कुल पाठक

शनिवार, 15 जून 2019

नारायणपुर में किसान को छह अपराधी ने घेर कर मारी थी गोली

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर- शुक्रवार को भवानीपुर ओपीक्षेत्र के गनौल गाँव के  लगन यादव उर्फ लागो यादव  को गाँव को पुरानी रंजिश के कारण गाँव के शिवा यादव, पंकज यादव,आशीष यादव, अरुण यादव,जयकिशोर यादव गोविंद यादव  ने घेरकर ओपीक्षेत्र के कछुआ बहियार में गोली से छलनी कर  दिया था। मामले के बारे में मृतक के पुत्र मिथिलेश यादव ने  आवेदन में कहा है लागो यादव  भैंस चराने कछुआ बहियार गया था। पिता के आस-पास हमलोग  भाई चंदन यादव,चाची सरिता देवी,चाचा बहादुर यादव के साथ घास काट रहा था। उसी समय उक्त पांचों हथियार से लैस होकर आया। शिवा यादव ने कमर से पिस्टल निकालते हुए कहा कि इसी ने मेरे पिता सत्यनारायण उर्फ सत्तन यादव की हत्या करवाया है। गोली मारने पर वह गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर सभी ने देखा कि उसके बाद आशीष यादव सहित अन्य ने मिलकर उसे गोली से छलनी कर दिया। मौके पर उसकी मौत हो गया। एक वर्ष पूर्व सत्तन उर्फ सत्यनारायण यादव की हत्या मजदूरी करते समय किया गया  था जिसमें  सिंटू यादव, लागो आरोपी था। लागो एक माह पूर्व  जेल से जमानत पर बाहर आया था। इसी कारण से दोनों में विवाद होता रहा और लागो की हत्या कर दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें