कुल पाठक

शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2016

मुंगेर : मिट्टी धंसने से 4 लोग दबे, बच्ची की दर्दनाक मौत

धरहरा(मुंगेर),
धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में नकटा अहरा के पास शुक्रवार को मिट्टी खुदाई के दौरान धसना गिरने से उसमें चार लोग दब गए जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी। तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना से गांव में मातम फैल गया।
अदलपुर गांव के प्रतिमा देवी पति सेन्टु चौधरी उनकी दस वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी पुत्र आठ वर्षीय अभिषेक और एक अन्य व्यक्ति नकटा अहरा मिट्टी लाने गए थे। दिवाली के मौके पर मिट्टी से घर की लिपाई-पोताई करनी थी। अहरा से मिट्टी काटने के दौरान ही धसना गिर पड़ा। चारो लोग मिट्टी में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ लग गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। मिट्टी हटाकर किसी तरह चारो लोगों को बाहर निकाला। मिट्टी में दबने से नेहा की स्थिति काफी गंभीर हो गयी। ग्रामीणों ने तत्पराता दिखाते हुए चारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया। चिकित्सक ने नेहा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। नेहा की मौत से गांव में मातम छा गया। दीवाली के ऐन मौके पर बेटी की मौत होने से सेन्टु के घर में कोहराम मच गया।  
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मिट्टी के अंदर किसी और व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए मिट्टी हटाई गयी। लेकिन कोई दबा हुआ नहीं मिला। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें