कुल पाठक

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

नारायणपुर : जीविका ने मशरूम  बीज वितरित किया, किसानों को दिखाया इसकी फसल

Gosaingaon Samachar
राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर(नवगछिया) सफलता जीविका महिला संकुल संघ के तत्वाधान में गरीब महिलाओं को जीविकोपार्जन से जोड़ने के लिए मशरूम  बीज का वितरण किया गया। जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक उत्तम आनंद भारती ने बताया कि बिहार बागवानी मिशन के सहयोग से यह बीज सब्सिडी के दर पर दिया जा रहा है। श्री भारती ने यह भी बताया कि इन महिलाओं को निशुल्क ट्रेनिंग भी दिया जाएगा ताकि यह मशरूम की खेती सही तरीके से कर सके। इनके लिए जीविका के ग्राम साधना सेवी की टीम को लगाया गया है . जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक बीएन विहंगाम ने बताया कि संकुल संघ के माध्यम से करीब डेढ़ हजार महिलाओं से मशरूम की खेती कराई जा रही है। आने वाले समय में और महिलाओं के साथ इसकी खेती कराई जाएगी।
ग्राम साधन सेवी जयकांत यादव ने बताया कि इसकी खेती के लिए जमीन की आवश्यकता नहीं होती है। प्रयोग के तौर पर जयकांत ने इसे   लगाया था जो सफल रहा।जयकांत ने इसे लगाने  की विधि भी बताया।इसकी खेती गेहूं के भूसे में की जाती है। जयकांत ने अपने भुस खार में लगाई गई मशरूम को भी दिखाया। जो लगाने के बाद तैयार नहो गया है। जयकांत ने बारह पैकेट में इसे लगाया है।जयकांत उपज से खुश है। सामुदायिक समन्वयक रामदेव कुमार सुमन ने बताया कि यह मशरूम बहुत ही पौष्टिक सब्जी हैं इनके खाने से शरीर के सभी न्यूट्रिशन की कमी पूरी होती है। बीज वितरण कार्यक्रम में जीविका के ग्राम साधना सेवी सुधीर कुमार, अजय कुमार एवं भरत कुमार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संकुल संघ के मीडिया प्रभारी गौतम कुमार बीज वितरण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें