कुल पाठक

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

नारायणपुर में भाजपा नेताओं ने जरूरतमंदों के बीच किया खाद्यान्न का वितरण GS NEWS

 नारायणपुर -प्रखंड के मधुरापुर बाजार,शाहपुर चौहद्दी,रायपुर, भवानीपुर एवं रामूचक में बुधवार कोभाजपा के नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में लगभग तीन सौ जरूरतमंदों के बीच चावल,दाल,आटा,सरसों तेल,आलू प्याज,मशाला खाद्यान्न सामग्री दिया गया.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया.मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह खरीक कि जिप सदस्या कुमकुम देवी, नवगछिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, जिला महामंत्री नीलांबर झा नीलू, नारायणपुर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव, नारायणपुर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष पंकज पोद्दार,डा.अभय कुमार अमन,बिजय सिंह कुशवाहा,राजेश यादव, व्यवसायी अनिल गुप्ता,रंजीत गुप्ता,महिला मोर्चा की नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष उषा देवी,पुर्व मुखिया गीता देवी,गगन चौधरी,डब्लू मंडल का सराहनीय योगदान रहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें