कुल पाठक

शुक्रवार, 29 मार्च 2019

नारायणपुर : 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ  में देव पूजन के साथ हवन 

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर (नवगछिया) प्रखंड के गायत्री प्रज्ञापीठ नारायण पुर में श्रद्धालुओं में महायज्ञ के लिये उत्साह बना हुआ था। अखिल विश्व गायत्री परिवार के ध्रुव केंद्र शान्तिकुंज हरिद्वार से आये विद्वान जनो के टोलीनायक राजकुमार भृगु ने हवन से पूर्व भारतीय संस्कृति के स्तम्भ देवपूजन की महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देवपूजन अतिआवश्यक है। क्योंकि देवता उसे कहा जाता है जो दूसरों की सहायता हमेशा करते रहते हैं।देने वाले को देवता कहा जाता है। 24 कुंड पे 24 प्रधान यजमानों से इस महायज्ञ की शुभारंभ किया गया।लगभग हजारों की संख्या में  देवतुल्य बहनों एवमं भाइयों ने हवनयज्ञ किया। हवनयज्ञ की व्यवस्था बनाने में डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ,चंदा देवी ,डॉ राजेश कुमार ,प्रीतम केशरी,मीरा देवी ,आशा देवी ,राजेश कुमार ,रमेश भाई साहब ,प्रेम यादव,जयतोष,रामचन्द्रशर्मा ,जयप्रकाश गुप्ता ,शीला बहन, त्रिवेणी बहन आदि ने अपना ईश्वरीय कार्य मे सहयोग दिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें