कुल पाठक

बुधवार, 27 फ़रवरी 2019

जेपी कॉलेज नारायणपुर के 28वें प्राचार्य बने डॉ राजवंश यादव ,विभांशु मंडल को पद से हटाया गया

Gosaingaon Samachar
नवगछिया से राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर (नवगछिया) तिलकामांझी भागलपुर विवि के कुल सचिव अरुण कुमार सिंह ने जेपी कॉलेज नारायणपुर के 28वें प्राचार्य  के पद पर दर्शन शास्त्र के डॉ राजवंश यादव को बनाया। श्री राजवंश को  निवर्तमान प्राचार्य डॉ बिभांशु मंडल के इस्तीफा देने के बाद बनाया गया है। विवि को महाविद्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने डॉ बिभांशु मंडल द्वारा कालेजकर्मी के साथ दुर्व्यवहार व्यवहार सहित चौदह बिंदु पर  शिकायत कर जाँच करके पद से हटाने की माँग किया था। जिसपर विवि ने संज्ञान लेते हुये श्री मंडल से स्पष्टीकरण पूछा था। इधर आरोपों से घिरने पर श्री मंडल ने विवि को प्राचार्य पद छोड़ने का इस्तीफा दिया था जिसे विवि ने स्वीकार करते हुये डॉ राजवंश यादव को प्राचार्य बनाया। श्री मंडल को जीबी कालेज नवगछिया में प्रतिनियुक्त किया गया है। इधर कालेजकर्मी ने विवि को आवेदन में यह भी कहा था कि 27  फरवरी तक में कार्यवाही नहीं किया गया तो कालेज में 28 फरवरी से तालाबंदी होगा। जिसे कालेजकर्मी ने शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल के अश्वासन के पश्चात स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष डा. राजीव कुमार यादव ने दी। साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की माँग पूर्ति करने के लिए  कुलपति ति.माँ.भा. विवि. भागलपुर को शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ धन्यावाद ज देता है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ प्रक्षेत्र  भागलपुर आभारी रहेगा। श्री यादव के प्राचार्य बनने पर कालेजकर्मी ने पुष्प गुच्छे व माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर अमित यादव, अमोल यादव, सुनील यादव,रितेश कुमार, कुमोद पोद्दार, संजय यादव, धीरेंद्र झा, मो अबुल आसिम, पवन मिश्र, सुमन मिश्र, मिथिलेश झा, नित्यानंद झा, प्रशान्त शंकर मिश्र, मनोज शर्मा, जुल्फिकार अली, मो जुबेर, हीरेन्द्र रजक, पुष्पलता देवी आदि ने  राजवंश यादव को बधाई दिया है।




1 टिप्पणी: