कुल पाठक
गुरुवार, 30 जुलाई 2020
सुशांत सिंह राजपूत केस : ED ने बिहार पुलिस से मांगी FIR की कॉपी GS NEWS
बिहार :- औरंगाबाद में हथियारों से लैस अपराधियों ने 70 लाख रुपये लूटे
बिहार के औरंगाबाद में अपराधियों ने बेखौफ बैंक से लूटा मोटी रकम आपको बता दें कि बिहार के औरंगाबाद जिले बैंक पर हमला कर अपराधियों ने 70 लाख रुपये लूट लिए।मास्क पहन कर आये अपराधी आराम से आये और फिर लूट की घटना को अंजाम देकर बेरोकटोक निकल गये घटना जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया गांव के पास स्थित इंडियन बैंक में घटी है। छह से अधिक अपराधी बैंक खुलने के आधे घंटे के बाद पहुंचे थे।
अपराधियों ने पहले गार्ड पर हमला कर उसके सिर और हाथ में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही उसकी रायफल भी तोड़ दी। इसके बाद अपराधी अंदर घुस गए और फिर प्रबंधक की पिटाई की। सेफ की चाबी लेकर झोले एवं गमछे में रुपये भरकर अपराधी वहां से भाग निकले। 70 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की बात कही जा रही है।
लूट की सूचना मिलने पर दाउदनगर थाना पुलिस तत्काल पहुंची और वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। औरंगाबाद से एसपी पंकज कुमार और दाउदनगर के एसडीपीओ राजकुमार तिवारी सहित अन्य लोग बैंक पहुंचे। बैंक प्रबंधक सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध में एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने 70 लाख रुपये लूटे जाने की बात कही है। अपराधियों ने सेफ़ से पैसे निकाले हैं। घटना के वक्त बैंक के अंदर ग्राहक भी मौजूद थे। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 2082 नए मरीज राज्य में आंकड़ा पहुंचा 48001 GS NEWS
बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है देखते ही देखते पूरा बिहार इसकी चपेट में आ चुका है इस वैश्विक महामारी से बिहार के सभी जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं आपको बता दें कि महामारी के साथ बिहार में बाढ़ का कहर आपको बता दें कि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2082 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48001 हो गई है
स्वास्थ्य विभाग के जारी लिस्ट के अनुसार हर रोज की तरह पटना में कोरोना का कोहराम जारी है. आज फिर 410 कोरोना के मरीज मिले हैं. तेजी के संक्रमण बढ़ता जा रहा है.
सारण में भी कोरोना का कोहराम जारी है. आज फिर 79 कोरोना के मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 72 कोरोना के मरीज मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 21 कोरोना के मरीज मिले हैं. कटिहार में 32 ,नवादा में 46, रोहतास में 105 कोरोना के मरीज मिले है. आज के लिस्ट के अनुसार कई जिलों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है.
29 जुलाई को 1445 नए मामले सामने आए हैं।
मणिपुर में सेना पर बड़ा आतंकी हमला, असम राइफल्स के 3 जवान शहीद व 6 घायल GS NEWS
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा, मदद का दिये भरोसा GS NEWS
बुधवार, 29 जुलाई 2020
सुब्रह्मण्यम स्वामी :- गिनाए ये 26 वजहें, इस वजह से उन्हें लगता है कि सुशांत का हुआ 'मर्डर' GS NEWS
नेपाल की सीनाजोरी, लिपुलेख, कालापानी में नेपालियों की घुसपैठ को बताया सही GS NEWS
कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख समेत 395 वर्ग किलोमीटर के भारतीय इलाके को जबरन अपने नक्शे में शामिल करने वाले नेपाल ने अब इन इलाकों में नेपाली नागरिकों की घुसपैठ को वैध बताया है। नेपाल के धारचुला के जिला प्रशासन ने भारत के पत्र के जवाब में दावा किया कि सुगौली संधि के आर्टिकल 5, नक्शे और ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख नेपाली क्षेत्र है।
नेपाल लगातार सीमा पर तनाव बढाने का प्रयास कर रहा है. पहले तो नेपाल ने कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख सहित 395 वर्ग किलोमीटर के भारतीय इलाके को पहले तो जबरन अपने नक्शे में शामिल किया. उसके बाद अब वह इन इलाकों में नेपाली नागरिकों की घुसपैठ को सही बता रहा है.
दरअसल, भारत ने नेपाल से कहा है कि वह भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और गुंजी में अपने नागरिकों की "अवैध" आवाजाही को रोके जिसके जवाब में नेपाल के धारचुला के जिला प्रशासन ने जवाब दिया और कहा कि सुगौली संधि के आर्टिकल 5, नक्शे और ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख नेपाली क्षेत्र में आता है.
नेपाली प्रशासन को पत्र : स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस महीने की शुरूआत में नेपाली प्रशासन को लिखे एक पत्र में भारतीय अधिकारी ने कहा कि नेपाली लोग समूह में "अवैध" तरीके से इन क्षेत्रों में प्रवेश करना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों के लिए परेशानी पैदा होगी. हिमालयन टाइम्स ने खबर दी है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचुला के उप जिला आयुक्त अनिल शुक्ला ने 14 जुलाई को लिखे पत्र में नेपाली प्रशासन से ऐसी गतिविधियों की सूचना भारतीय अधिकारियों से साझा करने का भी आग्रह किया.
नेपाल का जवाब : नेपाल के दारचुला के मुख्य जिला अधिकारी शरद कुमार पोखरेल के हवाले से अखबार ने कहा, हमें, नेपालियों को (भारतीय) क्षेत्रों में जाने से रोकने के भारत के फैसले के बारे में एक पत्र मिला है और कॉल आया है. अखबार ने कहा कि अपने जवाब में नेपाली अधिकारियों ने कहा कि कालापानी, लिम्पियाधुरा और गुंजी में उसके नागरिकों की आवाजाही "स्वाभाविक" है, क्योंकि ये क्षेत्र देश (नेपाल) से संबंधित हैं.
नेपाल में राजनितिक हलचल तेज: इधर भारत के साथ तनाव के बीच नेपाल में राजनितिक हलचल तेज है. नेपाल की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पिछले दिनों एक बार फिर प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड' के बीच सत्ता साझेदारी के समझौते को लेकर वार्ता करने में विफल रहे. पार्टी की शक्तिशाली स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई थी. प्रधानमंत्री ओली और प्रचंड के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की 45 सदस्यीय स्थायी समिति की अहम बैठक तय समय पर होने वाली थी. प्रचंड और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बैठक के लिए तय समय पर प्रधानमंत्री के सरकारी आवास बलुआतार पहुंच गये थे. खबर अनुसार प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा ने कहा कि दोनों नेताओं को बातचीत के लिए थोड़ा और समय चाहिए इसलिए बैठक स्थगित कर दिया गया
बिहार में अंचल और सर्वे कार्यालयों के ऑपरेटर और कर्मचारियों का हुआ तबादला GS NEWS
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट GS NEWS
साथ ही बिहार के दक्षिणी भाग में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसमविदों के मुताबिक फिलहाल मानसून की अक्षीय रेखा डाल्टेनगंज और दुमका से होकर गुजर रही है। इस वजह से इनसे सटे बिहार के दक्षिणी भाग में इसका असर दिखेगा। इधर पिछले 24 घंटों में राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सिसवन में 110 मिमी, कटोरिया में 110 मिमी, सुरसंड, मुरलीगंज, चकिया और बेलसंड में 80 मिमी, मुसहरी, केसरिया, माधवपुर, जलालपुर, हायाघाट, मीनापुर और समस्तीपुर में 70 मिमी बारिशदर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 34.6, गया का 35, भागलपुर का 34.7 और पूर्णिया का 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को पटना में आंशिक बारिश के आसार हैं। इससे सटे कई इलाकों में बारिश होने के आसार है