कुल पाठक

मंगलवार, 21 मार्च 2017

2 एवं 3 अप्रैल को भागलपुर कहलगांव में रहेंगे राष्ट्रपति

भागलपुर:
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दो और तीन अप्रैल को कहलगांव में रहेंगे। वे दो को कहलगांव आएंगे और तीन को ऐतिहासिक धरोहर विक्रमशिला में आम नागरिकों को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर 17 कोषांगों का गठन किया है। उधर, सरकारी सूत्रों ने कहा है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व किसानों को मुआवजा मिल जाएगा। किसानों ने दो फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। राष्ट्रपति के संपूर्ण कार्यक्रम का वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त अमित कुमार को बनाया गया है।

डीएम आदेश तितरमारे ने विधि व्यवस्था कोषांग का प्रभारी भविष्य निधि पदाधिकारी चंदन कुमार व परिवहन एवं कारकेड कोषांग का नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार को बनाया है।

कोषांग को दी गई कारकेड निर्माण की जिम्मेदारी

राष्ट्रपति के लिए कारकेड का निर्माण करने की जिम्मेदारी कोषांग को दी गई है। पास व पहचान पत्र निर्गमन कोषांग का प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक को बनाया गया है। इन्हें जिला पंचायत राज पदाधिकारी शहादत हुसैन सहयोग करेंगे। कार्यक्रम स्थल व्यवस्था कोषांग के प्रभारी एसडीओ व अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी होंगे। ठहराव स्थल व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी कहलगांव के एसडीओ होंगे। प्रोटोकॉल कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह होंगे। बैगेज एवं न्यूजपेपर से संबंधी कोषांग के नोडल पदाधिकारी कहलगांव के डीसीएलआर व एसडीपीओ होंगे। स्वास्थ्य कोषांग के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता, राजस्व शाखा अमलेंदु कुमार सिंह होंगे। कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता, स्थापना शाखा इबरार आलम होंगे। आकस्मिकता निवारण व नियंत्रण कक्ष कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद साह होंगे। रूट सेफ्टी कोषांग में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार व उप विकास आयुक्त अमित कुमार हैं। गार्ड ऑफ ऑनर एवं राष्ट्रगान कोषांग के प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक होंगे। आगंतुकों के ठहराव की व्यवस्था की जिम्मेदारी नोडल पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद साह की होगी। हेलीपैड कोषांग के नोडल पदाधिकारी एसडीओ कहलगांव होंगे। डॉक्यूमेंटेशन सह रिपोर्ट राइटिंग कोषांग की जिम्मेदारी जनसंपर्क पदाधिकारी को दी गई है। फोटोग्राफी सह विडियोग्राफी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी एनडीसी होंगे। तामिला कोषांग के प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें