कुल पाठक

सोमवार, 29 जून 2020

भागलपुर:- मायागंज अस्पताल की दो नर्स समेत जिला में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले GS NEWS



सोमवार को मायागंज अस्पताल की दो नर्स समेत जिले के नौ लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया । इनमें शहरी क्षेत्र में चार , शाहकुंड प्रखंड में दो व सबौर , जगदीशपुर व कहलगांव प्रखंड में एक एक कोरोना पॉजिटिव पाये गये । 
इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 500 के पार होकर 505 पर पहुंच गया । सिविल सर्जन ने बताया कि मायागंज अस्पताल के एक विभाग में तैनात 40 व 35 वर्षीय नर्स , तातारपुर निवासी 45 वर्षीय युवक व उसकी 32 वर्षीय पत्नी , जगदीशपुर प्रखंड के जिच्छो तिलकामांझी निवासी 24 वर्षीय महिला , जगदीशपुर प्रखंड निवासी 55 वर्षीय अधेड़ व शाहकुंड प्रखंड के मानिकपुर गांव निवासी 42 वर्षीय वइसी प्रखंड के अमखोरिया गांव निवासी 46 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं । 

शाहकुंड में पाये गये दोनों कोरोना पॉजिटिवशख्स शाहकुंड प्रखंड क्षेत्र में बतौर विकास मित्र कार्यरत हैं । सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है । वहीं इन लोगो के संपंर्कियों की सूची बनायी जा रही है ।
काउंसलर के संपर्क में आये चार को कोरोना 

रविवार को मायागंज के एक विभाग में तैनात जो काउंसलर पॉजिटिव पाया गया था , उसके संपर्क में आये चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं । 24 घंटे के अंदर उसके संपर्क में आये चार लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं । इसमें मायागंज की दो नर्स व तातारपुर के रहने वाले एक दंपती हैं । काउंसलर जिस विभाग में काम करता है , वहां की 12 नर्स का सैंपल लिया गया है 

प्रखंड के बाद अब शहरी क्षेत्र बन रहा कोरोना का गढ़ 

 प्रवासी मजदूरों के कारण अबतक जिले के विभिन्न प्रखंड कोरोना के गढ़ बने हुए थे । लेकिन पांच दिन में यह परिस्थितियां पूरी तरह से बदल चुकी हैं । अबतक शहर के विभिन्न मोहल्ले से कुल 34 कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं । इनमें से 16 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं । बीते चार दिन में तो शहरी क्षेत्र में 15 कोरोना के नये मामले पाये जा चुके हैं ।
87 लोगों की स्क्रीनिंग 19 को होम क्वारंटाइन 

सदर अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में सोमवार को कोरोना स्क्रीनिंग कराने वालों की भीड़ उमड़ी । सोमवार को जहां 87 लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग की गयी , वहीं 19 लोगों में कोरोना का लक्षण पाये जाने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया । कोरोना स्क्रीनिंग कराने वालों में 43 लोग ओपीडी में इलाज कराने के लिए आये मरीज थे ।

भागलपुर :- मायागंज अस्पताल में कोरोना टेस्टिंग की प्रक्रिया बंद GS NEWS



एक लैब टेक्निशियन की शरारतपूर्ण कारनामेसे न केवल मायागंज अस्पताल में कोरोना का सैंपल लेने की प्रक्रिया को ठप कर दिया बल्कि कोरोना लैब में कोरोना जांच की रफ्तार को पूरी तरह से थाम दिया । आलम यह है कि दो दिन के अंदर कोरोना लैब में करीब सवा सौ कोरोना सैंपल की जांच लंबित है तो पटना में करीब 150 लोगों का सैंपल । जांच का काम ऐसी स्थिति में बंद हुआ है जब पांच दिन में जिले में कोरोना के 104 नये मामले पाये जा चुके हैं ।

 मशीनों को दुरूस्त करने में लगे इंजीनियरः कोरोना लैब में खराब पड़ी तीन सीबी नॉट मशीन व एक टू नॉट मशीन को कंपनी के इंजीनियरों ने सोमवार को ठीक करने का प्रयास जारी रखा । 

कोरोना लैब में जांच शुरू होने को लेकर कोई भी अधिकारी स्पष्ट रूप से बोलने को तैयार नहीं है । हालांकि अधीक्षक डॉ . आरसी मंडल ने बताया कि वे माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ . अमित कुमार से बात करने के बाद ही कोरोना लैब में जांच शुरू होने की तारीख के बारे में बताया जा सकता है । 

चिकन पार्टी में लिखी गयी कोरोना जांचमशीनकोखराबकरनेकीपटकथाः स्वास्थ्य सूत्रों की माने तो शनिवार को मायागंज अस्पताल के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के एक डॉक्टर ने एक चिकन पार्टी का आयोजन किया था । इस पार्टी में कोरोना लैबकेटेक्निशियन , कर्मचारी , माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट्स शामिल हुए थे ।

 बताया जाता है कि इस पार्टी में सदर अस्पताल का एक टेक्निशियन भी शामिल हुआ था । स्वास्थ्य सूत्रों की माने तो सदर अस्पताल केटेक्निशियन ने सीबी नॉट मशीन व टू नॉट मशीन को खराब करने वाले लैब टेक्निशियन को कुछ पिला दिया था । इसके बाद ही टू नॉट व सीबी नॉट मशीन को खराब करने की पटकथा लिखी गयी ।
लैब टेक्निशियन के खिलाफ शोकॉज
 मायागंज के अधीक्षक ने बताया कि कोरोना लैब में शनिवार की रात में लैब में रखे तीन सीबी नॉट मशीन व एक टू नॉट मशीन को खराब कर दिया था । उसके खिलाफ शनिवार को बरारी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया तो सोमवार को उसके खिलाफ शोकॉज जारी कर दिया गया । उसे 24 घंटे में जबाब देने का आदेश दिया गया है । उसके जबाब के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी ।

नीतीश कुमार को बिना चुनाव कराए फिर से CM बनाने की मांग, युवाओं ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन GS NEWS

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के बीच बिहार में सियासी पार्टियां अक्टुबर -नवंबर में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं. वहीं, निर्वाचन आयोग भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है. इसी कड़ी में बीते दिनों बिहार निर्वाचन आयोग ने सूबे के मान्यता प्राप्त दलों की एक बैठक भी बुलायी थी.
इन सबके बीच, बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को बिना चुनाव के ही अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बनाये रखने की मांग उठी है. पटना के युवाओं ने इस संबंध में सोमवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है.
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे गये अपने ज्ञापन में युवाओं ने मांग की है कि कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार में विधानसभा चुनाव को रद्द कर दिया चाहिए और सूबे में वर्तमान सीएम नीतीश कुमार को अगले पांच साल के लिए फिर से मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिये जाएं. युवाओं ने चुनाव आयोग से कहा है 


कि कोरोना महामारी को देखते हुए सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द कर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट देने का फैसला किया गया है.


चुनाव आयोग को दिये अपने ज्ञापन में युवाओं ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि कोरोना संकट और बिहार के हित को ध्यान में रख कर आगामी विधानसभा चुनाव को रद्द किया जाये. साथ ही पिछले 15 सालों के परफॉर्मेंस को देखते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगले पांच साल तक के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त कर दिया जाना चाहिए. 

युवाओं ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करें

मालूम हो कि बिहार में जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में भी वृद्धि जारी है. सोमवार को राज्य भर में कुल 394 नये कोरोना पॉजिटिव के मामले पाये गये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 9618 हो गयी है. 

24 घंटे में बिहार में मिले कोरोना के 394 नए मरीज ,राज्य में आंकड़ा पहुंचा 9618 GS NEWS

 बिहार में कोरोना का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है प्रत्येक दिन सैकड़ों की तादात में मरीज की संख्या सामने आ रही है स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 394 नए मामलों की पुष्टि की है. इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9618 हो गया है. जबकि इस बीमारी से अब तक 63 लोगों ने अपनी जानें गंवाई हैं.
 सभी जिले इस वायरस के चपेट में
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. बिहार के सभी जिले इस वायरस की चपेट में हैं. सोमवार को 394 नए मामलों की पुष्टि के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 9618 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में 394 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, जो कि अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके पूर्व 27 जून को 301 संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी। सबसे अधिक पटना में संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं, अरवल में 1, औरंगाबाद में 9, बांका में 2,बेगूसराय में 18, भागलपुर में 6, दरभंगा में 19, पूर्वी चंपारण में 33, गया में 3, गोपालगंज में 6, जहानाबाद में 3, कैमूर में 19, किशनगंज में 1, मधेपुरा में 9, मुंगेर में 6, मुजफ्फरपुर में 18, नालन्दा में 9, नवादा में 28, पूर्णिया में 5, सहरसा में 11, समस्तीपुर में 19, सारण में 4, शेखपुरा में 2, शिवहर में 10, सीवान में 6, सुपौल में 1 पश्चिमी चंपारण में 25 नए संक्रमितों की पहचान की गई। 
पूरे राज्य में मंगलवार तक अनलॉक-1 लागू है. जबकि बुधवार से अनलॉक-2 की चरणबद्ध प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, केंद्र सरकार ने इसे लागू करने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है. अनलॉक-1 की तरह इस बार कई क्षेत्रों में काफी छूट दी गई है. जबकि शिक्षण संस्थान, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल अभी बंद रहेंगे. आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा.


274 मरीज स्वस्थ
पिछले 24 घंटे में 274 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अब तक कुल 7374 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में अभी कोरोना के 2069 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में 6827 सैम्पलों की जांच की गई। राज्य में अबतक 2 लाख 12 हजार 659 सैम्पलों की जांच की गई है।

बलाहा से 27 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार GS NEWS


नारायणपुर - भवानीपुर थाना क्षेत्र के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव के वार्ड संख्या एक में सोमवार की रात्रि गुप्त सुचना पर भवानीपुर पुलिस के सअनि अनिल रविदास के नेतृत्व में पुलिस बल ने सालो बैठा के घर में छापेमारी कर अवैध 27 बोतल अवैध शराब के साथ बलाहा निवासी तस्कर मो. निहाल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के साथ 18 बोतल रॉयल स्टेग एवं  9 बोतल इंपेरियर ब्लू की बोतल बरामद की गई है.आश्य की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मो. निहाल के घर से दो प्लास्टिक के बोरा में इन दोनों ब्रांड का शराब दो कार्टन में बरामद किया गया है.


हाइवा के चपेट में आने से युवक की मौत GS NEWS




नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात जीरो माइल पेट्रोल पंप के पास हाइवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी है. युवक के पास मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा निवासी सौरभ कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों की सूचना पर देर रात घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी थी.

अपहृता बरामद GS NEWS




खरीक प्रतिनिधि:खरीक थाना क्षेत्र से अपहृत युवती को खरीक पुलिस ने तेतरी से बरामद कर लिया.खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बरामद युवती को न्यायालय के आदेशानुसार ससुराल भेजा गया.

महिला का अपहरण करने मामले में एक गिरफ्तार GS NEWS

खरीक प्रतिनिधि:खरीक थाना  क्षेत्र से अपहृत महिला के साथ यौन शोषण करने मामले में  फरार खगड़िया परवत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया निवासी मो0 ढालो उर्फ्र शरीफ को खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.यह जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दी.



बाइक चोरी के आरोपित को किया गिरफ्तार GS NEWS





गोपालपुर पुलिस ने बाइक चोरी के अभियुक्त नवगछिया प्रोफेसर कॉलनी के दिलखुश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.इंसपैक्टर सह थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि बाइक चोर गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया गया है.आरोपित दिलखुश यादव फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात को गिरफ्तार किया गया.

बाइक और ट्रक की टक्कर में दो होमगार्ड जवान घायल GS NEWS


नवगछिया - विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के जहान्वी चौक पर रविवार की देर रात को परवत्ता थाना क्षेत्र के पास मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में विक्रमशिला पुल पर से जाम हटा कर आ रहे दो होमगार्ड जवान 
बाइक सवार घायल हो गए हैं. घायल जवानों में मो हारुण रसिद और कपिल देव पंडित घायल हुए हैं. जिसे परवत्ता थाना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया है. परवत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है.



गोलीबारी के विरोध में बंद रहा खैरपुर कदवा बाजार GS NEWS



खैरपुर बाजार में, गोली चलाने व रंगदारी मांगने के आरोपी पर हो कार्रवाई नहीं तो होगा आंदोलन तेज
ढोलबज्जा : कदवा के खैरपुर बाजार में रविवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा अशोक जायसवाल के दुकान आगे की गई गोली बारी की घटना के विरोध में वहां के बाजार वासियों ने सोमवार को दो बजे तक बाजार को बंद रखा. सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही युवा जदयू जिलाध्यक्ष सह संपूर्ण वैश्य महासभा के प्रमंडलीय प्रभारी सोनू जायसवाल ने पीड़ित परिवारों से मिल सारी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री के दूरभाष पर देते हुए कहा है 
कि तीन दिन के अंदर दोषी व्यक्ति पकड़े नहीं गया तो यहां के बाजार वासियों चरणबद्ध तरीके से अंदोलन को वाध्य होंगे. मौके पर उपस्थित कदवा ओपी थानाध्यक्ष को भूपेंद्र कुमार को पीड़ित दुकानदार ने एक लिखित आवेदन देते हुए कहा है कि - 26 जून को  04:57 से बजे मेरे मोबाइल पर 7364805155 नंबर से कॉल आया और कहा कि पांच लाख दो  नहीं तो जान मार देंगे. तुम्हारा बेटा जो भागलपुर में रह कर पढ़ाई करता है उसे भी जान मार देंगे. फिर 27 जून को पुनः 03:41 बजे दुबारा काल उसी नंबर से आया. कॉल रीसीव नहीं करने पर दुसरे नंबर 9644052106 से भी कल आया.जब किसी भी नंबर पर जबाव नहीं दिया तो उधर है मैसेज कर कहा गया कोई बाप नहीं बचाएगा इसका अंजाम देख लेना. इसी बात को लेकर अपराधियों ने रविवार की शाम जान मारने व दहशत फैलाने के लिए मेरे दुकान के आगे गोली फायरिंग कर फरार हो गए. पीड़ित दुकानदार ने कदवा थाने में आवेदन देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. घटना के संदर्भ में ग्रामीणों की एक बैठक भी की गयी जिसमे निरंजन भारती, विनोद जायसवाल, बिक्रम स्वर्णकार व पंकज जायसवाल के साथ अन्य वैश्य समाज के लोग उपस्थित थे. इधर घटना की बाबत थानेदार ने बताया- दो बजे तक बाजार बासी अपनी दुकान बंद रखी थी. बाद में अशोक जायसवाल के द्वारा आवेदन दिए जाने पर जब मोबाइल नंबर सर्विसलांस पर लेकर दोषियों पर कार्रवाई की बात की तो बंदी समाप्त हुई. जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

नारायणपुर गौरव बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति विशिष्ट सदस्य GS NEWS

 नारायणपुर - प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मौजमा निवासी ई. कुमार गौरव को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी समिति विशिष्ट सदस्य के लिए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने मनोनीत कर पत्र जारी किया है. इसके साथ दुर्गेश सिंह ने संदीप ठाकुर, राहुल सिंह, सुमित सिंह, राजन मिश्रा, मनीष सिंह, अंकेश कुमार, आशीष रंजन, मंटू पांडेय, गौतम कुमार,अभिराम सिंह को भी मनोनीत किया है. इनके मनोनयन पर पुर्व विधायक ई. कुमार शैलेंद्र जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल,मंडल अध्यक्ष पवन यादव,पुर्व मुखिया शंभूनाथ सिंह,गया यादव,विमल कुमार त्रिवेणी,दिनेश यादव, शशिभूषण यादव,बिजय सिंह कुशवाहा,भारतेंदु मिश्रा, डब्लु मंडल,सियाराम यादव,मुखिया उमाकांत शर्मा, कृष्णदेव यादव,पुर्व मुखिया संजय शर्मा, द्रोपदी मंडल, निरंजन यादव, सिकंदर यादव,पुर्व मुखिया गीता देवी,
 रणविजय यादव,मो जैनुल अली,मो मुमताज, रामचंद्र ठाकुर, मो गयास अली सहित अन्य ने बधाई दिया है.