कुल पाठक

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

नवगछिया : 452 अंक लाकर बालक वर्ग में अभिषेक बालिका वर्ग में तन्नु 439 अंक लाकर बने प्रखंड टॉपर

Gosaingaon Samachar
Education पर राजेश भारती की ख़बर

 नारायणपुर - मैट्रिक परीक्षा में उच्च बिधालय नारायणपुर से 452 अंक लाकर अभिषेक ऑनंद प्रखंड टॉपर रहा.बालिका वर्ग में शिवधारी सुखदेव उच्च बिधालय मौजमा गनौल से तन्नु कुमारी 439 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी.वहीं एल एन बी जे बालिका उच्च बिधालय भ्रमरपुर से साक्षी कुमारी 434 अंक लाकर बिधालय टॉपर बनी.जबकि नारायणपुर हाईस्कूल में बालिका वर्ग में भावना 410 अंक लाकर टॉपर बनी.प्रखंड टॉपर बने छात्र शाहपुर चौहद्दी निवासी जयप्रकाश गुप्ता व संगीता देवी के पुत्र अभिषेक ऑनंद एवं गनौल निवासी रामबालक मिश्रा व लुसी देवी की पुत्री  पढलिखकर डाक्टर बनना चाहती है और श्रेय मम्मी पापा के साथ ही शिक्षक को बताया वहीं भ्रमरपुर बालिका उच्च बिधालय की टॉपर बनी छात्रा नगड़पारा निवासी कृष्ण कुमार सिंह व मिलन देवी की पुत्री साक्षी कुमारी पढलिखकर फैशन डिजाइनर बनना चाहती है तो हाई स्कूल नारायणपुर से बालिका वर्ग में टॉपर बनी छात्रा बलाहा निवासी प्रवीण कुमार उर्फ गुड्डू यादव व अन्नपुर्णा देवी की पुत्री भावना अफसर बिटिया बनना चाहती है श्रेय मम्मी पापा के साथ ही शिक्षकों को दिया.प्रखंड टॉपर व बिधालय टॉपर बनने पर परिजनों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशियॉ बॉटी.वहीं जिलापार्षद उषा मिश्रा, प्रखंड प्रमुख रिंकू यादव, प्रधानाचार्य शिवेश झा,डा.कुमार चंदन, दिलीप साह,प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, मुखिया इशो यादव,मुखिया बबिता देवी, मुखिया तनीशी सिंह, मुखिया बेबी देवी, मुखिया प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह, उपप्रमुख अशोक कुमार यादव,मुखिया प्रतिनिधि प्रितम मिश्रा,मो.मुन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षकों ने टॉपर बने छात्र छात्रा को बधाइयॉ दी.





1 टिप्पणी: