कुल पाठक

शनिवार, 27 जून 2020

नवगछिया के ग्रामीण भाजपा मंडल मोर्चा का किया गठन GS NEWS

नवगछिया - ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो ने शनिवार को मंडल के सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष का घोषणा किया गया. 
जिसमें नवगछिया ग्रामीण किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर विनोद सिंह, अनुसूचित मोर्चा पद पर धनंजय कुमार, महिला मोर्चा के पद पर कंचन देवी, अतिपिछड़ा पद पर लक्षण मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर मो रिजवान का घोषणा किया.
 इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाबी जी, प्रखंड महामंत्री धीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, वशिष्ठ सिंह कुशवाहा, प्रखंड महामंत्री शुभाशीष कुमार,

नवगछिया :- लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संवाद कार्यक्रम में रूबरू हुए नवगछिया जिला अध्यक्ष विभांशु मंडल GS NEWS


,, 
नवगछिया  - लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संवाद कार्यक्रम के दौरान नवगछिया जिला अध्यक्ष विभांशु मंडल निषाद रूबरू हुए.
 इस दौरान चिराग पासवान ने जिला अध्यक्ष को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ लेवल पर अभी से तैयारी करने का निर्देश दिया.
 विडियो कांफ्रेंसिंग के क्रम में  लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने भी संवाद किया. इस मौके पर जिला प्रभारी विनीता सिंह, प्रदेश महामंत्री शाहनवाज कैफी, बेबी यादव, अमर कुशवाहा मोहम्मद मुख्तार आदि नेता मौजूद थे.

नवगछिया के गोपालपुर में एसीएमओ ने किया पीएसी गोपालपुर में आशा चयन के मामले की जांच GS NEWS

गोपालपुर :- एसीएमओ डा करमचंद ने पीएचसी गोपालपुर में शनिवार को सुकटिया बाजार पंचायत के दो आशा कार्यकर्त्ताओं की नियुक्ति में अनियमितता किये जाने के मामले की जाँच की.उन्होंने दोनों पक्षों से लिखित जानकारी ली.उन्होंने बताया कि रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को उचित कार्रवाई के लिये भेज दी जायेगी.
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय वगैरह की मौजूदगी देखी गई.

बंडाल की सफलता पर टिका है कटाव का भविष्य GS NEWS


गोपालपुर मे जल संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा इस्माइलपुर  बिंद टोली के बीच बाढ व कटाव से बचाव हेतु लगभग चालीस करोड रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य दो ठेकेदारों द्वारा करवाया गया.परन्तु पिछले एक दशक से लगातार कटाव होने के कारण गंगा नदी स्पर संख्या चार से लेकर सात के डाउन स्ट्रीम तक सुरक्षात्मक बाँध के करीब पहुँच गई है.
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर पानी का दवाब इन्हीं क्षेत्रों पर होने की संभावना के कारण जल संसाधन विभाग द्वारा स्पर संख्या चार से छह तक नदी में बल्ला गाड कर जिओ पीचिंग का कार्य पहली बार करवाया गया.परन्तु अनुवीक्षण दल के अध्यक्ष ई उमाशंकर सिंह की रिपोर्ट पर मुख्यालय द्वारा करवाये गये बल्ला के आगे एनसी व जिओ बैग पीचिंग कार्य करवाने का आदेश दिया गया ताकि जलस्तर में वृद्धि होने पर पानी का दवाब करवाया गया कार्य झेल सके .साथ ही नदी की धारा को मोडने हेतु नदी की दूसरी ओर बंडाल बनाने का निर्देश दिया गया.
मुख्य अभियंता ई शशि शेखर पांडे ने बताया कि नदी की धारा को मोडने हेतु बंडाल बनवाने का फैसला मुख्यालय के निर्देश पर लिया गया ताकि स्परों पर पानी का दवाब कम हो सके. उन्होंने बताया कि यदि बंडाल जिस उद्देश्य से बनवाया जा रहा है .वह सफल हो जाय तो इस क्षेत्र को हमेशा के लिये कटाव से मुक्ति मिल जायेगी.

नवगछिया से कोरोना पॉजिटिव आए आर्मी का जवान घर से हुआ फरार, स्वास्थ्य विभाग ने डीएम को दी सूचना GS NEWS

नवगछिया में पाए गए 18 कोरोना पोजेटिव मरीज में एक आईशूलेशन में नहीं जा पाए हैं. उक्त रंगरा ओपी के भवानीपुर पंचायत का है और आर्मी का जवान बताया जा रहा है. 
उक्त मरीज स्वास्थ्य से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है लेकिन उनके द्वारा अपना सही लोकेशन नहीं दिए जाने के कारण उसे आईशूलेशन वार्ड में नही भेजा जा सका है. 
उक्त मरीज के गायब होने के संदर्भ में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दिया है. 
स्वास्थ्य विभाग की टीम इस संदर्भ में जिलाधिकारी से भी मिले. जहां जिलाधिकारी के द्वारा नवगछिया के पुलिस पदाधिकारी को उक्त मरीज को ढूंढ कर आसुलेशन करवाने का निर्देश दिया गया है.
 मिली जानकारी के अनुसार उक्त जवान दो दिन पूर्व नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अपना फिटनेस बनवाने के लिए आए थे. जहां स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसका कोरोना जांच के लिए सेंपल लिया गया था. जिसकी रिपोर्ट पोजेटिव आने के से बाद वह घर पर नहीं है..मोबाइल से संपर्क स्थापित करने पर वह सही जानकारी भी नहीं दे रहा है.

नवगछिया में प्रोटेक्शन नहीं ले रहे हैं लोग बरत रहे हैं लापरवाही GS NEWS



लॉक डॉन समाप्त एवं प्रशासन द्वारा छूट प्रदान किए जाने के साथ लोग पूरी तरह से बेफिक्र होकर अपने घरों से बाहर निकल रहे। लोगों द्वारा बढ़ती जा रही लापरवाही वैश्विक महामारी को बढ़ावा दे रहे हैं। 
नवगछिया बाजार में अधिकांश लोग बिना माक्स के घूमते नजर आते थे।ऐसी स्थिति में नवगछिया शहर में कोरोना मरीज की संख्या पढ़ने के बाद प्रशासन कोरोना से बचाव के लिए लिए जाने वाले प्रोटेक्शन का सख्ती से पालन करवाने का निर्णय लिया। 
नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा प्रोटेक्शन का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
 ऐसी स्थिति में प्रशासन अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए प्रोटेक्शन का पालन करवाएगी।लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

29 जून से भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव में डे-कोर्ट GS NEWS


भागलपुर  जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव में डे-कोर्ट की अधिसूचना जारी कर दी है।

 जिला जज कार्यालय से तीनों व्यवहार न्यायालयों को 29 जून से डे-कोर्ट संबंधी तय समय सारिणी भेज दी है।

जिला जज अपने न्यायालय आसन पर सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक बैठेंगे। इस बीच आधे घंटे का कार्य विश्राम 1.30 से 2.00 बजे का होगा।

 न्यायालयों के कार्यालय का कामकाज 10.00 बजे से 5.30 बजे तक का होगा। शुक्रवार को ही नई व्यवस्था की जानकारी डीएम, एसएसपी, जेल अधीक्षकों समेत सभी सक्षम प्राधिकार को भेज दी गई है।

नवगछिया शहर होगा सील, प्रशासन सख्ती से कराएगी सील के पालन GS NEWS

नवगछिया :  शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल 18 लोगो के कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। कोरोना पोजेटिव पाए गए मरीजों में नगर पंचायत क्षेत्र के 11 मरीज शामिल हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि के साथ ही नवगछिया अनुमंडल प्रशासन नवगछिया शहर को सील करने की तैयारी में जुट गई है।
 हालांकि चार दिन पहले एक कोरोना मरीज की पुष्टि होने के साथ ही नवगछिया शहरी क्षेत्र को कंटेन्मेंट जॉन घोषित कर दिया गया था। लेकिन जहां पर मरीज पाए गए थे उसके घर के मुहल्ले को ही सिर्फ सील किया गया था। लेकिन उसके चेन से जुड़े लोगों के पोजेटिव पाए जाने के बाद प्रशासन नवगछिया शहर में सील की कार्रवाई का सख्ती से पालन करवाएंगी। 
नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि पूर्व में मिले मरीज के बाद शहर को कंटेन्मेंट जॉन घोषित कर दिया गया था। प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारी सील का सख्त से पालन कराएगी। नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा अनुमंडल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सील की कार्रवाई का  अनुपालन होगा। चिन्हित स्थलों पर पुलिस की प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। 
 28 दिन तक पूरी तरह सील रहा था नवगछिया
जिले का पहला कोरोना पोजेटिव मरीज की पुष्टि चार अप्रैल को हुई थी। कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद नवगछिया शहर को पूरी तरह से सील करने की कार्रवाई की गई थी।
 इस दौरान 28 दिनों तक पूरी सख्ती का पालन प्रशासन द्वारा किया गया था। चार मई को नवगछिया शहर की दुकानें खुली थी। एकबार फिर से कोरोना मरीज मिलने के बाद शहर को सील करने की तैयारी प्रशासन स्तर से की जा रही है।


भागलपुर :- ओवरटेक के कारण विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर दूसरे दिन भी लगा जाम GS NEWS


नवगछिया - वाहन चालकों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ को लेकर ओवरटेक के कारण दूसरे दिन शनिवार को भी विक्रमशिला पुल और पहुंच पथ पर जाम लग गया. इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान जाम में एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे. जाम इतना भयावह था. 
कि पुल को पार करने में वाहन चालकों को दो घंटे से अधिक समय लग रहा था. इसके अलाव पुल के फुटपाथ से होकर आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई. कई यात्री वाहन को छोड़कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े. आलम यह था कि भगालपुर से नवगछिया आने जाने में यात्रियों को चार से पांच घंटे लग रहे थे. 
जमा पर काबू पाने में जाह्नवी चौक टीओपी और परबत्ता थाना की पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हो रही थी. छोटी बड़ी वाहन चालक दूसरी ओर अपोजिट लाइन में वाहनों को लेकर जा रहे थे. 

जो नवगछिया के मकनपुर चौक तक पहुंच गया था. परवत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि बड़ी गाड़ी को छोटी गाड़ी द्वारा ओवरटेक करने के कारण जाम लग रहा है. पुलिस जाम हटाने के लिए लगी हुई है.

भागलपुर जिले में एक साथ मिले 23 कोरोना पॉजिटिव नवगछिया में 18 GS NEWS


शनिवार को जिले में एक साथ 23 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें नवगछिया प्रखंड में सर्वाधिक 18 कोरोना पॉजिटिव, चार सुल्तानगंज और एक नाथनगर प्रखंड में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 443 पर पहुंच गया। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि नवगछिया प्रखंड में दस साल का बच्चा, आठ साल की बच्ची, 14 वर्षीय किशोर, 65 वर्षीय बुजुर्ग, 35 व 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है तो 50-50 वर्षीय दो शख्स, 51, 59, 52 वर्षीय अधेड़ और 40-40 वर्षीय तीन युवक, 45, 25, 33, 29 वर्षीय गुवक कोरोना पॉजिटिव मिले। 
सुल्तानगंज प्रखंड में 22, 42, 47 व 48 वर्षीय युवक और नाथनगर प्रखंड में एक 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

नारायणपुर : पंचायत में लगेगा मौसम सूचना केंद्र GS NEWS



राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर प्रखंड के ग्यारह पंचायत में मौसम सूचना केंद्र लगेगा।

 इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा की सभी पंचायत के किसान सलाहकार को जगह चिन्हित करके सूची देने का निर्देश दिया गया है।

नारायणपुर के सतियारा में जदयू की बैठक GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत में सतियारा टोला में जदयू का बैठक हुआ। जिसमें पंचायत के बूथ अध्यक्ष एवं बूथ सचिव उपस्थित रहे । बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में  प्रखंड जदयू अध्यक्ष अनिल पटेल, जिला सचिव रंजीत मंडल, पंचायत अध्यक्ष पवन मंडल, मीडिया सेल गौतम गोविंद मंडल, छोटू गोस्वामी, नंद किशोर साहू, जयकांत मंडल आदि थे।