कुल पाठक
सोमवार, 20 जुलाई 2020
अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 1076 नए मामले ,राज्य में आंकड़ा पहुंचा 27455 GS NEWS
तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना,लोगों को हफ्तों रिपोर्ट नहीं मिल रही, मुख्यमंत्री की कैसे आ गई? GS NEWS
रविवार, 19 जुलाई 2020
बिहार के 11 जिलों में 48 घंटे तक भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट GS NEWS
केंद्रीय टीम के बिहार दौरे का दूसरा दिन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ होगी बैठक GS NEWS
सोमवार को उनका राज्य के अधिकारियाें और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ बैठक का कार्यक्रम है. सोमवार की शाम की टीम वापस दिल्ली लौट जाएगी और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगी. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में दो दिन के बिहार दौर पर आई है. केंद्रीय टीम ने बिहार सरकार को सुझाव कई दिए. ट्रैकिंग-टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की सही व्यवस्था से ही कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है. तेजी से प्रदेश में पांव पसारती इस महमारी पर नियंत्रण के लिए सरकार को अपनी पुरानी रणनीति को बदलना होगा, तभी इस पर जीत संभव है. केंद्रीय टीम ने कम और धीमी जांच को लेकर सवाल भी उठाए. लव अग्रवाल के साथ नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह और एम्स दिल्ली के मेडिसिन विभाग के एसो. प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल थे.
केंद्रीय टीम ने रविवार को पटना पहुंचने के बाद करीब दो बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वाथ्य मुख्यालय में बैठक कर कोरोना संकमण की ताजा स्थिति और जांच पर सरकार से बात की. बैठक के बाद राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि केंद्रीय टीम को जानकारी दी गई कि बिहार में लगातार कोरोना की जांच बढ़ाई गई है. बिहार में हाल के दिनों में 10 हजार से ज्यादा जांच की व्यवस्था की गई है. अब एक बार फिर सरकार ने अपनी कोरोना जांच की रणनीति में बदलाव का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि सरकार अब ऑन डिमांड कोरोना की जांच करेगी.
डिमांड पर पर जांच होगी'
मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्रीय टीम को बताया गया है कि सवाल 10 हजार और 25 हजार का नहीं है. संक्रमण की पुख्ता जानकारी के लिए प्रत्येक डिमांड पर जांच होगी. डिमांड 10 हजार की तो 10 हजार जांच और 25 हजार तक की डिमांड तो 25 हजार जांच होगी. इसके लिए सरकार आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी कर रही है. हर जगह सैंपल देने के लिए सेंटर खोले जा रहे हैं. केवल पटना में 25 सेंटर क्रियान्वित किए गए हैं. संक्रमितों के अस्पताल में इलाज और आइसोलेान से जुड़े एक सवाल पर मुख्य सचिव ने केंद्रीय टीम को जानकारी दी कि शुरुआती दौर में काेरोना मरीजों के लिए तीन डेडिकेटेड अस्पताल बनाए गए थे. आज सभी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड मरीजों के लिए सुरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा दो दिन के अंदर एम्स पटना में भी दो सौ बेड और बढ़ा दिए जाएंगे.
ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की जरूरत
केंद्रीय टीम का सुझाव था कि राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए. इस पर मुख्य सचिव ने कहा हालांकि पूर्व की अपेक्षाकृत अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई गई है. बावजूद यदि केंद्र सरकार बिहार को अधिक संख्या में ऑक्सीजन कांस्टीट्रेटर की आपूर्ति करे, तो अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की संख्या और बढ़ाई जा सकती है. इस पर केंद्र ने राज्य को और ऑक्सीजन कांस्टीट्रेटर की आपूर्ति का आश्वासन दिया. बैठक में केंद्रीय टीम के अधिकारियों के साथ ही मुख्य सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत, सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य समित के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के अलावा दूसरे स्वास्थ्य के पदाधिकारी मौजूद रहे.
अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 1412 नए मामले ,राज्य में आंकड़ा पहुंचा 26379 GS NEWS
बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में पूरा बिहार आ चुका है बिहार में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है प्रत्येक दिन सैकड़ों की तादात में मरीज की संख्या सामने आ रही है देखते ही देखते पूरा जिला इसकी चपेट में आ चुका है स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1412 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26379 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1412 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26379 हो गई है. ये मामले बिहार के कई जिलों से सामने आये हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में हालत बिगड़ते नजर आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 1412 नए मामलों के साथ बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 26379 पहुंच गया है. इसमें 15536 लोग ठीक हो चुके हैं. मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 7 और लोगों की मौत हुई है. जिसके कारण मरने वालों का आंकड़ा अब 208 हो गया है.
18 जुलाई को मिले 638 नए मामले -
17 जुलाई और इससे पहले मिले 774 नए मामले :-
बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के हालातों का जायजा लेने 3 सदस्यीय केंद्रीय टीम पहुंची पटना GS NEWS
बिहार विधानसभा चुनाव:- चुनावी समर में उतरे JDU ने लॉन्च किया पोस्टर , इस बार गूंजेगा 'हां मैं नीतीश कुमार हूं' का नारा GS NEWS
विपक्ष पर जमकर बोला हमला
नीरज कुमार ने इसी बहाने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया. नीरज ने कहा कि भ्रष्टाचार के राजकुमार तेजस्वी यादव और होटवार जेल में कैद उनके पिता कैदी नंबर 3351 का राजनीतिक कुसंस्कार रहा है आपदा काल में माखौल उड़ाने का. लालू यादव ही हैं जो बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा का मजाक उड़ाते थे और प्रभावित लोगों से कहते थे कि मछली मारो. इनका कुसंस्कार ही रहा है आपदा पीड़ितों की राहत राशि को डकारने का. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार संवेदनशील है. हम हर संभव प्रक्रिया अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण है, पर तेजस्वी यादव को दिखेगा नहीं कारण कि वो दागी हैं, दफा 420 के आरोपित हैं. स्वाभाविक है कि ऐसे लोगों को दिखाई कम पड़ता ही है.