कुल पाठक

बुधवार, 4 जुलाई 2018

बम्पर बहाली : सितंबर तक 903 पशु चिकित्सकों की होगी नियुक्ति सैलेरी 41000

Gosaingaon Samachar

बिहार सरकार द्वारा पशु चिकित्सक चिकित्सक की भी बंपर बहाली निकाली जा रही है जिसमें सितंबर माह तक 903 पशु चिकित्सक वेटरनरी डॉक्टर की बहाली होगी जिसका  वेतन 41,000 रुपया होगा इस बाबत मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि राज्य में सितंबर तक 903 रिक्त पशु चिकित्सकों की बहाली हो जाएगी। विभाग ने दो वर्ष पूर्व ही बीपीएससी को बहाली के लिए रिक्ति दिया था। बीपीएससी द्वारा इस पर कार्रवाई हो रही है। राज्य के मछली उत्पादन वाले सभी प्रखंडों में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी होंगे। अपने कार्यालय कक्ष में पांच जिलों के लिए 38 मत्स्य प्रसार पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के विभिन्न पशु चिकत्सालय सहित विभिन्न पदों के लिए 2100 पशु चिकित्सकों की आवश्कयता है। वर्तमान में लगभग 1200 पशु चिकित्सक कार्यरत हैं। इसमें 350 संविदा पर नियुक्त हैं। 38 मत्स्य प्रसार पदाधिकारियों की नियुक्ति के पहले 62 मत्स्य प्रसार पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मत्स्य प्रसार पदाधिकारियों की बहाली संविदा के आधार पर की गई है। पहले इन्हें 15 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित था, जिसे बढ़ा कर अब 41 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें