कुल पाठक

बुधवार, 23 नवंबर 2016

अगर आप फेसबुक पर नए मित्र को जोड़ने के शौकीन हैं तो जरूर पढ़े यह जानकारी : डॉo अमित कुमार

फेक फेसबुक आईडी पहचानने का आसान तरीका
फेसबुक का इस्तेमाल आज के ज़माने में हर एक युवक करता हैं। यह अपने दोस्तों से जुड़ने का एक अच्छा माध्यम हैं। फेसबुक ने कई बिछड़े दोस्तों को मिलाया हैं और कई नए दोस्तों से मुलाक़ात करवाई हैं।

नयी फ्रेंड रिक्वेस्ट देखकर सभी का मन उसे स्वीकार करने के लिए ललचा जाता हैं मगर ज़रा सावधान रहे, किसी भी नए फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने से पहले यह सब चीज़े ध्यान में रखे

1. सबसे पहले आपको आयी नयी फ्रेंड रिक्वेस्ट की प्रोफाइल में कितने फोटो हैं वह चेक करना चाहिए। अगर अकाउंट में केवल एक ही तस्वीर हैं तो यह साफ़ हैं की अकाउंट फेक हैं।

2. फोटो के अलावा फेसबुक स्टेटस, पोस्ट और कमेंट्स को भी खंघाले, अगर कई दिनों तक कोई अपडेट नहीं हैं तो यह समझिए की यह अकाउंट फेक हैं।

3. अगर आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाला शख्स अनियमित व्यक्तियों को अपने लिस्ट में जोड़ रहा हैं तो शायद यह अकाउंट फ़र्ज़ी हैं। इसके अलावा उस शख्स ने किसी फेसबुक पेज या फिर ग्रुप को ज्वॉइन नहीं किया हैं तो समझ जाइए की वह शख्स केवल नए लोगो को दोस्त बनाने में ही दिलचस्पी रखता हैं और यह कोई फेक अकाउंट भी होसकता हैं।

4. आप उस शख्स की फ्रेंड लिस्ट पर भी तवज्जोह दे , अगर वह व्यक्ति के फ्रेंड लिस्ट में अपोजिट सेक्स के लोग बहुत ज्यादा हैं तो इस बात की ज़्यादा संभावना हैं की यह फ़र्ज़ी अकाउंट हैं।

5. फ्रेंड लिस्ट के अलावा आप उस व्यक्ति के ‘अबाउट’ सेक्शन को भी ध्यान से देखे। इस सेक्शन में अगर स्कूल, कॉलेज काम की जगह, रहने का स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं तो इस बात को तय समझे की यह अकाउंट आपको फांसने के लिए बनाया गया हैं।

6. आप फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले व्यक्ति की जन्म तारीख को ध्यान से देखिये। अगर जन्म तारिख 1 जनवरी या 31 दिसंबर हैं तो शायद अकाउंट फ़र्ज़ी हैं।

7. लड़कियों के फ़र्ज़ी अकाउंट में उनका नंबर दिया होता हैं। अमूमन लडकियां कभी भी अपना नंबर इस तरह सोशल नेटवर्किंग साइट पर नहीं डालती।

8. नयी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले व्यक्ति की  की रिसेंट वॉल पोस्ट पर ध्यान दीजिए, अगर उस वॉल पर ’THANKS FOR THE ADD….DO I KNOW YOU’ जैसे पोस्ट हैं और उसपर कोई जवाब नहीं दिया गया हैं तो यह अकाउंट फ़र्ज़ी होने की संभावना बहुत अधिक हैं।

9. अगर आपको शक होगया हैं की अकाउंट फेक हैं तो आप गूगल पर उसकी फोटो सर्च कीजिये। कई बार फेक फोटो गूगल से ली जाती हैं। शायद आपको जिसकी फोटो हैं उसका पता लग सकता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें