कुल पाठक

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

महिला कॉलेज भमरपुर में नए प्राचार्य का स्वागत सह विदाई समारोह आयोजित

Gosaingaon Samachar
नवगछिया से RK भारती

नारायणपुर - प्रखंड के एल एन बी जे इंटरस्तरीय महिला कॉलेज भ्रमरपुर के परिसर में शुक्रवार को प्राचार्य डा.अनिल कुमार झा के सेवानिवृति पर महाविद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह सह नए प्राचार्य प्रो. उज्जवल कुमार मिश्र का स्वागत समारोह पूर्वक मनाया गया। महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी ने नए प्राचार्य का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं दुसरी ओर विदाई समारोह में महाविद्यालय परिवार ने सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य डा.अनिल कुमार झा को अंगवस्त्र देकर उन्हे सम्मानित किया। समारोह में प्रो शंकर कुमार सिंह, वरीय शिक्षक प्रो गौरीशंकर झा, प्रो अरुण कुमार सिंह, प्रो कौशल किशोर झा, प्रो जयजयराम चौधरी, प्रो मंजूषा सिन्हा, प्रो परवेज आलम, डॉ अजय कुमार, रजनीकांत उपाध्याय, सुमित कुमार झा, प्रो संगीता दत्ता, काजल कुमारी, नितेश कुमार, नेहा कुमारी, रोहित कुमार झा, रोहिणी कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, शारदा कुमारी, प्रीति पंखुरी, प्रदीप कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मिश्रा एवं सरपंच दिनेश कुमार झा एवं अन्य  शिक्षकेत्तर कर्मी सहित महाविद्यालय की छात्रा एवं ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें