कुल पाठक

सोमवार, 26 सितंबर 2016

शारदीय नवरात्र 10 दिन तक माँ की हर रूप बरसायेगी आप पर कृपा , जानें इस वर्ष की नवरात्री के मुख्य तथ्य : डॉo रजनीकांत देव

गोसाईं गाँव समाचार GS:

🙏शारदीय नवरात्र 2016  इस बार 10 दिन तक सुख- समृद्धिदायक होगें। दूज तिथि लगातार दो दिन होने के कारण शारदीय नवरात्र 9 की जगह 10 दिन का होगा। 1 अक्टूबर से नवरात्र आरंभ होंगे।

शारदीय नवरात्र अश्विन मास के शुक्ल पक्ष से आरंभ होंगे।
नवरात्र में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है।
1 अक्टूबर से शुरू होकर शारदीय नवरात्र उत्सव 10 अक्टूबर तक रहेगा। शनिवार के दिन हस्त नक्षत्र में घट स्थापना के साथ शक्ति उपासना का पर्व काल शुरु होगा। शनिवार के दिन हस्त नक्षत्र में यदि देवी आराधना का पर्व शुरू हो, तो यह देवीकृपा व इष्ट साधना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

- 1 अक्टूबर- घटस्थापना, गजकेशरी योग।
- 2 अक्टूबर- द्वितीया, द्विपुष्करयोग
- 3 अक्टूबर- द्वितीया,रवियोग
- 4 अक्टूबर- तृतीया,रवियोग
- 5 अक्टूबर- चतुर्थी,रवियोग, अमृतसिद्धियोग
- 6 अक्टूबर- पंचमी षष्ठी, सर्वार्थ सिद्धियोग,रवियोग
- 7 अक्टूबर- षष्ठी रवियोग
- 8 अक्टूबर - पर्जन्य सप्तमी,सरस्वती पूजन
- 9 अक्टूबर- महाष्टमी रवियोग सर्वार्थ सिद्धियोग
-10 अक्टूबर - महानवमी,रवियोग

साभार : डॉo रजनीकांत देव
             नवगछिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें