कुल पाठक

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा,बाढ़ पीड़ितों का दुख-दर्द जाना और उन लोगों की सहायता

जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जाप संरक्षक पप्पू यादव ने दौरा किया. उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का दुख-दर्द जाना और उन लोगों की सहायता की. इस दौरान उन्होंने सराकर पर जमकर निशाना साधा. पप्पू यादव ने सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.
बता दें कि पप्पू यादव सिवान, गोपालगंज और सारण में बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा किया है. सारण जिले के मकेर प्रखंड में दो जगह नहर का बांध टूटा हुआ था. जिसकी सूचना पप्पू यादव ने डीएम को फोन कर दी. इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की.
सरकार पर कई आरोप 
पप्पू यादव ने कहा कि सरकार बिल्कुल निकम्मी हो गई है. हर साल तटबंध बनाने में घोटाला होता है. पैसों का बंदरबाट सरकार के आला अधिकारी कर लेते हैं. 3 महीने से सरकार कुछ भी नहीं कर रही है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि तटबंध कमजोर होने के कारण गोपालगंज और बैकुंठपुर में बांध टूट गया है. इससे जिले के कई प्रखंड जलमग्न हो गए हैं.
एक दिवसीय मानसून सत्र को लेकर सरकार को घेरा 
जाप संरक्षक ने कहा कि बाढ़ के कारण लोग अपने घर को छोड़ बांध पर शरण लिए हुए हैं. जहां सांप और जंगली जानवर का डर हमेशा बना रहता है. सरकार सिर्फ हवा-हवाई बात करती है. लोगों को खाने-पानी पीने की भी समस्या है. लेकिन यहां के विधायक बिल्कुल लापरवाह है. इसके साथ ही पप्पू यादव ने एकदिवसीय मानसून सत्र को लेकर भी सरकार को घेरा.

बुधवार, 5 अगस्त 2020

पटना एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां, बढ़ा संक्रमण का खतरा GS NEWS

राजधानी स्थित एयरपोर्ट पर लॉकडाउन के समय से ही लगातार विमानों का परिचालन हो रहा है. जबकि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे बिहार में लॉकडाउन लगा हुआ है. इसके बावजूद भी पटना एयरपोर्ट पर लगातार अन्य शहरों से विमान आ रहे हैं और अन्य शहरों को विमान जा भी रहे हैं. बड़ी संख्या में पटना एयरपोर्ट पर यात्री पहुंच रहे हैं लेकिन पटना एयरपोर्ट पर कोरोना संक्रमण के गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है.
एयरपोस्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां
एयरपोर्ट पर भारी संख्य़ा में यात्री और उनके परिजन पहुंच रहे हैं. लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं. जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है. मुंबई से पटना लौटे यात्री ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन कराया जा रहा है. एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है. लेकिन पटना में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है.
बता दें कि पटना सहित पूरे प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लेकिन एयरपोर्ट पर लापरवाही बरती जा रही है. जिससे संक्रमण के संचार का खतरा बढ़ जाता है. स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,701 नए मामलों की पुष्टि की है. इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 64,732 हो गया है. जबकि इस बीमारी से अब तक 378 लोगों ने अपनी जानें गंवाई हैं.

जम्मू कश्मीर:- कुलगाम में आतंकी ने BJP नेता और सरपंच की गोली मारकर की हत्या, हुई मौत GS NEWS


जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की गोली मारकर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आतंकियों ने काजीकुंड में भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद पर उनके आवास पर फायरिंग की, जिसके तुरंत बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 
पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह की है। पिछले तीन दिनों में आतंकियों द्वारा सरपंच पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकियों ने कुलगाम जिले में ही अखरन के बीजेपी सरपंच पर हमला किया था, जिसमें सरपंच आरिफ अहमद गंभीर रूप से घायल हुए थे। 
पिछले महीने बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष वसीम बरी, उनके पिता और भाई की उनके दुकान के भीतर ही आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वसीम बरी को दस सदस्यों वाली पुलिस सुरक्षा मिली थी, जिसके बाद सभी को सस्पेंड कर दिया गया, क्योंकि हमले के वक्त ये सभी मौजूद नहीं थे।
वहीं, इससे पहले अनंतनाग जिले में आतंकियों ने 8 जून को कश्मीरी पंडित सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी।आतंकियों ने शाम छह बजे अनंतनाग जिले के लारकीपुरा इलाके के सरपंच और कांग्रेस नेता अजय पंडित की उनके गांव में हत्या कर दी।

बिहार :-स्वास्थ्य विभाग ने 6 प्राइवेट लैब को रैपिड किट से जांच की दी अनुमति, सरकार ने किया शुल्क निर्धारित GS NEWS

राज्य में अब प्राइवेट लैब भी रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच कर सकेंगे. लेकिन इस जांच के लिए प्राइवेट लैब अधिकतम 700 रुपये शुल्क ले सकेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने छह प्राइवेट लैब को रैपिड एंटीजन से जांच की अनुमति दी है.
6 प्राइवेट लैब को मिली अनुमति 
स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 6 प्राइवेट लैब को रैपिड किट से जांच की अनुमति दी है. इसके साथ ही शुल्क भी तय किया गया है. जो लैब आरटी-पीसीआर से कोरोना सैंपल की जांच करेंगे, उन्हें अधिकतम 2500 रुपये शुल्क ही लेने का अधिकार होगा.
जानिए कौन से लैब को मिली अनुमति 
यदि लैब मोबाइल वैन के साथ आरटी-पीसीआर जांच करेंगे तो वे अधिकतम 2800 रुपये शुल्क ले सकेंगे. विभाग ने आधिकारिक तौर पर बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए छह प्राइवेट लैब को अधिकृत किया गया है.
अनुमति:-


नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (सासाराम)


सरल पाथ लैब (पटना)

सेन डायग्नोस्टिक (पटना)

पाथ काइंड लैब (पटना)


लाल पैथ लैब (पटना)

इंदिरा डायग्नोस्टिक (पटना)

बिहार : आज राहुल गांधी की कांग्रेस नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग


बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में अब कांग्रेस भी पूरी तरह से जुट गई है. पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने वरिष्ठ नेताओं को सभी जिलों की जिम्मेदारी सौंपी. आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वर्चुअल मीटिंग बुलाई है.
राहुल गांधी की वर्चुअल मीटिंग
सुबह 10:30 बजे राहुल गांधी ने मीटिंग शुरू करेंगे. इस मीटिंग में बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ साथ प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता भी जुड़ेंगे. प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने ये जानकारी दी.
बिहार विधानसभा चुनाव के तहत अहम बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. हालांकि झा ने बताया कि ये बैठक चुनावी तैयारी के लिए नहीं, बल्कि जनता की परेशानी पर चर्चा करने के लिए यह बुलाई गई है
नेताओं और कार्यकर्ताओं से जानेंगे बिहार का हाल
मदन मोहन झा ने कहा कि राज्य में सरकार कोरोना वायरस से लड़ने में फेल साबित हुई है और बाढ़ में लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं. इन मुद्दों पर कांग्रेस बात करेगी. राहुल गांधी राज्य के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से बिहार का हाल जानेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को किया 'धन्यवाद'-बेहतर जांच होगी और सुशांत सिंह के परिवार को मिलेगा न्याय GS NEWS


  सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में प्रत्येक दिन नया खुलासा होते जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत के पिता की ओर से पटना में दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए राज्य सरकार ने अनुशंसा की. जिसको केंद्र ने स्वीकार कर लिया. इस पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है. इसको लेकर उन्होंने ट्विटर पर धन्यवाद दिया है. 
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि अब बेहतर जांच होगी और सुशांत सिंह के परिवार को न्याय मिल सकेगा.
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल के बाद ही सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पटना से जांच करने पुलिस की टीम मुंबई गई. लेकिन मुंबई पुलिस ने जांच में सहयोग नहीं किया. यहां तक की बिहार से गए आईपीएस अधिकारी को बीएमसी ने क्वॉरंटीन कर दिया.
कोर्ट ने भी दी जांच को मंजूरी
बीएमसी की इस हरकत के प्रति बिहार के डीजीपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काफी नाराजगी जताई थी. वहीं, इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे प्रतिभाशाली कलाकार की असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई. मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए. अब, जिन परिस्थितियों में मौत हुई, उनकी जांच-पड़ताल करने की आवश्यकता है.' उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की जांच करने की आवश्यकता है कि मामले में कोई अपराध शामिल है या नहीं.
महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई
इसके अलावे सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस के एक अधिकारी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करने के मामले में महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई की. साथ ही कहा कि इससे अच्छा संदेश नहीं जाता है. वो अपना काम करने के लिए वहां गए थे. आपको पेशेवर तरीके से सब कुछ करना होगा. सभी सबूतों को सुरक्षित रखें.

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 2701 नए मरीज राज्य में आंकड़ा पहुंचा 64732 GS NEWS


बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में मरीज की संख्या सामने आ रही है देखते ही देखते पूरा बिहार इसकी चपेट में आ चुका आपको बता दें कि बिहार में प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में मरीज की संख्या सामने आ रही है  स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में मिले कोरोना के 2701 नए मरीज राज्य में आंकड़ा पहुंचा 64732 


बिहार में कोरोना के 2701 नए मरीज मिले हैं। साफ विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों में 3 मरीजों की पुष्टि की गई है इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 64732 हो गया है।

स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पटना में 478 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इसके अलावे कटिहार में 196, सारण में 164, वैशाली में 104, पूर्वी चंपारण में 103 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मधुबनी में करोड़ों के 90, मुजफ्फरपुर में 90, समस्तीपुर में 72, भागलपुर में 99

भोजपुर में 90, मुंगेर में 64, नालंदा में 76, रोहतास में 66, पूर्णिया में 65, सुपौल में 63, पश्चिम चंपारण में 52, सिवान में 48, सीतामढ़ी में 40, शेखपुरा में 38, सहरसा में 35, मधेपुरा में 35, किशनगंज में 35, खगड़िया में 23, जहानाबाद में 85, गोपालगंज में 30, जमुई में 29, दरभंगा में 49, बक्सर में 41, बेगूसराय में 84, औरंगाबाद में 42, अररिया में 33, अरवल में 28 मरीज मिले हैं।


पीएम मोदी ने अयोध्या में रखी गई श्री राममंदिर की नींव GS NEWS

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के सपना आज सच हो गया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधि विधान के साथ मंदिर की नींव रखी। पीएम मोदी ने अपने ऐतिहासिक दौरे की शुरूआत हनुमानगढी के दर्शन कर की जिसके बाद उन्होने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन किए और आरती उतारी। 
प्रधानमंत्री मोदी भारतीय पारंपरिक पोशाक हल्के पीले रंग का कुर्ता, सफेद धोती और भगवा रंग के गमझे में थे। काशी के प्रकांड तीन विद्धानों ने भूमि पूजन का अनुष्ठान शुरू किया। पीएम मोदी को यजमान के तौर पर संकल्प दिलाया गया और गणेश पूजन के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया। 
करीब 48 मिनट चली पूजा : 

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे। पुरोहितों ने प्रधानमंत्री से विधिवत पूजा अर्चना कराई। इस दौरान चांदी की नौ शिलाओं का पूजन किया गया। करीब 12 बजे शुरू हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम करीब 48 मिनट चला। अभिजीत मुहुर्त में भूमि पूजन और शिला पूजन सम्पन्न होने के बाद श्री मोदी ने साक्षात दंडवत कर देश की तरक्की और कोरोना के नाश का वरदान प्रभु श्रीराम से मांगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद हर हर महादेव,जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाये गए। 
कोरोना संक्रमण के लिये तय गाइडलाइन का पूरा पालन 
अयोध्या में तय समय के अनुसार प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर साकेत डिग्री कालेज में बने अस्थायी हैलीपेड पर उतरा जहां पहले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी आगवानी के लिये मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण के लिये तय गाइडलाइन का पूरा पालन किया। वह मास्क लगाये हुये थे । उनका स्वागत करने वाले दो मीटर की दूरी पर बनाये गये सफेद रंग के गोलों में खड़े थे। पीएम मोदी ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुये अपने वाहन की ओर रूख किया।  बाद में पीएम मोदी का काफिला हनुमानगढ़ी के लिये रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क पर सन्नाटा था लेकिन छतों पर खड़े लोग हाथ हिलाकर अपने प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे।
 पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है जो श्रीरामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के दर्शन किया। पीएम  मोदी इससे पहले वर्ष 1991 में आये थे जब उनसे एक पत्रकार ने संयोग से दोबारा आने का समय पूछा था। उस समय उन्होने मुस्करा कर कहा था कि अब अयोध्या तभी आऊंगा जब राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। पीएम मोदी रामभक्त हनुमान का दर्शन पूजन कर उनसे भूमि पूजन की अनुमति मांगी। दस मिनट प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में बिताने के बाद वह करीब 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। जहां  उन्होंने विधिवत रामलला विराजमान का दर्शन पूजन किया।

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार और सभा को लेकर EC ने सभी राजनीतिक दलों से मांगी राय GS NEWS


बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग और बिहार निर्वाचन विभाग की ओर से लगातार तैयारियां की जा रही है. जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक और उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है. सहायक मतदान केंद्र बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

इसी बीच आयोग ने 11 अगस्त तक सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार और रैलियों को लेकर सुझाव देने को कहा है. यह सुझाव आगामी उप चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर मांगे गए हैं. इसके लिए 11 अगस्त तक का समय दिया गया है. चुनाव आयोग के सचिव एनटी भूटिया ने यह निर्देश दिया है.
कार्यालयराजनीति दलों से मांगी राय
चुनाव आयोग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार आयोग ने इससे पहले 17 जुलाई को सभी राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे थे और सुझाव देने की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित थी. आयोग के निर्देश पर कई राजनीतिक दलों ने अपने सुझाव आयोग के पास भेज दिए हैं, लेकिन कुछ पार्टियों के विचार अभी तक आयोग के पास नहीं पहुंचे हैं. इसलिए एक बार फिर से सुझाव देने की तारीख बढ़ाते हुए राजनीतिक दलों से राय मांगी गई है.
गौरतलब है कि कई राजनीतिक दलों की ओर से वर्चुअल मीटिंग और रैलियां आयोजित की जा रही हैं, तो कुछ राजनीतिक दल परंपरागत तरीके से होने वाली रेलियों के इजाजत की मांग की है.

बिहार :- CM नीतीश कुमार दरभंगा सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा GS NEWS


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ ग्रस्त दरभंगा का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे. बता दें कि उत्तर बिहार के 14 जिलों में बाढ़ आई हुई है और इसके कारण लगभग 60 लाख लोग प्रभावित हैं. सबसे ज्यादा असर दरभंगा में है. मुख्यमंत्री दरभंगा में हवाई सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं.
दरभंगा का हवाई सर्वेक्षण 
वहीं, सीएम दरभंगा के बाद गोपालगंज के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं. मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पिछले 2 दिनों से बन रहा है. लेकिन किसी कारण टलता जा रहा है. जल संसाधन मंत्री संजय झा अधिकारियों के साथ पहले ही हवाई सर्वेक्षण कर चुके हैं.
बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सीएम लेंगे जायजा 
मुख्यमंत्री ने बाढ़ को लेकर पिछले दिनों समीक्षा किया था और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राहत शिविरों का मुआयना भी किया था. अब हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेंगे.