कुल पाठक

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

गोपालपुर पीएचसी की एक एएनएम हुई कोरोना पोजेटिव GS NEWS


 गोपालपुर - पीएचसी गोपालपुर की अक एएनएम के पुनः कोरोना पोजेटिव होने से पीएचसी में हडकंप मच गया.
इसके पूर्व भी एक एएनएम कोरोना पोजेटिव पाई गई थी.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने बताया कि कोरोना पोजेटिव एएनएम के चेन को पता कर सभी लोगों का सैंपल लेकर जाँच हेतु भेजा जायेगा.



परबत्ता धार में मिट्टी डाल कर मजबूत करने का कार्य आरंभ जल स्तर के दबाव को देखते हुए शुरू किया गया मरम्मत का कार्य GS NEWS




नवगछिया :  परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बनाए गए बांध में ग्रामीणों ने मिट्टी डाल के मजबूत करने का कार्य जिप सदस्य विपिन मंडल की देख रेख में शुरू कर दिया गया है. गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद उक्त बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया था. जल स्तर में हुई वृद्धि से इस्माईलपुर प्रखंड के दर्जनों गांव के सहित हजारों एकड़ में लगी मक्के की फसल पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था. जिप सदस्य विपिन मंडल ने कहा कि गंगा नदी का पानी परबत्ता धार से होकर ही इस्माइलपुर प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के बाढ़ का पानी प्रवेश करता है. गंगा नदी के पानी को ग्रामीणों के सहयोग से बने बांध के कारण ही दियारा इलाका में बाढ़ का पानी प्रवेश नहीं किया है. जल स्तर में वृद्धि के बाद उक्त बांध  पर दबाव बढ़ गया था. जिसके कारण बांध पर मिट्टी डाल कर उसे मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दो माह तक अगर बाढ़ का पानी नहीं जाता है तो हजारो एकड़ में लगी किसानों की फसल को किसान तैयार कर लेंगे, जो इस्माईलपुर के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा



GS Prime Time Fast Reply 1 के विजेताओं की सूची जारी , अगर नाम हैं आपका तो मिलेगा आपको भी उपहार

जीएस न्यूज़ के संध्या प्राइम टाइम में चल रहे प्रतियोगिता सीज़न 1 का समापन हो चुका हैं ।  कुल 10 दिन में पूछे गए सवालों के बाद उसके परिणाम की सूची तैयारी की गई है जो निम्नलिखित है,बताते चलें कि परिणाम में पूरी तरह पारदर्शिता की गई है व प्राइमटाइम के टीम सदस्यों के द्वारा परिणाम की घोषणा की जा रही है सभी विजेता प्रतिभागी (कुल 90 )अपना नाम लिस्ट में होने के बाद अपने व्हाट्सएप नंबर से जीएस न्यूज़ के प्राइम टाइम नंबर (Whatsapp Number 9709894194 )पर  अपना नाम,पता,मोबाइल नंबर ईमेल एड्रेस के साथ अपना एक पहचान हेतु फोटो जीएस न्यूज के व्हाट्सएप नंबर पर भेजें ।

इसके बाद आपको व्हाट्सएप नंबर से ही आपसे संपर्क स्थापित की जाएगी .

कृपया ध्यान दें कि अपनी पूरी जानकारी सिर्फ व्हाट्सएप के माध्यम से इसी नंबर पर देना होगा  और इसके लिए  अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 निर्धारित की गई समय अवधि में ही संपर्क स्थापित कर अपना उपहार प्राप्त कर लें ।

निर्धारित समय में संपर्क ना करनें या अपना उपहार प्राप्त नहीं करने पर इसकी कोई जिम्मेवारी प्राइम टाइम की टीम की नहीं होगी .
विजेताओं की सूची 

GOLD  FROM YOUTUBE

1. SUNNY PARASHAR
2. VARUN CHIRANIA
3. ABHINAV MANAS
4. KUMARI ANAMIKA
5. GAURAV SHARAMA
6. ROHIT PANDIT
7. PUSHPESH PARASHAR
8.MITHUN PATEL 
9.PRITAM KUMAR 
10. RAJIV SHARMA

FACEBOOK : 👇

1. PRADEEP GUPTA
2. ASHUTOSH BHARDWAJ
3. PRATIBHA JHA
4.  SATYAM YADAV
5. SHIVAM KUMAR 
6. NISHISH KUMAR
7. RITESH KUMAR
👆👆👆👆👆👆👆

SILVER  from ..Youtube ..
👇👇👇👇👇
1. AMAN KUMAR
2. MRITUNJAY KUMAR 
3. MD. ARMAN
4..RAJNISH RANJAN
5.. NAVNEET KUMAR
6.. SACHIN SINGH 
7. RAVI GUPTA 
8.VISWASH JHA
9. ASHUTOSH BHARDWAJ 
10. RAJESH KUMAR
11. SANJIV KUMAR
12. SATYAM SHIVAM
13. RAVI GUPTA
14. AMIT KUMAR
15. SARFRAZ ALAM
16. NITISH KUMAR
17. RAVI SHANKAR 
18. PUJA JHA
19. DIGAMBAR JHA
20. ASHUTOSH JHA
21. RITESH KUMAR
22. ABHIMANYU JI
23. MD ANJAR
24. MD AJHAR 
25. RAJEEV KUMAR 
26. MD HAKIM WARD
27. PARAS RAJ 
28. MD. AVAS ALI 
29. DIVYANSHU RAJ 
30. RAJ KUMAR AMIT
31. BIKASH KUMAR 
32. PUJA KUMARI
33. NAVNIT KUMAR
34. VARUN KUMAR
35. MANOJ KUMAR 
36. SANJEEV SUMAN 
37. SATYAM YADAV 
38. SONU KUMAR JHA 
39. JYOTI CHIRANIA 
40. AMAN KUMAR 
41. PANKAJ RAJ 
42. MONAJIR ALAM 
43. RAJA JAISWAL .. (-) 
44. RITESH KUMAR
45. RAVISHANKAR JHA 
46. ANIL JAISWAL 
47. SHIVAM KUMAR 
48. NAVNEET KUMAR 
49 . CHANDRABHAN KUMAR 
50. VIKASH KUMAR 
51. ROHIT KUMAR 
52. RITESH KUMAR 
53. ROHIT RAJPUT 
54. RAHUL NNA
55. PARSURAM KUMAR 
56. KUMAR CHANDAN 
57. JAMES FIGHTER 
58. SANKET SHIVAM 
59. SARFRAZ ALAM 
60. MANIKANT BHARADWAJ 
61. ROHIT SINGH 
62. MD TANVEER FARUQEE
63. RITESH KUMAR
64. ASHISH ACHARYA 
65. RAJESH KUMAR 
66. SAROJ KUMAR 
67. NAVNIT JHA
68. NIRAJ JAISWAL 
69. MOHIT PANDIT
70. DHOOM YADAV 
71. DIPAK KUMAR 
72. PRATYUSH KASHYAP
73. RG JHA ( RUPAM JHA )


Gift Item : 
GOLD : GIFT HAMPER + E CERTIFICATE  + PHOTO POSTER , ( 3 ITEM ONLY )

SILVER : E CERTIFICATE ONLY

बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, 31जुलाई तक बंद रहेंगी ये सेवाएं देखें पूरी खबर GS NEWS


बिहार में 16 से 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक कर सारे निर्देश जारी कर दिए हैं.
मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जानकारी दीजिए ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के सभी हिस्सों में यह लॉकडाउन प्रभावी होगा. सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ न हो इसको लेकर के सभी जिलों को कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.निर्माण कार्यों को मिलेगी छूट

लॉक डाउन में इमरजेंसी सेवा को रखा गया है बाहर. निर्माण क्षेत्रों को भी मिलेगी छूट.मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में आपदा मैनेजमेंट ग्रुप की हुई बैठक में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक पूरे बिहार में लॉकडाउन लगाने का फैसला हुआ है.

पढ़िए पूरी गाइडलाइन:-

क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

बिहार सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन में राशन, सब्जी फल और मेडिकल से जुड़ी हुई सभी संस्था ने और दुकाने खुली रहेंगी.

पैसेंजर गाड़ियां मसलन टेंपो, बस और अन्य गाड़ियों के परिचालन पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी.

इसके अलावा जरूरी सेवाओं के लिए ही प्राइवेट गाड़ियों का संचालन हो सकता है. बाकी सभी ट्रांसपोर्ट सर्विस बाधित रहेगी

मालवाहक वाहन पूर्व की भांति चलेंगे.

सभी बैंक और एटीएम खुले रहेंगे

किसी तरह का समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा.


 राज्य के सभी धार्मिक स्थल यानी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च बंद रहेंगे.


रेल और हवाई सफर को मंजूरी दी गई है

कई पाबंदियां पहले की तरह ही रहेंगी.


लॉकडाउन के चलते जिले के सभी धार्मिक स्थलों को फिर से बंद किया गया है.


लॉकडाउन के दौरान जरूरत के सामान वाली दुकानें एक दिन में दो चरणों में खोलने की इजाजत.


फल सब्ज़ी, मांस-मछली की दुकानें सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक खुलेंगी.


दूसरी पाली में दुकानें शाम 4 से 7 तक ही खुलेंगी.

सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह एवं इस प्रयोजन से भीड़ इकट्ठा करना प्रतिबंधित है. 

सभी धार्मिक स्थान, पूजा स्थल सार्वजनिक कार्य हेतु बंद रहेंगे.

सभी कॉमर्शियल और प्राइवेट संस्थान बंद रहेंगे.


होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य आतिथ्य सेवाएं बंद रहेंगे, सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल , जिम्नेजियम, स्वीमिंगपूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार और आडिटोरियम बंद रहेंगे.



सिनेमा हॉल शॉपिंग मॉल स्कूल कालेज आदि अभी भी बंद रहेंगे. स्कूल, कॉलेज, शिक्षा, प्रशिक्षण कोचिंग संस्थान इत्यादि बंद रहेंगे.



हॉस्पिटल, बैंक, बीमा ऑफिस और एटीएम को इस से बाहर रखा गया है. ये सवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी.



अभी अभी बिहार में हुआ कोरोना का महाविस्फोट एक साथ 1432 नए मरीज मिले , राज्य में आंकड़ा पहुंचा 18853 GS NEWS



 बिहार में कोरोना का महाविस्फोट देखा जा रहा है प्रत्येक जिला इसकी चपेट में आ चुका है दिन-व-दिन संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है देखते ही देखते पूरा बिहार इसकी चपेट में आ चुका स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. 


इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1432 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853हो गई है.स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1432 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853हो गई है. विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों से ये नए मामले सामने आये हैं.


देखा जा रहा है कि मरने वाले के आंकड़े में भी वृद्धि कोरोना से अब तक बिहार में अब तक कोरोना से 134 लोगों की मौत हुई है. 


राज्य में 12364 मरीज हुए स्वस्थ

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 12364 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 70.97% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 411 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.




बिहार :- गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव GS NEWS


बिहार में कोरोना पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। इस वायरस के संक्रमण के चपेट में अब राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर सूबे के आलाधिकारी तक आ रहे हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।


मुख्य सचिव के सेल के 5 कर्मी कोरोना संक्रमित

मुख्य सचिव के सेल के पांच कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पुराना सचिवालय में हड़कंप है। तत्काल कार्यालय को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। मंगलवार को कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। पुराना सचिवालय के 33 कर्मियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। इनमें पांच पॉजिटिव आए हैं। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव की भी जांच हुई थी, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


हाईकोर्ट के जजों की होगी कोरोना जांच, लिये गए सैंपल  
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पटना हाईकोर्ट के कई विभागों को सेनेटाइज करने का काम किया जा रहा है। लगातार तीन दिनों तक सेनेटाइज किया जायेगा। वहीं हाईकोर्ट के जजों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गए हैं। साथ ही उनके परिजन और स्टाफ के भी सैम्पल लिये गए हैं। एक जज के आवास पर तैनात स्टाफ के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर जांच को सैम्पल लिये गए हैं। 


इधर, हाईकोर्ट के रजिस्टर जनरल सहित रजिस्टर, कोर्ट ऑफिसर सहित कई कर्मी व सुरक्षाकर्मियों की जांच को सैम्पल लिये गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट से 110 तथा न्यायाधीश के आवास से 46 सैम्पल लिये गए हैं। पटना सिविल सर्जन के निर्देश पर दो जांच दल हाईकोर्ट आया था। एक दल हाईकोर्ट में तो दूसरा न्यायाधीशों के आवास पर पहुंचा था। 


बिहार : पबजी गेम खेलने में छत से गिरा युवक, मौके पर हुई मौत GS NEWS



बिहार के लखीसराय से एक घटना सामने आ रही है  ये चानन थाना क्षेत्र की कुंदर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन की छत से मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के दौरान एक युवक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. कुंदर पंचायत में बने सामुदायिक भवन में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के मो मुरलीशेख का 23 वर्षीय पुत्र मो आशिम शेख यहां मजदूरी करता था. 

वह खाना खाकर छत के ऊपर सोने के लिए चला गया. इसी बीच में मनोरंजन करने के लिए मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था जिसमें वह इतना मशगुल हो गया कि वह खेलते हुए छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
बताया जा रहा है कि कुंदर पंचायत में बने सामुदायिक भवन में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के मो मुरलीशेख का 23 वर्षीय पुत्र मो आशिम शेख यहां मजदूरी करता था. वह खाना खाकर छत के ऊपर सोने के लिए चला गया. इसी बीच वह मोबाइल पर पबजी गेम खेलने लगा और इसमें इतना मशगुल हो गया कि वह खेलते हुए छत से नीचे गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

ब्रेकिंग न्यूज -बिहार में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन - सरकार का फैसला GS NEWS



बिहार में कोरोना संक्रमण का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में मरीज सामने आ रही है इसको देखते हुए बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है आपको बता दें कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 16 से 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉक डाउन का निर्णय लिया गया
बिहार में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण को लेकर सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. क्योंकि कि पिछले कुछ दिनों के रिकार्ड में देखा जाये तो भारी संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए हैं. 

सीएम आवास से लेकर डिप्टी सीएम के आवास तक कोरोना ने दस्तक दे दिया है. इतना ही नहीं बीजेपी के 75 नेता और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गए हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए फिर से लॉकडाउन किया गया है.

सोमवार, 13 जुलाई 2020

बीजेपी पार्टी ऑफिस में 100 लोगों का लिया गया था सैंपल जिसमें पार्टी के 75 नेता कोरोना संक्रमित GS NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटी बीजेपी को कोरोना ने झटका दिया है। बिहार बीजेपी के 75नेता कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. कल बीजेपी ऑफिस के 100 नेताओं का सैंपल लिया गया था. 


बढ़ी सरकार की परेशानियां 
बिहार बीजेपी में हुए इस कोरोना विस्फोट से पहले सोमवार को 100 नेताओं का सैम्पल लिया गया था. जिसमें से 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बिहार में नेताओं की इतनी बड़ी तादाद में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लोग काफी डरे हुए हैं. कई सरकारी विभाग के लोग भी इस बीमारी की चपेट में हैं. जिससे तमाम राजनीतिक और गैरराजनीतिक विभागों की परेशानियां बढ़ गई हैं.
बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटी है। पार्टी ऑफिस में इसके लिए लगातार बैठकें हो रही थी। वर्चुअल रैली को लेकर भी बैठकें हो रही थी। संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा और राजेश वर्मा समेत कई नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित नेताओं के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
संक्रमित लोगों को होम क्वारैंटाइन में रहने को कहा: प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि एक व्यक्ति चार दिन पहले हमलोगों के यहां आए थे। बाद में जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद हमलोगों ने पार्टी ऑफिस के सभी लोगों का टेस्ट कराया था। इसमें नेताओं के साथ कॉल सेंटर में काम करने वाले लोग भी शामिल थे।
इनमें सर्दी, खांसी जैसे कोई लक्षण नहीं थे। हमने सभी को होम क्वारैंटाइन में रहने को कहा है। अभी रैपिड टेस्ट का रिपोर्ट आया है। आरटीपीसीआर टेस्ट का रिपोर्ट नहीं आया है। हमलोग इसका इंतजार कर रहे हैं।

कल किसी भी वक्त जारी हो सकता है सीबीएसई के दसवीं का रिजल्ट GS NEWS


सीबीएसई दसवीं का र‍िजल्‍ट कल जारी होने  की संभावना है बिहार में छात्र परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी रिजल्ट को लेकर उत्साहित हैं। सोमवार को सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार पटना जोन का परिणाम बेहतर नहीं रहा है। 

इस बार की 12वीं की परीक्षा में बेटियों ने अपना परचम लहराया है। इसबार प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूल आगे निकल गए हैं। अब कल देखना है कि 10वीं का परिणाम कैसा रहता है। इस बार 10वीं के रिजल्ट में पटना जोन का रिजल्ट कैसा रहता है, इसपर सबकी नजर है।

कल दोपहर 12 बजे के बाद जारी हो सकता है रिजल्ट
 दोपहर 12 बजे तक 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं. सीबीएसई रिजल्ट को लेकर पूरी तैयारी कर ली है.
छात्रों के दिमाग में अभी उथल-पुथल मची हुई होगी कि परीक्षा का पर‍िणाम कैसा होगा, । आपको बता दें क‍ि बोर्ड परीक्षा में आपके प्रदर्शन आपके कर‍ियर को तय नहीं करता। इसीलिए परीक्षा परिणाम को लेकर चिन्तित ना हों।सीबीएसई आज रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा, छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट  cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस बार सीबीएसई 10वीं कक्षा के रिजल्ट नई मार्किंग सिस्टम के आधार पर जारी कर सकता है। छात्र cbseresults.nic.in पर नजर बनाये रखें।

बिहार में कोरोना का कहर जारी, एम्स में भर्ती एक डॉक्टर की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप GS NEWS


बिहार में कोरोना मरीज की तादात काफी तेजी से बढ़ रही है प्रत्येक दिन सैकड़ों की तादात में मरीज की संख्या सामने आ रही है देखते ही देखते पूरे जिला इसके चपेट में आ चुका है आपको बता दें कि मरने वाले के आंकड़े में भी वृद्धि देखा जा रहा है इन सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सक एनके सिंह की मौत हुई है. बता दें कि एनके सिंह का भी इलाज पटना एम्स में चल रहा था.की कोरोना से मौत हो गई है. पटना एम्स में इलाज के दौरान पीएमसीएच के डॉक्टर की मौत हो गई है.बिहार में यह डॉक्टर की दूसरी मौत हैं। 

राजधानी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. लगातार दिन व दिन हजार से ज्यादा रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है 
बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के ईएनटी विभाग के  एक डॉक्टर कुछ दिन पहले ही कोरोना से संक्रमित हो गए थे. जिसके बाद उन्हें आइशोलेट कर दिया गया था. जहां उनकी हालत बिगड़ गई थी. जिसे देखते हुए पटना एम्स रेफर किया गया था और वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा था और उनकी मौत हो गई. जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
 बता दें कि बिहार में यह दूसरी घटना है जब किसी डॉक्टर की मौत कोरोना से हुई हो. इस से पहले पटना एम्स में इलाज के दौरान डॉक्टर अश्विनी कुमार की मौत हो गई थी. डॉ अश्विनी कुमार गया जिले में पोस्टेड थे.
डॉक्टर वकील समेत नौ संक्रमितों की मौत 
सोमवार को एम्स में भर्ती गया के एक डॉक्टर और भोजपुर के एक वकील समेत नौ लोगों की मौत हुई. इसके अलावा नालंदा, मुंगेर, बेगूसराय, कैमूर और गया में एक-एक और भागलपुर में दो की मौत हुई है. राज्य में पहली बार किसी डॉक्टर की मौत इस बीमारी की वजह से हुई है. महामारी की चपेट में आने से 134 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इनमें से 99 प्रतिशत लोग किसी ना किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.