Gosaingaon Samachar
राजद की बेरोजगारी हटाओ-आरक्षण बढ़ाओ रैली 9 फरवरी को सैंडिस कंपाउंड में होगी। इसमें प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शिरकत करेंगे।राजद की बैठक मदरौनी पंचायत में सोमवार को आपदा जिलाध्यक्ष अशोक यादव के अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता शैलेश यादव ने कहा कि गांवों में जनता को जागरूक कर रैली तक ले कर चलना होगा। पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने लालू यादव की उपलब्धि गिनाते हुए। उनको सहयोग करने को कहा। सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड पर्यवेक्षक त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम को सफल करना है। भागलपुर के राजद जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने कहा कि तेजस्वी यादव को युवा अपना आईडियल मानते हैं। इसलिए उनको सुनने करीब डेढ़ लाख की संख्या भी पार कर जाएगी। बैठक का संचालन शुभम कुमार युवा प्रवक्ता ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता शैलेश यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय मंडल, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, रूपक सिंह, विपुल कुमार मंडल, मिथिलेश कुमार, विकास कुमार, उप मुखिया पिंटू कुमार यादव, ओम प्रकाश मंडल, मेंही दास, रामानंद यादव, अजहर आलम, योगेंद्र मंडल, छंगूरी मंडल, संजय यादव, पवन कुमार सहित कई राजद समर्थक उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें