कुल पाठक

बुधवार, 10 अप्रैल 2019

नारायणपुर : नारायणपुर में ओलावृष्टि से खेत में लगा परबल,करेला बर्बाद

Gosaingaon Samachar
कृषि पर राजेश भारती की रिपोर्ट

नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड में ओलावृष्टि से खेतों में लगा परबल,करेला बुरी तरह बर्बाद हुआ है। सहजादपुर, बैकठपुर दूधेला में करीब दो सौ बीघा परबल,करेला में की फसल बर्बाद हुआ है। किसान मधुसूदन मंडल, आनंदी मंडल, मंजय मंडल, औरेश मंडल, अनोज मंडल,बासु मंडल, दासु मंडल, रमनदास,कारेलाल मंडल, धन्नी मंडल, सुनील धानुक, बिजय धानुक, विलास यादव, नन्हू यादव, पवन यादव, बाबूलाल मंडल रामजी मंडल, सिवरथ मंडल, मनोज मंडल, खेदन मंडल, शंभु मंडल, जितेंद्र मंडल,छोटेलाल मंडल, फूलो मंडल सहित करीब दो सौ किसानों का परबल और करेला का फसल बर्बाद हुआ है। इस बारे में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से बर्बाद सभी प्रकार के फसलों का आकलन करने के लिए किसान सलाहकार को लगाया गया है।पूरा आकलन होने पर विभाग को रिपोर्ट भेजा जायेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें