कुल पाठक

शनिवार, 25 फ़रवरी 2017

बांका : पूर्व विधायक संजय यादव की जीवनी पर बनेगी फिल्म

Banka

 बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इकबाल दुर्रानी के भाई ¨पटू दुर्रानी गोड्डा के पूर्व विधायक सह दबंग

बांका। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इकबाल दुर्रानी के भाई ¨पटू दुर्रानी गोड्डा के पूर्व विधायक सह दबंग राजद नेता संजय यादव की जीवनी पर फिल्म बनाएंगे। इसके लिए मुंबई से वे अपनी टीम के साथ गुरुवार को उनके ढाकामोड़ स्थित आवास पर उनसे मिले। उनकी जीवनी पर फिल्म बनाने की अनुमति ली। जागरण से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वे और उनके साथी राजीव तुलसियान फिल्म के निर्माता होंगे। संजय यादव की जीवनी पर बनने वाली फिल्म की पटकथा उनके बस स्टैंड से सियासत तक के सफर पर केंद्रीत होगी। फिल्म की शू¨टग बिहार एवं झारखंड के कई इलाकों में की जाएगी। जो खास कर मंदार की मनोरम वादियों एवं झारखंड के जोगनी स्थान व बाबाधाम जैसे धार्मिक स्थलों सहित झारखंड विधान सभा तक को फिल्माया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फिल्म रियल स्टोरी टाईप होगी। फिल्म के किरदार बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों सहित कुछ स्थानीय कलाकार भी निभाएंगे। जिसमें संजय यादव से जुड़ी हर पहलुओं को फिल्माया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को उनके भाई शम्स दुर्रानी निर्देशित करेंगे। जो हाल ही में झारखंड में संताली समुदाय पर बनाई गयी फिल्म जोहार सहित कई टीवी सीरियलों व फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं। जोहार की शू¨टग होने के साथ उसका सेंसर भी हो चुका है। वह रिलीज की दहलीज पर खड़ी है। उनकी टीम में बॉलीवुड के मो. इम्ति्याज आलम, अंजुम आलम, चंगेज दुर्रानी एवं इरशाद खान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें