कुल पाठक

रविवार, 21 मई 2017

भागलपुर : शहर का पारा 40 के पार और बढ़ेगी तपिश

भागलपुर :

शहर का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री के करीब था। वहीं न्यूनतम 27.4 डिग्री के करीब रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर शहर के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। सप्ताह भर बाद ही मौसम में थोड़ा बदलाव देखा जाएगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. बिरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से छह बजे से ही तापमान बढ़ने लगता है। 12 बजे के बाद तापमान काफी तेज होने की संभावना रहती है। इसलिए 12 बजे से दो बजे तक बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।
रविवार होने की वजह से भी लोग सड़क पर कम दिखे। मगर गर्मी की वजह से लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल रही थी। शाम को गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों की भीड़ पार्कों में दिखी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें