कुल पाठक

रविवार, 28 जून 2020

उड़ीसा से कटिहार ले जा रहे 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार GS NEWS




भागलपुर में  जीरोमाइल पुलिस ने बाइपास रोड पर सुबह दो तस्करों को 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में कटिहार जिले के कुरसेला, नवाबगंज स्थित बासा टोला निवासी पंकज कुमार और सुल्तानगंज के रहमतनगर निवासी मु. मुराद शामिल है। 
पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

सिटी डीएसपी ने बताया कि सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज को विक्रमशिला सेतु होकर गांजे की खेप ले जाने की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल उन्हें जीरोमाइल थानेदार राजरतन और सबौर थानेदार अजय कुमार अजनबी को घेराबंदी करने के लिए भेजा। जीरोमाइल पुलिस ने एएसआइ अजय कुमार मिश्र, सुरेश श्रीमाली और कुमोद कुमार की टीम बनाकर बाइपास पर सुबह चेकिंग लगा दी। कुछ देर बाद दो कार लोदीपुर की दिशा से तेजी से सेतु की ओर बढ़ रही थी। यह देख पुलिस ने जब गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो वे लोग गाड़ी खड़ी कर भागने लगे।



लेकिन दूसरी तरफ खड़ी सबौर पुलिस ने दोनों तस्करों को दबोच लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके कार के हेड लाइट, सिलिंग और सीट के नीचे गुप्त चैंबर बने हुए थे। दोनों कारों में 25-25 किलो गांजा छिपाकर रखा हुआ था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग उड़ीसा से गांजा लेकर कटिहार की तरफ जा रहे थे। जांच में उन लोगों द्वारा कई जगह डिलीवरी देने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पकड़ी गई दो कारों में एक कार चिकित्सक के नाम से है। जिसे पंकज ने खरीदा है।


शराब की भी होती है तस्‍करी

बिहार में शराब की बिक्री पर रोक है। इसके बावजूद भी यहां शराब की तस्‍करी जारी है। लोग चोरी छिपे राज्‍य के बाहर से शराब लाते हैं। शराब को घर में सप्‍लाई किया जाता है। पुलिस भी शराब तस्‍करों पर पैनी निगाह रखते हैं। जिले में प्रत्‍येक दिन शराब तस्‍करों को पकड़ा जाता है।

रंगरा चौक के समीप बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार मां बेटे को रौंदा, महिला की मौके पर ही मौत, युवक घायल GS NEWS


रंगरा - रविवार की शाम 6 बजे के करीब एक बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार मां बेटे को रौंद डाला. जिससे कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार युवक आंशिक रूप से घायल हो गया. 
घटना रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक से कटरिया स्टेशन जाने वाले सड़क मार्ग की है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी राधा देवी (60 वर्ष) पति शिवनंदन रजक के रूप में की गई है मृतका घायल युवक रतन कुमार की मां है. 
मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना की शिकार हुई मां बेटा रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव स्थित अपने रिश्तेदार से मिलकर सधुआ स्थित अपने घर बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से अनियंत्रित गति से आ रही बेलगाम ट्रैक्टर ने सामने से रौंदते हुए निकल गए. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को रंगरा पीएससी में इलाज के लिए पहुंचया. 
जबकि महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछीया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. वहीँ दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

नवगछिया बाजार सील किये जाने की मांग GS NEWS




नवगछिया में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने के बाद व्यवसायियों ने बाजार को सील करने की मांग की है। इस पर एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि बाजार सील किये जाने के बाद पुलिस बलों की समस्या उत्पन्न हो जायेगी। 

जिले में 33 कोरोना मरीज मिले, दो की हालत गंभीर


जिले में शनिवार को कोरोना के 33 नए मरीज मिले हैं। इनमें नवगछिया के 18 मरीज हैं।  शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

 शनिवार को शहर के बूढ़ानाथ व लालूचक भट्ठा क्षेत्र के 40 व 45 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। दोनों को मायागंज अस्पताल के गायनी विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है,
 जहां दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बीते चार दिन के अंदर शहरी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के 11 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इनमें बरहपुरा क्षेत्र से चार, मुंदीचक दक्षिण लेन, सदर अस्पताल, मारवाड़ी टोला, लालूचक भट्ठा, बूढ़ानाथ, शिवपुरी कॉलोनी से एक-एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं।

नवगछिया आदर्श थानाध्यक्ष सहित 16 कोरोना पॉजिटिव GS NEWS

नवगछिया में थानाध्यक्ष समेत 14 पुलिसकर्मियों के रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। एक चाय दुकानदार व अन्य युवक शामिल है। इधर पहले महिला थाना के दारोगा पॉजिटिव पाये गये थे, जिससे महिला थाना व एससी-एसटी थाना सील कर दिया गया है। शहर के तीन थानों में कामकाज बंद होने से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी है। पुलिस कर्मियों के अलावा बाजार समिति के पास स्थित चाय दुकानदार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। सभी पुलिसकर्मी वहीं चाय पीते थे। 
आशंका है कि चाय दुकान से ही सभी पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। वहीं मधतपुर का भी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जो पहले संक्रमित हुए एक युवक की चेन का है। सभी संक्रमित लोगों को मायागंज अस्पताल स्थित आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया। 


एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि नवगछिया आदर्श थाना सील कर दिया गया है। दूसरी जगह अस्थायी रूप से थाना का काम किया जायेगा। नवगछिया थाना में 15 दिनों के लिए दूसरे थाने के पदाधिकारी व कर्मी तैनात किये जाएंगे। जब ये लोग स्वस्थ होकर आ जाएंगे, तब नवगछिया थाना खोला जाएगा। 



खुशखबरी : जेएलएनएमसीएच में गर्भवती महिलाओं के लिए खुलेगा 32 बेड का आईसीयू GS NEWS




भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल JLNMCH के स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग को अब जल्द ही नया आईसीयू ICU मिलने वाला है। 32 बेड वाले इस आईसीयू में वो सब सुविधाएं होंगी जो कि सामान्य आईसीयू में आज की तारीख में उपलब्ध है। इससे गंभीर महिला मरीजों को न केवल समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा बल्कि जिले में मातृत्व मृत्यु दर में कमी लायी जा सकेगी।
सिर्फ बेड टू बेड तक ऑक्सीजन आपूर्ति का काम होना बाकी
स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग में पहले से ही 100 बेड का महिला वार्ड संचालित है। इसके अलावा 12 बेड का पेइंग वार्ड भी चल रहा है। अब 32 बेड का आईसीयू शुरू हो जाने से एक साथ 144 महिला मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। महिला वार्ड के बगल में ही नया आईसीयू तैयार हो रहा है 
 मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने कहा कि वार्ड को न केवल पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है बल्कि बिछाने के लिए नये बेड-गद्दे भी आ चुके हैं, जिन्हें आईसीयू में शनिवार को बिछाया गया। आईसीयू में हर बेड पर कॉर्डियक मॉनिटर व वार्ड में दस वेंटिलेटर लगाया गया है। अभी बेड टू बेड तक ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। दो दिन के अंदर 32 बेड तक पाइप से ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था को पूरी कर ली जायेगी। पूरा प्रयास होगा कि एक जुलाई से इस आईसीयू को जनता को समर्पित कर दिया जाये।
जिले में हर माह नौ मांओं की जा रही जान
जिला स्वास्थ्य समिति के आंकड़ों की बात करें तो जिले में हर माह नौ मांओं की मौत गर्भधारण से लेकर प्रसव होने के 42 दिन के अंदर हो रही है। जिले में कुल मातृत्व मृत्यु की बात करें तो मांओं की मौत में 27 प्रतिशत मौत पीपीएच (प्रसव बाद होने वाला रक्तस्राव) है तो 23 प्रतिशत मौतों का कारण प्री एक्ले्प्सिसया, एक्ले्प्सिसया, एनिमिया, इंफेक्शन होता है। मायागंज अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. शीला कुमारी बताती हैं
 कि आईसीयू के शुरू हो जाने के बाद करीब दस प्रतिशत असमय होने वाली मातृत्व मृत्यु को रोका जा सकेगा।

सोशल मीडिया पर अश्लिल विडीओ वायरल मामले में उचक्के गिरफ्तार. GS NEWS



 नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर की एक छात्रा ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो डालने का आरोप आशाटोल के मनचले अनिल शर्मा के विरुद्ध आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था 
जिसे भवानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उच्चक्कै अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया. दुसरी और  रायपुर निवासी गुलशन शर्मा ने गॉव के ही गोपाल शर्मा एवं नरेश मिस्त्री के विरुद्ध मारपीट, छीनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.
 इधर मधुरापुर बाजार में विद्युत विभाग के जेई विकास कुमार ने मधुरापुर के सोनू कुमार सहित दो अज्ञात व्यक्ति पर जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए  धमकी देने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है.आश्य की जानकारी भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी.

खैरपुर बाजार में दहशत फैलाने के लिए अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने की गोली फायरिंग GS NEWS



 ढोलबज्जा : कदवा के खैरपुर बाजार में, रविवार की शाम करीब 07:30 बजे अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए अशोक जायसवाल 
किराना दुकान के आगे गोली फायरिंग कर फोरलेन सड़क की ओर फरार हो गए. 
गोली चलते हीं शाम को बाजार में खरीदारी करने वाले की लगी भीड़ व स्थानीय लोगों में अफ़रा-तफ़री की माहौल हो गया. गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते हीं गश्ति कर रहे कदवा ओपी थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी थी. 
थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- लाल रंग के ग्लाइमर मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने एक राउंड गोली फायरिंग कर फोरलेन सड़क के रास्ते भटगामा की ओर भागे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं कुछ लोग दबे जुवान से अपराधियों द्वारा अशोक भगत को फोन पर रंगदारी व धमकी देने की बात भी कह रहे थे.

भागलपुर में एक ही थाने के 16 पुलिसकर्मी समेत रिकॉर्ड 39 मरीज मिले, कुल आंकड़ा 492 GS NEWS



भागलपुर में कोरोना विस्फोट हो गया है। एक दिन पहले शनिवार को जहां 33 मरीज मिले थे वहीं रविवार को फिर रिकॉर्ड 39 मरीज मिले हैं। इसमें नवगछिया आदर्श थाने के थानाध्यक्ष सहित 14 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं।  रिपोर्ट के अनुसार थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा, पुलिसकर्मी, महिला सिपाही भी संक्रमित हैं।

 इससे पहले नवगछिया के महिला थाना के दारोगा पॉजिटिव पाये गये थे, जिससे महिला थाना व एससी-एसटी थाना सील कर दिया गया है।


एक दिन में पाए गए सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज 
रविवार को जिले में एक साथ 39 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जो कि एक दिन में पाए गए सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें नारायणपुर प्रखंड में सर्वाधिक 20 कोरोना पॉजिटिव, नवगछिया में 16 और गोराडीह प्रखंड में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 
पाए गए 39 में से 33 प्रतिशत यानी 14 महिला और एक किशोर है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 492 पर पहुंच गया। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि नवगछिया प्रखंड में 32 वर्षीय महिला, 42, 32, 38, 45-45, 25, 44 वर्षीय युवक और 54-54, 50, 57, 56, और 55-55 वर्षीय तीन अधेड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 
इसके अलावा नारायणपुर प्रखंड में 32, 23, 30, 40, 42, 45, 34, 40-40, 55-55 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोर, 24, 32, 41, 35, 22, 36, 39-39 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही गोराडीह प्रखंड में 24 वर्षीय युवक और 24 व 43 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। 



ढोलबज्जा प्रखंड संघर्ष समितियों ने की बैठक GS NEWS


 ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने के लिए तीनों पंचायतों में चलाएगा जागरूकता अभियान  ढोलबज्जा प्रखंड 
 नहीं तो वोट नहीं, की रणभेरी बजा चुके ढोलबज्जा प्रखंड संघर्ष समितियों ने रविवार को पंचायत भवन में मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल की अध्यक्षता में दूसरी सप्ताहिक बैठक की.
 बैठक में उपस्थित कमेटी के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए मुखिया राजकुमार, समाजसेवी कुमार रामानंद सागर, विनीत आनंद व संतोष सक्सेना ने ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने के लिए आंदोलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि- नवगछिया के कोसी पार, तीनों पंचायतों ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा व कदवा दियारा के भी सभी समस्याओं को एक साथ लेकर चलना होगा. 
गठित टीम प्रत्येक वार्ड में से 2-3 सक्रिय सदस्य बनाकर लोगों को जागरूक करेंगे और उसे प्रखंड का लाभ बताने का काम करेंगे. वहीं समिति संचालन के लिए आर्थिक समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए ढोलबज्जा के सभी व्यवसायियों द्वारा संपूर्ण सहयोग देने की बात कही गई.
 इस अवसर पर मनोज कुमार, मतीष, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार उर्फ प्रभाष यादव, सुभाष कुमार, एस सुशांत, विकास रजक, प्रशांत कुमार कन्हैया, पृथ्वीराज यादव, दीपक राम, अखिलेश कुमार, विष्णु मंडल, अशोक भगत व संजय रजक के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे.

नवगछिया NH31 मकंदपुर चौक से महिला कॉलेज तक सड़क है जर्जर GS NEWS

नवगछिया NH31मकंदपुर चौक से महिला कॉलेज तक पीडब्लूडी सडक काफी जरजर स्थिति में पहुँच गई है. जिस कारण आये दिन दुघर्टना व वाहनों के खराब होने के सिलसिला जारी रहता है.
वाहन के खराब होने के कारण जाम की स्थिति बराबर उत्पन्न होते रहती है.जबकि नवगछिया बाजार जाने का प्रमुख सडक है.
 दूसरी ओर गोसाईंगाँव से लेकर नवगछिया थाना तक वाहनों की लंबी कतार के कारण आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा. मकंदपुर चौक पर जाम के कारण स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी.
गोपालपुर व नवगछिया पुलिस द्वारा जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा था. पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ई विपिन कुमार ने बताया कि नाली के साथ पीसीसी सडक निर्माण का प्राक्कलन बना कर भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही सडक का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा. फिलहाल सडक को मोटरेबुल बनाने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है.

गोपालपुर में बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ने किया स्पर संख्या छह का निरीक्षण,दिये कई आवश्यक निर्देश GS NEWS



गोपालपुर में स्पर संख्या छह के नोज पर दरार होने की सूचना पर बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजानंद सिंह ने कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार के साथ इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह का निरीक्षण किया.बताते चलें कि स्पर संख्या छह के नोज व अप स्ट्रीम में शनिवार को दरार पडने से अफरा -तफरी मच गई थी.आनन -फानन में मौके पर मौजूद कनीय अभियंता द्वारा बालू भरी बोरी देकर दरार को सील किया गया.बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजानंद सिंह ने कहा कि स्पर संख्या छह पूर्व से ही काफी संवेदनशील रहा है
अतएव निरंतन निगरानी करने का निर्देश दिया.कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार दो कनीय अभियंताओं को स्पर पर हुए दरार की जानकारी नहीं देने पर कडी फटकार लगाते हुए शोकाऊज करने की जानकारी दी.बताते चलें कि इस वर्ष इस्माइलपुर -बिंद टोली में लगभग चालीस करोड की राशि से कटाव निरोधी कार्य करवाया गया था.इसके अलावे बंडाल व अन्य कार्य करवाये गये हैं.



 कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पुरानी मिट्टी पर नई मिट्टी डालकर स्पर का जीर्णोद्धार करवाया गया था.
लगातार वर्षा होने के कारण नई मिट्टी अपने स्थान से खिसक गई थी.जिसे ठीक करवा लिया गया है.परन्तु कनीय अभियंताओं द्वारा निरीक्षण के दौरान भी सही जानकारी नहीं देना गंभीर मामला है.