कुल पाठक

शनिवार, 12 अगस्त 2017

नवगछिया : शहीदों के सम्मान में प्रतिमा एवं स्मारक पर देशभक्ति के पुष्प अर्पित

Gosaingaonsamachar

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के द्वारा शहीदों के सम्मान में उनके प्रतिमा एवं स्मारक पर श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यक्रम किया गया ।  जिसमें गोपालपुर में शहीद कैप्टन निर्भय सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं तिरासी में शहीद रतन सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित किया गया इस कार्यक्रम में  भाजपा के जिलाअध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रंजीत चौधरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश विस्तारक कपिलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशीष पांडे, मंडल महामंत्री रवि कुमार साह, अंजनी चौधरी, प्रमोद मंडल, संजीव वर्मा, केशव शर्मा, बाबुल, गौरव मोदी, अरविंद प्रसाद सिंह एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें