कुल पाठक

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

नवगछिया : शौचालय की टंकी में बकरी को बचाने घुसे तीन युवक की दर्दनाक मौत

Gosaingaon Samachar
बिहपुर के बभनगामा में शुक्रवार को अ‌र्द्धनिर्मित शौचालय की टंकी में मृत बकरी को निकलाने के लिए घुसे तीन युवक की मौत दम घुटने से हो गई।...

भागलपुर। बिहपुर के बभनगामा में शुक्रवार को अ‌र्द्धनिर्मित शौचालय की टंकी में मृत बकरी को निकलाने के लिए घुसे तीन युवक की मौत दम घुटने से हो गई। इस टंकी में चार दिन पूर्व एक बकरी का बच्चा गिर गया था, जिससे उसी दिन उसकी मौत हो गई। बकरी के मर जाने से दुर्गध फैलने लगा था। मृत बकरी को निकालने के लिए फुटो, नीरज, राजाराम टंकी में बारी-बारी से घुसे। तीनों युवक की मौत दम घुटने से हो गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 10 के मंडल टोला निवासी बिदेश्वरी महतो के अ‌र्द्धनिर्मित 30-35 फीट शौचालय की टंकी में एक बकरी का बच्चा चार दिन पूर्व गिर गया था, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। दो दिन बाद टंकी से काफी बदबू आने लगी थी। मरी हुई बकरी को निकालने के लिए राजाराम महतो टंकी में घुस गए, लेकिन वह काफी देर तक नहीं निकला। इसके बाद फूटो महतो टंकी में घुसा। वह भी काफी देर तक नहीं निकला तो नीरज महतो टंकी में घुसा। लेकिन टंकी से कोई नहीं निकला। टंकी में दम घुटने से फूटो महतो (30), नीरज महतो (28), राजाराम महतो (22) मौत हो गई।

सूचना पर सीओ रतन लाल, बीडीओ मधु कुमारी, सरपंच श्रवण गुप्ता, मुखिया रेणु देवी, थानाध्यक्ष सुचित कुमार, पीएचसी प्रभारी वहां पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी को टंकी से निकाला गया। अधिकारियों ने सभी को तत्काल बिहपुर पीएचसी भेजा। लेकिन उसके पहले ही सभी की मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में कराया गया। मृतकों के परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक फूटो महतो की पत्‍‌नी नूनम देवी और उसके दो पुत्र तथा तीन पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक नीरज महतो की पत्‍‌नी मुन्नी देवी समेत एक पुत्र और तीनों पुत्रियां घटना के बाद से बेहोश हैं। जबकि विदेंश्वरी महतो का पुत्र राजा की मौत से उसके परिजन सदमे है। राजा इंटर में पढ़ता था। ---------------------

सांसद ने मृतक के परिजनों के लिए दस दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की

सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधायक वर्षा रानी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने बताया कि सासद ने मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए अधिकारियों से बात की। सासद ने सरकार और जिला प्रशासन से सभी के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। इधर, पूर्व विधायक ई. शैलेन्द्र, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, भाजपा नेता प्रभु चौधरी, संजय राय, सासद प्रतिनिधि अलख निरंजन पासवान, महमूद गजनवी, देवेन्द्र सिंह और नंदु यादव घटनास्थल और पीएचसी पहुंचे। साथ ही मौजूद अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की बात की। सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाएगा।

3 टिप्‍पणियां:

  1. Bahoot hi dukhad ghatna . Shouchalay ki tanki 10 se 12 feet ka hi karwaye .Isse aapke pine ka pani bhi kharab nhi hone or ban jane k turant baad dhakkan rakh de. Thodi si galti k karan bahoot badi baat ho gai. Tanki jitni gahrai honge utna hi hani karak hai dhire dhire waha k pani ka watawaran kharab ho jayenge jiske karan kai tarah k bimari bhi hote hai. Hume 12 feet se upar ki tabhi nahi banani chahiye . Aisi ghatna sun k dil ghabra jata hai dost . Agar hamari bato se sahmat hai to ispe dhyan de. Namaskar dosto.

    जवाब देंहटाएं