंह के अगुवाई में पुरे टीम के सहयोग से उस पीड़ित परिवार को बर्तन सेट(बाल्टी, लोटा, ग्लास, थाली, कल्छुल व छोलनी) व वस्त्र(साड़ी,नुंगी,गंजी,टिसर्ट) अन्य कपड़ेदिया गया साथ ही आश्वासन दिया कि हमारी टीम आपको हर संभव आपको सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगें. मौके पर सुमित कुमार यादव, कौशल किशोर मिश्रा, बलाहा के संतोष यादव, बिहपुर से श्याम कुमार सक्सेना, सूरज कुमार, अभिनाश कुमार व ऋतु राज सहित अन्य मौजूद थे.

खरीक : ध्रुवगंज पंचायत में मास्क और साबुन वितरण कराने की मांग GS NEWS



खरीक : भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया के प्रवक्ता प्रभु प्रिंस  ने खरीक बीडीओ को आवेदन देकर ध्रुवगंज पंचायत के मुखिया से  पंचायत के लोगों को अबिलम्ब मास्क और साबुन व सेनेटाइजर उपलब्ध कराने की मांग की है
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के द्वारा  कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने मुखिया को पंचम वित्त योजना की राशि से पंचायत में प्रत्येक परिवार में चार मास्क व दो साबुन वितरण करने का निर्देश दिया है.जीविका दीदी द्वारा तैयार मास्क लेने का भी निर्देश है. पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है.इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है.
ध्रुवगंज पंचायत में पंचम वित्त योजना की राशि से मुखिया द्वारा प्रत्येक वार्ड में मास्क व साबुन वितरण नहीं किया गया है जो गलत है.

नारायणपुर : भाजपा ने जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित GS NEWS



 नारायणपुर -प्रखंड के विभिन्न पंचायत के विभिन्न गॉवों में सोमवार को मंडल अध्यक्ष पवन कुमार यादव के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चला प्रधानमंत्री के पत्रक को वितरण कर केन्द्र सरकार द्वारा कार्य को बताया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पुर्व बिधायक ई.शैलैन्द्र ने मंडल अध्यक्ष के तत्वावधान में  जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के आशाटोल गॉव में वरिष्ठ कार्यकर्ता पुर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा, अधिवक्ता विमल कुमार त्रिवेणी,जिला संघचालक राजेंद्र यादव,शिक्षाविद् सियाराम यादव,सकलदेव सिंह,मंडल अध्यक्ष पवन यादव सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विजय सिंह कुशवाहा, दिनेश यादव,शशिभूषण यादव,पुर्व मुखिया संजय शर्मा, प्रशांत शर्मा, पंकज झा,डब्लू मंडल, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार,रंजीत गुप्ता,शशि मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

नारायणपुर -बनमा बहियार से देशी शराब की भट्ठी शराब बनाने के उपकरण समेत दो गिरफ्तार GS NEWS


 नारायणपुर -भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा के बनमा बहियार में सोमवार को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर नागड़पारा के लाल सिंह के बासा पर से कई लीटरशराब, शराब बनाने के उपकरण सहित लाल सिंह व डोमी सिंह को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कोसी दियारा के लाल सिंह के बासा पर से दो लीटर देशी शराब,आधा लीटर कच्चा शराब, गैस सिलिंडर, चूल्हा, शराब बनाने के उपकरण में बर्तन को बरामद किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि लाल सिंह कोसी दियारा में सहयोगियों के साथ लंबे समय से अवैध देशी शराब बनाने का काम कर व्यवसाय कर रहा था. भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार दोनो व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में पीएचसी नारायणपुर में मेडिकल जॉच करवाया गया है. मामले में प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.


नवगछिया - रंगरा प्रमुख ने ढोलबज्जा में किया जनसंपर्क GS NEWS



नवगछिया - रंगरा चौक प्रखंड के प्रमुख सह राजद के युवा नेता संजीव कुमार यादव ने सोमवार को नवगछिया के ढोलबज्जा पंचायत ने जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों की समस्याओं से रू ब रू हुए और लोगों को राजद की विचारधारा से अवगत कराया. लोगों के बीच उन्होंने धोषणा करते हुए कहा कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जिसके लिये वे इलाके की जनसमस्या को लेकर संघर्ष शुरू कर चुके हैं. श्री यादव ने कहा कि ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने को लेकर वे आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं. साथ ही नवगछिया को जिला बनाने को लेकर भी संघर्ष करने की बात कही. इस अभियान में पूर्व मुखिया सच्चिदानंद यादव, आईटी सेल प्रभारी राहुल सिंह, समाजसेवी विनीत आनंद, राहुल यादव, सन्नी यादव, सुमित यादव आदि अन्य भी उपस्थित थे.

नारायणपुर प्रखंड राजद के कार्यकारी अध्यक्ष बने अरुण GS NEWS


  नारायणपुर -प्रखंड के नगड़पारा उत्तर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंन्दिर परिसर नारायणपुर में सोमवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई.बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष ने नारायणपुर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष के लिए अरुण यादव को मनोनीत कर घोषणा किया.बैठक में मुख्य अतिथि भागलपुर जिला के राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव  नवगछिया पुलिस राजद जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभिलाषा कुमारी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शोएब अली,वरिष्ठ नेता  नंदू यादव,पुर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव,मुखिया इशो यादव,  जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह नवगछिया पुलिस के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष  अविनाश कुमार सिंह,मुखिया नरेंद्र कुमार, वंशराज यादव,छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष हेमंत सिंह,कमल साहब सहीत अन्य मौजूद थे.

गोपालपुर : जल जीवन हरियाली मिशन के तहत बनाए गए तालाब का वरीय उप समाहर्ता ने किया जांच GS NEWS



 गोपालपुर - डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर वरीय उप समाहर्त्ता मो मोईज  जिया ने चालीस लाख रुपये की लागत से गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गाँव में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा खोदे गये तालाब की जाँच अभियंताओं की टीम के साथ किया. उन्होंने कहा कि सिर्फ मिट्टी का काम ठेकेदार द्वारा किया गया है. वृक्षारोपण व तालाब में आने -जाने का रास्ता बनाया गया है. आपसी विवाद के कारण करचीरा गाँव में तालाब की खुदाई का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है.उन्होंने बताया कि रिपोर्ट डीएम कार्यालय को सौंप दी जायेगी. ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ई अनिल कुमार,कनीय अभियंता ई रोहित कुमार व कनीय अभियंता लघु जल संसाधन विभाग सरोज कुमार जाँच दल में शामिल थे.




नवगछिया : बैंक धोखाधड़ी मामले में एक गिरफ्तार GS NEWS



नवगछिया - गोपालपुर के तिरासी निवासी तेजस सिंह को बैंक से धोखाघडी के मामले में गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.