कुल पाठक

शुक्रवार, 3 मार्च 2017

ख़ुशख़बरी : भागलपुर में महिलाओं के लिए "सखी बस सेवा"

GS:

पटना की तर्ज पर भागलपुर में भी जल्द ही महिलाओं के लिए सखी बस सेवा शुरू होगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने यह सेवा मुहैया कराने का निर्णय ले लिया है।

प्रमंडलीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सखी बस सेवा शुरू होने से महिलाएं अकेली और अपने पति या रिश्तेदार के साथ सफर कर सकेंगी। बस में महिला सुरक्षा की भी सुविधाएं होंगी।
उन्होंने बताया कि प्रमंडल की ओर से कुल 50 बसों का प्रस्ताव दिया गया था। इनमें मुख्यालय से स्वीकृत 21 बसों में 11 मिल चुकी हैं। छह बसें भागलपुर जिले और शेष जमुई व मुंगेर जिले को मिली हैं। शेष 10 बसें मार्च के अंतिम सप्ताह में आ जाएंगी। इनमें से ही कुछ बसें सखी बस सेवा के तौर पर शुरू की जाएंगी।
ये बसें पटना पहुंच चुकी हैं और डीटीओ के यहां पंजीयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हो सकता है कि होली से पहले भी बसें आ जाए, लेकिन विभिन्न रूटों पर चलाने से पहले स्थानीय स्तर पर भी आरटीओ से परमिट लेना होगा।
सुविधा विस्तार में चंपा और भैना पुल का रोड़ा
परिवहन निगम जिला मुख्यालय को आसपास के इलाके से जोड़ना चाहती है। इसलिए निगम की ओर से खाका तैयार किया गया था, लेकिन चंपा और भैना पुल पर बैरियर होने के कारण इन रूटों पर बस चलाना संभव नहीं हो पा रहा है। शहर में छोटे-छोटे रूटों पर बस चलाने में सड़कों पर जाम व टर्निंग में परेशानी होती है। सुविधा विस्तार में यही बाधाएं आ रही हैं।
सहेली बस सेवा का 2013 से है प्रस्ताव
भागलपुर में महिला स्पेशल बस सेवा (सहेली बस सेवा) 2013 से प्रस्तावित है। पहले ये बसें नगर विकास विभाग की ओर से चलाने का प्रस्ताव था और भागलपुर से नाथनगर, सुल्ततानगंज और अलीगंज, बैजानी होते हुए जगदीशपुर रूट पर चलनी थी। बाद में नगर विकास विभाग ने परिवहन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद से आज तक महिला स्पेशल बस की योजना जमीन पर नहीं उतर पाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें