कुल पाठक

शनिवार, 23 मार्च 2019

नारायणपुर में आग लगने से  दर्जनभर  घर जला दस लाख का नुकसान चूल्हे की चिंगारी से जला सात घर

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर (नवगछिया)शनिवार को प्रखंड के दो पंचायत बैकठपुर दूधेला  पंचायत के  वार्ड संख्या नौ के कोदराभित्ता गाँव  में  करीब एक बजे दिन में चूल्हे की चिंगारी से सात घर जलकर  राख हो गया व नगरपारा पूरब पंचायत के वार्ड संख्या तेरह में शनिवार की रात्रि करीब नौ बजे आग लगने से पाँच घर के साथ ट्रैक्टर, थ्रेसर जला। पाँच भैंस भी बुरी तरह झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार बैकठपुर दूधेला पंचायत मुखिया अरविंद मंडल ने बताया कि सभी लोग घर को बंद करके मजदूरी के लिये लोगों के खेतों में फसल की कटाई करने गया था। कारी देवी भी फसल की कटनी करने घर से गई थी। वह घर में खाना पकाने के बाद चूल्हे की आग को पानी देकर बुझाना भूल गई। घर से जाने के बाद उसे  याद नहीं  रहा कि चूल्हा में पानी देना भूल गई है। वह खेतों में फसल कटाई का काम करने लगी। दोपहर में तेज हवा से चूल्हे की चिंगारी ने आग का रूप लिया। देखते हीं देखते कारी देवी, उपेंद्र मंडल, उदय मंडल, राजेंद्र मंडल, छोटेलाल मंडल,लुखो मंडल, महेश्वर मंडल मांगो मंडल के घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। लोगों के कठिन प्रयास से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने कैलू मंडल के बोरिंग से,लोगों के चापाकल से आग पर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पाया। इस बीच महेश्वर मंडल के घर में रखा नकद सत्तर हजार, छोटेलाल मंडल के घर में रखा नकदी, कारी देवी की दो बकरी जल गई। मुखिया अरविंद मंडल ने दमकल को फोन किया था लेकिन रास्ता दुर्गम होने से दमकल नहीं पहुंच सका। मुखिया ने  निजी तौर पर पीड़ित परिवार को पाँच - पांच किलो व शक्कर दिया गया।जबकि  डीलर से प्रत्येक परिवार को बीस- बीस किलो चावल मिलेगा। प्रत्यक्षदर्शी सुबोध मंडल ने बताया कि तेज  हवा के कारण आधा घंटा में सबकुछ जल गया।किसी के घर में कुछ नहीं बचा। आग से नुकसान का आकलन किया जाये तो नकदी, जेवरात सहित तीन लाख का नुकसान हुआ। नगरपारा पूरब पंचायत के वार्ड  संख्या तेरह के लक्ष्मीपुर गाँव में शनिवार रात्रि करीब नौ बजे आग लगने से विवेकानंद उर्फ बौकू कुंवर का घर, महिंद्रा 575 ट्रैक्टर ,थ्रेसर जल गया। शंकर कुंवर की पांच भैंस भी बुरी तरह झुलस गया। जबकि मुरारी कुंवर, बबलू कुंवर, कन्हाय कुंवर का भी घर जला। पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुन्ना मिश्रा ने बताया की दो लोगों का आंशिक घर भी जला है। मुन्ना मिश्रा द्वारा  समय पर दमकल की  गाड़ी मंगाई गई।तब आग पर काबू  पाया गया। झुलसे भैंस का ईलाज निजी डॉक्टर द्वारा करवाया गया। सीओ रामजपी पासवान ने कहा की पीड़ितों को सरकारी सहायता दी जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें