कुल पाठक

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

नारायणपुर : आग से दो घर जला

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर (नवगछिया) प्रखंड के बलाहा, बैकठपुर दूधेला में आग लगने से दो घर जला। बलाहा में  गुरुवार की दोपहर अशोक वाटिका के पास राजेश शर्मा का घर  जला।जिसमें करीब पचीस हजार की  क्षति हुई। लोगों के प्रयास से आग पर  तुरत काबू पाया गया। सूचना पर भवानीपुर पुलिस व दमकल की गाड़ी भी आ गई थी। बैकठपुर दूधेला गाँव में  गुरुवार की रात्रि करीब बारह बजे कटावपीड़ित नेबो मंडल के प्लास्टिक से बने घर में  अचानक आग लगा।आग लगने पर नेबो व  उसकी पत्नी  साबो देवी अपने साथ दो बच्चों को लेकर घर से भागी तो बच्चे की जान बच सकी। लेकिन घर के खूटे में बंधी दो बकरी सहित बीस हजार का सामान जला।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें