कुल पाठक

सोमवार, 27 जुलाई 2020

चीन से तनाव के बीच फ्रांस से भारत के लिए 5 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप भारत रवाना GS NEWS

चीन से तनातनी के बीच भारत के लिए फ्रांस से 5 राफेल विमान उड़ निकले हैं। ये 29 जुलाई को हरियाणा के अंबाला में भारतीय एयर फोर्स का हिस्सा बनेंगे। फ्रांस से उड़े इन लड़ाकू विमानों में भारत पहुंचने से पहले यूएई में ईंधन भरा जाएगा। फ्रांस में भारत के दूतावास ने तस्वीरें साझा करते हुए बताया नए राफेल भारतीय बेड़े में शामिल होने के लिए फ्रांस से उड़ रहे हैं।
फ्रांस से खरीदे गए बेहद आधुनिक और शक्तिशाली 36 राफेल विमानों की यह पहली खेप है। विमान बुधवार को भारत पहुंचेंगे। इंडियन एयरफोर्स के 12 पायलट और इंजीनियर्स को ट्रेनिंग दी गई है। उड़ान भरने से पहले फ्रांस में भारत के राजदूत ने पायलटों से मुलाकात की।  
पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ जारी सीमा गतिरोध के बीच राफेल जेट जंगी विमानों की पहली खेप को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही वायुसेना उनमें 60 किलोमीटर तक मारक क्षमता की हवा से जमीन पर मार करने वाली नई पीढ़ी की मिसाइलें लगाने पर भी विचार कर रही है। यह विमान विभिन्न प्रकार के शक्तिशाली हथियारों को ले जाने में सक्षम है।  
भारत सरकार ने 2016 में फ्रांस से 36 लड़ाकू राफेल विमानों का सौदा 60,000 करोड़ रुपए में किया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहला राफेल विमान फ्रांस के एक एयरबेस पर पिछले साल 8 अक्तूबर को प्राप्त किया था। अब जो पांच विमान भारत आ रहे हैं ये मई में ही आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी को लेकर कुछ देरी हुई। 
36 लड़ाकू विमानों में से 18 विमान फरवरी 2021 तक सौंप दिए जाएंगे, जबकि शेष विमान अप्रैल-मई 2022 तक सौंपे जाने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह ने पिछले साल फ्रांस में कहा था, ''मुझे बताया गया है कि फ्रेंच 'शब्द राफेल का अर्थ 'आंधी है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि विमान अपने नाम को सार्थक करेगा।''

सरकार ने चीन पर फिर किया 'डिजिटल स्ट्राइक', 47 और चीनी ऐप को किया भारत में बैन GS NEWS

नरेंद्र मोदी सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 47 और चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। पिछले महीने 59 चाइनीज को भारत में बैन कर दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही इसकी सूचि जारी की जाएगी।
 इसके अलावा करीब 250 चीनी ऐप्स की एक सूचि बनाई जा रही है, जिनकी जांच की जानी है। इनपर यूजर की गोपनीयता को भंग करने का आरोप है।
आपको बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 59 चाइनीज चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया गया था। इसमें टिकटॉक, शेयर इट, यूसी ब्राउजर, हेलो, विगो, जैसे ऐप शामिल हैं। 
आईटी मंत्रालय ने कहा था कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये ऐप ''उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते हैं।

रविवार, 26 जुलाई 2020

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश की आशंका GS NEWS

बिहार में भारी बारिश की आशंका उत्तर बिहार के कई हिस्सा में भारी बारिश 27 से 29 जलाई तक उत्तर बिहार में भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने 17 जिले के डीएम को अलर्ट रहने को कहा है. आपदा प्रबंधन के अपर सचिव एम रामचंद्रु डू ने इन डीएम को पत्र लिख कर कहा है कि 27 से 29 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश की आशंका है. इससे निबटने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये.
विभाग ने जिन जिलों को अलर्ट रहने के लिए कहा है, उनमें किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर व खगड़िया शामिल हैं. 
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी स्पेशल एडवाइजरी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जाये. अधिक बारिश होने पर संभावित बाढ़ से निबटने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये. 
अलर्ट की कॉपी एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के अलावा पूर्णिया, कोसी, दरभंगा, सारण और मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त को भी भेजी गयी है.

30 जुलाई को हम की वर्चुअल रैली, जीतन राम मांझी करेंगे संबोधित GS NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है. वहीं, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी वर्चुअल माध्यम से लगातार अपने जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं. इसी कड़ी में आगामी 30 जुलाई को मांझी वर्चुअल रैली करेंगे.
हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग जब चाहे बिहार में चुनाव करवा ले. हमारी पार्टी चुनाव को लेकर तैयार है. साथ ही उन्होंने कहा कि मांझी की इस वर्चुअल रैली में पूरे बिहार से लोग डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे. 
इस रैली के जरिए जीतन राम मांझी प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं के बीच मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी, प्रोजेक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से अपनी बात पहुंचाएंगे.
कई नेता करेंगे रैली को संबोधित
इसके साथ ही  हम के नेता ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाली वर्चुअल रैली की तैयारी पूरे जोर-शोर से की जा रही है. इस रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के अलावे पार्टी के प्रधान महासचिव एमएलसी डॉ. संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री अनिल कुमार, पूर्व एमएलसी उपेंद्र प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष भागवत लाल के साथ कई नेता संबोधित करेंगे.

सीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश, कोरोना इलाज से संबंधित शिकायतें जल्द दूर करें GS NEWS



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के संबंध में जो शिकायतें मिल रही हैं, उन्हें जल्द दूर करें, ताकि लोगों की किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमितों की जांच की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। 


मुख्यमंत्री ने कोरोना की वर्तमान स्थिति और बाढ़ से संबंधित जानकारी पदाधिकारियों से ली और उन्हें कई निर्देश दिए। कहा कि अब सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमण की एंटीजन जांच शुरू हो गई है। इसलिए डिमांड बेस्ड जांच सुनिश्चित हो। इसके लिए किट्स अथवा जिन चीजों भी आवश्यकता है, उसे पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखा जाए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को निर्धारित मानक के अनुरूप हर सहायता देने का भी निर्देश दिया। 


पटना में 15 दिन में 500 बेड का कोरोना अस्पताल बनेगा 

पटना में 15 दिनों के भीतर 500 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। इसको  लेकर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक उच्चस्तरीय टीम ने वेटनरी कॉलेज परिसर व बिहटा का निरीक्षण किया। वैश्विक महामारी में सरकार के दावे फेल नजर आ रहे हैं बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पीएमसीएच में वेट बढ़ाने का निर्देश दिया परंतु अभी तक पूरा नहीं हो पाया है ! 


स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के 48 घंटे बाद भी शुरू नहीं हुआ PMCH में वेंटीलेटर GS NEWS

बिहार में वैश्विक महामारी का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इतना ही नहीं बिहार में  सुचारू रूप से इलाज  भी नहीं हो पा रहा, पीएमसीएच अस्पताल राज्य में काफी प्रतिष्ठित हॉस्पिटल है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बाद सरकार ने यहां 100 बेड का कोविड-19 केयर सेंटर शुरू करने का निर्देश दिया. इसके बाद अस्पताल में 100 बेड का कोविड-19 केयर सेंटर तो शुरू हो गया, लेकिन 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी यहां वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं हो सकी.
25 वेंटीलेटर भेजे गए पीएमसीएच
सरकार की तरफ से पीएमसीएच के कोविड-19 वार्ड के लिए विशेष रुप से 25 वेंटीलेटर भेजे गए हैं, लेकिन अब तक कोविड-19 केयर सेंटर में एक भी वेंटिलेटर सुचारू रूप से कार्यरत नहीं हो पाया है. इस वार्ड की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अस्पताल का निरीक्षण किया था.
कोविड-19 वार्ड में वेंटिलेटर चालू नहीं
निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर 25 वेंटिलेटर में से कम से कम चार वेंटीलेटर सुचारु रुप से चालू कर दिए जाएं. ताकि सीरियस कंडीशन वाले मरीजों को इलाज में असुविधा ना हो. लेकिन मंत्री के निर्देश के 48 घंटे बीत चुके हैं और कोविड-19 वार्ड में एक भी वेंटिलेटर चालू नहीं हो पाया है.
अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोविड-19 वार्ड में पिछले 5 दिनों से वेंटीलेटर इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया में है. अस्पताल प्रबंधन इसे जल्द शुरू करने का दावा कर रहा है. लेकिन हकीकत में वेंटिलेटर पीएमसीएच में हाथी दांत बनता नजर आ रहा है.
केयर सेंटर में 46 मरीज एडमिट
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम 5:00 बजे तक पीएमसीएच के राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक में कोरोना पेशेंट के लिए डेडीकेटेड कोविड-19 केयर सेंटर में 46 मरीज एडमिट हैं. लेकिन कोविड-19 केयर सेंटर के सभी बेड पर भी अभी ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है. अभी भी कई बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाने की प्रक्रिया जारी है.
नहीं हो रहा सुचारू रुप से इलाज
अब ऐसा ही हालत रहा तो कुछ दिन दिनों में बिहार में कोरोना से मरने वाले का आंकड़ा सबसे अधिक हो जाएगा और अब ऐसे में यह कोविड-19 केयर सेंटर कोरोना पेशेंट का इलाज कैसे कर पाएगा. बता दें कि मंत्री के निर्देश के बाद आनन-फानन में पीएमसीएच में कोविड-19 केयर सेंटर शुरू तो कर दिया गया. लेकिन अभी भी यहां कोरोना के इलाज में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आया है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर हमला किया, पूछे 3 सवाल GS NEWS

बिहार में कोरोना संक्रमण के प्रसार से बिगड़ती स्थिति को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला। कोरोना संक्रमण पर एक के बाद लगातार तीन ट्वीट कर तेजस्वी ने नीतीश को आंकड़े दिखाते हुए उनसे तीन सवाल भी पूछा है।
 तेजस्वी ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि बिहार जैसे घनी आबादी वाले राज्य में अभी तक मात्र 0.35% लोगों की ही जांच हुई है। प्रति 10 लाख पर मात्र 3508 लोगों की जाँच हो रही है जो देश में सबसे कम है। तेजस्वी ने कहा कि बीते 140 दिनों में प्रतिदिन जाँच का औसत सिर्फ़ 3158 है। विगत 2 हफ़्तों से Antigen Tests को छोड़ दें तो आज भी बमुश्किल 3000 जाँच हो रही है।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जुलाई महीने में कोरोना Positivity rate 12.54% है जो देश में सबसे ज्यादा है। वहीं कोरोना से सिर्फ जुलाई महीने में अभी तक 25 दिनों में 159 लोगों की मौत हुई है। मतलब प्रतिदिन 6 लोगों की मौत हो रही। जो बिना जाँच और इलाज के मर रहे है उनकी गिनती ही नहीं है। सरकार को अब तो गंभीर होना चाहिए।

लगातार दो ट्वीट में आंकड़े रखने के बाद तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश से तीन सवाल कर जवाब मांगे ये हैं उनके सवाल-
RT-PCR Tests की क्षमता क्यों नहीं बढ़ाई जा रही?

4 महीनों में कई छोटे राज्यों ने काबिले तारीफ़ काम करते हुए अस्पतालों का क्षमतावर्धन किया। आपने एक भी नया अस्पताल क्यों नहीं बनाया?

15 साल बाद भी अस्पतालों में रुई और सुई के अलावा कोई और उपकरण क्यों नहीं है?

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 2605 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 38919 GS NEWS


बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति दिन प्रतिदिन बेकाबू होते जा रही है। प्रत्येक दिन सैकड़ों की तादात में मरीज की संख्या सामने आ रही है स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2605 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38919 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग के जारी लिस्ट के अनुसार हर रोज की तरह पटना में आज फिर 620 कोरोना के मरीज मिले हैं.  यहां पर लॉकडाउन लगाने का कोई असर नहीं पढ़ा है.तेजी के संक्रमण बढ़ता जा रहा है.   


सारण कोरोना का कोहराम जारी है. आज फिर 102 कोरोना के मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 64 कोरोना के मरीज मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 123 कोरोना के मरीज मिले हैं. कटिहार में 24 ,नवादा में 60, रोहतास में 94 कोरोना के मरीज मिले है. आज के लिस्ट के अनुसार कई जिलों में आज मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

25 जुलाई को अब तक 1294 नए मामले सामने आए हैं


24 जुलाई और उससे पहले के 1311 मामले प्रणाली में बताए गए हैं



भागलपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डाक विभाग की ओर से स्टांप डिजाइन प्रतियोगिता GS NEWS

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डाक विभाग की ओर से स्टांप डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता का थीम भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, सांस्कृतिक पर आधारित है. प्रतिभागियों को इसी विषय पर डिजाइन करना होगा. साथ ही डिजाइन यूनिक होना चाहिए और कहीं से भी कॉपी नहीं होनी चाहिए.
इस प्रतियोगिता में भारत के कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकते हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 27 जुलाई है. भागलपुर में अब तक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 200 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है.
स्टांप डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन 
डाक अधीक्षक आरपी प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. डाक विभाग की ओर से स्टांप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. जिसका उद्देश्य डाक टिकटों की रूची को जीवंत बनाए रखना है. साथ ही डाक और अपने अनुभव को सही दिशा देना. इस प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के व्यक्ति हिस्सा ले सकते हैं.
किसी भी उम्र के व्यक्ति ले सकते है हिस्सा 
इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के माय गवर्नमेंट मंच पर अपना फॉर्म भर सकते हैं. जिसका अंतिम तारीख 27 जुलाई है राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपये दिए जाएंगे और 5 प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार 5 हजार रूपया दिया जाएगा.

बिहार :- कोरोना के चपेट में आए भारतीय सेना के जवान और उनके परिजन GS NEWS

बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रहा है प्रत्येक लोग संक्रमित होते जा रहे हैं देखते ही देखते पूरा बिहार इसकी चपेट में आ चुका है बिहार में कोरोना संक्रमण की चपेट में आम नागरिकों के साथ-साथ अब सैनिक और उनके परिजन भी आने लगे हैं। सैनिक अस्पताल में 12 सैनिक, 11 सैनिक के परिजन, दो पूर्व सैनिक व दो सिविल क्षेत्र के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
सभी को सैनिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।  बिहार झारखंड सब एरिया मुख्यालय के हेड क्वार्टर के सैन्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, नगर परिषद के वार्ड 7 के पार्षद के पति के संक्रमित होने पर बिहटा में भर्ती कराया गया है।