कुल पाठक

मंगलवार, 5 जून 2018

नवगछिया : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएनजीएन नें किया पौधरोपण

Gosaingaon Samachar
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नवगछिया की सामाजिक संस्था  क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा नवगछिया रेलवे माल गोदाम साइड में गुलमोहर का पौधा लोहे की जाली में  लगाया गया। मौका पर संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त शाह ने बताया की हमारी संस्था पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सदैव तत्पर है और इस दिशा में पौधारोपण व निशुल्क पौधा वितरण शिविर का आयोजन किया जाता है। हमारे निशुल्क पौधा वितरण शिविर से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पौधा लगाने का हमारा संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है, पर्यावरण को बचाने का यही एक मात्र विकल्प है। संस्था के संयोजक श्रीधर कुमार ने कहा की अपने जन्मदिन पर या शादी की सालगिरह पर एक पौधा लोहे की जाली में अवश्य लगाएं, आपके द्वारा लगाया गया यह पौधा पर्यावरण के साथ-साथ हमारे बच्चों के भविष्य को भी सुरक्षित रखेगा। इस मौके पर संस्था के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, सचिव राजीव गुप्ता उपसचिव संतोष गुप्ता केशव पांडे सुमित भगत राकेश कुमार आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें