कुल पाठक

गुरुवार, 1 मार्च 2018

नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने अपनी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया एक साथ

Gosaingaon Samachar

बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन युवा जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने युवा जदयू पदाधिकारियों के साथ मिलकर केक काट कर मनाया।वहीं मुख्यमंत्री के तैलीय चित्र पर तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया।मालूम हो की युवा जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं उपाध्यक्ष विभूति भूषण का जन्मदिन भी एक मार्च को हीं है।सभी युवाओं में जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।सबों ने मिलकर युवा जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती,विश्वास झा,उपाध्यक्ष विभूतिभूषण,उपाध्यक्ष मुर्तजा अली,महासचिव तनवीर बाबा, युवा नगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी,प्रखंड अध्यक्ष सोनू जायसवाल,युवा उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,महासचिव गोपाल झा,युवा नेता अभिषेक कुमार,संजीत कुमार प्रीतम जायसवाल,सौरभ कुमार,संकल्प भारती सहित कई युवाओं की उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें