ढोलबज्जा:- शनिवार को जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह के द्वारा युवा विचार, विकसित बिहार कार्यक्रमों का उद्घाटन किया गया. जहां कार्यक्रम उद्घाटन के बाद युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अभय कुशवाहा ने गूगल मीट के माध्यम से अपने सभी जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जिसमें नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू कुमार जायसवाल के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे.
कुल पाठक
शनिवार, 11 जुलाई 2020
गोपालपुर:- ब्रह्मोत्तर बाँध का निर्माण अधर में प्रखंड मुख्यालय गोपालपुर सहित पूरे प्रखंड में बाढ का खतरा GS NEWS
गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड को गंगा व कोसी नदी की बाढ से बचाने वाला ब्रह्मोत्तर बाँध का पुनर्निमाण नहीं कराये जाने के कारण पूरे प्रखंड में पुनः बाढ के पानी के प्रवेश करने की संभावना बढ गई है.बताते चलें कि डीएम प्रणव कुमार ने सैदपुर के ग्रामीणों की माँग पर मनरेगा से ब्रह्मोत्तर बाँध की मरम्मत करवाने का निर्देश दिया था ताकि प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड को बाढ के प्रकोप से बचाया जा सके.डीएम के निर्देश पर डीडीसी ने मनरेगा पीओ को ततकाल बाँध की मरम्मत करवाने को कहा.परन्तु मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा से इस बाँध का निर्माण तकनीकी कारणों से नहीं कराये जाने की बात कह कर मनरेगा पीओ ने अपना पल्ला झाड लिया.बीडीओ प्रियंका ने बताया कि संभावित बाढ को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय के सभी कार्यालयों को सुरक्षित नवनिर्मित आईटी भवन में शिफ्ट करने को कहा जायेगा.
नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल एवं न्यायालय परिसर को किया गया सेनेटाइज GS NEWS
शहर में कोरोना संक्रमण की बढ़ते मरीज को लेकर नगर पंचायत द्वारा लगातार शहर में सेनेटाइज किया जा रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि नगर पंचायत में सभी 23 वार्ड में सेनेटाइज किया जाएगा. इसको लेकर अलग अलग वार्डों में नगर पंचायत द्वारा सेनेटाइज का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, व्यवहार न्यायालय नवगछिया सहित शहर के वार्ड संख्या 12, 13 एवं 14 में सेनेटाइज किया गया। उन्होंने कहा कि बचे हुए वार्ड में भी जल्द ही सेनेटाइज का कार्य करवाया जाएगा.
लॉक डाउन में फरार अपराधियों के घर बैंड बाजे के साथ पहुँचकर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार GS NEWS
भागलपुर में कोरोना का कहर और लॉक डॉउन के बीच फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जी जान से जुटी हुई है। अलग-अलग कांडों में पुलिस फरार अपराधियों का कुर्की के लिए न्यायालय से वारंट जारी करवाकर आरोपियों के घर में चिपका रहे हैं। इसी क्रम में आज बबरगंज थाना की पुलिस ने विभिन्न कांडों में पिछले कई सालों से फरार चल रहे महेशपुर के मड़वा में सूरज यादव के पुत्र चंदन यादव उर्फ करकु के घर में बैंड बाजे के साथ पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया। इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों के परिजनों को जल्द आत्मसमर्पण करवाने की चेतावनी देते हुए कहा कि समय सीमा के अंदर सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी| इसके बाद थानेदार पवन कुमार बैंड बाजा और अपने पूरे लाव लश्कर के साथ सिकंदरपुर के चंडी प्रसाद लेन में टुनटुन प्रसाद उर्फ मुन्ना साह के पुत्र राहुल उर्फ नारियल के घर में पहुंचकर दरवाजे पर इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि समय सीमा के अंदर सभी अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है, ऐसा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित है।
नवगछिया में सड़कें हैं सुनी मायूस हैं लोग GS NEWS
नवगछिया में बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना से संक्रमित हो जाने के बाद बिना किसी प्रशासनिक सख्ती के दिन भर सड़कें सुनी रहती है. देर शाम मार्किट में भीड़ अवश्य दिखती है लेकिन पहले जैसी नहीं. लोग अपने अपने घरों में ही बंद रहते हैं. अधिकांश लोग मास्क और गमछा लेकर चलते हैं. दूसरी तरफ नवगछिया में सभी तरह के व्यवसाय पर इसका असर पड़ा है. व्यसायियों ने कहा कि उन लोगों ने मंदी देखी है लेकिन ऐसी मंडी आज तक नहीं देखी. कई दुकानदारों ने कहा कि चोरी छिपे अगर वे लोग दुकान खोल भी लेते हैं तो ग्राहक आते ही नहीं हैं.
नवगछिया में कोरोना केयर खोलने की मांग
नवगछिया के भजपा जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, ससीएनजीएन के श्रीधर महाराज, चंद्रगुप्त साह, अशोक केडिया, विक्रम भूडोलिया, फाइटर जेम्स, गौतम कुमार यादव ने नवगछिया में लगातार बढ़ रहे कोरोना रोगियों की संख्या को देखते हुए नवगछिया में ही कोरोना केयर सेंटर की स्थापना करने की मांग स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से की है.
भागलपुर डीएम हुए संक्रमित, इलाज के लिए पटना रवाना GS NEWS
लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या में आज जिलाधिकारी का भी नाम जुड़ गया। डीएम कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए पटना रवाना हो गए।
भागलपुर के डीएम प्रणव कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे बेहतर इलाज के लिए पटना रवाना हो गए हैं। इनके स्वस्थ होने तक अपर समाहर्ता राजेश झा राजा डीएम के प्रभार में रहेंगे। डीएम ने खुद इस आशय का आदेश जारी कर जानकारी दी है।डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानीय चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की सलाह दी है। इस कारण 11 जुलाई की तिथि से बाहर जा रहे हैं। इस दौरान अपर समाहर्ता राजेश झा राजा डीएम के प्रभार में रहेंगे। डीएम के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना के बाद समाहरणालय परिसर में खलबली मच गई है। वरीय अधिकारी भी अब कोरोना जांच कराने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले कर्मचारी भी जांच कराने की तैयारी में जुट गए हैं। डीएम लॉकडाउन के बाद से आवास से बाहर नहीं निकले थे। हालांकि सूचना है की दोपहर दो बजे के बाद स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पीपीई किट पहनकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय जांच कराने गए थे। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बंद रहेगा सीएस कार्यालय, ओपीडी और एसएनसीयू
स्वास्थ्य विभाग के कई दर्जन भर कर्मचारियो को कोरोना होने से कई विभाग कुछ दिनों के लिए बंद किए जाएंगे। वैसे भी कोरोना को लेकर कर्मचारी भयभीत हैं। सोमवार से तीन दिनों तक सिविल सर्जन (सीएस) कार्यालय बंद रहेगा। इसके अलावा सदर अस्पताल का आउटडोर विभाग, स्पेशल बोर्न यूनिट केयर सेंटर (एसएनसीयू) भी बंद रहेगा। सिविल सर्जन कार्यालय सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एसएनसीयू, सीएस कार्यालय और ओपीडी को संक्रमण मुक्त किया जाएगा। अगर ओपीडी में गंभीर मरीज आएंगे तो उन्हें इमरजेंसी में इलाज की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही नवजात को इलाज की जरूरत हुई तो मायागंज रेफर किया जाएगा।
रंगरा:- कोसी नदी में डूबने से एक कि मौत GS NEWS
रंगरा प्रखंड के साधुवा गांव में कोसी नदी में नहाने के क्रम में राम साह के पुत्र नंदू साह की मौत हो गयी है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस पदधिकारियों को दी है. युवक की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं.
नारायणपुर क्षेत्र में समस्या की भरमार GS NEWS
नारायणपुर - प्रखंड के चकरामी निवासी युवा नेता सह समाजसेवी चंन्द्रप्रकाश झा उर्फ चिक्कू ने भागलपुर जिलापदाधिकारी को पत्र लिखकर नारायणपुर क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाते हुए निदान के लिए पहल करने की मॉग की है.समस्या को बताते हुए युवा नेता ने कहा कि नारायणपुर के स्टेशन रोड एवं बसस्टैंड से मधुरापुर बाजार को जोड़ने वाली जर्जर सड़क, रायपुर से कुशाहा एवं पहाड़पुर को जोड़ने वाली जर्जर सड़क यूको बैंक शाखा नारायणपुर के पास मुख्य मार्ग पर गंदे पानी का जलजमाव एवं मधुरापुर बाजार में बापु द्वार चौक,यदुवंशी चौक व एमआरटी मॉल के पास शोचालय का निर्माण,मधुरापुर बाजार एवं रेलवे स्टेशन के दोनों और अतिक्रमण को लेकर सहित अन्य समस्या को लेकर ध्यान आकृष्ट करते हुए स्थानीय पदाधिकारी जनप्रतिनिधि के द्वारा निदान कराने की मॉग की है.
नवगछिया:- गुमटी रखने को लेकर मारपीट GS NEWS
नवगछिया : शनिवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह जमालपुर टोला में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुआ. नवगछिया थाना में एक पक्ष के उपेन्द्र सिंह ने आवेदन देते निरंजन सिंह , सुरेन्द्र सिंह , मुन्ना सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया घटना को लेकर जांच की जा रही है.
खरीक में आशा सहित तीन कोरोना पॉजिटिव GS NEWS
खरीक में कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.खरीक में ध्रुवगंज की एक वरीय आशा कर्मी सहित तीन लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है.जिनमें एक युवक यमुनियाँ और एक युवक सुरहा का है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया कि सभी पूर्णा पॉजिटिव मरीजों को सीसीसी भागलपुर भेज दिया गया है. बीते 7 जुलाई को 50 लोगों का जांच के लिए सैंपलिंग लिया गया था जिनमें शनिवार को तीन लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है.
नवगछिया:- घर से निकलें तो मास्क लगा लें नहीं तो लगेगा 50 रूपये का जुर्माना GS NEWS
नगर पंचायत द्वारा चलाया जा रहा है सघन मास्क चेकिंग नवगछिया शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना सक्रमण के कारण लोगों में भय व्याप्त हो गया है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगाए गए लोकडॉन के बाद प्रशासन लोकडॉन के नियमों के पालन करवाने को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है. शहर की सड़कों पर प्रशासन द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन शहर में घूम घूम कर निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन द्वारा सख्ती के बाद नवगछिया शहर भी पूरी तरह से बंद है. शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर अपने अपने घरों में ही रह रहे हैं. कार्यपालक पदाधिकारी ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लोगो को घर मे रहने की अपील की है. अति आवश्यक कार्य से बाहर निकलने एवं घर से निकलने पर माक्स अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि शहर में माक्स जांच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. माक्स पहन कर बाहर निकलने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है.
शहर में कोरोना संक्रमण की बढ़ते मरीज को लेकर नगर पंचायत द्वारा लगातार शहर में सेनेटाइज किया जा रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि नगर पंचायत में सभी 23 वार्ड में सेनेटाइज किया जाएगा. इसको लेकर अलग अलग वार्डों में नगर पंचायत द्वारा सेनेटाइज का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, व्यवहार न्यायालय नवगछिया सहित शहर के वार्ड संख्या 12, 13 एवं 14 में सेनेटाइज किया गया। उन्होंने कहा कि बचे हुए वार्ड में भी जल्द ही सेनेटाइज का कार्य करवाया जाएगा.
नवगछिया:- लोकदेवता काशी बाबा की नई आकर्षक प्रतिमा का किया प्राण प्रतिष्ठा सोसल डिस्टेंसिंग में किये गए सभी आयोजन GS NEWS
नवगछिया प्रखंड के रामनगर गांव में बिंद जाति के लोकदेवता बाबा काशी की नई आकर्षक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि विधान से की गयी. इस अवसर पर 51 नवविवाहिताओं, महिलाओं और नवयुवतियों द्वारा कल यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा के क्रम में कोसी नदी से जल भरकर काशी बाबा के मंदिर में रखा गया. उसके बाद पंडितों के एक दल ने विधिवत पूजा आराधना कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूजा सम्पन्न किया और मूर्ति की स्थापना भी की. इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड रामधुन संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. आयोजन में समस्त ग्रामीणों की भागीदारी रही. आयोजन मंडल के सदस्यों ने कहा कि सभी प्रकार के आयोजनों में सोसल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया और ग्रामीणों ने कोरोना के प्रकोप को समाप्त करने के लिये काशी बाबा की विशेष पूजा भी की है.
गोपालपुर:- 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि होने से कोसी नदी में बाढ की स्थिति गंभीर GS NEWS
गोपालपुर - पिछले 24 घंटे में कोसी के जस़लस्तर में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि होने से मदरौनी के निचले हिस्से में कोसी नदी का पानी फैलने से बाढ की स्थिति उत्पन्न होने लगी है.खेतों में लगी फसल भी डूबने लगी है.बताते चलें कि मदरौनी में लगभग 1500 मीटर में बाँध नहीं रहने के कारण रंगरा प्रखंड के तीन पंचायत प्रतिवर्ष बाढ से प्रभावित हो जाते हैं.गंगा नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि होने के कारण इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह पर पानी का काफी दवाब बढ गया है.नवगछिया बाढ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी स्थानों पर स्थिति नियंत्रण में है.किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)