कुल पाठक

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

भागलपुर में डिप्टी मेयर के पिता और आभूषण व्यवसायी हरिओम वर्मा से 50 लाख की मांगी रंगदारी GS NEWS

भागलपुर के आभूषण व्यवसायी और डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के पिता हरिओम वर्मा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आभूषण व्यवसायी हरिओम वर्मा के नंबर पर मोबाइल नंबर (7808116378) से मैसेज कर किसी शख्स ने  मंगलवार दोपहर 1.20 बजे भेजे गये मैसेज में रंगदारी नहीं देने पर दुकान सहित उड़ा देने की धमकी भी दी है। 

मैसेज पढ़ने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी एसपी को दी। इसके बाद उन्होंने जोगसर ओपी में इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भागलपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कटाव तेज, स्कूल भवन कोसी में विलीन GS NEWS



भागलपुर में गंगा और कोसी का जलस्तर अब तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण शहर के कई मोहल्ले के समीप पानी पहुंच गया है वहीं एक दिन पहले ही bihpur के मध्य विद्यालय, गोविंदपुर कोसी नदी में विलीन हो गया। 

बूढ़ानाथ घाट का पानी का फैलाव मसानी काली के पास हो गया है। दीपनगर घाट का पानी ईंट भट्ठा के पास, आदमपुर घाट का पानी बैंक कॉलोनी के समीप पहुंचने से लोगों को मन में भय समा गया है। मानिक सरकार के पास गंगा का पानी कई अपार्टमेंट के नजदीक पहुंच चुका है। दूसरी ओर बरारी पुल घाट के पास पानी तेजी से बढ़ रहा है। पुल घाट समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह कुशवाहा ने बताया कि एक सप्ताह पहले आठ सीढ़ी दूर पानी था और मात्र चार सीढ़ी में बचा है।

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में बढ़ेगी मुसीबत, अधिकांश बेड भरा GS NEWS


जिलें में कोरोना संक्रमित मरीजों की अब परेशानी बढ़ती जा रही है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड व आईसीयू भी कोरोना संक्रमित मरीजों से भर चुका है। ऐसी स्थिति में अब यहां मरीजों को कहां रखा जाए यह समस्या उत्पन्न हो गयी है। इसके साथ ही कई चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। इस कारण यहां की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई मरीजों को मंगलवार को बिना सैंपल लिये लौटा गया दिया। इसके साथ यहां जूनियर व सीनियर चिकित्सकों में भी ड्यूटी को लेकर विवाद बढ़ रहा है। जूनियर डॉक्टर चाहते हैं कि कोरोना वार्ड में सीनियर चिकित्सकों की भी सेवा ली जाए। अधीक्षक डॉ. अशोक भगत ड्यूटी चार्ट पर मंगलवार को कोई आदेश निकालते लेकिन वो भी कोरोना संक्रमित पाये गये। जिसके कारण ड्यूटी चार्ट भी नहीं बन पायी।इधर नोडल पदाधिकारी डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड व आईसीयू में अधिकांश बेड भर चुके हैं। आइसोलेशन वार्ड में 74 बेड हैं जिनमें कुछ महिलाओं का बेड छोड़कर सभी में मरीज हैं। आईसीयू के 36 बेड पर अभी कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। दूसरी ओर कोविड सेंटर में 159 मरीज भर्ती है। जिनमें मंगलवार को 14 मरीज भर्ती हुए।

नवगछिया:- रामकुमार बने प्रदेश सचिव और सुभाष वर्मा बने प्रदेश प्रवक्ता GS NEWS

नवगछिया - संपूर्ण वैश्य समाज के प्रदेश  अध्यक्ष वैश्य पुत्र रवि रंजन ने प्रदेश कमिटी के निर्णय पर नवगछिया के  सावित्री पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर सह समाजसेवी राम कुमार साहु को प्रदेश सचिव एवं प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी सह समाजसेवी सुभाष चन्द्र वर्मा सोनी  को सम्पूर्ण वैश्य समाज के बिहार प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया. मनोनयन पत्र मिलते ही राम कुमार साहु एवं सुभाष चन्द्र वर्मा सोनी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन बखूबी से करने का प्रयास करूंगा. इन दोनों के मनोनयन पर प्रदेश महामंत्री सह विहिप के अध्यक्ष  प्रवीण भगत,उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती , संरक्षक सुरेश भगत, सम्पूर्ण वैश्य समाज नवगछिया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, युवा अध्यक्ष हिमांशु भगत , खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव, सचिव घनश्याम प्रसाद,  प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डाॅ संदीप गुप्ता, बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह, शिव पंसारी, विजेन्द्र शर्मा   कौशल जयसवाल, दिपक भगत, अशोक गुप्ता , मुकेश गुप्ता, धर्मेन्द्र साह, विशाल गुप्ता, विवेकानंद साह , गायक मिथुन महुआ मदेशिया समेत अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की.

इस्माइलपुर में बाढ पूर्व तैयारी पूरी,10 नाव के साथ 7 राहत शिविर चलाने की तैयारी GS NEWS


 गोपालपुर - इस्माइलपुर अंचल द्वारा बाढ पूर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है.मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर में बाढ के दौरान पाँच सामुदायिक किचन व सात राहत शिविर संचालित किये जायेंगे .प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है.जहाँ तीन पालियों में 24 घंटे कर्मियों को तैनात किया जायेगा.सीडीपीओ व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है .साथ ही दस नावों की व्यवस्था बाढ के दौरान आवागमन के लिया किया गया है.दस गोताखोरों को भी विभिन्न पंचायतों में प्रतिनियुक्त करने की जानकारी दी गई है.पशुओं के लिये पशु राहत शिविर भी संचालित किये जायेंगे .जहाँ पशुओं व पशु पालकों के खाने -पीने व रहने की व्यवस्था की जायेगी. अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि गंगा नदी के एकदम किनारे नीची जमीन पर इस्माइलपुर के अवस्थित होने के कारण यह पूरी तरह से बाढ प्रभावित क्षेत्र है.तटबंधों पर बाढ पीडितों के लिये हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाया जायेगा.

नवगछिया:- शहर में खुलेआम घूमने लगे हैं कोरोना पॉजीटिव GS NEWS






नवगछिया शहर में कोरोना पॉजीटिव खुलेआम घूमने लगे हैं. ऐसी स्थिति में नियंत्रण करने वाला कोई नहीं है. आमलोग संक्रमित लोगों से खुल कर बात चीत कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता भी नहीं है उक्त व्यक्ति कोरोना पोजटिव है. एक स्वास्थ्य कर्मी ने अपना नाम न छापने के शर्त पर बताया कि वे सब्जी खरीदने बाजार गए थे लौटने के क्रम में देखा कि दो दिन पहले कोरोना पोजटिव हुआ व्यक्ति खुले आम फलों की खरीददारी कर रहा है. वह विटामिन सी लेने एक दवाई दुकान में भी गया. इधर मुमताज मुहल्ले में भी एक ही परिवार के करीब 10 लोग संक्रमित होने के छः दिन बाद न तो अस्पताल गए और न ही बांड भरा. जब मुमताज मुहल्ले के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि फिरोज आलम को यह जानकारी मिली तो उन्होंने स्वयस्थ्य विभाग से संक्रमित लोगों के नाम और पहचान की मांग की. जब फिरोज के पास नाम आया तो उन्होंने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि घर के सभी सदस्य फरार हो गए हैं और एक सदस्य जो संक्रमित है वह रोज सुबह शाम घर आता है और खुले आम घूमता है. 

कहां कहां घूम रहे हैं संक्रमित सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि नवगछिया के मुमताज मुहल्ला, शहीद टोला, भगत पट्टी, मख्खातकिया मकंदपुर चौक के आसपास के क्षेत्र में कोरोना पॉजीटिव मरीज खुले आम घूम रहे हैं. अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि सभी 40 वर्ष से कम उम्र के हैं और कोरोना के प्रारंभिक लक्षण भी ऐसे लीगों में नहीं है. ऐसी स्थिति में कोरोना से अब तक बचे लोगों के लिये सतर्कता ही एक उपाय है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक एके सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अस्पताल नहीं जाने वाले रोगीयों की सूची स्थानीय पदाधिकारियों को लिखित रूप से दे चुके हैं. अस्पताल काम जांच करना, रिपोर्ट देना और इलाज की व्यवस्था करना है जो बखूबी किया जा रहा है.

नवगछिया में 15 लोग कोरोना पॉजीटिव, कोविड सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू GS NEWS




 नवगछिया में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.  मंगलवार को 15 नए लोग कोरोना से संक्रमित पाये गए है. जिनमें नवगछिया मुख्य बाजार के आठ लोग, नया टोला के चार लोग, शहीद टोला के दो लोग और नगरह के एक व्यक्ति शामिल हैं. सबों को कोरोना केयर सेंटर भागलपुर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. अनुमंडल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर पर ही कोरंटीन रहना चाह रहे हैं. ऐसे लोगों से बांड भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.



नवगछिया स्टेशन पहुँच रही हैं दिल्ली और महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनें GS NEWS



नवगछिया स्टेशन पर लॉक डाउन के बाद दो ट्रेनें नियमित रूप से पहुंच रही है. इनमें महाराष्ट्र के लिये सप्ताह में दो दिन दादर गुवाहाटी एक्प्रेस है. जबकि दिल्ली के लिये महानंदा एक्सप्रेस नियमित है. रेलकर्मियों ने बताया कि ट्रेन आने से पूर्व ही खास सावधानी बरती जा रही है. सभी यात्रियों की पहचान और उसकी स्क्रीनिंग की जा रही है फिर उन्हें यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है.

नवगछिया के तीनों थाने का संचालन पूर्ववत GS NEWS



 नवगछिया:- आदर्श थाना, महिला थाना और अनुसूचित जाति जनजाति थाने को अब पूर्ववत संचालित किया जा रहा है. मालूम हो कि तीनों थाने में एक साथ बड़ी संख्या में कोरोना पोजटिव मामले सामने आने के बाद तीनों थाना को  नवगछिया पुलिस लाइन में शिप्ट कर दिया गया था. वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर एक बार फिर से तीनों थानों को अपने अपने निर्धारित भवनों में संचालित किया जाने लगा है. नवगछिया आदर्श थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में हरिशंकर कश्यप कमान संभाले हुए हैं. उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति में भी वे लोग एक तरफ अपराधियों से मुकाबला कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कोरोना से भी लड़ रहे हैं.

नारायणपुर में सैनिटाइजर का छिड़काव GS NEWS





 नारायणपुर - प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या दो के नारायणपुर गॉव में समीर यादव का 13 जुलाई को गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गया था. इसकी मौत के बाद पीएससी नारायणपुर से मृतक समरा यादव का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया है.सावधानी के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सुमित यादव, पंकज यादव सहित अन्य ने मिलकर वार्ड संख्या दो में मृतक के घर के आसपास  सैनिटाइजर का छिड़काव किया.




नारायणपुर:- मारपीट मे आरोपी गिरफ्तार GS NEWS




 नारायणपुर -भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गॉव में मंगलवार को आपसी विवाद में मारपीट को लेकर प्राथमिकी के बाद  रायपुर निवासी जख्मी कुमोद शर्मा को इलाज कराकर प्राथमिकी के लिए आवेदन देने पहुंचे कांड के अभियुक्त को कांड के अनुसंधान कर्ता अनिल रविदास ने हिरासत में लेकर पीएचसी नारायणपुर में इलाज करवा रहे हैं.आश्य् की जानकारी देते हुए भवानीपुर ओपी के प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बाताया कि मारपीट के आरोपी गिरफ्तार कुमोद शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. गिरफ्तार जख्मी कुमोद के आवेदन देने पर भवानीपुर ओपी में भाई विनोद शर्मा एवं भाभी काजल देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.कांड के अनुसंधान कर्ता अनिल रविदास मामले में छानबीन कर रहे है.

नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद बांधों पर बढ़ने लगा दबाव GS NEWS



 

गंगा एवं कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि से तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है. कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद कोसी नदी का पानी दियरा इलाके में फैलने लगा है. गंगा नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि से इस्माईलपुर बसे बिंदटोली के बीच   बने स्परों पर भी दबाव बढ़ने लगा है. जल स्तर में हो रही वृद्धि से लोगों में संभावित बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान 31.60 मीटर से एक मीटर 30.61 मीटर पर बह रही है. नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी है. नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के बाद परबत्ता धार में ग्रामीणों के सहयोग से बनाए गए बांध पर भी पानी का दबाव बना हुआ है.  इधर कोसी नदी के जल स्तर में एक तरफ जहां वृद्धि जारी है तो दूसरी ओर नदी का कटाव भी आरंभ हो गया है. जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही नदी कदवा बोड़वा टोला के पास एवं रामनगर बिंदटोली के पास नदी का कटाव जारी है. नदी के कटाव शुरू होने के बाद तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जल संसाधन विभाग को सूचना देने के बाद भी कटाव निरोधी कार्य आरंभ नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कटाव निरोधी कार्य आरंभ नहीं हुआ तो हम लोगों का घर भी कटकर नदी में बह जाएगा. स्थानीय लोगों ने जल संसाधन विभाग के अभियंता से कटाव स्थल पर तत्काल कटाव निरोधी कार्य करवाए जाने की मांग की है.

गोपालपुर मे राशन कार्ड वितरण कार्य जारी GS NEWS







 गोपालपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रतिनियिक्त शिक्षकों के द्वारा राशन कार्ड का वितपण किया जा रहा है.यह जानकारी देते हुए बीडीओ प्रियंका ने बताया कि तीन हजार से अधिक राशन कार्ड का वितरण फिलहाल करवाया जा रहा है.