कुल पाठक

सोमवार, 29 जून 2020

भाजपा नेत्री ने हरिओ पंचायत में चल रहे कटाव निरोधी कार्य का लिया जायजा GS NEWS


नवगछिया - भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह खरीक दक्षिण की जिलापार्षद कुमकुम चौधरी ने बिहपुर विधानसभा के हरियौ पंचायत के गोविंदपुर मुसहरी और कहारपुर में चल रहे कटाव जायजा लिया है. 
जायजा लेकर कुमकुम ने पत्रकारों को बताया है कि दोनों गांव की स्थिति काफी भयावह है.  कोसी नदी अपने प्रलयकारी रूप में आ गई है. यहां पर कोसी घंटे 10 घंटे भीषण कटाव कर रही है. अगर जल्द से जल्द कटाव को रोका नहीं गया तो दोनों गांव में एक बड़ी आबादी बेघर हो जाएंगे. इसके अलावा इलाके का मुख्य बांध भी कोसी नदी के मुहाने पर आ गया है. कुमकुम चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की जानकारी उन्होंने लिखित रूप से जल संसाधन विभाग के मंत्री से अवगत कराया है और जल्द से जल्द अस्थल पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करने की मांग भी की है. कोसी नदी में हो रहे कटाव का जायजा लेने के समय कुमकुम चौधरी के साथ भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य गगन चौधरी भी थे.

नवगछिया में जदयू की बैठक आयोजित GS NEWS




नवगछिया - इस्माईलपुर प्रखंड परबत्ता पंचायत जाह्नवी बिहार कॉलोनी मे लगभग 12 बजे दिन में चंद्रिका प्रसाद मंडल, सच्चिदानंद दास की अध्यक्षता में बैठक की गयी. 
बैठक में जदयू नेता गुलशन कुमार, परबत्ता पंचायत अध्यक्ष प्रभात कुमार, प्रखंड महादलित अध्यक्ष अजय पासवान, अतिपिछड़ा के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश मंडल, दयानंद सरस्वती, अनिल जायसवाल, बूथ अध्यक्ष अजय कुमार दास, बीरेन्द्र झा भी मौजूद थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश घर घर पहुंचने का निर्णय लिया गया.



बाइक चोरी के आरोपित को किया गिरफ्तार GS NEWS



 गोपालपुर पुलिस ने बाइक चोरी के अभियुक्त नवगछिया प्रोफेसर कॉलनी के दिलखुश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इंसपैक्टर सह थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि बाइक चोर गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया गया है.
आरोपित दिलखुश यादव फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात को गिरफ्तार किया गया.

धरहरा की परंपरा को टीवी के स्क्रीन पर देख ग्रामीण हुए गदगद GS NEWS





 गोपालपुर - बेटी के जन्म लेने पर दस फलदार वृक्ष लगाने की परंपरा को टीवी स्क्रीन पर देख धरहरावासी काफी गदगद हुए.बताते चलें कि धरहरा की इस अनूठी परंपरा के कायल हो कटिहार के टीवी सीरियल निर्माता राकेश सिंह ने सौ भाइयों की लाडली tere rR tujh getनाम से सिरियल बनाया.जिसका शूटिंग मुंबई व धरहरा में हुआ. 
इस सीरियल में धरहरा के फिल्म कलाकार पंकज मेहता ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है.यह सरियल हरेक सोमवार को दूरदर्शन के किसान चैनल पर दिखाया जा रहा है.

नवगछिया :- दरोगा दिनेश ने संभाली नवगछिया थाने की कमान GS NEWS

नवगछिया थाने से 15 पुलिस कर्मी के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद नवगछिया के पुलिस लाइन में नया थाने का संचालन शुरू हो गया है. 
नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर सोमवार को थाने में सभी पदाधिकारियों ने अपना योगदान सुनिश्चित कर लिया है. 
दारोगा दिनेश कुमार ने भी अल सुबह ही नवगछिया थाने की कमान को संभाल ली है. दिनेश ने कहा कि उन्हें यह दायित्व ऐसे समय मे मिला है जब विधि व्यवस्था के साथ साथ कोरोना भी एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में वे अपना बेहतर देने का प्रयास करेंगे.




नवगछिया में कंटेन्मेंट जॉन के नियमों का नहीं हो रहा पालन, प्रशासन भी लापरवाह, लोग भी मानने को तैयार नहीं GS NEWS






नवगछिया शहर के कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद भी  कंटेनमेंट जोन के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। कंटेन्मेंट जॉन के नियमों के पालन करवाने में प्रशासन स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। ल तो दूसरी तरफ शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद भी लोग भी मानने को तैयार नहीं है। 
प्रशासन द्वारा कंटेन्मेंट जॉन का सख्ती से पालन नहीं कराए जाने से सोमवार को नवगछिया शहर में लोगों की भीड़ लगी रही।  नवगछिया शहर में सामान्य दिनों की तरह सभी दुकान खुली हुई थी। जगह जगह लोंगो की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए कोई सेफ्टी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। मालूम हो कि पिछले छह दिनों में नवगछिया में कुल 36 लोग कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं।  
इसके बाद भी रोज की तरह सभी प्रकार की दुकानें यहां तक मॉल भी खुल रहे हैं। नवगछिया बाजार में भीड़ का आलम है कि रोजाना स्टेशन रोड और वैशाली चौक के पास दिन भर रह रह कर जाम लगता ही रहता है। लोग कह रहे हैं कि ऐसी स्थिति रही तो नवगछिया शहर में कोई भी कोरोना से नहीं बच सकता है। जो लोग सोसल डिस्टेंसिंग में रहते हैं और लगातार मास्क लगाते हैं वैसे लोगों का नवगछिया की स्थिति को देख कर धैर्य जवाब दे रहा है। स्थिति यह है कि जिन गली में कोरोना पोजेटिव पाए गए हैं वहां पर सील के तोड़ पर बेरियर तो लगाया गया है लेकिन सभी दुकानें खुल रही है।
 संक्रमण के बढ़ते दौर में इस तरह की लापरवाही खतरे से खाली नहीं है। इधर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने नवगछिया शहर में कोरोना संक्रमण मरीज के बढ़ते संख्या को देखते हुए शहर के में कंटेनमेंट जॉन का के नियमों का पालन नहीं होने से उन्होंने नवगछिया एसपी निधि रानी एवं एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को को पत्र देखकर कंटेनमेंट जॉन के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने का अनुरोध किया है।
नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जो लोग कंटेनमेंट जोन का पालन नहीं करेंगे उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित स्थानों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी।

जानता दल यूनइटेड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक GS NEWS






नवगछिया - बिहार प्रदेश जानता दल यूनइटेड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जानता दल यूनइटेड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठके प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अख्तर के निर्देशानुसार गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नवगछिया प्रखंड के अंतर्गत जमुनिया गांव के मदरसा में प्रखंड स्तरीय बैठक, प्रखंड अध्यक्ष गुलाम अली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.
 जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  जिला प्रभारी जनाब महबूब आलम साहब के साथ  संगठन जिला नवगछिया के जिला अध्यक्ष शाहिद रजा, जिला उपाध्यक्ष आरिफ अनवर, प्रखंड एवं  पंचायत के  पदाधिकारी के साथ-साथ बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे. 
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी महबूब आलम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में बिहार के बिहार के हर गांव में विकास का कार्य हुआ है. सात निश्चय के तहत हर गांव में सड़क बिजली और पानी पहुंचाया गया.
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शाहिद रज़ा ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में मुसलमानों के विकास के लिए किए गए सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों को गिनाते हुए जिला में संगठन को और ज्यादा मजबूत करने की बात कही. जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोग माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचायें. जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जो विकास का कार्य किया है 
उसको देखते हुए बिहार की जनता एक बार फिर से नितीश कुमार को आपार बहुमत से जीता कर मुख्यमंत्री बनाएंगे. प्रखंड अध्यक्ष गुलाम अली ने अपने प्रखंड में संगठन को मजबूत करने और नीतीश कुमार के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही.




मोतिहारी : नदी पार करने के दौरान दो बच्चे की डूबे , तलाश जारी GS NEWS


मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव के समीप कछुआ मोतिया नदी को पार करने के दौरान दो बच्चे डूब गए। डूबे दोनों बच्चे नदी की तेज धारा में बह गया है। गोताखोर एवं ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चे की तलाश जारी है। नदी में डूबे दोनों बच्चे पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव निवासी रामजी साह के 17 वर्षीय पुत्र विनय कुमार एवं लक्ष्मी महतो के 14 वर्षीय पुत्र राजू कुमार हैं। 
दोनों अपना खेत देखने के लिए एक साथ नदी पार कर रहा था। नदी के पानी की तेज धारा होने के कारण पैर फिसलने से दोनों बच्चे नदी में डूब गए। नदी के आस पास काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजन एवं गोताखोर दोनों बच्चे की तलाश कर रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों डूबे बच्चे नहीं मिले थे। 
पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रवींद्र ने बताया कि पकड़ीदयाल एवं पताही के सीओ को घटना स्थल पर भेजकर महाजाल एवं गोताखोर के सहयोग से डुबे बच्चे की खोज कराया जा रहा है।  दोनों को मिलने के बाद परिजन को सरकारी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। 


नारायणपुर में आईसीडीएस के द्वारा सेविका को प्रशिक्षण - अईसीडीएस के मोबाइल एप्प पर ऑनलाइन कार्य करने की दी गई जानकारी GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन में वैसी नई और पुरानी सेविका को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसे मोबाइल पर ऑनलाइन काम करते समय आईसीडीएस के मोबाइलएप्प कॉमकेयर और इला सॉफ्टवेयर में कोई परेशानी हो रही है। यह प्रशिक्षण प्रखंड समन्वयक अमरजीत कुमार, एलएस रूबी कुमारी ने दिया।  प्रशिक्षण में शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए प्रशिक्षक सभी सेविका को मास्क लगाकर बैठते देखा गया। समन्वयक अमरजीत कुमार ने बताया कि नई सेविका जो चयनित हुई है उसे आईसीडीएस के द्वारा ऑनलाइन काम करने के लिए मोबाइल उपलब्ध करवाया गया है। ऐसी नई सेविका को ऑनलाइन काम करने की प्रक्रिया का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया इसमें कुछ पुरानी सेविका भी उपस्थित थी जिसे कॉमकेयर,इला  में काम करते समय कोई परेशानी हो रही है तो उसे प्रशिक्षण में बताया गया।

अभी-अभी बिहार में मिले कोरोना के 282 नए मरीज ,राज्य में आंकड़ा पहुँचा 9506 GS NEWS

 बिहार में कोरोना का कहर काफी तेजी से फेल रहा प्रत्येक दिन सेकड़ो के मरीज की तादात में मिल रहे हैं स्वस्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 282 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं.

 इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 9506 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 62 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 282 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 9506 हो गया है.


 स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना से 86, अरवल से एक, औरंगाबाद से 9, बांका से 2, बेगूसराय से 5, भागलपुर से एक, दरभंगा से 17, पूर्वी चंपारण से 32, गया से 3, गोपालगंज से एक, जहानाबद से 2, कैमूर से 3, कटिहार से 16, किशनगंज से एक, मधेपुरा से 6, मधुबनी से 3, मुंगेर से 4, मुजफ्फरपुर से 16, नालंदा से 5 और नवादा से 19 नए मामले सामने आये हैं.

नारायणपुर : गौरव बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य GS NEWS

राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर प्रखंड के गनौल निवासी इंजीनियर कुमार गौरव को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने मनोनयन पत्र जारी मनोनीत किया है। इसके साथ दुर्गेश सिंह ने संदीप ठाकुर, राहुल सिंह, सुमित सिंह, राजन मिश्रा, मनीष सिंह, अंकेश कुमार, आशीष रंजन, मंटू पांडेय, गौतम कुमार,अभिराम सिंह को भी मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर बिहपुर विधान सभा के पूर्व भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र, वरिष्ठ भाजपा नेता बीके त्रिवेणी, गया प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया गुड्डू यादव, रामचंद्र यादव, सियाराम यादव, कृष्णदेव यादव, निरंजन यादव, सिकंदर यादव, रणविजय यादव,मो जैनुल अली,मो मुमताज, रामचंद्र ठाकुर, मो गयास अली ने बधाई दिया है।

भागलपुर :- अस्पताल में टेक्नीशियन ने कोरोना जांच करने वाली मशीन को तोड़ा GS NEWS

मायागंज अस्पताल परिसर में संचालित कोरोना लैब में तैनात टेक्नीशियन ने कोरोना जांचकरनेवाली तीन सीबी नॉट मशीनें तोड़ डाली । 
मशीन के टूट जाने से लैब में जांच की रफ्तार लगभग थम सी गयी है।लैब टेक्नीशियन के खिलाफ बरारी थाने में केस दर्ज कराया गया है । लैब टेक्नीशियन शीलभद्र की ड्यूटी शनिवार को नाइट शिफ्ट में थी ।
 देर रात करीब 11-12 बजे के बीच उसने चार में से तीन सीबी नॉट मशीनें तोड़ दी । सुबह की शिफ्ट में लैब टेक्नीशियन जब पहुंचे तो नजारा देख सन्न रह गये ।

इसकी सूचना माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष अमित कुमार को दी गई । इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पूरी घटना स्पष्ट हो गयी ।

 अस्पताल अधीक्षक डॉ . आरसी मंडल ने बताया कि टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है । सोमवार को उसका अनुबंध रद्द कर दिया जायेगा ।