कुल पाठक

रविवार, 14 अप्रैल 2019

नवगछिया : मुख्यमंत्री बिहार में विकास कर रहा है : शैलेंद्र

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सूबे में विकास कर रहे हैं। इनके प्रयास से कोसी तटबन्ध का कार्य हुआ है। उक्त बातें बिहपुर के पूर्व विधायक इं कुमार शैलेंद्र ने कहते हुए बोला कि बैकठपुर दूधेला, सहजादपुर कटाव से प्रभावित है इसपर  सांसद  शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने आजतक ध्यान नहीं दिया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक विद्या सागर निषाद ने कहा कि  सभी भ्रष्टाचारी मिलकर देश के विकास को रोक रहा है उसे  यानी महागठबंधन को वोट नहीं देना है।केवल अजय मंडल को वोट देकर बिजयी बनावें। गोपाल पुर विधायक गोपाल मंडल ने अजय मंडल को जिताने की अपील किया।मौके पर एमएलसी संजय सिंह, सुनीता शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नीलू झा,शशिभूषण यादव, मुखिया तनिसी सिंह, जिप सदस्या सबाना आजमी,कुमकुम देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, वीरेंद्र कुशवाहा, गया यादव अजय कुशवाहा, ललन सर्राफ, गौरव चौधरी, भारतेंदु मिश्रा आदि थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें