कुल पाठक

रविवार, 31 मार्च 2019

नारायणपुर  में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहूति के साथ सम्पन्न हुआ

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर(नवगछिया): गायत्री प्रज्ञापीठ नारायणपुर में हो रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहूति के साथ सम्पन्न हो गया ।विदाई समारोह के साथ शान्तिकुंज हरिद्वार के विद्वानों को हर्सोल्लास विदाई दी गई। नारायणपुर के परिजनों ने पुनः इस तरह के आयोजन का संकल्प लिया।साथ ही समाज मे सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्माण, व्यक्ति निर्माण, भाई चारा , विश्वबंधुत्व को बनाये रखने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त किया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रकांड विद्वानों में राजकुमार भृगु ,हरिकिशोर आचार्य ,भावसिंह तोमर ,कमल सिंह चौहान ,महेश तिवारी जी ने नारायणपुर के देवमयी जनता को इस भव्य ईश्वरीय आयोजन के लिए बहुत बहुत आभार प्रकट किए। बहुत संख्या में  देवतुल्य बहनों एवमं भाइयों ने यज्ञ कुंड में सुपारी ,नारियल देकर महापूर्णाहूती सम्पन्न किये। इसी के साथ लगातार आगे भी भव्य आयोजन करने की उम्मीद व्यक्त किया। शान्तिकुंज हरिद्वार की टोली को डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी, उपप्रमुख  अशोक कुमार यादव ,  भारतेंदु मिश्रा,संघ संचालक नारायणपुर  राजेन्द्र प्रसाद यादव,अधिवक्ता राजेश यादव ने विद्वानों को विदाई दिया। मौके पर चंदा देवी ,डॉ राजेश कुमार ,प्रीतम केशरी,मीरा देवी ,साधना देवी,आशा देवी ,मीना देवी,राजेश कुमार ,रमेश ,प्रेम यादव,पंकज कुमार  पिंकु, जितेंद्र कुमार सिंह,रविकांत शास्त्री,दीपक कुमार सिंह ,मदन  ,कंचन दीदी ,रविन्द्र यादव , प्रशांत कुमार,रामचन्द्र शर्मा ,जयप्रकाश गुप्ता ,शीला बहन, त्रिवेणी बहन ,अंजनी भारती,रविन्द्र कुमार ठाकुर ,कारे यादव आदि  श्रद्धालुगण मौजूद थे ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें